Aajivan Mein Kaun Sa Samas Hai – जानिये आजीवन में कौन सा समास है?

1 minute read
Aajivan Mein Kaun Sa Samas Hai

क्या आप सोच रहे हैं Aajivan Mein Kaun Sa Samas Hai? तो आपको बता दें कि आजीवन में अव्ययीभाव समास है। यह जानने से पहले कि अव्ययीभाव समास क्या होता है, यह जानते हैं कि समास किसे कहते हैं? अलग अर्थ रखने वाले दो शब्दों या पदों (पूर्वपद तथा उत्तरपद) के मेल से बना तीसरा नया शब्द या पद समास या समस्त पद कहलाता है तथा वह प्रक्रिया जिसके द्वारा ‘समस्त पद’ बनता है, समास-प्रक्रिया कही जाती है। Aajivan Mein Kaun Sa Samas Hai यह तो आप जान गए हैं, आप इस ब्लॉग में आगे जानेंगे आजीवन का समास विग्रह, आजीवन में अव्ययीभाव समास क्यों है, अव्ययीभाव समास क्या होता है और साथ ही अव्ययीभाव समास के कुछ अन्य उदाहरण। 

Aajivan Mein Kaun Sa Samas Hai?

आजीवन में अव्ययीभाव समास होता है। आजीवन शब्द में आ उपसर्ग है, जिस कारण इसमें अव्ययीभाव समास है। आजीवन का मतलब जीवन भर होता है।

अव्ययीभाव समास क्या होता है?

जहां पर प्रथम पद या पूर्व पद प्रधान हो और समस्त पद क्रिया विशेषण अव्यय हो तो उसे अव्ययीभाव समास कहते हैं। अन्य शब्दों में समझें तो किसी सामासिक पद में प्रथम पद उपसर्ग या अव्यय हो तो उसे भी अव्ययीभाव समास ही कहा जाता है। अव्ययीभाव समास के उदाहरण इस प्रकार हैं:

  • प्रतिसहस्त्र = सहस्त्र-सहस्त्र
  • निरोग = रोग से रहित
  • ज्ञानार्थ = ज्ञान के लिए
  • लापता = पते के बिना
  • यथासंख्य = संख्या के अनुसार
  • यथायोग्य = योग्यता के अनुसार
  • यथारुचि = रूचि के अनुसार
  • आजन्म = जन्म (रहने) तक
  • अकारण = बिना कारण के
  • प्रत्यारोप = आरोप के बदले आरोप।

आजीवन शब्द का समास विग्रह

आजीवन का समास विग्रह जीवन-भर होता है और इसका अर्थ होता है कोई भी चीज आपके पास जिंदगी भर के लिए है।

द्विगु और कर्मधारय समास में अंतर

द्विगु समास तथा कर्मधारय समास में सबसे बड़ा अंतर यही है कि द्विगु समास का पूर्वपद संख्यावाची विशेषण होता है जबकि कर्मधारय समास का पूर्वपद विशेषण हो सकता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि द्विगु समास का उत्तरपद किसी समूह का बोध कराता है। यदि विग्रह करते समय उत्तरपद के साथ समूह या समाहार शब्द का प्रयोग नहीं किया गया हो तो पूर्वपद संख्यावाची होते हुए भी यह कर्मधारय समास कहलाएगा।

यह भी पढें

FAQs

चौराहा में कौन सा समास होता है?

चौराहा में द्विगु समास होता है।

पंचवटी में कौन सा समास है?

पंचवटी में द्विगु समास होता है।

तिरंगा में कौन सा समास है?

तिरंगा में द्विगु समास है।

उम्मीद है कि Aajivan Mein Kaun Sa Samas Hai आपको समझ आया होगा। यदि आप समास के अन्य प्रश्नों से जुड़े ब्लॉग्स पढ़ना चाहते हैं तो Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*