ACCA कोर्स: एडमिशन, सिलेबस, फीस, करियर स्कोप

1 minute read
acca course details in hindi

ACCA कोर्स का पूरा नाम ‘एसोसिएशन ऑफ चार्टर्ड सर्टिफाइड एकाउंटेंट्स’ है। यह एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की अकाउंटिंग और फाइनेंस प्रोफेशनल योग्यता है, जिसकी शुरुआत 1904 में यूके में हुई थी। यह कोर्स 13 परीक्षाओं, एथिक्स मॉड्यूल और 36 माह के प्रैक्टिकल अनुभव (PER) पर आधारित है, इसलिए इसे केवल थ्योरी नहीं बल्कि प्रैक्टिकल स्किल्स पर केंद्रित माना जाता है। इस ब्लॉग में आपके लिए ACCA कोर्स की पात्रता, एडमिशन प्रोसेस और करियर स्कोप से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। 

मुख्य विवरणआधिकारिक जानकारी
कोर्स का नामएसोसिएशन ऑफ चार्टर्ड सर्टिफाइड एकाउंटेंट्स (ACCA)
कोर्स का स्तरइंटरनेशनल चार्टर्ड अकाउंटेंसी (यूके बेस्ड)
संचालित संस्थाACCA (एक यूके-आधारित वैश्विक प्रोफेशनल अकाउंटिंग बॉडी है)
कुल पेपर्स13 पेपर्स (3 स्तर: एप्लाइड नॉलेज, स्किल्स, प्रोफेशनल)
एलिजिबिलिटी12वीं पास (न्यूनतम 65% कॉमर्स/मैथ्स) या ग्रेजुएशन
छूट (एक्सेम्प्शंस)B.Com छात्रों को 4 से 9 पेपर्स तक की छूट संभव
अनिवार्य अनुभव36 महीने का ‘प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस रिक्वारमेंट’ (PER)
परीक्षा का मोडकंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) – साल में 4 बार
करियर स्कोपMNCs, Big 4 (EY, PwC, Deloitte, KPMG), इंवेस्टमेंट बैंकिंग

ACCA कोर्स क्यों करें?

यहाँ ACCA कोर्स को चुनने के प्रमुख कारणों को निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से समझाया गया है –

  • ग्लोबली मान्यता प्राप्त कोर्स: ACCA को दुनिया भर के 180+ देशों में स्वीकार किया जाता है। मतलब आप भारत के अलावा यूएई, यूके, सिंगापुर, कनेडा आदि देशों में भी काम कर सकते हैं।
  • हर सेक्टर में करियर के अवसर: यह सिर्फ अकाउंटेंट बनने का कोर्स नहीं है, बल्कि इसे करने के बाद आप बिज़नेस, फिनटेक, डेटा एनालिटिक्स, मैनेजमेंट, टैक्स, और कॉर्पोरेट फाइनेंस जैसे क्षेत्रों में भी अपने करियर की अच्छी शुरुआत कर सकते हैं।
  • भविष्य-तैयार स्किल्स सीखने का मौका: ACCA कोर्स आपको केवल नंबर मैनेज करने और बैलेंस शीट बनाना ही नहीं सिखाता है। यह आपको रणनीतिक सोच, नेतृत्व कौशल, डिजिटल फाइनेंस और एथिक्स जैसा प्रैक्टिकल नॉलेज भी देता है जो आज के बदलते बिजनेस वर्ल्ड में जरूरी है।
  • फ्लेक्सिबिलिटी: ACCA आपको पढ़ाई और परीक्षा की टाइमिंग अपनी लाइफ स्टाइल के हिसाब से चुनने का विकल्प देता है। इसमें अपने अनुसार आप फुल-टाइम स्टडी या पार्ट-टाइम जॉब करते हुए ऑनलाइन स्टडी भी कर सकते हैं।
  • टॉप एम्प्लॉयर द्वारा भरोसेमंद: दुनिया के प्रमुख नियोक्ता, Big4 फर्म्स, मल्टीनेशनल कंपनियाँ और वित्तीय संस्थान ACCA क्वालिफाइड प्रोफेशनल्स को प्राथमिकता देते हैं क्योंकि उनमें पेशेवर कौशल और व्यावसायिक एथिक्स होती है।
  • ग्लोबल कम्युनिटी का हिस्सा बनें: ACCA की वार्षिक रिपोर्ट और ACCA के आधिकारिक वेबसाइट पेज पर मेंशंड डेटा के अनुसार ACCA में शामिल होने पर आप लगभग 240k+ मेंबर्स और 550k+ छात्रों के नेटवर्क से जुड़ते हैं, जो मेंटरशिप, नौकरियों और करियर गाइडेंस के लिए बेहद उपयोगी है।
  • इंटरनेशनल करियर ऑपर्च्युनिटीज: ACCA केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आपके ग्लोबल करियर के अच्छे ऑप्शन की तरह है। इसे करने के बाद आपके पास दुनिया के किसी भी हिस्से में काम करने का मौका होता है।

ACCA कोर्स के लिए आवश्यक योग्यता

ACCA की आधिकारिक वेबसाइट accaglobal.com और अन्य मान्य स्रोतों पर आधारित डेटा के अनुसार इस कोर्स में एडमिशन से पहले आप निम्नलिखित एलिजिबिलिटी की जांच जरूर कर लें:

  • ACCA में सीधे प्रवेश पाने के लिए आपको कक्षा 12वीं पास होना जरूरी है। इस कोर्स के लिए 12वीं में आपके पास मूल रूप से पाँच विषय पास होने चाहिए, जिनमें अंग्रेज़ी और गणित शामिल होना अनिवार्य है।
  • अगर 12वीं में आपके पास इंग्लिश/मैथ्स नहीं है, तब भी ACCA शुरू किया जा सकता है। ऐसा फाउंडेशन इन एकाउंटेंसी (FIA) कोर्स के ज़रिए होता है, जिसमें बुनियादी स्तर की परीक्षा देनी होती है।
  • कुछ देशों या क्षेत्रों में ACCA कोर्स के लिए 12वीं में 65% से अधिक अंक की शर्त भी रखी जा सकती है। इसलिए कोर्स में आवेदन करने से पहले यह जांच कर लें कि यह पात्रता आपके क्षेत्र में लागू है या नहीं।
  • अगर आपने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन (UG) या पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) पूरी कर ली है तो आप ACCA में सीधे प्रवेश ले सकते हैं। साथ ही, आपको आपकी डिग्री के आधार पर कुछ ACCA एग्जाम में एक्सेम्पशन (छूट) भी मिल सकती है, जिसके तहत आप कुछ पेपर्स को देने से बच जाते हैं।

ACCA कोर्स में एडमिशन कैसे होता है?

ACCA में एडमिशन सीधे आधिकारिक वेबसाइट accaglobal.com पर होता है। इसके लिए आवेदन किसी इंस्टीट्यूट के माध्यम से करना जरूरी नहीं होता। नीचे ACCA कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया को आसान भाषा में बताया गया है:

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें: ACCA दुनिया भर में पॉपुलर प्रोफेशनल अकाउंटिंग कोर्स है। एडमिशन लेने के लिए सबसे पहले आपको ACCA की आधिकारिक वेबसाइट accaglobal.com पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होता है। यहां आप अपनी डिटेल, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और पहचान संबंधित जानकारी फिल करते हैं।
  • एंट्री क्वालिफिकेशन चेक करें: यदि आप ACCA क्वालिफिकेशन के लिए अप्लाई कर रहे हैं, तो आपके पास न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता जैसे उच्च माध्यमिक या डिग्री होनी चाहिए। अगर आपकी योग्यता फॉर्मल नहीं है, तो आप फाउंडेशन-लेवल से भी शुरू कर सकते हैं।
  • आवश्यक दस्तावेज़ तैयार रखें: रजिस्ट्रेशन के समय आपको कुछ जरूरी दस्तावेज़, जैसे पहचान प्रमाण (पासपोर्ट या जन्म प्रमाण पत्र), एजुकेशनल सर्टिफिकेट और मार्कशीट जमा करनी होती हैं। यदि दस्तावेज़ अंग्रेज़ी के अलावा किसी अन्य भाषा में हैं, तो उनका प्रमाणित अनुवाद भी देना पड़ता है। आपको इन सभी दस्तावेज़ों को वेबसाइट पर अपलोड करना होता है।
  • फॉर्म जमा और शुल्क भुगतान: फॉर्म भरने के बाद आपको ACCA की रजिस्ट्रेशन फीस और अगर लागू हो तो एक्ज़ेम्प्शन फीस भी ऑनलाइन भरनी होती है। बिना भुगतान के आपका आवेदन पूरा नहीं माना जाता।
  • एक्ज़ेम्प्शन का दावा (ऑप्शनल): अगर आपके पास पहले से संबंधित डिग्रियाँ हैं, तो आप कुछ ACCA एग्ज़ाम्स से छूट (एक्सेम्प्शंस) पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
  • कन्फर्मेशन और स्टूडेंट स्टेटस: जब आपके दस्तावेज़ और भुगतान सफलतापूर्वक सब्मिट हो जाते हैं, तो ACCA टीम आपका आवेदन 5-7 वर्किंग डेज़ में प्रोसेस करती है। इसके बाद आपको स्टूडेंट कन्फर्मेशन ई-मेल मिल जाता है। 

भारत में ACCA कोर्स की फीस

ACCA ग्लोबल की आधिकारिक वेबसाइट पर आधारित फीस के आंकड़ों को नीचे दी गई टेबल में दिया गया है। यह फीस पाउंड में दी गई है, इसलिए आवेदन करते समय इसे कैलकुलेट करके कुल खर्च का अनुमान लगाया जा सकता है:

फीस का प्रकारACCA द्वारा तय राशि (GBP)अनुमानित भारत में INR (लगभग)टिप्पणी
इनिशियल रजिस्ट्रेशन (एक-बार पंजीकरण)£30INR 3,750कोर्स में शामिल होने के लिए एक-बार देना होता है।
एनुअल सब्सक्रिप्शन (सालाना सब्सक्रिप्शन)£140INR 17,500हर साल अपने स्टूडेंट स्टेटस को एक्टिव रखने के लिए ली जाती है।
रि-रजिस्ट्रेशन फीस (पुनः पंजीकरण)£30INR 3,750यदि आप फीस समय पर नहीं देते हैं तो बाद में इसको लिया जाता है।
एप्लाइड नॉलेज (एग्जाम फीस प्रति पेपर)£120INR 12,000यह बेसिक लेवल पे परीक्षाओं का शुल्क है।
एप्लाइड स्किल्स (एग्जाम फीस प्रति पेपर)£147INR 18,500स्किल लेवल पे परिक्षा के तौर पर इस फीस को लिया जाता है।
स्ट्रैटेजिक प्रोफेशनल – SBL (कंपल्सरी)£260INR 32,500यह फीस स्ट्रैटेजिक प्रोफेशनल के मुख्य पेपर की फीस है।
स्ट्रैटेजिक प्रोफेशनल – SBR एंड ऑप्शंस (प्रति पेपर)£185INR 23,000प्रोफेशनल के अन्य पेपर के लिए इस फीस का भुगतान किया जाता है।
एथिक्स एंड प्रोफेशनल स्किल्स मॉड्यूल£81INR 10,000यह फीस एथिक्स और प्रोफेशनल स्किल्स मॉड्यूल के आधार पर ली जाती है।
एक्सेम्पशन फीस (पर एक्सेम्पटेड पेपर)£84 – £111INR 10,500 – INR 14,000यदि किसी लेवल से आपको पेपर में छूट मिलती है तो इस फीस का भुगतान किया जाता है।

नोट – इसमें आप एक नोट दीजिए कि पाउंड रेट में परिवर्तन होने से INR में भी बदलाव होगा।

ACCA कोर्स का सिलेबस

नीचे दी गई टेबल में ACCA कोर्स का सिलेबस कोर्स लेवल के अनुसार दिया गया है। यह संक्षिप्त सिलेबस ACCA ग्लोबल की आधिकारिक वेबसाइट से लिया गया है। पूरा सिलेबस आप अपने कोर्स लेवल के अनुसार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

लेवलपेपर / विषयमुख्य विषय और डिटेल टॉपिक
एप्लाइड नॉलेज (बुनियादी स्तर)बिज़नेस एंड टेक्नोलॉजी (BT)बिज़नेस एनवायरनमेंट, ओर्गनइजेशनल स्ट्रक्चर, इंट्रोडक्शन टू बिज़नेस प्रोसेस एंड ऑब्जेक्टिव, इंट्रोडक्शन टू फाइनेंसियल एक्टिविटीज एंड बिज़नेस रूल्स
मैनेजमेंट एकाउंटिंग (MA)बेसिक नॉलेज ऑफ कॉस्ट एंड मैनेजमेंट एकाउंटिंग, बजट, इवैल्यूएशन टेक्निक्स, यूसिंग डेटा फॉर मैनेजमेंट डिसीजन, कॉस्ट बिहेवियर एंड एनालिसिस
फाइनेंसियल एकाउंटिंग (FA)फाइनेंसियल एकाउंटिंग सिस्टम, लेजर और बहीखाता (बुककीपिंग), फंडामेंटल्स ऑफ फाइनेंसियल रिपोर्टिंगरिकॉर्डिंग ट्रांजेक्शंस, एक्सट्रैक्शन ऑफ एकाउंट्स एंड बेसिक फाइनेंसियल स्टेटमेंट्स
एप्लाइड स्किल्स (मध्यवर्ती स्तर)कॉर्पोरेट एंड बिज़नेस लॉ (LW)कंपनीज एक्ट, बिज़नेस लॉ, कॉन्ट्रैक्ट लॉ, बिज़नेस डिस्प्यूट रिजोल्यूशन, लीगल फ्रेमवर्क एंड कंप्लायंस
परफॉर्मेंस मैनेजमेंट (PM)एडवांस्ड टेक्निक्स ऑफ कॉस्ट एंड मैनेजमेंट एकाउंटिंग, परफॉर्मेंस मेज़रमेंट, बजट, स्टैण्डर्ड कॉस्टिंग, वरिएंस एनालिसिस एंड डिसीजन-मेकिंग मेथड्स
टैक्सेशन (TX)इंट्रोडक्शन टू टैक्सेशन, डायरेक्ट एंड इनडायरेक्ट टैक्सेज, सैलरी टैक्स, कंपनी टैक्स, GST/गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स रूल्स एंड कंप्लायंस
फाइनेंसियल रिपोर्टिंग (FR)इंटरनेशनल फाइनेंसियल रिपोर्टिंग स्टैंडर्ड्स (IFRS), एनालिसिस ऑफ फाइनेंसियल स्टेटमेंट्स, एडजस्टिंग एंट्रीज, रूल्स फॉर रिकॉन्सीलिएशन एंड प्रेज़ेंटेशन
ऑडिट एंड अस्युरेंस (AA)ऑडिट प्रोसीजर, इवैल्यूएशन ऑफ इंटरनल कंट्रोल, एविडेंस कलेक्शन, ऑडिट रिपोर्ट, अस्योरेंस सर्विसेज आउटलाइन
फाइनेंसियल मैनेजमेंट (FM)फाइनेंसियल मैनेजमेंट प्रिंसिपल्स, कैपिटल मैनेजमेंट, रिस्क मैनेजमेंट, इन्वेस्टमेंट डिसीजन, वर्किंग कैपिटल मैनेजमेंट
स्ट्रेटेजिक प्रोफेशनल (उच्च स्तर)स्ट्रेटेजिक बिज़नेस रिपोर्टिंग (SBR)स्ट्रैटेजिक फाइनेंसियल रिपोर्टिंग, इन-डेप्थ स्टडी ऑफ IFRS, डिटरमाईनिंग कॉम्प्लेक्स फाइनेंसियल मैटर्स एंड, प्रिंसिपल्स-बेस्ड डिसीजन मेकिंग
स्ट्रेटेजिक बिज़नेस लीडर (SBL)लीडरशिप स्किल्स, स्ट्रैटेजिक मैनेजमेंट, कॉर्पोरेट डिसीजन मेकिंग, एथिक्स एंड रिस्क मैनेजमेंट, ऑर्गनाइजेशनल लीडरशिप प्रैक्टिस
एडवांस्ड फाइनेंसियल मैनेजमेंट (AFM) (ऑप्शनल)एडवांस्ड फाइनेंसियल मैनेजमेंट स्ट्रैटेजीस, इंटरनेशनल फाइनेंस, कैपिटल स्ट्रक्चर डिसीजन, वैल्यूएशन मॉडल्स
एडवांस्ड परफॉरमेंस मैनेजमेंट (APM) (ऑप्शनल)स्ट्रैटेजिक परफॉरमेंस मैनेजमेंट, बिज़नेस परफॉर्मेंस एनालिसिस, KPI फ्रेमवर्क, स्ट्रैटेजिक डिसीजन-मेकिंग
एडवांस्ड टैक्सेशन (ATX) (ऑप्शनल)एडवांस्ड टैक्स कॉन्सेप्ट्स, टैक्स प्लानिंग, इंटरनेशनल टैक्सेशन, कॉम्प्लिकेटिंग द सिनेरियो
एडवांस्ड ऑडिट एंड अस्योरेंस (AAA) (ऑप्शनल)कॉम्प्रिहेंसिव ऑडिट प्रिंसिपल्स, एक्सपर्ट अस्सेस्मेंट, इंटरनेशनल ऑडिट स्टैंडर्ड्स एंड रिस्क-बेस्ड ऑडिट प्रोसीजर

ACCA कोर्स के बाद करियर स्कोप और सैलरी

ACCA की वैश्विक मान्यता और इंटरनेशनल अकाउंटिंग नॉलेज के कारण दुनियाभर की कंपनियां आपको फाइनेंस, ऑडिट, टैक्सेशन, कंसल्टिंग और मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में निम्नलिखित जॉब प्रोफाइल पर काम करने का अवसर दे सकती हैं।

जॉब प्रोफाइलअनुमानित सालाना सैलरी (INR)
फाइनेंसियल एनालिस्टINR 6.2 लाख – INR 6.8 लाख
ऑडिट एग्जीक्यूटिवINR 4.8 लाख – INR 5.3 लाख
टैक्स कंसल्टेंट INR 7.5 लाख – INR 8.3 लाख
CFO INR 53.5 लाख – INR 59.1 लाख
फाइनेंसियल कंट्रोलर INR 25.2 लाख – INR 27.9 लाख
मैनेजमेंट अकाउंटेंटINR 12.2 लाख – INR 13.5 लाख


नोट – यहां अनुमानित सैलरी की जानकारी Ambitionbox.com. के आधार पर दी गई है जिसमें बदलाव संभव है।

ACCA कोर्स के बाद आगे की पढ़ाई के विकल्प

ACCA कोर्स करके न केवल आप अकॉउंटिंग या कॉर्पोरेट जॉब्स के लिए खुद को तैयार कर सकते हैं, बल्कि इसमें मिली नॉलेज के आधार पर आप खुद का स्टार्टअप भी शुरू कर सकते हैं। यहाँ आपके लिए ACCA कोर्स के बाद आगे की पढ़ाई के विकल्प को संक्षिप्त में नीचे दी गई टेबल में बताया गया है –

विकल्पसंक्षिप्त जानकारी
MBA (फाइनेंस / बिजनेस)यह एक पोस्टग्रेजुएट बिजनेस डिग्री है, जिसमें आपको ग्लोबल बिजनेस, मैनेजमेंट और लीडरशिप स्किल्स की नॉलेज मिलती है। ACCA के साथ MBA से सेलेक्टिव सीनियर रोल्स में योग्यता बढ़ती है।
CFA (चार्टर्ड फाइनेंसियल एनालिस्ट)यह निवेश और वित्त विश्लेषण की प्रोफेशनल डिग्री है। यदि आप निवेश, इक्विटीज, पोर्टफोलियो मैनेजमेंट में करियर ग्रोथ के खास अवसर चाहते हैं तो ACCA के साथ-साथ CFA करने से फाइनेंशियल मार्केट्स में आपकी मजबूत प्रोफाइल बनती है।
फॉरेंसिक एकाउंटिंग कोर्सइसमें आप कॉर्पोरेट धोखाधड़ी, जांच, रिपोर्टिंग में स्पेशलाइज़ेशन कर सकते हैं, जिसकी लगातार डिमांड बढ़ती जा रही है।
पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा/ मास्टर्स इन एकाउंटिंग/ फाइनेंसइसमें यूनिवर्सिटी में मास्टर्स-लेवल स्टडी का अवसर मिलता है। इसे लेने से अकादमिक रूप से मजबूत और इंटरनेशनल मार्केट में स्वीकार्य बढ़ती है। इसे कई देश ACCA के आधार पर एडमिशन / क्रेडिट देते हैं।
पीएचडी / रिसर्चयह एक अकादमिक शोध प्रोग्राम है। यह वास्तव में अकादमी या शोध-आधारित करियर के लिए उपयुक्त मानी जाती है। इसके लिए ACCA ज्ञान से आपकी अकादमिक प्रोफाइल मजबूत होती है।

CA बनाम ACCA कोर्स में अंतर

यहाँ नीचे दी गई टेबल में आपके लिए CA बनाम ACCA में अंतर को संक्षिप्त और आसान भाषा में समझाया गया है –

विशेषताCA (चार्टर्ड अकाउंटेंट)ACCA (चार्टर्ड सर्टिफाइड एकाउंटेंट)
संस्थापक बॉडीइंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI)एसोसिएशन ऑफ चार्टर्ड सर्टिफाइड एकाउंटेंट्स (UK)
कोर्स का फोकसभारत के टैक्स, ऑडिट, कंपनी लॉ और फ़ाइनेंस नियमों पर केंद्रितइंटरनेशनल फ़ाइनेंशियल रिपोर्टिंग, मैनेजमेंट एकाउंटिंग और ग्लोबल स्टैंडर्ड्स पर केंद्रित
रिकॉग्नाइजेशनभारत में बेहद प्रतिष्ठित और जरूरी दक्षताविश्व भर के 180+ देशों में मान्यता प्राप्त
पढ़ाई की अवधिलगभग 4-6 साल (आर्टिकलशिप सहित)लगभग 2-3 साल (अगर हर पेपर को आप नियमित पास करते हैं)
प्रैक्टिकल अनुभव3 साल आर्टिकलशिप (अनिवार्य)36 महीने का प्रासंगिक व्यावहारिक अनुभव (PEER)
परीक्षा संरचना3 स्टेज: फाउंडेशन, इंटरमीडिएट, फाइनल3 लेवल: एप्लाइड नॉलेज, एप्लाइड स्किल्स, स्ट्रेटेजिक प्रोफेशनल
एग्जाम फ्लेक्सीबिलटीप्रति सत्र फिक्स्ड (ICAIE)साल में कई बार टैक्स्ट की जा सकती है; एक-एक पेपर भी दे सकते हैं।
लर्निंग स्कोपभारत के बिज़नेस कानून, कॉर्पोरेट टैक्स, ऑडिट के नियमइंटरनेशनल एकाउंटिंग, ग्लोबल फ़ाइनेंशियल रिपोर्टिंग
करियर अवसरऑडिट, टैक्स कंसल्टेंसी, फ़ाइनेंस मैनेजमेंट, ICAI प्रैक्टिसग्लोबल MNC रोल्स, फाइनेंसियल एनालिसिस, एडवाइजरी, कंसल्टिंग

FAQs

ACCA में कितने पेपर होते हैं?

ACCA में कुल 13 पेपर होते हैं, जो तीन स्तरों (जैसे – एप्लाइड नॉलेज, एप्लाइड स्किल्स और स्ट्रेटेजिक प्रोफेशनल लेवल) में विभाजित हैं। हर स्तर में अलग-अलग विषय शामिल होते हैं।

क्या ACCA भारत में मान्य है?

भारत में मल्टीनेशनल कंपनियों और बड़ी एकाउंटिंग फर्मों में ACCA की मांग है। कई कंपनियाँ इसे अंतरराष्ट्रीय एकाउंटिंग और फाइनेंस पोज़िशंस के लिए उपयुक्त योग्यता मानती हैं।

ACCA करने के बाद सैलरी कितनी मिलती है?

भारत में शुरुआती वेतन लगभग 5 से 8 लाख रुपये वार्षिक हो सकता है। अनुभव और कंपनी के अनुसार वेतन बढ़ता है। विदेश में यह वेतन अधिक हो सकता है।

ACCA पास करने के बाद क्या काम कर सकते हैं?

ACCA पास करने के बाद फाइनेंस मैनेजमेंट, ऑडिटर, टैक्स एडवाइज़र, एकाउंटिंग ऑफिसर जैसे पदों पर काम किया जा सकता है। इस कोर्स को करने के बाद मल्टीनेशनल कंपनियों में आपको इन पदों पर जॉब्स के अधिक अवसर मिलते हैं।

ACCA कितने साल का होता है?

ACCA की कोई फिक्स अवधि नहीं होती। आम तौर पर इसमें आपको 3 से 4 साल का समय लग सकता है। इसमें 13 पेपर और प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस शामिल होता है। यदि आप हर सेशन में सभी पेपर पास कर लेते हैं, तो इसमें समय कम भी लग सकता है।

हमें उम्मीद है कि इस लेख में आपको ACCA कोर्स की सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य कोर्स से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*