समूहवाचक संज्ञा: परिभाषा, उदाहरण

1 minute read
समूहवाचक संज्ञा

वह शब्द समूह जिसका उपयोग किसी वस्तु, व्यक्ति के समहू का बोध कराए समूहवाचक संज्ञा कहलाते हैं। दूसरे शब्दों में समझे, तो वह शब्द है जिसका इस्तेमाल किसी समूह को परिभाषित करने के लिए किया जाता है। जैसे- झुंड, भीड़, मेला, परिवार, टीम, सेना।

  • मुझे एक दर्जन केले चाहिए।
  • सभी बच्चे असेंब्ली हॉल में आ जाएं।
  • मेरे गांव में मेला लगा है।
  • मेरी कक्षा के बच्चे घूमने जा रहे हैं।
  • इस बार मैं छुट्टियों में परिवार के साथ घूमने जा रहा हूँ।
  • मेरे परिवार में 10 लोग हैं।
  • अंगूर गुच्छे में ही आते हैं।
  • जादूगर का शो देखने के लिए बहुत भीड़ थी।
  • मैंने जंगल में हिरणों का झुंड देखा।
  • रमेश को मारने के लिए कल एक झुंड आया था।

समूहवाचक संज्ञा के अन्य उदाहरण

समूहवाचक संज्ञा के अन्य उदाहरण नीचे दिए गए हैं:

  • अरिजीत सिंह के लाइव कॉंसर्ट में बहुत ज्यादा भीड़ इकट्ठा हो गई थी।
    उपर के वाक्य में भीड़ शब्द एक समूह का बोध करा रहा हैं।
  • कुत्ते हमेशा झुंड में रहते हैं।
    यहाँ इस वाक्य में झुंड शब्द एक समूह का बोध करा रहें हैं।
  • आज गांव होने वाली सभा से पहले वहां आग लग गई।
    यहाँ पर सभा शब्द एक समूह का बोध करा रहें हैं।
  • आर्यन को अपनी कक्षा में प्रथम स्थान आया हैं।
    यहाँ पर कक्षा शब्द एक छात्रों के समूह का बोध करा रहा हैं।
  • अंगूर गुच्छे में ही आते हैं।
    इस वाक्य में गुच्छा शब्द एक अंगूरों के समूह को दर्शा रहें हैं।
  • आज मेरे पति मेरे लिए फूलों का गुच्छा लाए थे।
    इस वाक्य में शब्द गुलदस्ता एक फूलों के समूह को दर्शाता हैं।
  • मैंने आज एक हिरण के झुण्ड को देखा।
    यहाँ पर झुण्ड शब्द हिरनों के एक समूह को दर्शाता हैं।
  • नोटबंदी से आम जनता खौफ का माहोल हो गया है।
    इस वाक्य में जनता शब्द एक लोगों के समूह को दर्शा रहा हैं
  • आज पुलिस को छापे में हथियार का जखीरा मिला।
    इस वाक्य में जखीरा शब्द हथियारों के एक समूह को दर्शा रहा हैं।
  • मैं अपने परिवार के साथ घूमने जा रही हूँ।
    इस वाक्य में परिवार शब्द एक व्यक्ति के समूह का बोध करा रहा हैं।
  • रेबस स्टैंड पर आज बहुत भीड़ थी।
    यहाँ इस वाक्य में भीड़ शब्द लोगों के समूह को दर्शा रहा हैं।
  • भारतीय सेना विश्व की सबसे बड़ी सेना है।
    यहाँ पर इस वाक्य में सेना शब्द एक जवानों के समूह का बोध करा रहा हैं।
  • कल में बाजार से एक दर्जन केले लायी।
    यहाँ पर दर्जन शब्द केले के समूह का बोध करा रहा हैं।
  • भारतीय हॉकी टीम ने मैच जीत लिया।
    यहाँ इस वाक्य में शब्द टीम खिलाड़ी के एक समूह का बोध करा रहा हैं।
  • क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप जितने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही है।
    ऊपर दिए गए वाक्य में ‘टीम’ शब्द से खिलाड़ियों के एक समूह का बोध हो रहा है।
  • मेरी पूरी कक्षा में मुझे पहला स्थान प्राप्त हुआ।
    ऊपर दिए गए वाक्य में ‘कक्षा’ शब्द हमें एक समूह का बोध करा रहा है।
  • मेरे भाषण की सभा में उपस्थित सभी लोगों ने मेरी प्रशंसा की।
    दिए गए वाक्य में ‘सभा’ शब्द से हमें एक समूह का बोध हो रहा है अतः यह एक समुदायवाचक संज्ञा का उदाहरण हैं।

FAQ

समूहवाचक संज्ञा के उदाहरण क्या है?

भीड़, मेला, कक्षा, परिवार, झुंड, जखीरा, सेना, दल, गुच्छा आदि शब्द समूहवाचक संज्ञा के उदाहरण हैं।

समूहवाचक संज्ञा कैसे पहचाने?

जिन वाक्यों में ऐसे शब्द होते हैं जिनसे किसी समूह का पता चलता हैं वहां समूहवाचक संज्ञा होती है।

समूहवाचक संज्ञा की परिभाषा क्या है?

वह शब्द समूह जिसका उपयोग किसी वस्तु, व्यक्ति के समहू का बोध कराए समूहवाचक संज्ञा कहलाते हैं।

उम्मीद है समूहवाचक संज्ञा का ब्लॉग आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही अन्य रोचक और महत्वपूर्ण ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

2 comments