भारतीय छात्रों के लिए बिना GMAT के अमेरिका में MBA

2 minute read
अमेरिका में बिना GMAT के MBA कोर्स

अमेरिका में MBA करना बहुत से छात्रों का सपना होता है। लेकिन अक्सर ‘ग्रेजुएट मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट’ (GMAT) परीक्षा इसे मुश्किल बना देती है। हालांकि, आज कई अमेरिकी यूनिवर्सिटीज GMAT-मुक्त या GMAT वैकल्पिक (optional/waiver-based) MBA प्रोग्राम्स ऑफ़र करते हैं, जो विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए फायदेमंद हैं। इन प्रोग्राम्स में आवेदन करने के लिए आपको सिर्फ अपने अकादमिक रिकॉर्ड और वर्क एक्सपीरियंस पर ध्यान देना होता है, जिससे आपको अमेरिका के अच्छे बिजनेस स्कूलों में आसानी से एडमिशन मिल सकता है। इस लेख में भारतीय छात्रों के लिए बिना GMAT के अमेरिका में MBA प्रोग्राम में एडमिशन और करियर अपॉर्चुनिटीज की सभी आवश्यक जानकारी दी गई है।

केटेगरीडिटेल्स
यूनिवर्सिटीज़ नॉर्थवेस्टर्न, कोलंबिया बिजनेस स्कूल, बैबसन कॉलेज, रटगर्स बिजनेस स्कूल, हल्ट इंटरनेशनल बिजनेस स्कूल
अनुमानित फीस (USD)$33,000 – $88,000 सालाना
अनुमानित सैलरी (USD)$90,000 – $150,000 सालाना
टॉप एम्प्लोयेर्सअमेजन, डेलॉइट, गूगल, एप्पल, माइक्रोसॉफ्ट, जेपी मॉर्गन चेस और और भी कई बड़ी कंपनियाँ
कोर्स ड्यूरेशन1 – 2 साल
एंट्रेंस सत्रसितंबर और जनवरी
एलिजिबिलिटीबैचलर डिग्री, 2–5 साल का वर्क एक्सपीरियंस, इंग्लिश नॉलेज (IELTS/TOEFL)

GMAT के बिना अमेरिका में MBA क्यों करें?

नीचे दिए गए पॉइंट्स आपको यह समझने में मदद करेंगे कि GMAT के बिना अमेरिका में MBA करना क्यों एक अच्छा विकल्प है:

  • GMAT की तैयारी, परीक्षा फीस और कोचिंग पर होने वाला खर्च तथा कई महीनों का समय बच जाता है।
  • कई अमेरिकी बिजनेस स्कूल GMAT के बजाय अकादमिक रिकॉर्ड, वर्क एक्सपीरियंस और नेतृत्व क्षमता को अधिक महत्व देते हैं।
  • MBA प्रोग्राम ऐसे कैंडिडेट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनके पास 4 या अधिक वर्षों का रिलेवेंट वर्क एक्सपीरियंस हो। 
  • GMAT की अनिवार्यता हटने से अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए MBA प्रोग्राम में अप्लाई करना  आसान हो गया है। 
  • MBA करने के बाद अमेज़न, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी कंपनियों में नौकरी पाने के अवसर बढ़ सकते हैं।

GMAT-वैकल्पिक प्रोग्राम के प्रकार

अमेरिका में दो मुख्य प्रकार के MBA प्रोग्राम हैं जो GMAT के बिना प्रवेश देते हैं:

  1. टेस्ट-वैकल्पिक (Test-Optional) प्रोग्राम: MBA प्रोग्राम में GMAT या GRE स्कोर देना अनिवार्य नहीं होता, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि चयन प्रक्रिया आसान हो जाती है। ऐसे मामलों में यूनिवर्सिटी आपके कार्य अनुभव, अकादमिक प्रदर्शन, SOP और इंटरव्यू को ज़्यादा महत्व देती है।
  2. टेस्ट-मुक्त (Test-Waived) प्रोग्राम: यह MBA प्रोग्राम आमतौर पर उन उम्मीदवारों के लिए होते हैं जिनके पास 5 या उससे अधिक वर्षों का प्रबंधकीय या इंडस्ट्री-लेवल अनुभव होता है। इन प्रोग्राम्स में GMAT की जगह प्रोफेशनल बैकग्राउंड अहम भूमिका निभाता है।

GMAT के बिना अमेरिका में MBA के लिए यूनिवर्सिटीज

नीचे दी गई यूनिवर्सिटीज में GMAT वेवर या ऑप्शनल कोर्स, इंटेक और उम्मीदवार की प्रोफाइल पर निर्भर करता है। ध्यान रखें कि एडमिशन पॉलिसी में हर वर्ष परिवर्तन संभव है, इसलिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी अवश्य जांच लें।

यूनिवर्सिटी का नामवार्षिक फीस (USD)स्थानकोर्स अवधिप्रवेश सत्रएलिजिबिलिटी
नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी (केलॉग)$78,000इवनस्टन, इलिनोइस2 सालसितंबर/जनवरीबैचलर डिग्री, 2-5 साल का वर्क एक्सपीरियंस, इंग्लिश टेस्ट (IELTS/TOEFL)
कोलंबिया बिजनेस स्कूल$82,000न्यूयॉर्क2 सालसितंबर/जनवरीबैचलर डिग्री, 2-5 साल का वर्क एक्सपीरियंस, इंग्लिश टेस्ट
बैबसन कॉलेज (ओलिन)$72,000वेलेस्ली, मैसाचुसेट्स1-2 सालसितंबर/जनवरीबैचलर डिग्री, 2-5 साल का वर्क एक्सपीरियंस, इंग्लिश टेस्ट
रटगर्स बिजनेस स्कूल$45,000न्यू जर्सी1-2 सालजनवरी/सितंबरबैचलर डिग्री, 2-5 साल का वर्क एक्सपीरियंस, इंग्लिश टेस्ट
हल्ट इंटरनेशनल बिजनेस स्कूल$52,000बोस्टन, मैसाचुसेट्स1-2 सालजनवरी/सितंबरबैचलर डिग्री, 2-5 साल का वर्क एक्सपीरियंस, इंग्लिश टेस्ट
न्यूयॉर्क इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी$33,000न्यूयॉर्क, न्यूयॉर्क1-2 सालजनवरी/सितंबरबैचलर डिग्री, 2 साल का वर्क एक्सपीरियंस, इंग्लिश टेस्ट
कोलोराडो स्टेट यूनिवर्सिटी$40,000फोर्ट कॉलिन्स, कोलोराडो1-2 सालजनवरी/सितंबरबैचलर डिग्री, 2 साल का वर्क एक्सपीरियंस, इंग्लिश टेस्ट

यह भी पढ़ें: भारतीय छात्रों के लिए 12वीं के बाद ऑस्ट्रेलिया से पढ़ाई के फायदे

एडमिशन की आवश्यकताएं

बिना GMAT के अमेरिका में MBA करने के लिए आपके पास निम्नलिखित योग्यताएं होना आवश्यक है:

पात्रताविवरण
शिक्षाकिसी भी विषय में स्नातक डिग्री
वर्क एक्सपीरियंस2–5 साल का काम या प्रोजेक्ट अनुभव
अंग्रेज़ी की दक्षताIELTS: 6.5–7.0 या TOEFL iBT: 90–100
अकादमिक रिकॉर्डअच्छा अकादमिक रिकॉर्ड या संबंधित प्रमाणपत्र
वैकल्पिक टेस्टकुछ स्कूल GMAT की जगह, GRE स्वीकार कर सकते हैं
रेफरेंस लेटर2-3 पत्र प्रोफेसर या नियोक्ता द्वारा
SOPअपने करियर के लक्ष्य और उपलब्धियों का वर्णन

नोट: यह जानकारी विभिन्न स्रोतों से ली गई है, इसलिए इसमें बदलाव संभव है।

आवेदन प्रक्रिया

अमेरिका में बिना GMAT के MBA प्रोग्राम में एडमिशन लेने के लिए आपको कुछ मुख्य स्टेप्स का पालन करना होता है, जैसे:

  • यूनिवर्सिटी रिसर्च करें: ऐसे MBA प्रोग्राम देखें जहाँ GMAT की जरूरत नहीं है और उनकी पात्रता शर्तें अच्छी तरह समझें।
  • दस्तावेज तैयार करें: स्टेटमेंट ऑफ पर्पस (SOP), लेटर ऑफ रिकमेंडेशन (LOR), रिज़्यूमे, ट्रांसक्रिप्ट और अंग्रेज़ी दक्षता स्कोर (IELTS/TOEFL) तैयार रखें।
  • ऑनलाइन आवेदन करें: चुनी हुई यूनिवर्सिटी का एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • आवेदन शुल्क जमा करें: अंतिम तिथि से पहले एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।
  • साक्षात्कार दें (यदि आवश्यक हो): GMAT-फ्री MBA प्रोग्राम्स में इंटरव्यू की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि इसी के माध्यम से यूनिवर्सिटी आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स, मैनेजमेंट पोटेंशियल और करियर क्लैरिटी को परखती है।
  • प्रवेश प्रस्ताव स्वीकार करें: यदि यूनिवर्सिटी से ऑफ़र लेटर मिलता है तो उसे समय पर स्वीकार करें।
  • छात्र वीज़ा के लिए आवेदन करें: ऑफ़र मिलने के बाद अमेरिकी स्टूडेंट वीज़ा (F-1) के लिए आवेदन करें और रहने की व्यवस्था करें।

जरूरी दस्तावेज

अमेरिका में बिना GMAT के MBA में एडमिशन लेने के लिए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज तैयार रखने होते हैं। ये आपके शैक्षणिक रिकॉर्ड, कार्य अनुभव और वित्तीय क्षमता को साबित करते हैं। नीचे उनकी सूची दी गई है:

दस्तावेजक्या काम आता है
अकादमिक ट्रांसक्रिप्ट ग्रेजुएशन की डिग्री, GPA और पढ़ाई का पूरा रिकॉर्ड दिखाने के लिए
रिज़्यूमे / सीवी शिक्षा, कौशल और कार्य अनुभव की उपलब्धियाँ बताने के लिए
स्टेटमेंट ऑफ पर्पस (SOP)GMAT स्कोर न होने की स्थिति में SOP सबसे अहम दस्तावेज होता है। इसके जरिए यूनिवर्सिटी यह समझती है कि आप MBA क्यों करना चाहते हैं और यह कोर्स आपके करियर में कैसे फिट बैठता है।
रेफरेंस लेटरयह साबित करते हैं कि आप कार्यस्थल पर नेतृत्व, जिम्मेदारी और प्रदर्शन के मामले में भरोसेमंद उम्मीदवार हैं।
अंग्रेज़ी परीक्षा स्कोर (IELTS/TOEFL)अंग्रेज़ी भाषा की दक्षता साबित करने के लिए
वर्क अनुभव प्रमाण पत्रप्रोजेक्ट या पेशेवर अनुभव को साबित करने के लिए
पासपोर्ट कॉपीपहचान और वीज़ा आवेदन के लिए जरूरी
वित्तीय दस्तावेजपढ़ाई का खर्च उठाने के लिए बैंक स्टेटमेंट या स्पॉन्सर का प्रमाण दिखाना

यह भी पढ़ें: USA में MBBS: भारतीय छात्रों के लिए टॉप कॉलेज, फीस और आवेदन प्रक्रिया

बिना GMAT MBA के लिए आवेदन में आम गलतियां और इनसे बचने की टिप्स

कई छात्र यह मान लेते हैं कि GMAT वेवर मिलने के बाद प्रोफाइल की अन्य कमजोरियों पर ध्यान देने की ज़रूरत नहीं है, जबकि वास्तविकता में यूनिवर्सिटी बिना GMAT वाले आवेदनों को अधिक गहराई से परखती है।

  • SOP और LOR कमजोर या सामान्य तरीके से बनाना।
  • आवेदन समय पर न भेजना।
  • रिज्यूमे में सिर्फ जिम्मेदारियां लिखना, उपलब्धियां नहीं।

इन गलतियों से बचने के लिए:

  • SOP में अपने करियर और यूनिवर्सिटी क्यों चुनी यह साफ लिखें।
  • सिफारिश पत्र (LOR) ऐसे व्यक्ति से लें जो आपके काम और उपलब्धियों को जानता हो।
  • डेडलाइन पर ध्यान दें और समय रहते आवेदन पूरा करें।
  • रिज्यूमे में अपने काम की उपलब्धियां हाइलाइट करें।

FAQs

यूएसए में एमबीए करने के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

अमेरिका में MBA करने के लिए स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री अनिवार्य है। अधिकांश प्रोग्राम में 4 साल की स्नातक डिग्री जरूरी होती है, लेकिन कुछ प्रोग्राम 3 साल की स्नातक डिग्री वाले छात्रों को भी स्वीकार करते हैं।

क्या GRE GMAT की जगह स्वीकार किया जाता है?

कुछ स्कूल GRE स्कोर को GMAT की जगह स्वीकार करते हैं।

क्या मुझे इंग्लिश टेस्ट देना ज़रूरी है?

अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए IELTS या TOEFL देना जरूरी है। आमतौर पर IELTS 6.5–7.0 और TOEFL iBT 90-100 स्कोर चाहिए, जो यूनिवर्सिटीज के आधार पर अलग हो सकता है।

क्या GMAT के बिना किए गए MBA की वैल्यू कम होती है?

नहीं, डिग्री की वैल्यू यूनिवर्सिटी, कोर्स और आपके प्रदर्शन पर निर्भर करती है, न कि केवल GMAT स्कोर पर।

क्या GMAT-फ्री MBA से वीज़ा मिलने में कोई समस्या आती है?

नहीं, यदि यूनिवर्सिटी मान्यता प्राप्त है और आपकी प्रोफाइल मजबूत है, तो वीजा प्रक्रिया पर GMAT न होने का कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता।

हमें आशा है कि इस लेख में आपको अमेरिका में GMAT के बिना MBA कोर्सेज की जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य स्टडी अब्रॉड आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*