UP Police Constable Vacancy 2023 : पुलिस भर्ती में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी

1 minute read
UP Police Constable Vacancy 2023

UP Police Constable Vacancy 2023 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, (UPPBPB) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के लिए आयु सीमा में संशोधन किया है। जिसके लिए यूपीपीबीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in या इस ब्लॉग में दी गई पर आधिकारिक सूचना उम्मीदवार देख सकते हैं।

बता दें की बोर्ड द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, बोर्ड ने सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में तीन साल की छूट दी है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों की आयु सीमा पुरूषों के लिए 18 से 22 वर्ष एवं महिलाओं के लिए यह आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित थी। आयु सीमा में बदलाव के लिए छात्रों ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी। जिसपर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर के आयु सीमा में बदलाव की जानकारी दी।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट पर लिखा ‘ युवाओं के हितों एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आपकी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इसी क्रम में @Uppolice में आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर भर्ती हेतु जारी प्रक्रिया में सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए उच्चतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट देने का निर्णय लिया गया है।’ 

ट्वीट के अनुसार आयु सीमा में हुए बदलाव को देखें तो सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अब अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं सामान्य वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 28 वर्ष होगी। 

UP Police Bharti के लिए पदों का विवरण

UP Police 2023 Recruitment कैंडिडेट कितने पदों के लिए कर सकते हैं आवेदन-

पद का नाम पदों की संख्या
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल (Uttar Pradesh Police Constable)60244 पद

महत्वपूर्ण तिथियां

UP Police Bharti Online Form 2023 कैंडिडेट कब से कब तक भर सकते हैं पूरी जानकारी है यहां-

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि27 दिसंबर, 2023
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि16 जनवरी 2024
आवेदन पत्र में सुधार की तिथि18 जनवरी 2024
आवेदन करने का माध्यमऑनलाइन

शैक्षणिक योग्यता

भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना जरूर पढ़ें।

UP Police Constable Vacancy 2023 Age limit Notice PDF Link Download

UP Police Bharti 2023 Notification PDF Link Download

उम्मीद है आपको UP Police Constable Vacancy 2023 से संबंधित सभी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह की अन्य लेटेस्ट जॉब्स अलर्ट की अपडेट के पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

ये भी पढ़ें :

UP Police Bharti 2023 : उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की अधिसूचना जारी, 60 हजार से ज्यादा पद रिक्तUP Police Bharti 2023 : यूपी पुलिस ने जारी की कांस्टेबल के रिक्त पदों के लिए नोटिफिकेशन, 14 दिसंबर से शुरू होंगी आवेदन प्रक्रिया 

सभीस्टेट बोर्ड 10th और 12th एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां क्लीक करें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*