18 जून का इतिहास (18 June Ka Itihas) – 1946 में आज ही के दिन पुर्तगाल के शासन के खिलाफ शुरू हुआ था पहला सत्याग्रह आंदोलन

1 minute read
18 जून का इतिहास (18 June Ka Itihas) (1)

देश और दुनिया में 18 जून का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 18 जून का इतिहास (18 June Ka Itihas) जानेंगे। 

18 जून का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1946 में आज ही के दिन डॉ. राम मनोहर लोहिया की अगुवाई में गोवा में पुर्तगाल के शासन के खिलाफ पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ था। 1940 में 18 जून के दिन ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना हुई थी।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

18 जून का इतिहास (18 June Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2009 में आज ही के दिन नासा ने चांद पर पानी की खोज के लिए टोही यान भेजा था।
  • 2008 में 18 जून के दिन ही फार्मा कंपनी रैनबैक्सी ने अमेरिका फ़ार्मा कम्पनी फ़ाइजर के साथ पेटेंट विवाद को एक समझौते के तहत सुलझाया था।
  • 2003 में आज ही के दिन गूगल ने इंटरनेट प्रोग्राम एडसेंस को लांच किया था।
  • 2001 में 18 जून के दिन ही तालिबान ने संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के ख़िलाफ़ लादेन का फ़तवा रद्द किया था।
  • 1999 में आज ही के दिन लंदन में पेयजल समझौते पर साइन हुए थे।
  • 1991 में 18 जून के दिन ही कोई पूर्ण बहुमत न होने के बावजूद कांग्रेस लोकसभा में सबसे बड़ी पार्टी बन गई थी।
  • 1987 में आज ही के दिन एम.एस.स्वामीनाथन को पहला विश्व खाद्य पुरस्कार मिला था।
  • 1980 में 18 जून के दिन शकुंतला देवी ने दो 13 डिजिट के नंबरों का गुणा किया और 28 सेकंड्स में सही उत्तर दे दिया था।
  • 1979 में आज ही के दिन अमेरिकी राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर एवं सोवियत राष्ट्रपति ब्रेझनेव द्वारा साल्ट-द्वितीय’ समझौते पर वियना में साइन किए थे।
  • 1956 में 18 जून के दिन ही हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम पारित हुआ था।
  • 1946 में आज ही के दिन डॉ. राम मनोहर लोहिया की अगुवाई में गोवा में पुर्तगाल के शासन के खिलाफ पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ था।
  • 1940 में 18 जून के दिन ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना हुई थी।
  • 1837 में आज ही के दिन स्पेन ने नया संविधान अपनाया था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

18 जून का इतिहास (18 June Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1931 में आज ही के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पाँचवें सरसंघचालक के एस सुदर्शन का जन्म छत्तीसगढ़ रायपुर जिले में हुआ था।
  • 1922 में 18 जून के दिन ही फ्रांसीसी पियानोवादक क्लॉड हेलफ़र का जन्म हुआ था।
  • 1899 में आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानी, गांधीवादी चिन्तक और प्रसिद्ध लेखक दादा धर्माधिकारी का जन्म मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में हुआ था।
  • 1887 में 18 जून के दिन ही भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक और आधुनिक बिहार के निर्माता अनुग्रह नारायण सिन्हा का जन्म हुआ था।
  • 1852 में आज ही के दिन तमिलनाडु के सेलम ज़िला में प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेता सी. विजय राघवा चारियर का जन्म हुआ था।

18 जून को हुए निधन

  • 2005 में आज ही के दिन पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टेस्ट बल्लेबाज मुश्ताक अली का निधन हुआ था।
  • 2002 में 18 जून के दिन ही हिंदी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री नसीम बानो का निधन हुआ था।
  • 1974 में आज ही के दिन सेनानी, सांसद और हिंदी के साहित्यकार सेठ गोविन्द दास का निधन हुआ था।

संबधित ब्लाॅग्स

1 जून का इतिहास2 जून का इतिहास
3 जून का इतिहास4 जून का इतिहास
5 जून का इतिहास6 जून का इतिहास
7 जून का इतिहास8 जून का इतिहास
9 जून का इतिहास10 जून का इतिहास
11 जून का इतिहास 12 जून का इतिहास
13 जून का इतिहास 14 जून का इतिहास
15 जून का इतिहास16 जून का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 18 जून का इतिहास (18 June Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*