विश्व की टॉप 10 यूनिवर्सिटी: रैंकिंग, कोर्सेज और प्रमुख देशों की सूची 

1 minute read
AI के साथ सारांशित करें
world ki top 10 university

इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने के बाद हम सभी का सपना दुनिया की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी में पढ़ने का होता है। जहां हमें एडवांस्ड स्टडी, स्पेशलाइज्ड कोर्सेज, प्रैक्टिकल लर्निंग के अवसर, इंटर्नशिप, जॉब अपॉर्चुनिटीज और परमानेंट रेजीडेंसी के अवसर मिल सके। इन्हीं सब विषयों को ध्यान में रखकर क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग हर वर्ष विश्व की टॉप यूनिवर्सिटी की सूची जारी करती है।

क्या आप जानते हैं कि क्यूएस रैंकिंग दुनियाभर में उच्च शिक्षा के सबसे भरोसेमंद और व्यापक मूल्यांकनों में से एक है। QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2026 में दुनिया की 1,500 से ज़्यादा टॉप यूनिवर्सिटीज को शामिल किया गया है, जिनमें दुनियाभर के 100 से ज़्यादा जगहों की यूनिवर्सिटीज शामिल हैं। 

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग न केवल शिक्षा की गुणवत्ता बल्कि स्टूडेंट रिजल्ट, प्लेसमेंट, रिसर्च, फैकल्टी-स्टूडेंट रेशियो, पार्टनरशिप्स और इंटरनेशनल नेटवर्क जैसे पहलुओं को भी ध्यान में रखकर की जाती है। ऐसे में इन संस्थानों में पढ़ने से आपके लिए ग्लोबल लेवल की एजुकेशन और बेहतर जॉब्स अपॉर्चुनिटीज मिलने की संभावना बढ़ जाती है। यदि आप विश्व की टॉप 10 यूनिवर्सिटी के बारे में जानना चाहते हैं, तो यह लेख पूरा पढ़ें। 

विश्व की टॉप 10 यूनिवर्सिटी

अगर आप विदेश में पढ़ाई करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो दुनिया की टॉप 10 यूनिवर्सिटीज में से किसी एक को चुनना यह सुनिश्चित करता है कि आपकी डिग्री को हर जगह नियोक्ता मान्यता देंगे। क्यूएस विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग 2026 के अनुसासर विश्व के टॉप 10 यूनिवर्सिटीज इस प्रकार हैं:

क्यूएस यूनिवर्सिटी रैंक 2026 यूनिवर्सिटी का नामदेशटॉप कोर्सेज
मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यू़ट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT)अमेरिकाकंप्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग
मैनेजमेंट, फिजिकल साइंसेज, एजुकेशन स्टडीज 
इंपीरियल कॉलेज लंदनब्रिटेन बिजनेस एंड इकोनॉमिक्स, इंजीनियरिंग, लाइफ साइंसेज, फिजिकल साइंसेज, कंप्यूटर साइंस 
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटीअमेरिकालॉ, इंजीनियरिंग, एजुकेशन स्टडीज, मेडिकल एंड हेल्थ, बिजनेस एंड इकोनॉमिक्स
ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटीब्रिटेनआर्ट्स एंड ह्यूमैनिटीज, बिजनेस एंड इकोनॉमिक्स, कंप्यूटर साइंसेज, एजुकेशन स्टडीज, इंजीनियरिंग
हार्वर्ड यूनिवर्सिटीअमेरिकाकंप्यूटर साइंसेज, इंजीनियरिंग, बिजनेस एंड इकोनॉमिक्स, लॉ, सोशियोलॉजी, कम्युनिकेशन एंड मीडिया स्टडीज 
कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटीब्रिटेनकेमिस्ट्री, लॉ, लाइफ साइंसेज, इंजीनियरिंग, मैथमैटिक्स, सोशियोलॉजी
ETH ज़्यूरिख़ (स्विस फेडरल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी)स्विट्ज़रलैंडएजुकेशन, इंजीनियरिंग, बिजनेस एंड इकोनॉमिक्स, लाइफ साइंसेज, आर्ट्स एंड ह्यूमैनिटीज
नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ़ सिंगापुर (NUS)सिंगापुरआर्कियोलॉजी, बिजनेस एंड इकोनॉमिक्स, कंप्यूटर साइंस, लॉ, लाइफ साइंसेज, सोशल साइंसेज 
लंदन यूनिवर्सिटीब्रिटेनबिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, कंप्यूटर साइंससाइकोलॉजी, डेटा साइंस और बिजनेस एनालिटिक्स, इकोनॉमिक्स
लॉ, इंटरनेशनल रिलेशनशिप 
10 कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कैलटेक)अमेरिकाकंप्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग, लाइफ साइंसेज, बायोइंजीनियरिंग, मैथ्स, फिजिक्स 

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग मूल्यांकन मानदंड 

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग मूल्यांकन मानदंड निम्नलिखित हैं:

मानदंडप्रतिशत
अकादमिक प्रतिष्ठा30%
उद्धरण प्रति फैकल्टी20%
नियोक्ता प्रतिष्ठा15%
सस्टेनेबिलिटी 5%
अंतरराष्ट्रीय संकाय अनुपात5%
संकाय-छात्र अनुपात10%
अंतरराष्ट्रीय रिसर्च नेटवर्क 5%
एम्प्लॉयमेंट आउटकम्स5%
अंतरराष्ट्रीय छात्र डाइवर्सिटी0%
अंतरराष्ट्रीय छात्र अनुपात5%

THE रैंकिंग में विश्व की टॉप 10 यूनिवर्सिटीज 

टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) की रैंकिंग एक ग्लोबल यूनिवर्सिटी रैंकिंग सिस्टम है, जो हर साल दुनिया की यूनिवर्सिटीज का मूल्यांकन करती है। इसका उद्देश्य यूनिवर्सिटीज की तुलना शिक्षा, रिसर्च, रिसर्च क्वॉलिटी, इंटनेशनल आउटलुक और इंडस्ट्री के प्रदर्शन के आधार पर करना है। यहां आप वर्ष 2026 की यूनिवर्सिटी रैंकिंग देख सकते हैं:

THE रैंकिंग 2026 यूनिवर्सिटी का नाम टॉप कोर्सेज
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटीमैथमेटिक्स एंड स्टेटिस्टिक्स, आर्कियोलॉजी, इंजीनियरिंग, लॉ
साइकोलॉजी, फिजिकल साइंसेज, एजुकेशन स्टडीज 
मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यू़ट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT)आर्कियोलॉजी, बिजनेस एंड इकोनॉमिक्स, कंप्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग, लाइफ साइंसेज, फिजिकल साइंसेज, साइकोलॉजी, सोशल साइंसेज
प्रिंसटन यूनिवर्सिटीआर्किटेक्चर, कंप्यूटर साइंस, लाइफ साइंसेज, मेडिकल एंड हेल्थ, पॉलिटिक्स एंड इंटरनेशनल स्टडीज, अर्थशास्त्र और अर्थमिति
कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटीसोशल साइंसेज, साइकोलॉजी, फिजिकल साइंसेज, मेडिकल एंड हेल्थ, लाइफ साइंसेज, लॉ, इंजीनियरिंग, एजुकेशन स्टडीज, कंप्यूटर साइंस 
हार्वर्ड यूनिवर्सिटीलॉ, इंजीनियरिंग, फिलॉसफी, एजुकेशन स्टडीज, लाइफ साइंसेज, कम्युनिकेशन एंड मीडिया स्टडीज 
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटीइंजीनियरिंग, आर्कियोलॉजी, एकाउंटिंग एंड फाइनेंस, कंप्यूटर साइंस, एजुकेशन स्टडीज, फिजिकल साइंसेज 
कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजीकंप्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग, बिजनेस एंड इकोनॉमिक्स, फिजिकल साइंसेज, सोशल साइंसेज 
इंपीरियल कॉलेज लंदनबिजनेस एंड इकोनॉमिक्स, कंप्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग, मेडिकल एंड हेल्थ, लाइफ साइंसेज 
कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, बर्केलेआर्ट्स एंड ह्यूमैनिटीज, बिजनेस एंड इकोनॉमिक्स, कंप्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग, लॉ, मेडिकल एंड हेल्थ 
10 येल यूनिवर्सिटीलॉ, इंजीनियरिंग, आर्ट्स एंड ह्यूमैनिटीज, कंप्यूटर साइंस, बिजनेस एंड इकोनॉमिक्स

THE यूनिवर्सिटीज रैंकिंग के लिए मुख्य मापदंड

टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) रैंकिंग में पांच मुख्य मापदंडों के आधार पर मूल्यांकन किया जाता है, जैसे

मूल्यांकनमैट्रिक्स 
टीचिंग 29.5%
रिसर्च एनवायरमेंट 29%
रिसर्च क्वॉलिटी 30%
इंटरनेशनल आउटलुक 7.5%
इंडस्ट्री 4%

दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटीज का विषयवार मूल्यांकन 

यहां विश्व की टॉप 10 यूनिवर्सिटी का विषयवार मूल्यांकन किया गया है, जो इस प्रकार है:

मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT)

अमेरिका के कैम्ब्रिज में स्थित मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी है। QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2026 के अनुसार, MIT दुनिया की नंबर 1 यूनिवर्सिटी है। इसकी स्थापना वर्ष 1861 में छात्रों को एडवांस्ड रिसर्च प्रोग्राम देने के लिए की गई थी। इस संस्थान के पांच स्कूल और एक कॉलेज में 30 से अधिक विभाग हैं। इसमें स्टूडेंट्स को साइंस और इंजीनियरिंग से लेकर आर्ट्स, ह्यूमैनिटीज, सोशल साइंसेज और इंटरडिसिप्लिनरी प्रोग्राम तक बेहतरीन शिक्षा मिलती है। 

इंपीरियल कॉलेज लंदन

इंपीरियल कॉलेज लंदन दुनिया की टॉप 10 यूनिवर्सिटीज की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। इसकी स्थापना वर्ष 1907 में हुई थी। यह कॉलेज अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और पीएचडी प्रोग्राम को मिलाकर कुल 234 कोर्सेज ऑफर करता है। क़्यूएस रैंकिंग 2026 के अनुसार, यहां 52% इंटरनेशनल स्टूडेंट्स का एनरोलमेंट है। वहीं, कॉलेज का सस्टेनेबिलिटी स्कोर भी 98.3% है। 

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी

अमेरिका के स्टैनफोर्ड, केलिफोर्निया में स्थित स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी एक प्राइवेट रिसर्च यूनिवर्सिटी है। इसकी स्थापना वर्ष 11 नवंबर, 1885 को हुई थी। स्टैनफोर्ड में छात्रों और शिक्षकों का अनुपात 5:1 है। यह अनुपात अन्य यूनिवर्सिटीज की तुलना में बेहतर है। यहां लगभग 2,402 फैकल्टी सदस्य कार्यरत हैं।

स्टैनफोर्ड में इंटरनेशनल स्टूडेंट डाइवर्सिटी 76.1% और सस्टेनेबिलिटी स्कोर 95.4% है। यहां गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, याहू और हेवलेट-पैकार्ड (HP) जैसी कई शीर्ष टेक और मल्टीनेशनल कंपनियां भी मौजूद हैं। इसलिए यहां पढ़ने से आपको नौकरी और इंटर्नशिप के अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी

ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी न केवल एक प्रतिष्ठित, बल्कि दुनिया की सबसे पुरानी यूनिवर्सिटीज में से एक है। टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) रैंकिंग 2026 के अनुसार, ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी दुनिया की नंबर 1 यूनिवर्सिटी है। यह कला, मानविकी, सामाजिक विज्ञान और प्राकृतिक विज्ञान से जुड़े कोर्स ऑफर करती है। यहां इंटरनेशनल स्टूडेंट डाइवर्सिटी 98.7% और सस्टेनेबिलिटी स्कोर 77.9% है। 

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी

अमेरिका के मैसाचुसेट्स शहर के कैंब्रिज में स्थित हार्वर्ड यूनिवर्सिटी एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी है। इसकी स्थापना 28 अक्टूबर, 1636 को हुई थी, जिससे यह अमेरिका का सबसे पुराना उच्च शिक्षण संस्थान माना जाता है। हार्वर्ड के पूर्व छात्रों में कई नोबेल पुरस्कार विजेता, वैज्ञानिक, राजनेता और उद्योगपति शामिल हैं, जिनमें बराक ओबामा, रतन टाटा और जॉर्ज डब्ल्यू. बुश के नाम प्रमुख हैं।  यहां इंटरनेशनल स्टूडेंट रेश्यो 81.4% और सस्टेनेबिलिटी स्कोर 77.8% है। 

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी

इंग्लैंड के कैम्ब्रिज में स्थित कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी एक विश्व प्रसिद्ध, ऐतिहासिक कॉलेजिएट पब्लिक रिसर्च यूनिवर्सिटी है। इसकी स्थापना वर्ष 1209 में हुई थी। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी 31 कॉलेजों, 6 स्कूलों और 150 से अधिक संकायों व विभागों का समूह है, जो विविध विषयों और रिसर्च के विशेष क्षेत्रों को शामिल करता है। यहां इंटरनेशनल स्टूडेंट रेश्यो 93.1% और सस्टेनेबिलिटी स्कोर 78.4% है। 

ETH ज़्यूरिख़

ETH ज़्यूरिख़ स्विट्ज़रलैंड का एक शीर्ष सार्वजनिक यूनिवर्सिटी है। इसकी स्थापना वर्ष 1855 में हुई थी और क्यूएस यूनिवर्सिटी रैंक 2026 में इसे दुनिया के शीर्ष 10 यूनिवर्सिटीज की सूची में 7वां स्थान प्राप्त हुआ है। यहां इंटरनेशनल स्टूडेंट रेश्यो 99.3% और सस्टेनेबिलिटी स्कोर 99.6% है, जो अन्य यूनिवर्सिटीज की तुलना में कही ज्यादा है। 

नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर (NUS)

क्यूएस रैंकिंग 2026 में नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर (NUS) को 8वीं रैंक प्राप्त हुई है। इसकी स्थापना वर्ष 1980 में हुई थी। NUS विभिन्न विषयों में स्नातक और स्नातकोत्तर प्रोग्राम ऑफर करता है। यह इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, मेडिसिन, बिजनेस और सामाजिक विज्ञान जैसे क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा और शोध प्रदान करता है। यहां इंटरनेशनल स्टूडेंट रेश्यो 71.5% और सस्टेनेबिलिटी स्कोर 90% है। 

यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL)

यूनाइटेड किंगडम के लंदन में स्थित यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) एक प्रमुख पब्लिक रिसर्च यूनिवर्सिटी है। इसकी स्थापना 11 फरवरी, 1826 को हुई थी। UCL आर्ट्स, साइंस, इंजीनियरिंग और लॉ जैसे मुख्य क्षेत्रों में कई तरह के UG, PG और PhD प्रोग्राम ऑफर करता है, जिसमें 150 से अधिक देशों के स्टूडेंट्स विभिन्न कोर्सेज में एनरोल हैं। यहां इंटरनेशनल स्टूडेंट रेश्यो 94.8% और सस्टेनेबिलिटी स्कोर 98.5% है। 

कैलिफ़ोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (कैलटेक)

कैलिफ़ोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (कैलटेक) पासाडेना, कैलिफ़ोर्निया में स्थित एक विश्व प्रसिद्ध, प्राइवेट साइंस और इंजीनियरिंग रिसर्च यूनिवर्सिटी है। इसकी स्थापना वर्ष 1891 में हुई थी। यह यूनिवर्सिटी मुख्य रूप से साइंस और इंजीनियरिंग से जुड़े कोर्स ऑफर करती है। यहां इंटरनेशनल स्टूडेंट रेश्यो 90.7% और सस्टेनेबिलिटी स्कोर 79.2% है। 

दुनिया की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी 

दुनिया की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी ‘इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय’ (IGNOU) है। यह ना केवल भारत में बल्कि विश्वभर में छात्रों की संख्या के आधार पर सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी मानी जाती है। वहीं इसके बाद विश्व की अन्य यूनिवर्सिटीज का नाम आता है। यहां आपके लिए एनरोलमेंट और अकादमिक स्केल के आधार पर दुनिया की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी की सूची दी गई है:

यूनिवर्सिटी देश 
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU)भारत 
राष्ट्रीय विश्वविद्यालय, बांग्लादेशबांग्लादेश
अनादोलू विश्वविद्यालयतुर्की
कैलिफ़ोर्निया कम्युनिटी कॉलेज संयुक्त राज्य अमेरिका
अल्लामा इकबाल मुक्त विश्वविद्यालयइस्लामाबाद
बांग्लादेश मुक्त विश्वविद्यालय (BOU)बांग्लादेश
ओपन यूनिवर्सिटीयूनाइटेड किंगडम
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मेक्सिकोमेक्सिको
त्रिभुवन विश्वविद्यालयनेपाल
ओहियो विश्वविद्यालय प्रणालीसंयुक्त राज्य अमेरिका
इस्लामिक आज़ाद विश्वविद्यालयईरान

FAQs 

विश्व की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी कौन सी है?

विश्व की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी एनरोलमेंट के आधार पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) है, जिसमें 40 लाख से अधिक छात्र विभिन्न कोर्सेज में अध्ययन करते हैं। 

विश्व के प्रमुख विश्वविद्यालय कौन से हैं?

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 के अनुसार, विश्व के प्रमुख विश्वविद्यालयों में MIT, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय, ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय, हार्वर्ड विश्वविद्यालय और स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय शामिल हैं।

टॉप 100 वर्ल्ड रैंकिंग में कौन सा भारतीय विश्वविद्यालय है?

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 के अनुसार, टॉप 100 वर्ल्ड रैंकिंग में भारत का कोई भी विश्वविद्यालय शामिल नहीं है। भारत के IIT दिल्ली संस्थान को क्यूएस रैंकिंग में 123वां स्थान मिला है। 

कौन सी यूनिवर्सिटी रैंकिंग सिस्टम सबसे अच्छी है?

दुनियाभर में क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग और टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) रैंकिंग को उनके व्यापक डेटा, अंतरराष्ट्रीय सर्वे और शोध-आधारित मूल्यांकन पद्धति के कारण सबसे विश्वसनीय माना जाता है।

विश्वविद्यालय रैंकिंग 2026 में भारत में दूसरे स्थान पर कौन सी यूनिवर्सिटी है?

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में IIT बॉम्बे 129 रैंक के साथ दूसरे स्थान पर है। 

दुनिया की नंबर 1 यूनिवर्सिटी में पढ़ने के क्या फायदे हैं?

दुनिया की नंबर 1 यूनिवर्सिटी में पढ़ने से उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, बेहतर ग्लोबल करियर अपॉर्चुनिटीज और इंटरनेशनल नेटवर्क बनाने का बेनिफिट मिलता है। 

संबंधित लेख पढ़ें:

भारतीय छात्र कनाडा में जॉब कैसे पाएं?यूके में इंजीनियरिंग कोर्सेज़ की सूची 
डुओलिंगो इंग्लिश टेस्ट (DET) 2026कनाडा से MBBS (MD) कैसे करें?

आशा है कि इस लेख में आपको विश्व की टॉप 10 यूनिवर्सिटी की जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही स्टडी अब्रॉड और करियर से संबंधित अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।  

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*