12वीं के बाद AI इंजीनियर कैसे बनें? स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

1 minute read
AI के साथ सारांशित करें
ai engineer kaise bane

AI इंजीनियर कैसे बनें – यह सवाल आज लाखों स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के मन में है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आज हेल्थकेयर, बैंकिंग, एजुकेशन और ई-कॉमर्स जैसी इंडस्ट्रीज़ में तेज़ी से अपनी जगह बना रही है और इसके साथ AI इंजीनियर्स की डिमांड भी हर सेक्टर में बढ़ रही है।

AI इंजीनियर वे प्रोफेशनल्स होते हैं जो मशीन लर्निंग मॉडल, ऑटोमेशन सिस्टम और डेटा-बेस्ड सोल्यूशन डेवलप करते हैं। यह फील्ड उन लोगों के लिए है जो प्रोग्रामिंग, गणित और डेटा साइंस में रुचि रखते हैं और टेक्नोलॉजी के ज़रिए रियल-वर्ल्ड प्रॉब्लम्स सॉल्व करना चाहते हैं।

इस लेख में आप जानेंगे कि AI इंजीनियर बनने के लिए कौन सी योग्यता और स्किल्स ज़रूरी हैं, कौन से कोर्स करें, स्टेप-बाय-स्टेप गाइड क्या है और इस फील्ड में सैलरी कितनी मिलती है।

AI इंजीनियर की प्रमुख जिम्मेदारियां

एआई इंजीनियर को मुख्य रूप से निम्नलिखित जिम्मेदारियों का पालन करना पड़ता है –

  • मशीन लर्निंग (ML) और डीप लर्निंग मॉडल बनाने के लिए एल्गोरिदम डिज़ाइन करना। इसमें TensorFlow और PyTorch जैसे फ्रेमवर्क का उपयोग करके मॉडल को ट्रेन और फाइन-ट्यून किया जाता है।
  • बिज़नेस या यूज़र की समस्या को समझना और उनके लिए समाधान का रास्ता खोजना। इसके लिए AI इंजीनियर प्रोडक्ट टीम और डेटा साइंटिस्ट के साथ मिलकर काम करते हैं।
  • रॉ डेटा कलेक्ट करना, डेटा को क्लीन करना और मिसिंग वैल्यू हटाकर उसे AI मॉडल के लिए तैयार करना। यह प्रक्रिया डेटा प्रीप्रोसेसिंग कहलाती है और AI मॉडल की सटीकता के लिए बेहद ज़रूरी होती है।
  • AI मॉडल की टेस्टिंग करना और AI इकोसिस्टम तैयार करना ताकि AI सिस्टम प्रोडक्शन एनवायरमेंट में स्मूदली रन कर सके।
  • AI फील्ड में हो रहे नए अनुसंधान और तकनीकी को समझना और उन्हें अपने मॉडल में लागू करना। इसमें Large Language Models (LLMs) और Generative AI जैसी नई तकनीकें शामिल हैं।
  • AI मॉडल की लगातार मॉनिटरिंग करना और मॉडल की परफॉर्मेंस को लगातार इम्प्रूव करना ताकि रियल-वर्ल्ड में सटीक और भरोसेमंद नतीजे मिलते रहें।

AI इंजीनियर बनने के लिए आवश्यक योग्यता

एआई इंजीनियर बनने के लिए आपको निम्नलिखित आवश्यक योग्यता को पूरा करना होता है –

  • AI इंजीनियर बनने के लिए आपको किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से PCM विषयों के साथ 12वीं पास करना होता है। इसके बाद आप B.Tech (कंप्यूटर साइंस, AI, डेटा साइंस) या BSc कंप्यूटर साइंस भी कर सकते हैं, जो आपकी ग्रोथ में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
  • इसके अलावा AI इंजीनियर बनने के लिए आपकी पकड़ प्रोग्रामिंग लैंग्वेज पर होनी चाहिए, साथ ही आपको कोडिंग भी आनी चाहिए।
  • AI एल्गोरिद्म को समझने के लिए मुख्य रूप से लीनियर अलजेब्रा, कैलकुलस, प्रोबेबिलिटी और स्टेटिस्टिक्स जैसे विषयों पर आपकी पकड़ होना जरुरी है। AI इंजीनियर बनने के लिए गणित और सांख्यिकी की समझ एक महत्वपूर्ण योग्यता है।

AI इंजीनियर बनने के लिए आवश्यक स्किल्स

AI इंजीनियर बनने के लिए डिग्री से ज्यादा स्किल्स भी मायने रखती हैं। यदि आप इस AI इंजीनियर बनने पर विचार कर रहे हैं तो इसके लिए आपके पास निम्नलिखित स्किल्स होनी चाहिए –

  • टेक्नीकल स्किल्स (प्रोग्रामिंग, मशीन लर्निंग एल्गोरिदम, डीप लर्निंग और डेटा स्ट्रक्चर)
  • प्रॉब्लम सॉल्विंग
  • एनालिटिकल थिंकिंग
  • क्लाउड प्लेटफॉर्म की समझ (AWS, GCP)
  • कंटीन्यूअस लर्निंग माइंडसेट
  • कम्युनिकेशन और कोलेब्रेशन स्किल्स
  • टीम मैनेजमेंट

AI इंजीनियर बनने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

यहाँ आपके लिए एआई इंजीनियर बनने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड की जानकारी दी गई है –

स्टेप 1 – 12वीं में सही विषय का चयन करें

AI इंजीनियर बनने के लिए सबसे पहला स्टेप 12वीं में सही विषय का चुनाव करना है। यदि आप 12वीं में फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ्स विषयों के साथ अपनी पढ़ाई करते हैं, तो AI की फील्ड में जाने के लिए यह सबसे मज़बूत आधार होता है। AI में प्रोबेबिलिटी, स्टैटिस्टिक्स और लीनियर अलजेब्रा का उपयोग होता है, इसलिए 12वीं में आपके पास PCM होना जरुरी है। AICTE द्वारा मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग कोर्स में भी PCM योग्यता मांगी जाती है।

स्टेप 2 – संबंधित ग्रेजुएशन कोर्स में प्रवेश लें

12वीं में सही विषय को चुनने और PCM विषयों से 12वीं पास करने के बाद आपको B.Tech (कंप्यूटर साइंस, AI, डेटा साइंस) या BSc कंप्यूटर साइंस जैसे कोर्स में प्रवेश लेना होता है। भारत में IIT, IIIT और NIT जैसे संस्थानों में AI और मशीन लर्निंग से जुड़ी स्पेशलाइजेशन भी ऑफर करती हैं, जिन्हें करके आप अपनी करियर ग्रोथ को नई दिशा दे सकते हैं।

स्टेप 3 – प्रोग्रामिंग लैंग्वेज सीखें

AI इंजीनियर बनने के लिए आपको संबंधित ग्रेजुएशन कोर्स में प्रवेश लेने के साथ-साथ प्रोग्रामिंग लैंग्वेज सीखें। AI इंजीनियर बनने के लिए आपको पाइथन, जावा या C++ जैसी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज सीखना जरूरी है, लेकिन पाइथन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण और उपयोगी मानी जाती है। इसके अलावा आप प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के साथ-साथ करियर ग्रोथ के लिए डेटा स्ट्रक्चर और एल्गोरिदम की नॉलेज प्राप्त कर सकते हैं।

स्टेप 4 – गणित और सांख्यिकी जैसे विषयों पर पकड़ बनाएं

AI इंजीनियर बनने के लिए आप प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के साथ-साथ गणित और सांख्यिकी जैसे विषयों पर भी अपनी पकड़ बनाएं। AI का आधार गणित है, जिसमें आपको लीनियर अलजेब्रा, कैलकुलस, प्रोबेबिलिटी और स्टेटिस्टिक्स जैसे विषयों का ज्ञान प्राप्त करते हैं। 

स्टेप 5 – मशीन लर्निंग (ML) और डीप लर्निंग पर फोकस करें

मशीन लर्निंग (ML) AI का वह हिस्सा है जिसमें कंप्यूटर को डेटा से सीखने के लिए ट्रेन किया जाता है। इसमें रिग्रेशन, क्लासिफिकेशन और क्लस्टरिंग जैसे एल्गोरिद्म आते हैं जो स्ट्रक्चर्ड डाटा पर काम करते हैं। उदाहरण के लिए, किसी बैंक का फ्रॉड डिटेक्शन सिस्टम या ई-कॉमर्स का प्रोडक्ट रिकमेंडेशन इंजन ML पर ही चलता है।

डीप लर्निंग, ML का ही एक एडवांस हिस्सा है जिसमें न्यूरल नेटवर्क्स की कई लेयर होती हैं जो मानव मस्तिष्क की तरह काम करती हैं। यह इमेज, ऑडियो और टेक्स्ट जैसे अनस्ट्रक्चर्ड डाटा को प्रोसेस करने में सबसे ज़्यादा उपयोगी है। ChatGPT, Google Translate और Face Recognition जैसे टूल्स डीप लर्निंग पर ही आधारित हैं।

इन दोनों को केवल थ्योरी तक न पढ़ें – चैटबॉट, इमेज रिकग्निशन या रिकमेंडेशन सिस्टम जैसे प्रोजेक्ट्स बनाकर इन्हें प्रैक्टिकली अप्लाई करें।

स्टेप 6 – प्रोजेक्ट्स और प्रैक्टिकल अनुभव प्राप्त करें

मशीन लर्निंग (ML) और डीप लर्निंग पर फोकस करने के साथ-साथ आपको रियल-वर्ल्ड प्रोजेक्ट्स पर भी काम करना होता है। AI इंजीनियर बनने के लिए जितना महत्वपूर्ण थ्योरी का ज्ञान होना है, उतना ही जरुरी प्रोजेक्ट्स और प्रैक्टिकल अनुभव प्राप्त करना भी होता है। इसके लिए आप चैटबॉट, रिकमंडेशन सिस्टम या इमेज रिकग्निशन जैसे प्रोजेक्ट्स को बनाकर अपनी स्किल्स को निखार सकते हैं। 

स्टेप 7 – इंटर्नशिप और इंडस्ट्री एक्सपीरियंस लें

AI इंजीनियर बनने के लिए प्रोजेक्ट्स और प्रैक्टिकल अनुभव प्राप्त करने के बाद आपको इंटर्नशिप के माध्यम से प्रैक्टिकल एक्सपोज़र के लिए इंडस्ट्री एक्सपीरियंस लेना अनिवार्य होता है। इस दौरान आपको बिज़नेस प्रॉब्लम्स पर काम करने का अवसर मिलता है। इंटर्नशिप जॉइन करने और इंडस्ट्री एक्सपीरियंस लेने के लिए आप इंटर्नशिप प्लेटफॉर्म्स या कंपनियों के करियर पेज पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आप AI इंजीनियर के रूप में अपना करियर शुरू कर सकते हैं।

AI इंजीनियर बनने के लिए प्रमुख कोर्सेज

भारत में AI इंजीनियर बनने के लिए कई सरकारी (NPTEL) और प्राइवेट प्लेटफॉर्म्स से AI इंजीनियर के लिए निम्नलिखित प्रमुख कोर्स को कोर्स लेवल के अनुसार चुन सकते हैं। ये कोर्स सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और यूजी-पीजी डिग्री के रूप में किए जा सकते हैं –

कोर्स का पूरा नामकोर्स का प्रकारकोर्स की अवधि
बी.टेक इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग (B.Tech AI & ML)अंडरग्रेजुएट डिग्री4 वर्ष
बी.टेक इन कंप्यूटर साइंस (AI स्पेशलाइजेशन)अंडरग्रेजुएट डिग्री4 वर्ष
बी.एससी इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसअंडरग्रेजुएट डिग्री3 वर्ष
एम.टेक इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसपोस्टग्रेजुएट डिग्री2 वर्ष
एम.टेक इन मशीन लर्निंग एंड डेटा साइंसपोस्टग्रेजुएट डिग्री2 वर्ष
एम.एससी इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटा साइंसपोस्टग्रेजुएट डिग्री2 वर्ष
पीजी डिप्लोमा इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंगडिप्लोमा / प्रोफेशनल6 माह – 1 वर्ष
एडवांस्ड सर्टिफिकेट प्रोग्राम इन AI & MLसर्टिफिकेट6 – 12 माह
एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसप्रोफेशनल / एग्जीक्यूटिव6 – 12 माह
ऑनलाइन सर्टिफिकेट इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (MOOCs – जैसे NPTEL, Coursera)सर्टिफिकेट (ऑनलाइन)3 – 6 माह

AI इंजीनियर को मिलने वाली सैलरी

AI इंजीनियर के रूप में आप आईटी कंपनियों, रिटेल और मैन्युफैक्चरिंग, हेल्थकेयर सिस्टम, फाइनेंस और एडटेक फर्म्स में जॉब पाकर अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं। आमतौर पर भारत में AI इंजीनियर को मिलने वाली अनुमानित सालाना सैलरी INR 15.6 लाख – INR 17.2 लाख के बीच हो सकती है। यहाँ दी गई निम्नलिखित टेबल में आपके लिए अनुभव के वर्षों के आधार पर मिलने वाली औसतन अनुमानित सैलरी की जानकारी दी गई है –

अनुभव औसतन अनुमानित सालाना सैलरी (INR)
0 – 1 वर्षINR 8 लाख
1 – 3 वर्षINR 11.3 लाख
3 – 6 वर्षINR 15.6 लाख
6 – 9 वर्षINR 24.9 लाख


नोट – यहां अनुमानित सैलरी की जानकारी Ambitionbox.com के डेटा के आधार पर दी गई है, यह संस्थान, शहर, अनुभव और स्किल्स के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

FAQs

एआई इंजीनियर बनने के लिए क्या करना पड़ता है? 

एआई इंजीनियर बनने के लिए कंप्यूटर साइंस, IT, डेटा साइंस या संबंधित फील्ड में बैचलर डिग्री लेना ज़रूरी है। इसके साथ Python जैसी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज, गणित और सांख्यिकी, मशीन लर्निंग और TensorFlow/PyTorch जैसे फ्रेमवर्क की नॉलेज होना अनिवार्य है। डिग्री के साथ-साथ रियल-वर्ल्ड प्रोजेक्ट्स और इंटर्नशिप का अनुभव भी करियर में अहम भूमिका निभाता है।

AI का कोर्स कितने साल का होता है? 

AI कोर्स की अवधि कोर्स लेवल पर निर्भर करती है। सर्टिफिकेट कोर्स 3 से 12 महीने, डिप्लोमा कोर्स 1 से 2 साल और B.Tech AI या B.Sc AI जैसे डिग्री कोर्स 3 से 4 साल के होते हैं।

AI कोर्स कौन कर सकता है? 

AI कोर्स मुख्य रूप से 12वीं PCM पास, इंजीनियरिंग ग्रेजुएट (BE/BTech), कंप्यूटर साइंस ग्रेजुएट (BCA/BSc) या IT प्रोफेशनल कर सकते हैं। हालाँकि बेसिक AI और सर्टिफिकेट कोर्स किसी भी स्ट्रीम के स्टूडेंट्स कर सकते हैं क्योंकि Coursera, edX जैसे प्लेटफॉर्म पर कोई स्ट्रिक्ट एलिजिबिलिटी नहीं होती।

क्या 12वीं के बाद AI कोर्स किया जा सकता है? 

हाँ, 12वीं PCM से न्यूनतम 50% अंकों के साथ पास करने के बाद B.Tech in AI, B.Sc AI या डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन लिया जा सकता है। B.Tech के लिए JEE Main जैसी प्रवेश परीक्षा देनी होती है।

क्या AI कोर्स ऑनलाइन किया जा सकता है? 

हाँ, Coursera, edX और Udemy जैसे प्लेटफॉर्म पर AI के बेसिक से एडवांस लेवल तक के कोर्स उपलब्ध हैं। NPTEL जैसे सरकारी प्लेटफॉर्म पर भी फ्री AI कोर्स मिलते हैं जिनमें वीडियो लेक्चर, असाइनमेंट और सर्टिफिकेट शामिल होते हैं।

संबंधित आर्टिकल्स

वीडियो एडिटर कैसे बनें?कंटेंट राइटर कैसे बनें?
गेम डेवलपर कैसे बनें?प्रोडक्ट मैनेजर कैसे बनें?

हमें उम्मीद है कि इस लेख में आपको AI इंजीनियर बनने की प्रक्रिया समझ आ गई होगी। ऐसे ही अन्य करियर गाइड्स से जुड़े लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर उपलब्ध लेख देख सकते हैं।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*