AIIMS Bhopal Recruitment 2023 : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में पाना चाहते हैं नौकरी, तो 06 अक्टूबर से करें आवेदन

1 minute read
AIIMS Bhopal Recruitment 2023
AIIMS Bhopal Recruitment 2023

AIIMS Bhopal Recruitment 2023 : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, भोपाल (AIIMS Bhopal) ने नॉन फैकल्टी (Non Faculty & Various) अन्य विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती प्रक्रिया 06 अक्टूबर 2023 से शुरू हो रही हैं। जिसके लिए उम्मीदवार 30 अक्टूबर, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

बता दें कि, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS Bhopal Recruitment 2023) में नौकरी पाने का ये एक बेहतरीन मौका है, सरकारी नौकरी का सपना देख रहे, स्टूडेंट्स बिना देर किए, इस भर्ती के लिए जल्द से जल्द आवेदन करें। आवेदन करने से पहले कैंडिडेट इस ब्लॉग में दी गई आधिकारिक अधिसूचना को जरूर पढ़ें। 

AIIMS Bhopal Recruitment 2023 के तहत पदों का विवरण

AIIMS 2023 Recruitment कैंडिडेट कितने पदों के लिए कर सकते हैं आवेदन-

पद का नाम पदों की संख्या
नॉन फैकल्टी (Non Faculty Various Post) 233

AIIMS Bhopal Non Faculty 2023 भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

AIIMS Online Form 2023 कैंडिडेट कब से कब तक भर सकते हैं पूरी जानकारी है यहां-

AIIMS ऑनलाइन फॉर्म 2023 जमा करने की प्रारंभिक तिथि06 अक्टूबर 2023
AIIMS ऑनलाइन फॉर्म 2023 जमा करने की अंतिम तिथि30 अक्टूबर, 2023 
AIIMS परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि30 अक्टूबर, 2023 
आवेदन करने का माध्यमऑनलाइन

AIIMS Bhopal Non Faculty Notification 2023 PDF Link Download

AIIMS Bhopal Non Faculty 2023 भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

AIIMS Bhopal Recruitment 2023 के तहत उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कुछ इस प्रकार है, भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में 10वीं, 12वीं और स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है। शैक्षणिक योग्यता की अधिक जानकारी के लिए इस उम्मीदवार ब्लॉग में दी गई AIIMS Bhopal Recruitment 2023 की नोटिफिकेशन देख सकते हैं। 

AIIMS Bhopal Non Notification 2023 भर्ती के लिए आयु सीमा 

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष (पोस्ट के अनुसार)
  • अधिकतम आयु: 27-45 वर्ष (पदानुसार)
  • अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, भोपाल गैर संकाय विभिन्न पद भर्ती 2023 के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट।

AIIMS Bhopal Non Faculty भर्ती 2023 के लिए आवेदन शुल्क 

AIIMS 2023 परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान निम्न प्रकार करना होगा। 

  • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 1200/-
  • एससी/एसटी/पीएच: 600/-
  • परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से करें। 

AIIMS Bhopal Recruitment Post Apply Online 2023 जानिए कैसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद नीच दिए गए Recruitment वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब  Click here for New Registration लिंक पर क्लिक करें। 
  • पंजीकरण करने और आवेदन पत्र भरने के लिए मांगी गई समस्त जानकारी दर्ज करें। 
  • अब सभी मांगे गए आवश्यक दस्तावेज को अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • स्टूडेंट्स आगे की प्रक्रिया के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।

AIIMS Bhopal Recruitment 2023 की तरह अन्य लेटेस्ट जॉब्स अलर्ट की अपडेट के पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*