12वीं के बाद आर्ट्स स्टूडेंट क्या करें: कोर्स, जॉब्स और करियर विकल्प की जानकारी

1 minute read
12th ke baad kya kare arts student

12वीं कक्षा विद्यार्थी जीवन के उस अहम पड़ाव की तरह होती है, जहाँ से हम अपने करियर को दिशा देने के लिए एक बेस तैयार करते हैं। कई बार स्टूडेंट्स को यह लगता है कि वे 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम से करने के बाद केवल सरकारी नौकरी या BA, BA LLB या किसी विशेष विषय के साथ बीए ऑनर्स कर सकते हैं, जबकि केवल यही विकल्प हों ऐसा सही नहीं है क्योंकि 12वीं के बाद आपके पास ट्रेडिशनल डिग्री के साथ-साथ, प्रोफेशनल डिग्री का भी विकल्प रहता है। इसके अलावा आपके पास बैंकिंग, पुलिस या रेलवे में सरकारी नौकरियों के अवसर भी खुले रहते हैं। यदि आप 12वीं में आर्ट्स स्टूडेंट हैं या आर्ट्स स्ट्रीम से 12वीं कक्षा को पास कर चुके हैं और आपके मन में यही सवाल है कि 12वीं के बाद आर्ट्स स्टूडेंट क्या करें, तो ये लेख आपके लिए ही है। इस लेख में आप जान सकेंगे कि 12वीं के बाद आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए किस तरह के विकल्प होते हैं।

12वीं के बाद आर्ट्स स्टूडेंट क्या करें?

12वीं में आर्ट्स स्ट्रीम का चुनाव आपको कलात्मक और रचनात्मक रूप से तैयार करता है। संस्कृति, समाज, मीडिया, डिज़ाइन और सार्वजनिक सेवा जैसे विषयों में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए आर्ट्स स्ट्रीम का चुनाव करना एक अच्छे निर्णय की तरह होता है। 12वीं के बाद आर्ट्स स्टूडेंट कई ट्रेडिशनल और प्रोफेशनल कोर्सेज के अलावा, स्किल्ड कोर्स, शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेशन या डिप्लोमा कोर्स भी कर सकते हैं।

यदि आप 12वीं के बाद अपने लिए सही कोर्स का चुनाव करना चाहते हैं तो चुनाव के समय आपको अपनी रुचि, कोर्स की अवधि, कोर्स के बाद करियर विकल्प के आधार पर ही निर्णय लेना चाहिए। यदि आप शॉर्ट टर्म कोर्सेज को करके जॉब पाना चाहते हैं तो कई प्राइवेट कंपनियों में भी आप अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं, हालाँकि इसके बाद करियर ग्रोथ के लिए आपको अपने ज्ञान, कौशल और अनुभव को समय-समय पर अपडेट करना जरुरी होता है।

12वीं के बाद आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए कोर्सेज की लिस्ट

12वीं के बाद आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए कई ऐसे लोकप्रिय कोर्सेज हैं, जिनके माध्यम से वे अपने करियर को नई दिशा प्रदान कर सकते हैं। ऐसे में यदि आप आर्ट्स स्ट्रीम से हैं और उन स्टूडेंट्स की श्रेणी में हैं जो अपने लिए किसी ऐसे कोर्स को चुनना चाहते हैं जो उनकी स्किल और नॉलेज के अनुकूल हो, तो यहाँ आपके लिए ऐसे ही प्रमुख कोर्सेज की लिस्ट दी गई है –

कोर्स का नामकोर्स की अवधि संभावित करियर विकल्प
बैचलर ऑफ आर्ट्स (बीए)3 वर्षशिक्षक, कंटेंट राइटर
बीए ऑनर्स3 वर्षप्रोफेसर, रिसर्चर
बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA)3 वर्षमैनेजर, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, बिजनेस एनालिस्ट
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC)3 वर्षपत्रकार, न्यूज़ एंकर, मीडिया रिपोर्टर
बैचलर ऑफ सोशल वर्क (BSW)3 वर्षNGO वर्कर, सोशल वर्कर, काउंसलर
बीएमएस (बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज)3 वर्षHR एग्जीक्यूटिव, मैनेजमेंट प्रोफेशनल
बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स (BFA)4 वर्षपेंटर, इलस्ट्रेटर, आर्टिस्ट
बीए एलएलबी (BA LLB)5 वर्षवकील, लीगल एडवाइजर
बैचलर ऑफ डिजाइन (BDes)4 वर्षफैशन डिजाइनर, ग्राफिक डिजाइनर, प्रोडक्ट डिजाइनर
बैचलर ऑफ एलिमेंट्री एजुकेशन (B.El.Ed)4 वर्षप्राथमिक शिक्षक, शिक्षा सलाहकार
बैचलर ऑफ इवेंट मैनेजमेंट3 वर्षइवेंट प्लानर, वेडिंग प्लानर
बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट (BHM)3-4 वर्षहोटल मैनेजर, शेफ, हॉस्पिटैलिटी मैनेजर
बैचलर ऑफ ट्रैवल एंड टूरिज्म3 वर्षटूर मैनेजर, ट्रैवल कंसल्टेंट
बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस (B.Lib)1 – 3 वर्षलाइब्रेरियन, सूचना प्रबंधक

यह भी पढ़ें – 12वीं के बाद इंजीनियरिंग कोर्स की पूरी जानकारी

12वीं के बाद आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए प्रमुख फिल्ममेकिंग कोर्सेज की लिस्ट

12वीं के बाद आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए एक अच्छा विकल्प फिल्ममेकिंग कोर्सेज को करने का भी होता है। इन कोर्स को आप सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और डिग्री के लेवल पर कर सकते हैं, जिनकी अवधि कोर्स के लेवल पर निर्भर करती है जैसे डिग्री कोर्स के लिए 3 – 4 साल का समय लगता है, जबकि सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स को करने में 3 माह से 1 साल का समय लग सकता है। इन कोर्सेज में आप स्क्रिप्ट राइटिंग, कैमरा वर्क, एडिटिंग, साउंड डिजाइन, डायरेक्शन और प्रोडक्शन आदि स्किल्स के बारे में सीख सकते हैं, जो आपकी करियर ग्रोथ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है –

कोर्स का नामकोर्स की अवधि संभावित करियर विकल्प
बैचलर ऑफ फिल्म मेकिंग (BA इन फिल्ममेकिंग)3 वर्षफिल्म डायरेक्टर, असिस्टेंट डायरेक्टर, फिल्म प्रोड्यूसर
बैचलर ऑफ फिल्म एंड न्यू मीडिया3 वर्षडिजिटल कंटेंट क्रिएटर, OTT कंटेंट प्रोड्यूसर
बैचलर ऑफ सिनेमैटोग्राफी3 वर्षसिनेमैटोग्राफर, कैमरा ऑपरेटर, डीओपी (डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी)
बैचलर ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन प्रोडक्शन3 वर्षटीवी प्रोड्यूसर, वीडियो कंटेंट क्रिएटर, मीडिया प्रोडक्शन मैनेजर
बैचलर ऑफ विजुअल इफेक्ट्स (VFX)3 वर्षVFX आर्टिस्ट, CGI स्पेशलिस्ट, फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन एक्सपर्ट
बैचलर ऑफ विजुअल कम्युनिकेशन (फिल्म स्पेशलाइजेशन)3 वर्षमीडिया डिजाइनर, फिल्म एडिटर, वीडियो प्रोड्यूसर
डिप्लोमा इन फिल्म मेकिंग1 वर्षइंडिपेंडेंट फिल्ममेकर, असिस्टेंट डायरेक्टर
डिप्लोमा इन फिल्म डायरेक्शन1 वर्षफिल्म डायरेक्टर, स्क्रिप्ट विजुअलाइज़र
सर्टिफिकेट कोर्स इन स्क्रीनप्ले राइटिंग3-6 माहस्क्रीनराइटर, स्टोरी राइटर, डायलॉग राइटर
सर्टिफिकेट कोर्स इन वीडियो एडिटिंग और साउंड डिजाइन3-6 माहवीडियो एडिटर, पोस्ट-प्रोडक्शन असिस्टेंट
सर्टिफिकेट कोर्स इन कैमरा और लाइटिंग टेक्निक्स3-6 माहकैमरा असिस्टेंट, लाइटिंग टेक्नीशियन

12वीं के बाद आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए क्रिएटिव कोर्सेज की लिस्ट

12वीं कक्षा में ही कुछ स्टूडेंट्स का गोल क्रिएटिव फील्ड में जाकर अपना करियर बनाना होता, जिसके लिए वे अक्सर 12वीं में आर्ट्स स्ट्रीम को चुनते हैं। यदि आप भी ऐसे आर्ट्स स्टूडेंट हैं जो 12वीं के बाद क्रिएटिव कोर्स करना चाहता है, तो ऐसे में यहाँ आपके लिए 12वीं के बाद प्रमुख क्रिएटिव कोर्सेज की लिस्ट दी गई है –

कोर्स का नाम कोर्स की अवधि संभावित करियर विकल्प
बैचलर ऑफ फैशन डिजाइन3-4 वर्षफैशन डिजाइनर, स्टाइलिस्ट, फैशन मर्चेंडाइज़र, बुटीक ओनर
बैचलर ऑफ इंटीरियर डिजाइन3-4 वर्षइंटीरियर डिजाइनर, स्पेस प्लानर, होम डेकोर कंसल्टेंट
बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स (BPA)3 वर्षसिंगर, डांसर, थिएटर आर्टिस्ट, म्यूजिक टीचर
बैचलर ऑफ फॉरेन लैंग्वेज स्टडीज3 वर्षट्रांसलेटर, इंटरप्रेटर, लैंग्वेज ट्रेनर, इंटरनेशनल बिजनेस एग्जीक्यूटिव
बैचलर ऑफ क्रिएटिव राइटिंग3 वर्षकंटेंट राइटर, कॉपीराइटर, ब्लॉग राइटर, स्क्रिप्ट राइटर
बैचलर ऑफ ग्राफिक डिजाइन3 वर्षग्राफिक डिजाइनर, ब्रांड डिजाइनर, डिजिटल मार्केटिंग क्रिएटिव
बैचलर ऑफ एनिमेशन और मल्टीमीडिया3 वर्षएनिमेटर, 3D आर्टिस्ट, गेम डिजाइनर, वीडियो एडिटर

12वीं के बाद आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए शॉर्ट टर्म कोर्सेज की लिस्ट

12वीं के बाद आर्ट्स स्टूडेंट्स शॉर्ट टर्म कोर्सेज को करके भी आप अपने करियर की शुरुआत कम समय में कर सकते हैं, इन कोर्सेज की अवधि सामान्यतः 3 माह से 2 साल तक के बीच हो सकती है। इन कोर्सेज में आप डिजाइन, मीडिया, टूरिज्म, हॉस्पिटैलिटी और डिजिटल स्किल्स के बारे में सीख सकते हैं, साथ ही इनसे आपकी प्रोफाइल स्ट्रांग हो सकती है –

कोर्स का नाम कोर्स की अवधि संभावित करियर विकल्प
डिप्लोमा इन फाइन आर्ट्स1-2 वर्षपेंटर, आर्टिस्ट, आर्ट्स टीचर
डिप्लोमा इन इंटीरियर डिजाइन1-2 वर्षइंटीरियर डिजाइनर, स्पेस प्लानर, फर्नीचर डिजाइनर
डिप्लोमा इन ग्राफिक डिजाइन1-2 वर्षग्राफिक डिजाइनर, UI डिजाइनर, विज्ञापन डिजाइनर
डिप्लोमा इन फैशन डिजाइनिंग1-2 वर्षफैशन डिजाइनर, बुटीक ओनर, फैशन स्टाइलिस्ट
डिप्लोमा इन ट्रैवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट1-2 वर्षटूर ऑपरेटर, ट्रैवल कंसल्टेंट, टूर गाइड
सर्टिफिकेट इन डिजिटल मार्केटिंग3-6 माहSEO एक्सपर्ट, सोशल मीडिया मैनेजर, डिजिटल मार्केटर
सर्टिफिकेट इन फोटोग्राफी3-6 माहफ्रीलांस फोटोग्राफर, फोटो एडिटर
सर्टिफिकेट इन कंटेंट राइटिंग एंड कॉपीराइटिंग2-3 माहकंटेंट राइटर, ब्लॉग राइटर, कॉपीराइटर
सर्टिफिकेट इन लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस6 माह – 2 साललाइब्रेरी अटेंडेंट, स्कूल लाइब्रेरी असिस्टेंट, डेटा एंट्री ऑपरेटर

यह भी पढ़ें – CLIS कोर्स: आवश्यक योग्यता, सिलेबस, कॉलेज और करियर स्कोप

आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए 12वीं के बाद सरकारी जॉब्स

आर्ट्स स्टूडेंट्स 12वीं के बाद सरकारी नौकरी के विकल्प को चुनकर भी अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं। यदि आप 12वीं को आर्ट्स स्ट्रीम से करने के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी करना चाहते हैं, ऐसे में आपके लिए कई केंद्रीय और राज्य स्तरीय नौकरियों के रास्ते खुले रहते हैं। आर्ट्स स्टूडेंट्स 12वीं के बाद क्लेरिकल, पुलिस, डिफेंस, रेलवे और पोस्ट ऑफिस जैसे विभागों में सरकारी नौकरियों के लिए प्रयास कर सकते हैं। इन क्षेत्रों में से कुछ प्रमुख जॉब प्रोफाइल और इनके लिए सेलेक्शन प्रोसेस के बारे में निम्नलिखित टेबल में बताया गया है –

नौकरी का नामविभागन्यूनतम योग्यताचयन प्रक्रिया
लोअर डिविजन क्लर्क (एलडीसी)SSC/केंद्र/राज्य12वीं पास और टाइपिंग (अगर मांगी गई)SSC CHSL / राज्य SSC परीक्षा
डेटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ)SSC/सरकारी कार्यालय12वीं और टाइपिंग टेस्टSSC CHSL
पोस्टल असिस्टेंट / सॉर्टिंग असिस्टेंटभारतीय डाक विभाग12वीं पासSSC/डाक भर्ती परीक्षा
फारेस्ट गार्ड / फॉरेस्ट वॉचरराज्य सरकार / DSSSB12वीं पास और शारीरिक मानदंडलिखित और PET/PMT
रेलवे क्लर्क / TC / ग्रुप-Dभारतीय रेलवे12वीं पासRRB NTPC/ग्रुप – D परीक्षा
पुलिस कांस्टेबलराज्य पुलिस/केंद्रीय बल12वीं पास और PET/PMTशारीरिक और लिखित टेस्ट
SSC MTSSSC12वीं पासSSC MTS परीक्षा
बैंक क्लर्क (IBPS/SBI)बैंक12वीं और ग्रेजुएशन आवश्यक (कई बैंक)IBPS/SBI Clerk परीक्षा
NDA (डिफेंस)UPSC12वीं पासNDA प्रवेश परीक्षा

FAQs

आर्ट्स के लिए 12वीं के बाद कौन सा कोर्स बेस्ट है?

आर्ट्स के लिए 12वीं के बाद बाद BA, BA ऑनर्स, BSW (सामाजिक कार्य), BJMC (पत्रकारिता), LLB (कानून), BFA (फाइन आर्ट) जैसे कोर्स लोकप्रिय हैं। हालाँकि इन कोर्सेज में से सही कोर्स का चुनाव 12वीं में मिले अंकों और आपकी रुचि के आधार पर करना ही, आपके लिए सही निर्णय हो सकता है।

क्या आर्ट्स स्टूडेंट सरकारी नौकरी की तैयारी कर सकते हैं?

हाँ, आर्ट्स के छात्र यूपीएससी, राज्य लोक सेवा आयोग, एसएससी, रेलवे, बैंकिंग जैसी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। इन परीक्षाओं में इतिहास, राजनीति और भूगोल जैसे विषय आपके लिए उपयोगी होते हैं।

आर्ट्स के बाद कौन-सा कोर्स जल्दी नौकरी दिलाता है?

आर्ट्स के बाद आप सोशल वर्क, पत्रकारिता, फैशन डिजाइन, होटल प्रबंधन जैसे कोर्स कर सकते हैं जिन्हें करने के बाद आप कम समय में अच्छी जॉब पा सकते हैं। लेकिन नौकरी का मिलना आपकी स्किल्स, ट्रेनिंग, नॉलेज और मेहनत जैसे पैरामीटर पर निर्भर करता है।

12वीं आर्ट्स के बाद कौन-कौन सी जॉब कर सकते हैं?

12वीं आर्ट्स के बाद आप सिविल सेवा (UPSC/PCS), पत्रकारिता, कानून (LLB), ग्राफिक डिजाइनिंग, फैशन डिजाइनिंग, इंटीरियर डिजाइनिंग, डिजिटल मार्केटिंग, सोशल वर्क, टीचिंग और होटल मैनेजमेंट जैसी फील्ड में जॉब कर सकते हैं।

क्या 12वीं आर्ट्स के बाद आंगनवाड़ी या ग्राम स्तर की नौकरी मिलती है?

हाँ, 12वीं आर्ट्स के बाद लड़कियों के लिए आंगनवाड़ी सहायिका या कार्यकर्ता पदों का चुनाव एक अच्छा विकल्प हो सकता है जिसमें 10वीं या 12वीं के बाद जॉब प्राप्त की जा सकती है। इसमें आमतौर पर चयन ग्राम स्तर पर मेरिट और डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के बाद होता है।

संबंधित आर्टिकल्स

12वीं कॉमर्स के बाद बेस्ट कोर्सेज की लिस्ट12वीं के बाद इंजीनियरिंग कोर्स की पूरी जानकारी
12वीं के बाद किए जाने वाले प्रमुख बैंकिंग कोर्सेस की लिस्ट12वीं के बाद LLB कैसे करें?

आशा है कि इस लेख से आपको 12वीं के बाद आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए उपलब्ध करियर विकल्पों के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य कोर्स से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*