UP Police Constable Admit Card : जारी हुए एग्जाम सिटी स्लिप, जानिए कब तक जारी होगा एडमिट कार्ड

1 minute read
UP Police Constable Admit Card


UP Police Constable Admit Card :  यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों का इंतजार खत्म होने वाला है। 60 हजार से ज्यादा पदों पर कांस्टेबल भर्ती के लिए परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द जारी होने वाले हैं। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में है I बता दें की राज्य में परीक्षा का आयोजन 17 और 18 फरवरी को किया जाना है, जोकि दो पालियों में आयोजित होने वाली हैं – सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एडमिट कार्ड 13 फरवरी 2024 से डाउनलोड करने के लिए जारी किये जाएंगे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा ने इस विषय में सभी जिलों के जिलाधिकारी और एसपी को निर्देश जारी किये हैंI एग्जाम की एक चरण में 12,04,360 उम्मीदवार शामिल होने वाले हैं, एग्जाम में कुल 48,17, 441 कैंडिडेट्स उपस्तिथत होंगेI परीक्षा को देखते हुए आयोग द्वारा परीक्षा के पैटर्न भी आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है और वहीं आयोग ने परीक्षा केन्द्रों की लिस्ट भी जारी कर दी हैI राज्य में 60,244 पदों पर भर्तियाँ की होनी है, जिसके लिए करीब 48 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया हैI 

यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम सेंटर लिस्ट 2024 

उत्तर प्रदेश पुलिस में 60,244 कांस्टेबल एग्जाम 2024 के लिए 377 एग्जाम सेंटर बनाएं गए हैं, यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम 75 जिलों में कराई जाएगी। उम्मीदवारों की परीक्षा एग्जाम सेंटर लिस्ट जारी कर दी गई है, उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से उसे देख सकते हैं। 

UP Police Constable exam city slip Direct link to download 

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड करने के स्टेप-

  • आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर कांस्टेबल (सिविल पुलिस) – 2023 के पद के लिए परीक्षा सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • परीक्षा शहर जांचें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

UP Police Constable Exam Pattern 2024   

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 7 फरवरी को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा का पैटर्न जारी कर दिया हैI बता दें की एग्जाम में 150 प्रश्न पूछें जायेंगे जो 300 अंकों के होंगे और इनमें प्रश्न इन विषयों के हो गए, हिंदी, सामान्य ज्ञान, गणित, और रीजनिंगI परीक्षा में 0.5 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जायेगीI 

उम्मीद है आपको UP Police Constable Admit Card से संबंधित सभी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह की अन्य लेटेस्ट जॉब्स अलर्ट की अपडेट के पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*