Bolivia Facts : बोलिविया से जुड़े रोचक तथ्य

1 minute read
Bolivia Facts in Hindi (1)

बोलिविया, दक्षिण अमेरिका में स्थित एक देश है। यह देश अपनी अद्वितीय सांस्कृतिक धरोहर और प्राकृतिक विविधता के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, बोलिविया दुनिया के सबसे बड़े नमक के मैदान के लिए प्रसिद्ध है, जो सैकड़ों किलोमीटर तक फैला हुआ सफेद रेगिस्तान है। यहां की आबादी का एक बड़ा हिस्सा मूल आदिवासी समुदायों से जुड़ा है। साथ ही टिटिकाका झील बोलीविया और दक्षिण अमेरिका की सबसे बड़ी झील है और इसे दुनिया की सबसे ऊंची बड़ी झीलों में से एक माना जाता है। बोलिविया के बारे में ऐसे ही कई अन्य रोचक तथ्य (Bolivia Facts in Hindi) हैं, जिसे जानने के लिए इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ें।   

Bolivia Facts in Hindi – बोलिविया से जुड़े रोचक तथ्य

रिसर्च, स्टडी और रिपोर्ट्स के अनुसार बोलिविया से जुड़े रोचक तथ्य (Bolivia Facts in Hindi) यहाँ बताए गए हैं-

  1. टिटिकाका झील (Lake Titicaca) बोलीविया और दक्षिण अमेरिका की सबसे बड़ी झील है और इसे दुनिया की सबसे ऊंची बड़ी झीलों में से एक माना जाता है। 
  2. माउंट साजामा (Mount Sajama), जिसे नेवाडो साजामा (Nevado Sajama) के नाम से भी जाना जाता है, बोलीविया का सबसे ऊँचा पर्वत है। 
  3. बोलीविया के राष्ट्रीय ध्वज में लाल रंग बहादुर सैनिकों का प्रतिक है, हरा रंग उर्वरता का प्रतिक है और पीला रंग देश के खनिज भंडारों का प्रतिक है। 
  4. बोलीविया विश्व में ब्राजील नट्स का सबसे बड़ा उत्पादक है।
  5. बोलिविया का आधिकारिक नाम प्लूरिनेशनल स्टेट ऑफ बोलीविया (Plurinational State of Bolivia) है। 
  6. बोलिविया की राजधानी ला पाज़, सुक्रे (La Paz, Sucre) है। 
  7. बोलिविया की आधिकारिक भाषा स्पेनिश है और यहाँ 36 स्थानीय भाषाएँ भी बोली जाती हैं। 
  1. बोलिविया की करंसी बोलिवियाई बोलिवियानो (Bolivian boliviano) है। 
  2. BBC की साल 2023 की रिपोर्ट के अनुसार बोलिविया का एरिया 1,098,581 वर्ग किमी है। 
  3. BBC की साल 2023 की रिपोर्ट के अनुसार बोलिविया की जनसंख्या 12 मिलियन है। 
  4. बोलीविया दक्षिण अमेरिका में एक स्थलरुद्ध देश है, जिसकी सीमा ब्राज़ील, पैराग्वे, अर्जेंटीना, चिली और पेरू से लगती है। 
  5. 2009 में बोलीविया का नाम ‘बोलीविया गणराज्य’ से बदलकर ‘बोलीविया का बहुराष्ट्रीय राज्य’ कर दिया गया था। 
  6. बोलीविया का राष्ट्रीय ध्वज आधिकारिक तौर पर 31 अक्टूबर 1851 को अपनाया गया था।
  7. बोलीविया दक्षिण अमेरिका का 5वां सबसे बड़ा देश है। 
  8. दुनिया का सबसे बड़ा नमक का मैदान बोलीविया में पाया जाता है। इसे सालार दे उयूनी (Salar de Uyuni) कहा जाता है और यह 4,085 वर्ग मील में फैला हुआ है।
  9. बोलीविया, तिब्बत के बाद विश्व का सबसे बड़ा और सबसे ऊंचा प्लेट्यू है।

Bolivia National Symbols Facts in Hindi – बोलिविया के राष्ट्रीय प्रतीक से जुड़े तथ्य 

बोलिविया के राष्ट्रीय प्रतीक यहां दिए गए हैं –

  1. बोलीविया का राष्ट्रीय पक्षी एंडियन कोंडोर (Andean Condor) है। 
  2. बोलीविया का राष्ट्रीय पशु लामा (Llama) है। 
  3. बोलीविया के दो राष्ट्रीय फूल हैं, पहला कंटुटा (kantuta) और पटुजू (patuju)। 
  4. “Bolivianos, el Hado Propicio” बोलीविया का राष्ट्रीय गान है। 
  5. सॉकर ( Soccer) बोलीविया का राष्ट्रीय खेल है। 
  6. साल्टेनास (Saltenas) बोलीविया का राष्ट्रीय व्यंजन है। 

सम्बंधित आर्टिकल्स 

अल्बानिया के बारे में रोचक तथ्य आर्मेनिया से जुड़े रोचक तथ्य
स्पेन से जुड़े रोचक तथ्यचीन से जुड़े 15+ रोचक तथ्य
क्यूबा से जुड़े रोचक तथ्यइराक से जुड़े रोचक तथ्य
इथोपिया से जुड़े रोचक तथ्यन्यूज़ीलैंड से जुड़े रोचक तथ्य
पोलैंड देश के बारे में जानें रोचक तथ्य फिलीपींस से जुड़े रोचक तथ्य
ऑस्ट्रिया के बारे में जानें 15+ रोचक तथ्यमलेशिया से जुड़े रोचक तथ्य
मोनाको देश के बारे में जानें कुछ रोचक तथ्य अर्जेंटीना से जुड़े रोचक तथ्य 
म्यांमार से जुड़े रोचक तथ्यडेनमार्क से जुड़े रोचक तथ्य 
फिनलैंड के बारे में जानें कुछ रोचक तथ्य यूक्रेन से जुड़े कुछ आश्चर्यजनक तथ्‍य 
रूस से जुड़े रोचक तथ्यतुर्कीए के इतिहास से जुड़े आश्चर्यजनक तथ्‍य
थाईलैंड से जुड़े रोचक तथ्य जर्मनी से जुड़े रोचक तथ्य 
बेल्जियम से जुड़े रोचक तथ्यनामीबिया के संबंध में कुछ रोचक तथ्य
फ्रांस से जुड़े ये रोचक तथ्यसिंगापुर से जुड़े रोचक तथ्य 
सऊदी अरब से जुड़े कुछ रोचक तथ्यमेक्सिको से जुड़े रोचक तथ्य
अफगानिस्तान के बारे में रोचक तथ्य बांग्लादेश से जुड़ी रोचक जानकारी 
कोलंबिया से जुड़े रोचक तथ्यनागालैंड से जुड़े रोचक तथ्य 

उम्मीद है आपको Bolivia Facts in Hindi का हमारा ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य फैक्ट्स से जुड़े ब्लॉग्स पढ़ने के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*