द्रव्यवाचक संज्ञा: परिभाषा, उदाहरण

1 minute read
द्रव्यवाचक संज्ञा

वह शब्द जो किसी वस्तु की द्रव्यता का बोध कराते हैं उन्हें द्रव्यवाचक संज्ञा कहा जाता है। या वह शब्द जो वस्तु के तरल, ठोस, अधातु, धातु, पदार्थ, द्रव्य आदि के होने का बोध कराते हो, उन्हें द्रव्यवाचक संज्ञा कहा जाता है। द्रव्यवाचक संज्ञा अगणनीय होती है और इन्हें ढेर के रूप में तोली या मापी जाती है।

  • गैसीय पदार्थों के नाम – हवा, ऑक्सीजन, कार्बनडाई ऑक्ससाइड, धुआँ, नाइट्रोजन, हीलियम इत्यादि।
  • पदार्थों के नाम – दूध, तेल, घी, पानी, दही, जूस, डीजल, पेट्रोल आदि।
  • धातुओं के नाम – हिरा, चाँदी, सोना, चाँदी, पीतल, प्लेटिनम, ताँबा इत्यादि।

द्रव्यवाचक संज्ञा के उदाहरण

द्रव्यवाचक संज्ञा के अन्य उदाहरण नीचे दिए गए हैं:

  • गाड़ी में पेट्रोल ख़त्म हो गया है।
  • चाय में अदरक डालने से चाय का स्वाद बढ़ जाता है।
  • आज मैंने मैंगो शेक पिया है।
  • मैं सब्जी लेकर आया हूँ।
  • चाँदी के आभूषण बहुत सुंदर होते हैं।
  • मुझे प्लेटिनम की अंगूठी पहनना पसंद है।
  • कोहिनूर हीरा सबसे महंगा है।
  • सुबह उठते ही गर्म पानी पीना चाहिए।
  • सोने का रंग सुनहरा होता है।
  • रोज दूध पिने से ताकत आती है।

द्रव्यवाचक संज्ञा के अन्य उदाहरण

द्रव्यवाचक संज्ञा के अन्य उदाहरण नीचे दिए गए हैं:

  • मैंने हिरे की अंगूठी पहनी है।
    • यहां पर हमें हिरे शब्द से बोध हो रहा है कि यह द्रव्य है।
  • फल खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है।
    • यहां पर फल हमें द्रव्य होने का बोध करा रहा है।
  • शादी में सोने के गहने मिले हैं।
    • यहां पर सोना शब्द से द्रव्य का बोध हो रहा है।
  • चाँदी के आभूषण बहुत सुंदर होते हैं।
    • यहां पर चाँदी से हमें द्रव्य होने का बोध हो रहा है।
  • कल में बाजार से आम लाया था।
    • यहां पर आम द्रव्य का बोध करा रहा है।
  • सोने के भाव लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं।
    • यहां पर सोने से हमें द्रव्य होने का बोध हो रहा है।
  • रत को दूध पीके सोना चाहिए।
    • यहां पर दूध शब्द से तरल होने का बोध हो रहा है।
  • आज में हलवे में चीनी डालना भूल गई।
    • यहां पर चीनी शब्द से हमें द्रव्य होने का बोध हो रहा है।
  • बिना ऑक्सीजन के हम जिंदा नहीं रह सकते।
    • यहां पर ऑक्सीजन शब्द से हमें गैस होने का बोध हो रहा है
  • आज बहुत तेज़ हवा चल रही है।
    • यहां पर हमें हवा शब्द से गैस होने का बोध हो रहा है।

FAQ

द्रव्यवाचक संज्ञा का उदाहरण कौन सा है?

तरल, ठोस, अधातु, धातु, पदार्थ, द्रव्य आदि द्रव्यवाचक संज्ञा के उदाहरण हैं।

दूध में कौन सी संज्ञा है?

यहां पर दूध शब्द से तरल होने का बोध हो रहा है।

द्रव्यवाचक संज्ञा की परिभाषा क्या है?

वह शब्द जो किसी वस्तु की द्रव्यता का बोध कराते हैं उन्हें द्रव्यवाचक संज्ञा कहा जाता है। या वह शब्द जो वस्तु के तरल, ठोस, अधातु, धातु, पदार्थ, द्रव्य आदि के होने का बोध कराते हो, उन्हें द्रव्यवाचक संज्ञाकहा जाता है।

उम्मीद है द्रव्यवाचक संज्ञा का ब्लॉग आपको अच्छा लगा होगा। ऐसे ही अन्य रोचक और महत्वपूर्ण ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*