18 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

1 minute read

18 सितंबर को मनाया जाने वाला प्रमुख दिवस विश्व बांस दिवस (World Bamboo Day) है। इस दिवस को मनाए जाने का उद्देश्य बांस की महत्वपूर्ण भूमिका और इसके संरक्षण के महत्व को बढ़ावा देना है। तारीखों से जुड़े सामान्य ज्ञान से परिचित रहना बहुत जरूरी है क्योंकि कई प्रतियोगी परीक्षाओं में इससे संबंधित प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं।  विश्व बांस दिवस की जानकारी भी उन परीक्षाओं में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इसलिए इस ब्लॉग में इस दिवस के बारे में विस्तार से बताया गया है।

कब और क्यों मनाया जाता है विश्व बांस दिवस?

हर साल दुनियाभर में 18 सितंबर को विश्व बांस दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाए जाने का उद्देश्य बांस के महत्व और इसके संरक्षण को बढ़ावा देना है। बांस एक उपयोगी और बहुपरकारी प्राकृतिक संसाधन है। इसका उपयोग विभिन्न उद्देश्यों जैसे कि फर्नीचर, कपड़े और भोजन बनाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा बांस पर्यावरण के लिए लाभकारी होता है क्योंकि यह वायुमंडल से कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) को निकालकर उसे अपनी लकड़ी में संग्रहित करते हैं और ऑक्सीजन छोड़ता है। ऐसे में बांस के इन सभी लाभों के प्रति जागरूकता फैलाने और इसके संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाने के उद्देश्य से विश्व बांस दिवस मनाया जाता है। 

विश्व बांस दिवस का इतिहास 

विश्व बांस दिवस की शुरुआत 2009 में हुई थी। इस दिन की स्थापना का श्रेय विश्व बांस संगठन (World Bamboo Organization) को जाता है। आपको बता दें कि विश्व बांस संगठन, 2005 में सुज़ैन लुकास और डेविड नाइट्स द्वारा स्थापित एक गैर-लाभकारी संगठन है। इस संगठन ने 2009 में बैंकॉक में आयोजित आठवें विश्व बांस कांग्रेस के दौरान 18 सितंबर को आधिकारिक तौर पर विश्व बांस दिवस के रूप घोषित किया था। उस दौरान लगभग 100 देशों के प्रतिनिधियों ने मिलकर इस निर्णय पर सहमति जताई।

विश्व बांस दिवस के उद्देश्य क्या है?

विश्व बांस दिवस के उद्देश्य निम्नलिखित हैं : 

  • इस दिवस को मनाए जाने का उद्देश्य बांस के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। 
  • इस दिवस का उद्देश्य बांस के उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देना है। 
  • इस दिवस का उद्देश्य बांस के आधारित उद्योगों को प्रोत्साहित करना भी है। 
  • इसके लावा यह दिवस बांस के संरक्षण के लिए प्रयास करना है। 

विश्व बांस दिवस को कैसे मनाते हैं?

विश्व बांस दिवस को आप निम्नलिखित तरीकों से मना सकते हैं : 

  • इस दिवस पर आप बांस से संबंधित प्रदर्शनियाँ और कार्यशालाएँ आयोजित कर सकते हैं। इन कार्यशालाओं में बांस के उत्पादन, उपयोग, और इसके संरक्षण के तरीकों पर चर्चा कर सकते हैं। 
  • इस दिवस आप कई स्थानों पर बांस के पौधे लगा सकते हैं। 
  • इसके अलावा इस दिवस पर सोशल मीडिया, टेलीविजन, रेडियो और अखबारों के माध्यम से बांस की उपयोगिता और इसके संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चला सकते हैं। 

संबंधित आर्टिकल्स

1 सितंबर को कौन सा दिवस मनाया जाता है?2 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
3 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?4 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
5 सितमबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?6 सितमबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
7 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?8 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
9 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?10 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
11 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?12 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
13 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?14 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
15 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?16 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

आशा करते हैं कि आपको इस ब्लाॅग में 18 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है, के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य महत्वपूर्ण दिवस से संबंधित आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहे।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*