12वीं के बाद भारतीय वायु सेना कैसे ज्वाइन करें? 

1 minute read
12th ke baad air force kaise join kare

अगर आप भी 12वीं कक्षा के बाद सीधे भारतीय वायु सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं, तो आप ‘राष्ट्रीय रक्षा अकादमी’ (NDA) और ‘अग्निपथ योजना’ के माध्यम से IAF में शामिल हो सकते हैं। यह देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवाओं में से एक है। इस लेख में आप 12वीं के बाद भारतीय वायु सेना में भर्ती होने की प्रकिया के बारे में जानेंगे। 

This Blog Includes:
  1. भारतीय वायु सेना के बारे में 
  2. 12वीं के बाद भारतीय वायु सेना में शामिल होने के माध्यम
  3. 12वीं के बाद भारतीय वायु सेना में पात्रता मानदंड
  4. 12वीं के बाद भारतीय वायु सेना में शामिल कैसे हों? (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)
  5. राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) के द्वारा भर्ती 
    1. स्टेप 1: 12वीं PCM विषय से पास करें 
    2. स्टेप 2: NDA में आवेदन करें 
    3. स्टेप 3: NDA परीक्षा पास करें  
    4. स्टेप 4: मेडिकल टेस्ट पास करें 
    5. स्टेप 5: ट्रेनिंग के बाद IAF में नियुक्ति पाएं  
  6. अग्निपथ योजना के द्वारा अस्थायी भर्ती
    1. स्टेप 1: साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास करें 
    2. स्टेप 2: अग्निवीर वायु योजना के लिए आवेदन करें 
    3. स्टेप 3: एयरमैन भर्ती परीक्षा पास करें  
    4. स्टेप 4: ट्रेनिंग के बाद IAF में नियुक्ति पाएं  
  7. भारतीय वायु सेना में सैलरी 
  8. भारतीय वायु सेना में अग्निवीर की सैलरी 
  9. भारतीय वायु सेना में मिलने वाली सुविधाएं
  10. FAQs 

भारतीय वायु सेना के बारे में 

भारतीय वायु सेना (IAF) भारतीय सशस्त्र बलों की हवाई शाखा है, जिसे विश्व की चौथी सबसे बड़ी वायु सेना के रूप में मान्यता प्राप्त है। इसका प्रमुख दायित्व भारतीय वायु क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा युद्ध अथवा संघर्ष की स्थिति में हवाई सैन्य अभियानों का संचालन करना है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। 


आपको बता दें कि भारतीय वायु सेना की तीन मुख्य शाखाएं हैं: फ्लाइंग ब्रांच, टेक्निकल ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी ब्रांच। फ्लाइंग ब्रांच विभिन्न प्रकार के विमानों, जैसे फाइटर, ट्रांसपोर्ट और हेलीकॉप्टर का संचालन करती है। टेक्निकल ब्रांच आधुनिक विमान प्रणालियों के रखरखाव और सुचारू संचालन को सुनिश्चित करती है। 


वहीं, ग्राउंड ड्यूटी ब्रांच में एडमिनिस्ट्रेशन, लॉजिस्टिक्स, शिक्षा और चिकित्सा सेवाओं सहित अनेक महत्वपूर्ण भूमिकाएं शामिल होती हैं। ये सभी शाखाएं मिलकर IAF के मिशन में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं, जिससे भारत के वायु क्षेत्र की संप्रभुता और सुरक्षा सुनिश्चित होती है।

12वीं के बाद भारतीय वायु सेना में शामिल होने के माध्यम

भारतीय वायु सेना आपको अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार अपने साथ जुड़ने के कई अवसर प्रदान करती है, जैसे:

  • राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA): अगर आप फ्लाइंग ब्रांच में ऑफिसर बनना चाहते हैं, तो राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एक प्रमुख माध्यम है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित इस परीक्षा को पास करने के बाद आप NDA में ट्रेनिंग प्राप्त कर सकते हैं।
  • अग्निपथ योजना: ‘अग्निवीर वायु योजना’ के तहत भारतीय वायु सेना में अविवाहित युवाओं की 4 वर्ष के लिए भर्ती की जाती है। 

12वीं के बाद भारतीय वायु सेना में पात्रता मानदंड

12वीं के बाद IAF में शामिल होने के लिए कुछ निर्धारित पात्रता मानदंड होते हैं, जिन्हें पूरा करना अनिवार्य है, जैसे:

प्रवेश राष्ट्रीय रक्षा अकादमीअग्निवीर वायु योजना
प्रवेश भर्ती प्रबंधनसंघ लोक सेवा आयोग (UPSC)राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA)
जेंडरपुरुष व महिला पुरुष और महिला
ब्रांच फ्लाइंग, वैमानिकी इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रॉनिक्स), एडमिनिस्ट्रेशन और लॉजिस्टिक्सतकनीकी, गैर-तकनीकी और मेडिकल ट्रेड
कमीशन का प्रकारस्थायी अग्निपथ योजना के तहत 4 वर्ष की सेवा। प्रदर्शन और संगठनात्मक आवश्यकताओं के आधार पर नियमित भर्ती का अवसर। 
नागरिकता भारतीय भारतीय 
वैवाहिक स्थितिअविवाहितअविवाहित
शैक्षणिक योग्यता12वीं ((फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के साथ)12वीं ((फिजिक्स, केमिस्ट्री, अंग्रेजी और मैथ्स के साथ)
आयु सीमा 16.5 से 19.5 वर्ष17 से 21 वर्ष 
प्रशिक्षण निर्धारितराष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA)JBPT (बुनियादी शारीरिक प्रशिक्षण), युद्ध प्रशिक्षण, व्यापार-विशिष्ट प्रशिक्षण, शारीरिक और हथियार प्रशिक्षण
भर्ती विज्ञापन जारी करने वालासंघ लोक सेवा आयोग (UPSC)भारतीय वायु सेना (IAF)

12वीं के बाद भारतीय वायु सेना में शामिल कैसे हों? (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)

12वीं के बाद भारतीय वायु सेना में प्रवेश के कुछ सामान्य चरण इस प्रकार हैं:

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) के द्वारा भर्ती 

स्टेप 1: 12वीं PCM विषय से पास करें 

सबसे पहले आप 12वीं कक्षा मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से साइंस स्ट्रीम में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषय के साथ न्यूनतम 55% अंकों के साथ पास करें। यदि आप अभी 12वीं कक्षा की परीक्षा दे रहे हैं, तब  भी आप ‘राष्ट्रीय रक्षा अकादमी’ (NDA) के लिए आवेदन कर सकते हैं। बशर्ते कि कोर्स शुरू होने की तारीख तक आप अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी कर लें।

स्टेप 2: NDA में आवेदन करें 

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के जरिए 12वीं के बाद भारतीय वायु सेना में शामिल होना सबसे आसान माध्यम माना जाता है। NDA में प्रवेश के लिए ‘संघ लोक सेवा आयोग’ (UPSC) द्वारा वर्ष में दो बार प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। इसके जरिए आप भारतीय वायु सेना के अलावा आर्मी और भारतीय नौसेना में भी भर्ती हो सकते हैं।

इस परीक्षा के लिए आवेदन आमतौर पर जनवरी में शुरू होते हैं और परीक्षा अप्रैल व नवंबर के आसपास होती है। आप UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

स्टेप 3: NDA परीक्षा पास करें  

NDA परीक्षा पास करने के लिए दो चरण होते हैं:

  • लिखित परीक्षा: NDA की परीक्षा में दो पेपर होते हैं- मैथ्स और जनरल एबिलिटी। यह परीक्षा कुल 900 अंकों की होती है, जिसमें मैथ्स के 300 अंक और जनरल एबिलिटी के 600 अंक निर्धारित हैं। दोनों पेपर की अवधि ढाई-ढाई घंटे होती है। आप हिंदी या अंग्रेजी में से किसी एक भाषा का चयन कर परीक्षा दे सकते हैं। ध्यान रखें कि गलत उत्तर देने पर निगेटिव मार्किंग होती है, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक काटे जाते हैं।
  • सर्विस सिलेक्शन बोर्ड इंटरव्यू: SSB इंटरव्यू का यह चरण उन कैंडिडेट्स के लिए आयोजित किया जाता है, जो लिखित परीक्षा में निर्धारित कट-ऑफ अंक प्राप्त करते हैं। इस प्रक्रिया में दो चरण शामिल होते हैं- प्रथम चरण स्क्रीनिंग टेस्ट तथा द्वितीय चरण में मनोवैज्ञानिक परीक्षण, समूह कार्य (GTO) और पर्सनल इंटरव्यू होता है।

स्टेप 4: मेडिकल टेस्ट पास करें 

अगर आप विशेष रूप से ‘फ़्लाइंग ब्रांच’ में जाना चाहते हैं तो आपको ‘पायलट एप्टीट्यूड टेस्ट’ (PABT) और ‘कम्प्यूटराइज़्ड पायलट सिलेक्शन टेस्ट’ (CPSS) पास करना अनिवार्य होगा। इसके बाद आपको NDA द्वारा निर्धारित फ़िटनेस और स्वास्थ्य मानकों को पूरा करना होता है।

स्टेप 5: ट्रेनिंग के बाद IAF में नियुक्ति पाएं  

इसके बाद सफल कैंडिडेट्स को उनकी चुनी हुई भूमिकाओं के अनुसार स्पेशल और इंटेंसिव ट्रेनिंग प्रोग्राम से गुजरना पड़ता है। NDA कैडेट्स को तीन साल की ट्रेनिंग दी जाती है। फिर आपको भारतीय वायु सेना अकादमी (AFA), दुंडीगल (हैदराबाद) में 1.5 साल की प्री-कमीशन ट्रेनिंग पूरी करनी होती है। इसे सफलतापूर्वक कंप्लीट के बाद आपको चयनित ब्रांच अनुसार भारतीय वायु सेना में नियुक्ति मिल जाती है।  

अग्निपथ योजना के द्वारा अस्थायी भर्ती

स्टेप 1: साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास करें 

सबसे पहले आप 12वीं कक्षा मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से साइंस स्ट्रीम में फिजिक्स, केमिस्ट्री, अंग्रेजी और मैथ्स विषय के साथ न्यूनतम 55% अंकों के साथ पास करें। यदि आप अभी 12वीं कक्षा की परीक्षा दे रहे हैं, तब भी आप भारतीय वायु सेना (IAF) के एयरमैन कैडर के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बशर्ते कि निर्धारित ट्रेनिंग शुरू होने की तारीख तक आप अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी कर लें।

स्टेप 2: अग्निवीर वायु योजना के लिए आवेदन करें 

अग्निपथ योजना के तहत ‘अग्निवीर वायु योजना’ को वर्ष 2022 में शुरू किया गया था। आप भारतीय वायु सेना (IAF) एयरमैन कैडर में ‘अग्निवीर’ के माध्यम से नॉन टेक्निकल पदों पर केवल 4 वर्ष तक सेवा दे सकते हैं। आप एयरमैन भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in पर आवेदन कर सकते हैं। 

स्टेप 3: एयरमैन भर्ती परीक्षा पास करें  

यह ग्रुप Y (नॉन टेक्निकल) के अंतर्गत आता है। एयरमैन परीक्षा में आपको लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फाइनल राउंड में मेडिकल टेस्ट पास करना अनिवार्य होता है। 

स्टेप 4: ट्रेनिंग के बाद IAF में नियुक्ति पाएं  

इसके बाद अग्निवीर वायु कैंडिडेट्स को उनके चुने हुए ट्रेड के आधार पर ट्रेनिंग दी जाती है। ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद, आप आधिकारिक तौर पर भारतीय वायु सेना (IAF) में शामिल हो जाते हैं।

यदि आप इन 4 वर्षों के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने में सफल रहते हैं, तो आपको IAF के स्थायी एयरमैन के रेगुलर कैडर में शामिल होने के लिए आवेदन करने का मौका मिल सकता है। अग्निवीर वायु में से केवल 25% कैंडिडेट्स ही इस शानदार मौके के लिए योग्य होते हैं।

भारतीय वायु सेना में सैलरी 

यहां NDA के माध्यम से भारतीय वायु सेना में नियुक्त स्थायी पदों के अनुसार प्रतिमाह सैलरी रेंज की जानकारी दी गई है:

पद का नाम प्रतिमाह सैलरी रेंज (INR)
फ्लाइंग ऑफिसरINR 56100 – INR 1,77,500
फ्लाइट लेफ्टिनेंटINR 6,1300 – INR 1,93,900
स्क्वाड्रन लीडरINR 69400 – INR 207200
विंग कमांडरINR 1,21,200 – INR 2,12,400
ग्रुप कैप्टनINR 1,30,600 – INR 2,15,900
एयर कमोडोरINR 1,39,600 – INR 2,17,600
एयर वाइस मार्शलINR 1,44,200 – INR 2,18,200
एयर वाइस मार्शल HAGINR 1,82,200 – INR 2,24,100
HAG+स्केलINR 2,05400 – INR 2,24,400
वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ (VCAS) / एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (AOC-in-C)INR 2,25,000
चीफ ऑफ द एयर स्टाफINR 2,25,000

नोट: यह जानकारी भारतीय वायु सेना (IAF) की आधिकारिक वेबसाइट careerairforce.gov.in से ली गई है। 

भारतीय वायु सेना में अग्निवीर की सैलरी 

भारतीय वायु सेना में अग्निवीर की प्रतिमाह सैलरी की जानकारी नीचे दी गई है:

वर्ष मासिक पैकेज इन हैंड सैलरी (INR) अग्निवीर कॉर्पस फंड में योगदान (30%)भारत सरकार द्वारा कॉर्पस फंड में योगदान
प्रथम वर्ष 30,00021,0009,0009,000
द्वितीय कर्ष 33,00023,1009,9009,900
तृतीय वर्ष 36,50025,55010,95010,950
चतुर्थ वर्ष 40,00028,00012,00012,000
अग्निवीर कॉर्पस फंड में कुल राशिINR 5.02 लाख INR 5.02 लाख 

नोट: यह जानकारी भारतीय वायु सेना (IAF) की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in से ली गई है। 

भारतीय वायु सेना में मिलने वाली सुविधाएं

भारतीय वायु सेना में आपको स्थायी सैलरी के साथ ही महंगाई भत्ता (DA), ट्रेवल अलाउंस (TA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA) या सरकारी आवास, इंश्योरेंस कवरेज, पेंशन (NPS), प्रोविडेंट फंड तथा मेडिकल इंश्योरेंस जैसी अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं।


वहीं, अग्निवीरों को सरकार द्वारा मासिक सैलरी के अलावा केवल जोखिम और कठिनाई, ड्रेस और यात्रा भत्ते दिए जाते हैं। हालांकि उन्हें ग्रेच्युटी या पेंशन से जुड़ा कोई लाभ नहीं मिलता है। लेकिन अग्निवीरों को उनकी सेवा अवधि पूरी होने पर एक बार INR 10.04 लाख का ‘सेवा निधि पैकेज’ दिया जाता है।

FAQs 

वायु सेना में भर्ती होने के लिए क्या-क्या करना पड़ता है?

भारतीय वायुसेना में शामिल होने के लिए आपको NDA, AFCAT या अग्निवीर वायु आदि में से उपयुक्त परीक्षा या भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करना होता है, जिसमें पात्रता, लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और चिकित्सा परीक्षण सफलतापूर्वक पास करना आवश्यक होता है।

12th के बाद एयरफोर्स में कैसे जाएं?

12वीं के बाद भारतीय वायु सेना में जाने का सबसे आसान रास्ता है राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) परीक्षा, जिसे संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित किया जाता है। इसके माध्यम से आप फ्लाइंग, ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी) और ग्राउंड ड्यूटी (गैर‑तकनीकी) में शामिल हो सकते हैं।

12वीं के बाद वायु सेना के लिए योग्यता क्या है?

12वीं के बाद भारतीय वायु सेना में शामिल होने के लिए न्यूनतम योग्यता यह है कि आपने कक्षा 12वीं PCM विषयों के साथ उत्तीर्ण हो और आयु सीमा लगभग 16.5 - 19.5 वर्ष के बीच हो।

क्या 12 वीं पास वायु सेना के लिए आवेदन कर सकते हैं?

आप 12वीं पास करने के बाद राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और अग्निवीर वायु के तहत IAF में आवेदन कर सकते हैं।

भारतीय वायु सेना की मुख्य शाखाएं कौनसी हैं?

भारतीय वायु सेना की तीन मुख्य शाखाएं हैं: फ्लाइंग ब्रांच, टेक्निकल ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी ब्रांच।

संबंधित लेख पढ़ें:

पायलट कैसे बनें?SPG कमांडो कैसे बनें?
भारत में ड्रग इंस्पेक्टर कैसे बनें?सीबीआई ऑफिसर कैसे बनें?

हमें आशा है कि इस लेख के माध्यम से आपको 12वीं के बाद भारतीय वायु सेना में शामिल होने की प्रक्रिया की सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य करियर से जुड़े लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*