स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 29 अप्रैल, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं।
This Blog Includes:
स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 29 अप्रैल 2026
अब जानते हैं देश से जुड़ी 29 अप्रैल की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं:
- भारत में हर वर्ष 29 अगस्त को ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ (National Sports Day 2026) मनाया जाता है। यह दिवस हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उन्होंने भारत को ओलंपिक में कई स्वर्ण पदक दिलाए थे। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य खेलों के महत्व, शारीरिक स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।
- भारत में प्रतिवर्ष 29 जून को ‘राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस’ (National Statistics Day 2026) मनाया जाता है। यह दिन प्रसिद्ध भारतीय सांख्यिकीविद् पी सी महालनोबिस की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिन्हें भारतीय सांख्यिकी का जनक माना जाता है।
- सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) ओडिशा के भुवनेश्वर में 29 अप्रैल से प्रशासनिक डेटा के सामंजस्य विषय पर एक राष्ट्रीय विचार-विमर्श शिखर सम्मेलन आयोजित करेगा।
- राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने 21 राज्यों और दिल्ली के मुख्य सचिवों को पत्र जारी कर देश में लू के दौरान कमजोर वर्ग की सुरक्षा के लिए अग्रिम कार्रवाई करने और राहत उपायों को लागू करने हेतु निर्देश दिए हैं।
- ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने घोषणा की है कि उसने लीबिया में स्थित एक ऑनशोर अन्वेषण ब्लॉक में तेल और प्राकृतिक गैस के नए भंडार की खोज की है।
स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 29 अप्रैल 2026
इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं:
- इक्वाडोर की विदेश मामलों की मंत्री गैब्रिएला सोमरफेल्ड 29 अप्रैल से भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर रहेंगी।
- संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष (UNICEF) ने चेतावनी दी है कि अफगानिस्तान में लड़कियों की शिक्षा और महिलाओं के काम करने पर रोक के कारण 2030 तक 20,000 महिला शिक्षकों और 5,400 स्वास्थ्यकर्मियों की कमी हो सकती है।
- माफिया सरगना दाउद इब्राहिम के करीबी सहयोगी और मादक पदार्थ तस्कर मोहम्मद सलीम डोला को तुर्किये से भारत लाया गया है।
- युगांडा में मानव तस्करी और साइबर अपराध से जुड़े मामलों में 231 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। ये गिरफ्तारियां उत्तरी युगांडा और राजधानी कंपाला में हुई हैं।
स्कूल असेंबली के लिए क्षेत्रीय समाचार सुर्खियां 29 अप्रैल 2026
यहां भारत के विभिन्न राज्यों से जुड़ी ताजा और महत्वपूर्ण समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं:
- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कर्नाटक के उडुपी में भारतीय रत्न और आभूषण संस्थान के नए परिसर का उद्घाटन किया है। यह नया प्रशिक्षण संस्थान युवाओं और युवा उद्यमियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करेगा।
- सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू के साथ विशाखापत्तनम में गूगल क्लाउड इंडिया AI हब की आधारशिला रखी है।
- जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा (JKAS) सहित 70 वरिष्ठ अधिकारियों को विशिष्ट सीमावर्ती गांवों का प्रभार सौंपा है। ये अधिकारी ‘दूसरे जीवंत गांव कार्यक्रम’ के क्रियान्वयन की निगरानी करेंगे। यह कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के साथ स्थित गांवों के समग्र और सतत विकास के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 29 अप्रैल 2026
अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नजर डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं:
- IPL 2026 का 41वां मुकाबला 29 अप्रैल को मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां
इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स:
- अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी ने घोषणा की है कि उत्तर प्रदेश जीएनएम प्रवेश परीक्षा (UPGET) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.abvmuup.edu.in पर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 26 मई, 2026 निर्धारित की गई है। साथ ही, उम्मीदवारों को 19 से 26 मई तक आवेदन पत्र में सुधार करने का अवसर दिया जाएगा।
आशा है कि आपको 29 अप्रैल की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही डेली स्कूल असेंबली न्यूज और स्कूल एजुकेशन से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहें।

One app for all your study abroad needs



60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!