भारतीय छात्रों के लिए USA में PhD कोर्स की जानकारी

2 minute read
USA में PhD कोर्स

USA में PhD करना कई छात्रों का सपना होता है, क्योंकि यहां वर्ल्ड क्लास रिसर्च फैसिलिटी, इंटरनेशनल एक्सपोजर और फुली-फंडेड डॉक्टरल प्रोग्राम्स उपलब्ध हैं। USA दुनिया के प्रमुख रिसर्च हब्स में से एक है, जहां PhD छात्रों को स्ट्रक्चर्ड ट्रेनिंग, अनुभवी फैकल्टी की मेंटरशिप और बड़े स्तर पर रिसर्च फंडिंग के अवसर मिलते हैं। भारतीय छात्र विशेष रूप से USA को इसलिए चुनते हैं क्योंकि यहां PhD प्रोग्राम्स अक्सर असिस्टेंटशिप के साथ आते हैं और शुरुआती चरण से ही रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलता है।

यदि आप जानना चाहते हैं कि USA में PhD कैसे करें, तो यह लेख आपके लिए उपयोगी हो सकता है। इसमें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, स्कॉलरशिप्स और सही यूनिवर्सिटी चुनने से जुड़ी जानकारी दी गई है।

भारतीय छात्र USA में PhD कोर्स क्यों चुनें?

इन मुख्य कारणों की वजह से छात्र PhD प्रोग्राम के लिए अमेरिका में पढ़ाई करना पसंद करते हैं:

  • स्ट्रक्चर्ड और एडवांस्ड ट्रेनिंग सिस्टम: अमेरिकी यूनिवर्सिटी ग्रेजुएट स्तर पर योजनाबद्ध ट्रेनिंग और प्रोफेशनल स्किल डेवलपमेंट पर खास ध्यान देती हैं, जो कई अन्य देशों के ट्रेडिशनल रिसर्च-केंद्रित PhD प्रोग्राम्स से कहीं अधिक विस्तृत होती है।
  • उन्नत अकादमिक बेस: अमेरिका में PhD के शुरुआती चरण में छात्रों को अपने विषय की गहराई से समझ विकसित करने का अवसर मिलता है, जिससे आगे की रिसर्च और डिसर्टेशन के लिए स्ट्रॉग बेस तैयार होता है।
  • वर्ल्ड क्लास रिसर्च इंस्टिट्यूट: अमेरिकी यूनिवर्सिटीज अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर रहती हैं, जो रिसर्च, तकनीक और विशेषज्ञता में उनके बड़े निवेश को दर्शाता है।
  • ग्लोबल और मल्टीकल्चरल एनवायरमेंट: अमेरिकी यूनिवर्सिटीज में दुनियाभर से छात्र आते हैं, जिससे हर विषय में पढ़ने वाले छात्रों को एक मल्टीकल्चरल और इंटरनेशनल एजुकेशनल एनवायरमेंट मिलता है।
  • इनोवेशन और आधुनिक दृष्टिकोण: अमेरिका पोस्ट-ग्रेजुएट शिक्षा में अग्रणी रहा है और संरचित डॉक्टरेट ट्रेनिंग वाले आधुनिक PhD सिस्टम को अपनाने वाले शुरुआती देशों में शामिल है।
  • अधिक ऑप्शंस और रिसोर्सेज: कई राज्यों, यूनिवर्सिटीज और एजुकेशनल इंस्टिट्यूट की मौजूदगी के कारण छात्रों को अपनी रुचि और लक्ष्य के अनुसार PhD प्रोग्राम चुनने के व्यापक अवसर मिलते हैं।
  • बेहतर फंडिंग के अवसर: अमेरिका की रिसर्च-बेस्ड यूनिवर्सिटीज को पर्याप्त फंडिंग मिलती है, जिससे छात्रों को स्कॉलरशिप, असिस्टेंटशिप और अन्य वित्तीय सहायता मिलने की संभावना अधिक होती है।

PhD प्रोग्राम्स के लिए आवश्यक योग्यता

अमेरिका में पीएचडी प्रोग्राम्स के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया संस्थान और कोर्स के अनुसार बदलते हैं, लेकिन सभी विषयों के लिए बुनियादी शर्तें लगभग समान होती हैं:

  • 16 वर्ष का एजुकेशनल बैकग्राउंड: कैंडिडेट के पास न्यूनतम 16 वर्ष का स्कूल और कॉलेज का एजुकेशनल एक्सपीरियंस होना चाहिए।
  • उत्कृष्ट अकादमिक रिजल्ट: अंडरग्रेजुएट और मास्टर दोनों स्तरों पर उच्च अंक या ग्रेड होने जरूरी है।
  • GMAT/GRE स्कोर: कुछ पोस्ट-डॉक्टोरल या मैनेजमेंट प्रोग्राम में GMAT की आवश्यकता होती है, जबकि कुछ में GRE स्कोर मांगा जा सकता है।
  • अंग्रेज़ी भाषा की एफिशिएंसी: TOEFL या IELTS जैसे इंग्लिश टेस्ट में अच्छे अंक होने चाहिए।
  • रिसर्च और एक्सपीरियंस: अकादमिक प्रोजेक्ट्स, इंटर्नशिप या पब्लिश रिसर्च पेपर्स कैंडिडेट की प्रोफाइल को मजबूत बनाते हैं।

यह भी पढ़ें: दुनिया की टॉप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटीज और उनके कोर्सेज

कोर्स की अवधि और संरचना

अमेरिका में फुल टाइम PhD आमतौर पर 4 से 6 वर्ष की होती है। इसमें प्रथम वर्ष से चौथे वर्ष तक आप कोर्सवर्क करेंगे और दूसरे वर्ष से चौथे वर्ष तक डिसर्टेशन पर भी काम करेंगे। अमेरिकी अकादमिक ईयर में दो सेमेस्टर होते हैं अगस्त से दिसंबर और जनवरी से मई जिस दौरान क्लास और असेसमेंट होते हैं।

अमेरिका में PhD पूरी तरह से रिसर्च डिग्री होती है। इसमें मूल रिसर्च करना जरूरी होता है, क्योंकि आपको अपनी थीसिस के लिए ऐड्वाइजबिलिटी पेश करनी पड़ती है। वहीं डॉक्टरेट की शुरुआत कोर्स और कॉम्प्रिहेंसिव एग्जाम से होती है। इन्हें पूरा करने के बाद छात्र अपने डिसर्टेशन का विषय तय करके रिसर्च शुरू करता है। कैंडिडेट अधिक जानकारी के लिए संबंधित यूनिवर्सिटी या संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट से PhD प्रोग्राम के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है।

लैंग्वेज टेस्ट 

अमेरिकी यूनिवर्सिटी आमतौर पर PhD के लिए इंग्लिश लैंग्वेज टेस्ट को मान्यता देते हैं। जरूरी स्कोर और टेस्ट की शर्तें यूनिवर्सिटी और कोर्स के हिसाब से अलग‑अलग हो सकती हैं। ये टेस्ट और स्कोर इस प्रकार हैं:

  • IELTS Academic: ज़्यादातर अमेरिकी यूनिवर्सिटी न्यूनतम 7.5 स्कोर की मांग करती हैं।
  • TOEFL iBT: आमतौर पर 100 या उससे अधिक स्कोर की जरूरत होती है।
  • PTE Academic: ज़्यादातर संस्थान न्यूनतम 68 स्कोर की मांग करते हैं।
  • iTEP: इसमें 4.5 या उससे अधिक का स्कोर पर्याप्त माना जाता है।
  • C1 Advanced / C2 Proficiency (Cambridge English): ज़्यादातर यूनिवर्सिटी 190 या उससे अधिक स्कोर स्वीकार करती हैं।
  • Duolingo English Test (DET): अंडरग्रेजुएट एडमिशन के लिए यूनिवर्सिटी आमतौर पर 105 से 120 के बीच स्कोर मांगती हैं।

नोट: यह जानकारी विभिन्न स्त्रोत से ली गई है जिसमें बदलाव संभव है। 

कोर्स का फीस स्ट्रक्चर

USA में पीएचडी की पढ़ाई के लिए यूनिवर्सिटी चुनते समय यह समझना जरूरी होता है कि अलग-अलग यूनिवर्सिटीज में कुल फीस अलग हो सकती है। यह अंतर यूनिवर्सिटी के प्रकार, उसके अकादमिक स्तर और उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों पर निर्भर करता है।

सामान्य रूप से देखा जाए तो USA की यूनिवर्सिटीज में PhD की ट्यूशन फीस एक व्यापक रेंज में आती है, जो संस्थान और प्रोग्राम के अकादमिक स्ट्रक्चर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। यह रेंज आमतौर पर लगभग $12,737 से $43,300 के बीच देखी जाती है।

इसके अलावा पढ़ाई के दौरान रहने और अन्य शैक्षणिक खर्च जैसे आवास, भोजन, यात्रा और दैनिक आवश्यकताएं भी कुल कॉस्ट का हिस्सा होती हैं। ये खर्च यूनिवर्सिटी की लोकेशन, शहर के आकार और छात्र की जीवनशैली के अनुसार बदल सकते हैं।

नोट: ये सभी आंकड़े अनुमानित रेंज हैं और यूनिवर्सिटी, कोर्स टाइप और व्यक्तिगत खर्चों के आधार पर बदल सकते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि कुछ संस्थानों की फीस अपेक्षाकृत कम होती है, जबकि अन्य में यह अधिक हो सकती है। इसलिए एडमिशन से पहले संबंधित यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेटेड फीस और खर्च की जानकारी ज़रूर देखें।

यह भी पढ़ें: इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए यूएसए में GMAT के बिना MBA कोर्स की जानकारी

USA में PhD करने के लिए आवेदन प्रक्रिया

अमेरिका में पीएचडी के लिए अप्लाई करने से पहले नियम और गाइडलाइन ध्यान से पढ़ें। प्रोसेस सभी जगह लगभग एक जैसा होता है, लेकिन पूरी तरह से एक नहीं होता इसलिए कोई गलती न करें:

  • सबसे पहले, अपने रिसर्च इंटरेस्ट के हिसाब से सही यूनिवर्सिटी और प्रोग्राम चुनें। अपने रिसर्च इंट्रस्ट के अनुसार डिपार्टमेंट और फैकल्टी देखें। साथ ही समय रहते प्रोग्राम करिकुलम और फंडिंग स्ट्रक्चर समझें।
  • इसके बाद अपनी चुनी हुई यूनिवर्सिटी के नियम और आवेदन की अंतिम तिथि ध्यान से पढ़ें और इसमें समय रहते आवेदन करें।
  • यूनिवर्सिटी के पेज पर अपनी डिटेल्स भरने के बाद आवेदन शुल्क को भरें और आवश्यक दस्तावेज को भी सबमिट करें।
  • इसके बाद, स्टूडेंट्स को GRE/GMAT और TOEFL/IELTS जैसे टेस्ट क्लियर करने होते हैं।
  • इस कोर्स में आवेदन के लिए प्रोफेसर से मिलने वाला रिसर्च प्रपोजल या स्टेटमेंट ऑफ पर्पज (SOP) बेहद अनिवार्य होता है, जिसे स्टूडेंट्स को शेयर करना पड़ता है।
  • PhD के लिए यह सबसे जरुरी है कि आप सही तरीके से प्रोफेसर को email भेजें। इसमें आप अपना रिसर्च इंटेंट, रिसर्च एक्सपीरियंस और पब्लिकेशंस आदि की दी डिटेल्स लिख सकते हैं।
  • फिर आवेदन के साथ रिज्यूम, अकादमिक ट्रांसक्रिप्ट्स और रेफरेंस लेटर्स लगाना जरूरी होता है।
  • कुछ डिपार्टमेंट्स इंटरव्यू लेते हैं, सिलेक्शन रिसर्च फिट और फंडिंग अवेलेबिलिटी पर डिपेंड करता है।

आवश्यक दस्तावेज

USA में PhD कोर्स करने के लिए स्टूडेंट्स के पास निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेजों का होना अनिवार्य है –

  • पासपोर्ट और वीज़ा
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र और मार्कशीट्स
  • अंग्रेज़ी भाषा दक्षता टेस्ट स्कोर (TOEFL या IELTS)
  • रिसर्च प्रपोज़ल और स्टेटमेंट ऑफ पर्पस (SOP)
  • सिफारिश पत्र (LORs)
  • रिज्यूम या करियर प्रोफाइल

यह भी पढ़ें: दुनिया की टॉप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटीज और उनके कोर्सेज

USA PhD फंडिंग की कार्यप्रणाली

USA PhD फंडिंग की कार्यप्रणाली को निम्नलिखित तालिका के माध्यम से आसानी से समझा जा सकता है –

पहलूविवरण
फंडिंग का आधारयोग्यता-आधारित और आवश्यकता-आधारित (Need-based) का संयोजन।
प्रकारमुख्य रूप से असिस्टेंटशिप (Assistantships – TA/RA) और फेलोशिप (Fellowships) के रूप में।
अवधिआमतौर पर पूरे कार्यक्रम की अवधि (4 से 6 साल) के लिए कवर किया जाता है।
आवेदन प्रक्रियाअधिकांश मामलों में, पीएचडी आवेदन के दौरान ही फंडिंग के लिए स्वचालित रूप से विचार किया जाता है, अलग से आवेदन की आवश्यकता नहीं होती।
कवर होने वाली चीजेंट्यूशन फीस माफ़: पूरी ट्यूशन फीस माफ कर दी जाती है।
स्टाइपेंड: रहने के खर्चों के लिए मासिक वजीफा।
स्वास्थ्य बीमा: अक्सर यूनिवर्सिटी द्वारा प्रदान किया जाता है।
मुख्य स्रोतग्रेजुएट टीचिंग असिस्टेंटशिप (GTA/TA): शिक्षण कार्य के बदले फंडिंग।
ग्रेजुएट रिसर्च असिस्टेंटशिप (GRA/RA): शोध कार्य में सहायता के बदले फंडिंग।
शर्तेंछात्र को प्रति सप्ताह निश्चित घंटे (आमतौर पर 15-20 घंटे) यूनिवर्सिटी के लिए काम करना पड़ता है (पढ़ाने या शोध में)।

USA में PhD करने के लिए टॉप फील्ड्स

अमेरिका में PhD के प्रमुख और लोकप्रिय अध्ययन क्षेत्र इस प्रकार है:

  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  • बायोलॉजिकल साइंस
  • शिक्षा
  • हेल्थ साइंसेज
  • बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन
  • एंथ्रोपोलॉजी
  • इंजीनियरिंग
  • एपिडेमियोलॉजी
  • समाजशास्त्र
  • पब्लिक हेल्थ
  • मशीन लर्निंग
  • मनोविज्ञान
  • अर्थशास्त्र

स्कॉलरशिप्स और फाइनेंशियल एड

अमेरिकी यूनिवर्सिटीज न केवल ट्यूशन फीस में मदद करती हैं, बल्कि कई बार स्टाइपेंड, रिसर्च असिस्टेंटशिप और टीचिंग असिस्टेंटशिप जैसी सुविधाएं भी देती हैं। इसमें मुख्य रूप से टीए/आरए पदों और फ़ेलोशिप के लिए स्टूडेंट्स को स्वतः ही चुन लिया जाता है, जबकि कुछ प्रमुख स्कॉलरशिप (जैसे – Fulbright, NSF, AAUW, HHMI) के लिए, स्टूडेंट्स को अलग से आवेदन करना होता है। इसके लिए कुछ प्रमुख स्कॉलरशिप और फाइनेंसियल ऐड की जानकारी निम्नलिखित है –

  • यूनिवर्सिटी-स्पेसिफिक स्कॉलरशिप के तहत USA की कई यूनिवर्सिटीज इंडियन स्टूडेंट्स के लिए स्कॉलरशिप को ऑफर करती है। स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट फ़ेलोशिप और हार्वर्ड ग्रेजुएट स्कूल फ़ेलोशिप इसका जीवंत उदाहरण हैं, जिनमें ट्यूशन फीस कवरेज, स्टाईपेंडस और रिसर्च फंड भी शामिल होते हैं।
  • इसके अलावा नेशनल साइंस फाउंडेशन ग्रेजुएट रिसर्च फ़ेलोशिप प्रोग्राम (NSF GRFP) और डिपार्टमेंट्स ऑफ एजुकेशंस ग्रेजुएट असिस्टेंस इन एरियाज ऑफ नेशनल नीड (GAANN) द्वारा स्टूडेंट्स को आर्थिक मदद पहुंचाने के उद्देश्य से गवर्नमेंट-फंडेड स्कॉलरशिप्स भी प्रदान की जाती है।
  • कई फाउंडेशन और ऑर्गेनाइजेशन जैसे द फूड फाउंडेशन फेलोशिप और ट्रूमैन स्कॉलरशिप द्वारा PhD छात्रों को एक्सटर्नल स्कॉलरशिप्स के रूप में आर्थिक मदद पहुंचाती है।
  • इसके अलावा यूनिवर्सिटीज में कई डिपार्टमेंट्स जैसे – MIT Media Lab and Berkeley’s Electrical Engineering Department PhD छात्रों को डिपार्टमेंटल स्कॉलरशिप के रूप में पूर्ण रूप से आर्थिक मदद पहुंचते हैं।

FAQs

USA में PhD कोर्स की अवधि कितनी होती है?

USA में PhD कोर्स की अवधि आमतौर पर चार से छह साल के बीच ही रहती है, जो रिसर्च के विषय और छात्र की प्रगति पर भी निर्भर करती है।

क्या USA में PhD के लिए स्कॉलरशिप मिलती है?

हां, USA में PhD छात्रों को Teaching Assistantship, Research Assistantship और फुल या पार्ट स्कॉलरशिप मिलती है। यह आपकी ट्यूशन फीस और जीवन खर्च में मदद करती है।

संयुक्त राज्य अमेरिका में पूर्णतः फंडेड पीएचडी स्कॉलरशिप कितने समय तक चलती है?

इस प्रकार की स्कॉलरशिप आमतौर पर आपके पीएचडी कार्यक्रम की पूरी अवधि के लिए आपको आर्थिक मदद पहुंचाती हैं, जिसमें आमतौर पर 4-6 वर्ष लगते हैं।

USA में PhD के लिए रिसर्च टॉपिक कैसे चुनें?

USA में PhD के लिए रिसर्च टॉपिक आपके रुचि और करियर लक्ष्य के अनुसार होना चाहिए। इसके लिए आप अपने प्रोफेसर से सलाह लेकर और वर्तमान रिसर्च ट्रेंड को देखते हुए ही विषय का चयन करें। आपके द्वारा चुना गया विषय ऐसा हो जिसमें आप लंबे समय तक काम करने के लिए उत्साहित रहें।

USA में PhD के लिए आयु सीमा क्या है?

अमेरिका में PhD के लिए कोई आधिकारिक आयु सीमा नहीं है, लेकिन इसमें प्रवेश के निर्णय शैक्षणिक योग्यता और अन्य मानदंडों पर आधारित होते हैं।

क्या PhD के दौरान पार्ट-टाइम जॉब कर सकते हैं?

हाँ, आप PhD के दौरान पार्ट-टाइम जॉब कर सकते हैं। यदि आप USA में PhD के दौरान नौकरी करना चाहते हैं तो ये आपके कैंपस रोल और वीजा पॉलिसी पर निर्भर करता है।


आशा है कि इस लेख के माध्यम से आपको USA में PhD कोर्स की सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य स्टडी अब्रॉड से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*

2 comments