B.Com कोर्स विवरण: सिलेबस, कॉलेज, फीस, योग्यता, करियर स्कोप

2 minute read
b com course details in hindi

बैचलर ऑफ कॉमर्स (B.Com) भारत में 12वीं के बाद चुने जाने वाले सबसे लोकप्रिय तीन वर्षीय ग्रेजुएशन कोर्स में से एक है, जिसे देश के विभिन्न UGC मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पढ़ाया जाता है। यह कोर्स अकाउंटिंग, बिज़नेस लॉ, अर्थशास्त्र, टैक्सेशन और फाइनेंस जैसे कॉमर्स क्षेत्रों की स्ट्रांग फंडामेंटल और प्रैक्टिकल समझ प्रदान करता है। 

नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) 2020 के तहत कई विश्वविद्यालयों में B.Com जैसे ग्रेजुएशन कोर्सों के लिए मल्टीपल एग्जिट और फ्लेक्सिबल लर्निंग जैसे विकल्प लागू किए गए हैं। इस लेख में B.Com कोर्स का सिलेबस, योग्यता, एडमिशन प्रक्रिया, फीस, टॉप कॉलेज और करियर स्कोप से जुड़ी पूरी जानकारी दी गई है।

पैरामीटरविवरण
पूरा नामबैचलर ऑफ कॉमर्स (B.Com)
कोर्स स्तरअंडर ग्रेजुएट
अवधिसामान्यतः 3 वर्ष (6 सेमेस्टर), NEP 2020 के तहत कुछ विश्वविद्यालय 4-वर्षीय विकल्प भी दे रहे हैं।
रेगुलेटरी बॉडीUGC द्वारा मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी
प्रवेश प्रक्रियामेरिट बेस्ड या केंद्रीय विश्वविद्यालयों में CUET-UG के माध्यम से या यूनिवर्सिटी बेस्ड परीक्षा द्वारा
न्यूनतम योग्यता12वीं पास (कॉमर्स स्ट्रीम वरीयता, पर कई यूनिवर्सिटीज़ सभी स्ट्रीम स्वीकार करते हैं)
प्रमुख विषयफाइनेंसियल अकॉउंटिंग, बिज़नेस स्टडी, अर्थशास्त्र, कंपनी लॉ, टेक्सेशन, ऑडिट
कोर्स प्रकारB.Com जनरल, B.Com (Hons), अकॉउंटिंग एंड फाइनेंस, बैंकिंग एंड इंश्योरेंस
आगे के विकल्पM.Com, MBA, CA, CS, CMA

बी कॉम कोर्स क्यों करें?

नीचे B.Com कोर्स चुनने के प्रमुख कारण दिए गए हैं, जिनकी वजह से यह कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों के बीच एक लोकप्रिय करियर विकल्प माना जाता है –

  • B.Com करने के बाद आप फिनटेक, डेटा एनालिटिक्स, डिजिटल बैंकिंग, इंश्योरेंस, टैक्स कंसल्टिंग और स्टॉक मार्केट जैसे क्षेत्रों में करियर बना सकते हैं। साथ ही किसी भी कंपनी के फाइनेंस, HR, मार्केटिंग या ऑपरेशन्स विभाग में काम करने के लिए यह कोर्स मजबूत आधार प्रदान करता है।
  • यदि आपका लक्ष्य CA, CS या CMA जैसे प्रोफेशनल कोर्स करना है, तो B.Com का सिलेबस इन परीक्षाओं की तैयारी में काफी मददगार साबित होता है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की डायरेक्ट एंट्री स्कीम के तहत ग्रेजुएशन के बाद छात्र सीधे CA इंटरमीडिएट स्तर में प्रवेश ले सकते हैं।
  • NEP 2020 के तहत कई विश्वविद्यालयों में 4-वर्षीय B.Com (ऑनर्स विद रिसर्च) प्रोग्राम भी शुरू किए गए हैं। इसे पूरा करने के बाद योग्य छात्र सीधे PhD में प्रवेश के पात्र हो सकते हैं, जिससे कई मामलों में अलग से M.Com करना आवश्यक नहीं रहता (यह संस्थान की शर्तों पर निर्भर करता है)।
  • यह कोर्स बिज़नेस लॉ, टैक्सेशन और ऑडिटिंग की बुनियादी लेकिन मजबूत समझ विकसित करता है। इसलिए यदि आप स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं या अपने फैमिली बिज़नेस को प्रोफेशनल तरीके से आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो यह ज्ञान काफी उपयोगी साबित होता है।

B.Com के प्रकार

B.Com कोर्स को अलग-अलग स्पेशलाइजेशन और अकादमिक फॉर्मेट में किया जा सकता है। नीचे B.Com डिग्री के प्रमुख प्रकारों को संक्षेप में समझाया गया है –

B.Com का प्रकारकोर्स का स्वरूपमुख्य विषय फोकस
बीकॉम (जनरल)UGC मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों में उपलब्धअकाउंटिंग, बिज़नेस लॉ, इकोनॉमिक्स, टैक्सेशन
बीकॉम (ऑनर्स)विषय-विशेष गहन अध्ययन, सेंट्रल व टॉप विश्वविद्यालयों में लोकप्रियएडवांस अकाउंटिंग, फाइनेंस, रिसर्च आधारित विषय
बीकॉम अकाउंटिंग एंड फाइनेंसऑटोनॉमस व प्राइवेट विश्वविद्यालयों में स्पेशलाइज्ड प्रोग्रामफाइनेंशियल मैनेजमेंट, कॉर्पोरेट अकाउंटिंग
बीकॉम बैंकिंग एंड इंश्योरेंसकरियर-ओरिएंटेड प्रोफेशनल डिग्रीबैंकिंग सिस्टम, इंश्योरेंस मैनेजमेंट
बीकॉम टैक्सेशनसीमित विश्वविद्यालयों में स्पेशलाइजेशनइनकम टैक्स, GST, कॉर्पोरेट टैक्स

B.Com कोर्स के लिए आवश्यक योग्यता

B.Com कोर्स में एडमिशन लेने से पहले संबंधित कॉलेज या विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित पात्रता जरूर जांच लेनी चाहिए। सामान्यतः नीचे दिए गए मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार इस कोर्स में प्रवेश के लिए योग्य माने जाते हैं –

  • शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड (जैसे CBSE, ISC या राज्य बोर्ड) से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। यह डिग्री केवल UGC मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों द्वारा संचालित की जाती है।
  • न्यूनतम अंक: अधिकांश सरकारी और राज्य विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए 12वीं में लगभग 45%–60% कुल अंक आवश्यक होते हैं। हालांकि वास्तविक कट-ऑफ कॉलेज, सीटों की संख्या और श्रेणी (UR/OBC/SC/ST/EWS) के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।
  • स्ट्रीम आवश्यकता: इस कोर्स के लिए कॉमर्स स्ट्रीम को प्राथमिकता दी जाती है, लेकिन कई विश्वविद्यालय आर्ट्स और साइंस स्ट्रीम के उम्मीदवारों को भी प्रवेश देते हैं। कुछ कॉलेजों, विशेषकर B.Com (ऑनर्स) में, मैथेमेटिक्स या अकाउंटेंसी विषय आवश्यक या प्राथमिकता वाले विषय हो सकते हैं।
  • प्रवेश प्रक्रिया: सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में प्रवेश सामान्यतः CUET-UG के माध्यम से होता है, जिसे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आयोजित करती है। वहीं कई राज्य और प्राइवेट विश्वविद्यालय मेरिट-आधारित या अपने स्वयं के प्रवेश परीक्षा के आधार पर एडमिशन प्रदान करते हैं।

प्रवेश परीक्षाएं

बीकॉम कोर्स में एडमिशन अधिकतर कॉलेजों में मेरिट के आधार पर होता है, हालांकि कुछ प्रमुख विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा के माध्यम से भी एडमिशन देते हैं। नीचे ऐसे ही प्रमुख एंट्रेंस एग्जाम की जानकारी दी गई है –

प्रवेश परीक्षा का नामपरीक्षा लेवलसंभावित परीक्षा तिथि / शेड्यूल
CUETराष्ट्रीय (UG)मई – जून 2026 (टेंटेटिव)
IPU CETस्टेट/यूनिवर्सिटी लेवलअप्रैल – मई 2026 (टेंटेटिव)
NPATयूनिवर्सिटी लेवलजनवरी – मई 2026 (टेंटेटिव)
Christ University Entrance Testयूनिवर्सिटी लेवलअप्रैल 2026 (टेंटेटिव)

B.Com कोर्स में एडमिशन कैसे होता है?

B.Com कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया आमतौर पर कॉलेज या विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार मेरिट या एंट्रेंस एग्जाम के आधार पर पूरी होती है। नीचे एडमिशन की सामान्य प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप समझाई गई है –

  • स्टेप 1: कॉलेज या विश्वविद्यालय का चयन: सबसे पहले उस कॉलेज या यूनिवर्सिटी का चयन करें जहाँ से B.Com कोर्स करना चाहते हैं। इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिशन प्रक्रिया (मेरिट आधारित या एंट्रेंस आधारित) की जानकारी देखें।
  • स्टेप 2: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन: संबंधित संस्थान की वेबसाइट पर जाकर एडमिशन पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन प्रक्रिया शुरू करें।
  • स्टेप 3: आवेदन फॉर्म भरना: आवेदन फॉर्म में शैक्षणिक जानकारी, व्यक्तिगत विवरण और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके फॉर्म सबमिट किया जाता है।
  • स्टेप 4: मेरिट लिस्ट या प्रवेश परीक्षा: मेरिट-आधारित एडमिशन में कट-ऑफ या मेरिट लिस्ट जारी होती है, जबकि एंट्रेंस आधारित एडमिशन में पहले परीक्षा पास करनी होती है।
  • स्टेप 5: काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट: मेरिट या एंट्रेंस रिजल्ट के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से कॉलेज और कोर्स की सीट आवंटित की जाती है। सीट अलॉटमेंट रैंक और आरक्षण नियमों पर निर्भर करता है।
  • स्टेप 6: दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा: अंतिम चरण में मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाता है तथा एडमिशन कन्फर्म करने के लिए फीस जमा करनी होती है।

B.Com कोर्स का सिलेबस

यहाँ दी गई टेबल में बीकॉम कोर्स का सिलेबस सेमेस्टर वाइज दिया गया है, आमतौर इस कोर्स का कॉमन सिलेबस निम्नलिखित टेबल में दिया गया है। हालाँकि यूनिवर्सिटी के अनुसार सिलेबस में थोड़ा बदलाव हो सकता है, इसलिए इस कोर्स के सिलेबस को आप अपने संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट पर एक बार चेक कर सकते हैं।

यहाँ आपके आईडिया के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से B.Com कोर्स का सिलेबस लिया गया है, जो इस प्रकार है:

सेमेस्टर 1
विषययूनिट / मुख्य टॉपिक
फाइनेंसियल एकाउंटिंगएकाउंटिंग का परिचय और सिद्धांत
एकाउंटिंग प्रोसेस
डेप्रिसिएशन और इंवेंट्री वैल्यूएशन
फाइनल एकाउंट्स
बिज़नेस आर्गेनाईजेशन एंड मैनेजमेंटव्यवसाय का परिचय
व्यवसायिक संगठन के प्रकार
प्रबंधन के सिद्धांत
सेमेस्टर 2
विषययूनिट / मुख्य टॉपिक
बिज़नेस लॉज़कॉन्ट्रैक्ट लॉ
सेल ऑफ गुड्स एक्ट
कॉन्ट्रैक्ट ब्रीच और रेमेडीज
बिज़नेस मैथमेटिक्स एंड स्टैटिस्टिक्सबिज़नेस मैथमेटिक्स
स्टैटिस्टिक्स बेसिक्स
सेमेस्टर 3
विषययूनिट / मुख्य टॉपिक
कंपनी लॉकंपनी का गठन
शेयर कैपिटल और डायरेक्टर्स
कॉर्पोरेट गवर्नेंस
इनकम टैक्स लॉ एंड प्रैक्टिसआयकर की मूल अवधारणा
इनकम हेड्स
टैक्स कम्प्यूटेशन
सेमेस्टर 4
विषययूनिट / मुख्य टॉपिक
कॉर्पोरेट एकाउंटिंगकंपनी एकाउंट्स
अमलगमेशन एंड रिकंस्ट्रक्शन
फाइनेंसियल स्टेटमेंट्स
कॉस्ट एकाउंटिंगकॉस्ट कॉन्सेप्ट्स
जॉब कॉस्टिंग और प्रोसेस कॉस्टिंग
कॉस्ट बुक-कीपिंग
सेमेस्टर 5
विषययूनिट / मुख्य टॉपिक
फाइनेंसियल मैनेजमेंटफाइनेंसियल प्लानिंग
कैपिटल बजटिंग
वर्किंग कैपिटल मैनेजमेंट
डिसिप्लिन स्पेसिफिक इलेक्टिवह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट / मार्केटिंग / ऑडिटिंग
HRM टॉपिक्स
मार्केटिंग टॉपिक्स
सेमेस्टर 6
विषययूनिट / मुख्य टॉपिक
एडवांस्ड कॉमर्स सब्जेक्ट्समैनेजमेंट एकाउंटिंग
कॉर्पोरेट टैक्स प्लानिंग
बैंकिंग एंड इंश्योरेंस
बिज़नेस एथिक्स एंड कॉर्पोरेट गवर्नेंस

B.Com कोर्स के लिए कॉलेज और उनकी फीस

यहाँ बीकॉम कोर्स के लिए कॉलेज के नाम दिए गए हैं, जिसमें सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के कॉलेज के नाम शामिल हैं। यहाँ दी गई कॉलेज की फीस एक अनुमानित फीस है, आवेदन करने से पहले आपको अपने द्वारा चुने गए कॉलेज की ऑफिसियल वेबसाइट पर इसकी जांच जरूर करनी चाहिए, क्योंकि इसमें बदलाव संभव है –

B.Com कोर्स के लिए सरकारी कॉलेज और उनकी अनुमानित फीस

कॉलेज का नामस्थानअनुमानित वार्षिक फीस
श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC)नई दिल्लीINR 30,000 – INR 35,000
हिंदू कॉलेज (DU)नई दिल्लीINR 18,000 – INR 22,000
लेडी श्री राम कॉलेज (LSR)नई दिल्लीINR 22,000 – INR 25,000
हंसराज कॉलेज (DU)नई दिल्लीINR 21,000 – INR 24,000
लोयोला कॉलेजचेन्नईINR 15,000 – INR 20,000
सेंट जेवियर्स कॉलेजकोलकाताINR 40,000 – INR 50,000
मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज (MCC)चेन्नईINR 28,000 – INR 32,000
रामजस कॉलेज (DU)नई दिल्लीINR 16,000 – INR 19,000
सिडेनहम कॉलेजमुंबईINR 6,000 – INR 10,000
क्राइस्ट यूनिवर्सिटी (गवर्नमेंट-एडेड)बैंगलोरINR 75,000 – INR 90,000

B.Com कोर्स के लिए सरकारी कॉलेज और उनकी अनुमानित फीस

कॉलेज का नामस्थानअनुमानित वार्षिक फीस
सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स & कॉमर्सपुणेINR 80,000 – INR 1,10,000
नार्सी मोंजी (NMIMS)मुंबईINR 2,00,000 – INR 2,50,000
एमिटी यूनिवर्सिटीनोएडाINR 2,20,000 – INR 2,60,000
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)फगवाड़ाINR 1,60,000 – INR 2,00,000
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (CU)चंडीगढ़INR 1,30,000 – INR 1,60,000
बिट्स पिलानी (ऑफ-कैंपस/वर्क इंटीग्रेटेड)पिलानी/ऑनलाइनINR 1,00,000 – INR 1,50,000
मणिपाल एकेडमी (MAHE)मनिपालINR 1,50,000 – INR 1,80,000
एसआरएम यूनिवर्सिटी (SRM)चेन्नईINR 90,000 – INR 1,20,000
गलघोटियास यूनिवर्सिटीग्रेटर नोएडाINR 1,10,000 – INR 1,40,000
जे.डी. बिड़ला संस्थानकोलकाताINR 1,80,000 – INR 2,10,000

B.Com कोर्स के बाद करियर स्कोप और सैलरी

B.Com कोर्स करने के बाद आप बैंक, कमर्शियल सेक्टर, डेलॉयट, LIC और कोटक लाइफ आदि कंपनियों में निम्नलिखित जॉब प्रोफाइल पर काम कर सकते हैं –

जॉब प्रोफाइलअनुमानित सालाना सैलरी (INR)
अकाउंटेंटINR 3.3 लाख – INR 3.6 लाख
एग्जीक्यूटिव अकाउंटINR 3.3 लाख – INR 3.7 लाख
बिज़नेस एग्जीक्यूटिवINR 3.6 लाख – INR 4 लाख
फाइनेंसियल एनालिस्टINR 6.2 लाख – INR 6.8 लाख
टैक्स कंसल्टेंट्सINR 7.5 लाख – INR 8.3 लाख


नोट – यहां अनुमानित सैलरी की जानकारी Ambitionbox.com. के आधार पर दी गई है जिसमें बदलाव संभव है।

B.Com कोर्स के बाद आगे की पढ़ाई के विकल्प

B.Com कोर्स पूरा करने के बाद आपके के सामने कई शैक्षणिक विकल्प उपलब्ध होते हैं, लेकिन सही चुनाव लक्ष्य पर निर्भर करता है। यहाँ आपके लिए B.Com कोर्स के बाद आगे की पढ़ाई के विकल्प को संक्षिप्त में नीचे दी गई टेबल में बताया गया है-

कोर्ससंचालित/मान्यताअवधिकरियर स्कोप
M.ComUGC मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय2 वर्षकॉलेज लेक्चरर, रिसर्च
MBAAICTE/विश्वविद्यालय2 वर्षमैनेजर, HR, मार्केटिंग
CAइंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया4–5 वर्ष (लेवल के अनुसार)चार्टर्ड अकाउंटेंट
CSइंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया3–4 वर्षकंपनी सेक्रेटरी
CMAइंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया3–4 वर्षकॉस्ट अकाउंटेंट
LLBUGC/BCI मान्यता3 वर्षवकील, लीगल एडवाइजर

BBA बनाम B.Com कोर्स में अंतर

BBA मैनेजमेंट स्किल विकसित करता है, जबकि B.Com फाइनेंसियल एंड एकाउंटिंग एक्सपर्टीज देता है। यहाँ नीचे दी गई टेबल में आपके लिए BBA बनाम B.Com में अंतर को संक्षिप्त और आसान भाषा में समझाया गया है –

तुलना का आधारBBAB.Com
कोर्स का पूरा नामबैचलर ऑफ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशनबैचलर ऑफ कॉमर्स
रेगुलेटरी बॉडीUGC मान्यता प्राप्त 3 वर्षीय स्नातक प्रोग्राम; मैनेजमेंट ओरिएंटेडUGC मान्यता प्राप्त 3 वर्षीय स्नातक प्रोग्राम; कॉमर्स एवं अकाउंटिंग आधारित
मुख्य फोकसमैनेजमेंट, मार्केटिंग, HR, उद्यमिताअकाउंटिंग, टैक्सेशन, फाइनेंस, इकोनॉमिक्स
सिलेबस का नेचरकेस स्टडी, प्रेजेंटेशन, इंडस्ट्री प्रोजेक्ट अधिकथ्योरी और न्यूमेरिकल (अकाउंट्स, कॉस्टिंग, टैक्स)
प्रवेश प्रक्रियामेरिट और एंट्रेंस (जैसे CUET-UG, कुछ निजी विश्वविद्यालय अपनी परीक्षा)मेरिट आधारित; केंद्रीय विश्वविद्यालयों में CUET-UG (परीक्षा का संचालन NTA द्वारा किया जाता है।)
उपयुक्त छात्रों के लिएलीडरशिप, बिज़नेस मैनेजमेंट, MBA की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए उपयुक्त है।CA, M.Com, बैंकिंग परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए उपयुक्त है।
करियर शुरुआतमैनेजमेंट ट्रेनी, सेल्स एग्जीक्यूटिवअकाउंटेंट, टैक्स असिस्टेंट
हायर स्टडी विकल्पMBA प्रमुख विकल्पCA, CS, CMA, M.Com

FAQs

बी कॉम ऑनर्स क्या होता है?

बी कॉम ऑनर्स में किसी एक विषय, जैसे अकाउंटिंग या फाइनेंस, को सामान्य बीकॉम की तुलना में अधिक विस्तार से पढ़ाया जाता है। इसमें उस विषय की गहरी समझ दी जाती है और पढ़ाई का स्तर भी सामान्य बीकॉम से थोड़ा अधिक होता है।

क्या बी कॉम के बाद CA बन सकते हैं?

हाँ, बीकॉम के बाद सीए बनना संभव है। यदि बीकॉम में कॉमर्स छात्रों के 55% और नॉन-कॉमर्स छात्रों के 60% अंक हैं, तो वे Institute of Chartered Accountants of India (आईसीएआई) की डायरेक्ट एंट्री स्कीम के जरिए सीधे सीए इंटरमीडिएट में प्रवेश ले सकते हैं। इसके बाद आर्टिकलशिप और सीए फाइनल पास करने पर चार्टर्ड अकाउंटेंट बना जा सकता है।

क्या B.Com में अलग-अलग प्रकार होते हैं?

हाँ, B.Com में अलग-अलग प्रकार होते हैं। आमतौर पर कॉलेजों में B.Com जनरल और B.Com ऑनर्स सबसे सामान्य कोर्स होते हैं। इसके अलावा कुछ विश्वविद्यालय अकाउंटिंग एंड फाइनेंस, बैंकिंग एंड इंश्योरेंस, टैक्सेशन जैसे स्पेशलाइजेशन के साथ भी B.Com करवाते हैं। छात्र अपनी रुचि और करियर लक्ष्य के अनुसार इनमें से उपयुक्त कोर्स चुन सकते हैं।

B.Com ऑनर्स और सामान्य B.Com में क्या अंतर है?

B.Com ऑनर्स और सामान्य B.Com में मुख्य अंतर पढ़ाई के स्तर और फोकस का होता है। B.Com ऑनर्स में किसी एक विषय जैसे अकाउंटिंग या फाइनेंस को ज्यादा विस्तार से पढ़ाया जाता है, जबकि सामान्य B.Com में कॉमर्स से जुड़े कई विषयों की सामान्य जानकारी दी जाती है। इसलिए B.Com ऑनर्स को सामान्य B.Com की तुलना में थोड़ा अधिक गहराई से पढ़ाया जाने वाला कोर्स माना जाता है।

क्या B.Com में गणित जरूरी होता है?

नहीं, B.Com में गणित हमेशा अनिवार्य नहीं होता। कई कॉलेजों में बिना गणित के भी B.Com में प्रवेश मिल जाता है, खासकर B.Com जनरल में। हालांकि कुछ विश्वविद्यालयों में B.Com ऑनर्स या कुछ विशेष स्पेशलाइजेशन के लिए गणित की आवश्यकता हो सकती है। इसलिए प्रवेश से पहले संबंधित कॉलेज या विश्वविद्यालय की पात्रता शर्तें जरूर देखनी चाहिए।

हमें उम्मीद है कि इस लेख में आपको बी कॉम कोर्स की सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य कोर्स से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*