SSC JE Recruitment 2023 : आयोग ने दिया युवाओं को नौकरी का सुनहरा मौका, 1,000 से ज्यादा पदों के लिए मांगे गए हैं आवेदन 

1 minute read
SSC Junior Engineer Recruitment 2023
SSC Junior Engineer Recruitment 2023

SSC Junior Engineer Recruitment 2023 : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा एसएससी जूनियर इंजीनियर (CBT पेपर-1, जोकि 9 से 11 अक्टूबर, 2023 तक आयोजित होने वाली है। स्नातक उम्मीदवार इन खाली पदों के लिए आवेदन करने के योग्य है। अप्लाई करने से पहले कैंडिडेट इस ब्लॉग में दी गई आधिकारिक अधिसूचना को जरूर पढ़ें। SSC JE Exam के लिए चयन प्रक्रिया में विभिन्न चरण शामिल होंगे, जिसकी पूरी जानकारी इस ब्लॉग में दी गई है, उम्मीदवार इस नौकरी से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ें। 

SSC Junior Engineer Recruitment 2023 के लिए पदों का विवरण

SSC JE 2023 Recruitment कैंडिडेट कितने पदों के लिए कर सकते हैं आवेदन-

पद का नाम पदों की संख्या
जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) (Junior Engineer (Civil, Mechanical & Electrical)1324

SSC JE Recruitment 2023 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

SSC 2023 Online Form 2023 कैंडिडेट कब से कब तक भर सकते हैं पूरी जानकारी है यहां-

SSC में ऑनलाइन फॉर्म 2023 जमा करने की प्रारंभिक तिथि26 जुलाई, 2023
SSC ऑनलाइन फॉर्म 2023 जमा करने की अंतिम तिथि16 अगस्त, 2023 (11 बजे तक)
‘आवेदन पत्र के लिए करेक्शन विंडो’ और ऑनलाइन शुल्क भुगतान की तिथि17 अगस्त से 18 अगस्त, 2023 तक 
आवेदन करने का माध्यमऑनलाइन
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (पेपर- I)अक्टूबर, 2023 (संभावित)

SSC Junior Engineer Notification PDF Link Download

SSC Junior Engineer Recruitment 2023 भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

SSC JE Recruitment 2023 के तहत उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित फील्ड में इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए। कैंडिडेट के लिए योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। जिसकी अधिक जानकारी के लिए इस उम्मीदवार ब्लॉग में दी गई SSC Recruitment 2023 की नोटिफिकेशन देख सकते हैं। 

SSC JE Recruitment 2023 भर्ती के लिए आयु सीमा 

  • न्यूनतम आयु सीमा : 18 वर्ष 
  • अधिकतम आयु सीमा : 30 और 32 वर्ष पदों के अनुसार।

SSC JE भर्ती 2023 के लिए आवेदन शुल्क 

SSC JE 2023 के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि महिला उम्मीदवारों और SC, ST, PWBD और Ex-servicemen उम्मीदवारों को कोई शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है. 

SSC Junior Engineer Notification 2023 के लिए चयन प्रक्रिया

SSC JE Recruitment 2023 उम्मीदवारों का चयन एसएससी जेई में विभिन्न चरण शामिल हैं, CBT (सीबीटी) पेपर -1 और पेपर -2 के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन। उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में पास होने के बाद साक्षात्कार के लिए बुलाया जायेगा। सिलेक्शन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट दी गई आधिकारिक अधिसूचना को देखें। 

SSC JE 2023 Recruitment Online Form 2023 जानिए कैसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर जाना होगा। 
  • अब होमपेज पर यूजर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करने और आवेदन पत्र भरने के लिए मांगी गई समस्त जानकारी दर्ज करें। 
  • अब सभी मांगे गए आवश्यक दस्तावेज को अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • स्टूडेंट्स आगे की प्रक्रिया के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।

SSC Junior Engineer Recruitment 2023 की तरह अन्य लेटेस्ट जॉब्स अलर्ट की अपडेट के पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*