भारतीय सेना में ऑफिसर रैंक पर अपने करियर की शुरुआत करने पर विचार करने वाले उम्मीदवारों के लिए भारतीय सेना में कैप्टन बनना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। भारतीय सेना में कैप्टन बनने के लिए कोई विशेष प्रक्रिया या परीक्षा नहीं होती है, इसके लिए आपको सबसे पहले लेफ्टिनेंट पद पर चयनित होकर अपने करियर को शुरू करना होता है। बतौर लेफ्टिनेंट आपके अनुभव, प्रदर्शन और आयुसीमा के आधार पर आपका प्रोमोशन कैप्टन के पद पर होता है। यदि आपमें नेतृत्व करने के गुण है और आप राष्ट्र सेवा के उद्देश्य के साथ सैनिकों का मार्गदर्शन करना चाहते हैं तो यह करियर विकल्प आपके लिए उपयोगी हो सकता है।
यदि आप भारतीय सेना में कैप्टन बनने पर विचार कर रहे हैं तो ये लेख आपके लिए है। इस लेख में आप जानेंगे कि भारतीय सेना में कैप्टन कैसे बनें और इसके लिए आवश्यक योग्यता और स्किल्स क्या हैं।
This Blog Includes:
- भारतीय सेना में कैप्टन की प्रमुख जिम्मेदारियां
- भारतीय सेना में कैप्टन बनने के लिए आवश्यक योग्यता
- भारतीय सेना में कैप्टन बनने के लिए आवश्यक स्किल्स
- भारतीय सेना में कैप्टन बनने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
- स्टेप 1 – भारतीय सेना में कैप्टन बनने के लिए बेसिक बातों को जानें
- स्टेप 2 – सही समय पर सही एंट्री रुट को चुनें
- स्टेप 3 – एंट्री रुट के अनुसार लिखित परीक्षा को पास करें
- स्टेप 4 – SSB इंटरव्यू को क्लियर करें
- स्टेप 5 – मेडिकल टेस्ट को पास करें
- स्टेप 6 – ट्रेनिंग के बाद लेफ्टिनेंट रैंक पर अपने करियर की शुरुआत करें
- स्टेप 7 – अनुभव के आधार पर कैप्टन रैंक को प्राप्त करें
- भारतीय सेना में कैप्टन को मिलने वाला वेतन
- भारतीय सेना में कैप्टन बनने के बाद आगे का प्रोमोशन पाथ
- भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट और कैप्टन में अंतर
- FAQs
भारतीय सेना में कैप्टन की प्रमुख जिम्मेदारियां
भारतीय सेना में कैप्टन रैंक के ऑफिसर को मुख्य रूप से निम्नलिखित जिम्मेदारियों का पालन करना पड़ता है –
- भारतीय सेना में कैप्टन का मुख्य काम अपनी कंपनी का नेतृत्व करना और सैनिकों का मनोबल बढ़ाना होता है, जिसमें लगभग 100 से 120 सैनिक होते हैं।
- भारतीय सेना में कैप्टन ही ऑपरेशनल प्लानिंग करना यानी सैन्य अभियानों के लिए योजना बनाना और उनका सफलतापूर्वक लागू करना होता है।
- अपनी कंपनी के प्रत्येक सैनिक के नियमित प्रशिक्षण को सुनिश्चित करना और अपनी कंपनी के हर जवान से अनुशासन का पालन करवाना भी कैप्टन की प्रमुख जिम्मेदारियों में से एक है।
- इसके अलावा कैप्टन ही अपनी कंपनी के प्रशासनिक कार्यों जैसे रिकॉर्ड मेंटेन करना, छुट्टियां और ड्यूटी की शेड्यूल की देखरेख करता है।
- कंपनी में हथियार, वाहन या सैन्य उपकरणों का सही उपयोग सुनिश्चित करना भी कैप्टन की एक बड़ी जिम्मेदारी होती है।
- भारतीय सेना में कैप्टन का एक प्रमुख काम अपनी कंपनी के साथ-साथ अन्य सैन्य इकाइयों के साथ भी कम्युनिकेट करना और कोर्डिनेट करते रहना है।
भारतीय सेना में कैप्टन बनने के लिए आवश्यक योग्यता
भारतीय सेना में कैप्टन बनने के लिए आपको निम्नलिखित आवश्यक योग्यता को पूरा करना होता है –
- भारतीय सेना में कैप्टन बनने के लिए आपको लेफ्टिनेंट बनना होता है जिसके लिए यदि आप NDA परीक्षा में बैठना चाहते हैं तो आपके पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से PCM के साथ 12वीं पास करनी होती है। NDA परीक्षा में बैठने के लिए आपकी आयु आवेदन करने वाले वर्ष में 16.5 से 19.5 के बीच में होनी चाहिए।
- यदि आप CDS एंट्री रुट को चुनते हैं तो आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन डिग्री का होना जरुरी है। CDS परीक्षा में आवेदन के लिए आपकी आयु 19 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- वहीं टेक्निकल एंट्री (TES/TGC) रुट को अपनाने के बाद लेफ्टिनेंट बनने के लिए आपके पास इंजीनियरिंग (B.E./B.Tech) डिग्री होनी चाहिए। तकनीकी एंट्री में आवेदन के लिए आपकी आयुसीमा 20 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- भारतीय सेना में ऑफिसर बनने के लिए पुरुष उम्मीदवारों की हाइट 157.5 सेमी और महिलाओं की हाइट 152 सेमी होनी चाहिए, जबकि इसमें पहाड़ी क्षेत्रों के उम्मीदवारों के लिए छूट मिलती है।
- भारतीय सेना में कैप्टन बनने के लिए एक महत्वपूर्ण योग्यता यह भी है कि आपको लेफ्टिनेंट के तौर पर 2 वर्षों का अनुभव प्राप्त करना जरुरी होता है।
भारतीय सेना में कैप्टन बनने के लिए आवश्यक स्किल्स
भारतीय सेना में कैप्टन का पद केवल एक रैंक नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। एक कैप्टन को युद्ध के मैदान पर अपनी टुकड़ी का नेतृत्व करना होता है, संकट में त्वरित निर्णय लेने होते हैं और अपने साथियों की जान की जिम्मेदारी उठानी होती है। इसलिए इस पद के लिए सिर्फ शारीरिक फिटनेस नहीं बल्कि एक संपूर्ण व्यक्तित्व की जरूरत होती है।
नीचे इन स्किल्स को तीन श्रेणियों में बांटा गया है – मिलिट्री व टेक्निकल स्किल्स, लीडरशिप व कमांड स्किल्स और मेन्टल व पर्सनल स्किल्स जो मिलकर एक सक्षम कैप्टन की पहचान बनती हैं।
| श्रेणी | स्किल | यह क्यों जरूरी है? | कैसे विकसित करें? |
| मिलिट्री और टेक्निकल | टैक्टिकल और टेक्निकल प्रोफिसिएंसी | युद्ध रणनीति, हथियार संचालन, मैप रीडिंग और फील्ड क्राफ्ट की गहरी समझ। आईएमए/ओटीए ट्रेनिंग में यही सबसे पहले सिखाया जाता है। | एएफएसबी की तैयारी के साथ-साथ एनसीसी, मैप रीडिंग वर्कशॉप और मिलिट्री स्ट्रेटेजी की किताबें पढ़ें। |
| मिलिट्री और टेक्निकल | सोशल अडाप्टेबिलिटी | जम्मू-कश्मीर से राजस्थान तक अलग-अलग इलाके, संस्कृति और परिस्थितियों में जल्दी ढलने की क्षमता। | अलग-अलग जगहों पर यात्रा और वॉलंटियरिंग करें। विभिन्न लोगों के साथ मिलकर काम करने का अनुभव लें। |
| फिजिकल और मेन्टल | फिजिकल और मेन्टल फिटनेस | एएफएसबी में फिजिकल स्टैंडर्ड बहुत कड़े होते हैं। फील्ड में लंबे ऑपरेशन, कम नींद और कठिन मौसम में भी चुस्त रहना जरूरी है। | रोज 5 किमी+ दौड़, स्विमिंग, चिन-अप्स करें। मेडिटेशन और दबाव वाली मॉक परिस्थितियों में प्रैक्टिस करें। |
| फिजिकल और मेन्टल | स्ट्रेस मैनेजमेंट | परिवार से दूरी, हाई-रिस्क ऑपरेशन और लगातार सतर्कता इस दबाव में भी शांत रहकर यूनिट को लीड करना कैप्टन की पहचान है। | योगा, मेडिटेशन और मुश्किल परिस्थितियों में संयम बनाए रखने की प्रैक्टिस करें। मॉक एएफएसबी जरूर दें। |
| लीडरशिप और कमांड | टीमवर्क और लीडरशिप | 100-130 जवानों को एकजुट रखना, मनोबल बनाए रखना और लक्ष्य हासिल कराना यही लीडरशिप की असली परीक्षा है। | एनसीसी जॉइन करें, स्कूल/कॉलेज में कैप्टन बनें, टीम स्पोर्ट्स में हिस्सा लें। |
| लीडरशिप और कमांड | डिसीजन मेकिंग | कुछ ही सेकंड में सही निर्णय लेना जिसके परिणाम जीवन-मृत्यु तक पहुँच सकते हैं सटीक निर्णय क्षमता एक कैप्टन की सबसे जरूरी स्किल है। | केस स्टडीज, स्ट्रेटेजी गेम्स और लीडरशिप सिमुलेशन में भाग लें। करंट अफेयर्स का विश्लेषण करें। |
| लीडरशिप और कमांड | कम्युनिकेशन स्किल | जवानों को स्पष्ट आदेश देना, सीनियर अफसरों को सटीक ब्रीफिंग देना और नागरिकों के साथ समन्वय करना तीनों के लिए प्रभावशाली संवाद जरूरी है। | डिबेट, भाषण प्रतियोगिताओं और पब्लिक स्पीकिंग में भाग लें। हिंदी और अंग्रेजी दोनों में दक्षता बनाएं। |
| थिंकिंग और प्रॉब्लम सॉल्विंग | क्रिटिकल थिंकिंग | इंटेलिजेंस रिपोर्ट, इलाके का विश्लेषण और दुश्मन की चाल को समझकर सटीक आकलन करना आईएमए ट्रेनिंग का यही मूल उद्देश्य है। | करंट अफेयर्स, विश्लेषणात्मक पहेलियाँ और मिलिट्री इतिहास की किताबें पढ़ें। |
| थिंकिंग और प्रॉब्लम सॉल्विंग | प्रॉब्लम सॉल्विंग | फील्ड में स्थिति हमेशा योजना के अनुसार नहीं होती सीमित संसाधन और समय के दबाव में तुरंत हल निकालने की क्षमता जरूरी है। | ग्रुप डिस्कशन, एएफएसबी जीटीओ टास्क और असली चुनौतियों में खुद को परखें। |
| पर्सनल इफेक्टिवनेस | टाइम मैनेजमेंट | परेड, ब्रीफिंग, फील्ड एक्सरसाइज, प्रशासनिक कार्य सब सटीक समय पर चलता है। कैप्टन को खुद के साथ पूरी यूनिट का समय प्रबंधन करना होता है। | सख्त दैनिक दिनचर्या अपनाएं। एक साथ कई जिम्मेदारियाँ संभालने की प्रैक्टिस करें। |
भारतीय सेना में कैप्टन बनने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
भारतीय सेना में कैप्टन बनने के लिए आप आपको सबसे पहले लेफ्टिनेंट बनना पड़ता है, इसके बाद ही आपका प्रोमोशन कैप्टन रैंक पर होता है। इसलिए यहाँ आपके लेफ्टिनेंट से शुरू होकर कैप्टन बनने की स्टेप-बाय-स्टेप गाइड दी गई है –
स्टेप 1 – भारतीय सेना में कैप्टन बनने के लिए बेसिक बातों को जानें
भारतीय सेना में कैप्टन बनने के लिए आवश्यक योग्यताओं और स्किल्स आदि को जानने के बाद आपको भारतीय सेना में कैप्टन बनने के लिए सबसे पहले बेसिक बातों का ज्ञान होना चाहिए। वैसे तो भारतीय सेना में डायरेक्ट कैप्टन बनने की कोई प्रक्रिया नहीं होती है, बल्कि इसके लिए आपको सबसे पहले लेफ्टिनेंट बनना होता है। लेफ्टिनेंट के बाद ही आपकी पदोन्नति कैप्टन रैंक के लिए होती है।
स्टेप 2 – सही समय पर सही एंट्री रुट को चुनें
भारतीय सेना में कैप्टन बनने के लिए बेसिक बातों को जानने के बाद आपको सही समय पर सही एंट्री स्कीम का चुनाव करना पड़ता है। भारतीय सेना में कैप्टन बनने के लिए पहले लेफ्टिनेंट बनना होता है, इसके लिए आपके पास NDA, CDS, TES (टेक्निकल) और OTA (शॉर्ट सर्विस) जैसे एंट्री रुट के अवसर उपलब्ध रहते हैं। यदि आप 12वीं के बाद लेफ्टिनेंट बनकर कैप्टन रैंक तक पहुंचना चाहते हैं तो आप इसके लिए NDA का चुनाव कर सकते हैं। ग्रेजुएशन के बाद भारतीय सेना में ऑफिसर रैंक पाने के लिए आप CDS या OTA एंट्री रुट और तकनीकी छात्रों के लिए TES को चुन सकते हैं। बता दें कि सही एंट्री का चुनाव आपकी शिक्षा और उम्र पर निर्भर करता है।
यह भी पढ़ें: लेफ्टिनेंट कैसे बनें?
स्टेप 3 – एंट्री रुट के अनुसार लिखित परीक्षा को पास करें
भारतीय सेना में ऑफिसर बनने के लिए सही रुट को चुनने के बाद आपको अपने रुट के अनुसार लिखित परीक्षा को पास करना होता है। यदि आप NDA और CDS के एंट्री रुट से आवेदन कर रहे हैं तो इसके लिए आपको UPSC द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा में पास होना पड़ता है। इस परीक्षा में मुख्य रूप से गणित, अंग्रेजी, करंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान जैसे विषयों से प्रश्नों को पूछा जाता है। इसी परीक्षा को पास करने के बाद आपकी सेलेक्शन प्रोसेस भी शुरू हो जाती है।
स्टेप 4 – SSB इंटरव्यू को क्लियर करें
अपने एंट्री रुट के अनुसार लिखित परीक्षा को पास करने के बाद आपके लिए अगला पड़ाव SSB इंटरव्यू को पास करना है। अपनी लिखित परीक्षा को पास करने के बाद आपको सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड (SSB) के इंटरव्यू प्रक्रिया का हिस्सा बनना पड़ता है। यह इंटरव्यू की प्रक्रिया 5 दिनों तक चलती है, जिसमें साइकोलॉजिकल टेस्ट, ग्रुप डिशक्शन, इंटरव्यू और फिजिटकल टास्क शामिल होते हैं। इस इंटरव्यू प्रक्रिया में आपकी व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की योग्यता को परखा जाता है।
स्टेप 5 – मेडिकल टेस्ट को पास करें
SSB इंटरव्यू को क्लियर करने के बाद अगला पड़ाव मेडिकल टेस्ट को पास करना होता है। इसमें शरीर की फिटनेस, आँखों की रोशनी और अन्य स्वास्थ्य संबंधी मानकों की जांच की जाती है। लिखित परीक्षा, SSB इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट को पास करने के बाद ही एक फाइनल लिस्ट को तैयार किया जाता है। इस फाइनल लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को ही ट्रेनिंग के लिए बुलाया जाता है।
स्टेप 6 – ट्रेनिंग के बाद लेफ्टिनेंट रैंक पर अपने करियर की शुरुआत करें
फाइनल लिस्ट में आपका नाम आने के बाद आपको नेशनल डिफेंस अकेडमी या इंडियन मिलिट्री अकेडमी में ट्रेनिंग के लिए भेजा जाता है। यहाँ आप में फिजिकल ट्रेनिंग, हथियार चलाने, रणनीति और नेतृत्व करने की स्किल्स को डेवलप किया जाता है। इस ट्रेनिंग को आप 1 से 3 साल की समयावधि में पूरा कर सकते हैं। ट्रेनिंग के बाद आप अपने करियर की शुरुआत लेफ्टिनेंट रैंक पर कर सकते हैं।
स्टेप 7 – अनुभव के आधार पर कैप्टन रैंक को प्राप्त करें
भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट रैंक पर अपने करियर की शुरुआत करने के बाद आपको लगभग 2 वर्षों के अनुभव के बाद कैप्टन की रैंक मिलती है। बता दें कि यह प्रमोशन आपकी सेवा अवधि, आपके अनुशासन और परफॉर्मेंस के आधार पर निर्धारित होता है।
भारतीय सेना में कैप्टन को मिलने वाला वेतन
भारतीय सेना में कैप्टन बनने के बाद आपको 7वें वेतन आयोग के लेवल-10B के अनुसार मिलने वाली शुरूआती बेसिक सैलरी INR 61,300 होती है। बेसिक सैलरी के साथ-साथ आपको मिलिट्री सर्विस पे (MSP) के रूप में INR 15,500 प्रति माह और कई सरकारी भत्ते (जैसे – DA, HRA और TA) भी मिलते हैं। बेसिक सैलरी, मिलिट्री सर्विस पे और सरकारी भत्ते मिलाकर आपको मिलने वाली कुल मासिक ग्रोस सैलरी INR 80,000 – INR 1,00,000 हो सकती है।
भारतीय सेना में कैप्टन बनने के बाद आगे का प्रोमोशन पाथ
भारतीय सेना में कैप्टन बनने के बाद आप अनुभव और अपनी लीडरशिप क्वालिटी के आधार पर निम्नलिखित पदों के रूप में भविष्य में प्रोमोशन पा सकते हैं –
- मेजर
- लेफ्टिनेंट कर्नल
- कर्नल
- ब्रिगेडियर
- मेजर जनरल
- लेफ्टिनेंट जनरल
- जनरल
भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट और कैप्टन में अंतर
यहाँ आपके लिए भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट और कैप्टन के बीच के अंतर को आसान भाषा में नीचे दी गई टेबल के माध्यम से समझाया गया है –
| विशेषता | लेफ्टिनेंट | कैप्टन |
| पद का स्तर | कमीशन मिलने पर शुरूआती रैंक | लेफ्टिनेंट के बाद अलगी सीनियर रैंक |
| सेवा अनुभव | नई-नई ट्रेनिंग मिलने के तुरंत बाद कमीशन हो सकता है। | इसके लिए आपके पास लेफ्टिनेंट के तौर पर 2-3 साल का अनुभव अनिवार्य है। |
| कंधे पर बैज | दो पांच-कोणीय सितारे (Two Stars) | तीन पांच-कोणीय सितारे (Three Stars) |
| मुख्य भूमिका | प्लाटून कमांडर (30-40 सैनिक) | कंपनी कमांडर/सेकंड-इन-कमांड (100-120 सैनिक) |
| वेतन स्तर (7वां कमीशन आयोग) | लेवल 10 | लेवल 10B |
FAQs
आर्मी में कैप्टन बनने के लिए आपको सबसे पहले 12वीं के बाद NDA या ग्रेजुएशन के बाद CDS एंट्री के माध्यम से लेफ्टिनेंट पद पर कमीशन मिलता है। इसके बाद पदोन्नति के बाद ही आपको कैप्टन की रैंक मिलती है।
हाँ, महिलाएं भी भारतीय सेना में कैप्टन बन सकती हैं। इसके लिए CDS या OTA एंट्री के माध्यम से ही आपका चयन होता है।
आर्मी में कैप्टन को एक कंपनी लेवल का अधिकारी माना जाता है, जिसका मुख्य काम 100-150 सैनिकों का नेतृत्व करना, ऑपरेशन्स की प्लानिंग करना और सैनिकों को निर्देश देना होता है।
भारतीय सेना में कैप्टन के बाद मेजर पद आता है, जो एक मिड-लेवल ऑफिसर रैंक है। मेजर की रैंक तक पहुँचने के बाद आप यूनिट के संचालन, ट्रेनिंग और नेतृत्व करने जैसे कार्यों को करने योग्य बन जाते हैं।
भारतीय सेना में कैप्टन एक कमीशंड ऑफिसर रैंक है, जो रैंक के अनुसार लेफ्टिनेंट से ऊपर और मेजर से नीचे की रैंक है। भारतीय सेना में कैप्टन की रैंक मिड-लेवल ऑफिसर कैटेगरी में आती है।
संबंधित आर्टिकल्स
| लोको पायलट कैसे बनें? | भारत में पुलिस कैसे बनें? |
| आर्मी जीडी सिलेबस और एग्जाम पैटर्न | सब इंस्पेक्टर कैसे बनें? |
हमें उम्मीद है कि इस लेख में आपको भारतीय सेना में कैप्टन बनने की प्रक्रिया समझ आ गई होगी। ऐसे ही अन्य करियर गाइड्स से जुड़े लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर उपलब्ध लेख देख सकते हैं।

One app for all your study abroad needs



60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!