यूनाइटेड किंगडम की कंप्यूटर साइंस यूनिवर्सिटीज़ अपनी मजबूत अकादमिक नींव, रिसर्च-फोकस्ड अप्रोच और इंडस्ट्री के साथ जुड़ाव के लिए जानी जाती हैं। यूके की कंप्यूटर साइंस यूनिवर्सिटीज़ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में स्ट्रक्चर्ड और अप-टू-डेट कोर्स उपलब्ध हैं। हालांकि, सही यूनिवर्सिटी के लिए केवल रैंकिंग ही काफी नहीं होती है। इसके लिए कोर्स कंटेंट, लोकेशन, फीस, एंट्री रिक्वायरमेंट और स्टूडेंट सपोर्ट जैसे फैक्टर भी उतने ही अहम होते हैं।
इस लेख में QS World University Rankings 2025 के आधार पर यूके की टॉप कंप्यूटर साइंस यूनिवर्सिटीज़ के बारे में जानकारी दी गई है, ताकि आप अपनी अकादमिक रुचि, रिसर्च फोकस और भविष्य की पढ़ाई की रणनीति को बेहतर ढंग से समझ और तय कर सकें।
This Blog Includes:
- यूके की टॉप लाइफ साइंस यूनिवर्सिटीज में पढ़ाई के प्रमुख कारण
- यूके की टॉप कंप्यूटर साइंस यूनिवर्सिटीज़ की सूची
- यूके की प्रमुख कंप्यूटर साइंस यूनिवर्सिटीज़ का विश्लेषण
- यूके के लंदन में स्थित टॉप कंप्यूटर साइंस यूनिवर्सिटीज़
- यूके में स्पेशलाइजेशन वाइज़ प्रमुख कंप्यूटर साइंस यूनिवर्सिटीज़
- यूके की कंप्यूटर साइंस प्रोग्राम यूनिवर्सिटीज़ आपके लिए उपयुक्त विकल्प हो सकती हैं?
- FAQs
यूके की टॉप लाइफ साइंस यूनिवर्सिटीज में पढ़ाई के प्रमुख कारण
नीचे दिए गए बिंदु यह समझने में मदद करते हैं कि छात्र विशेष रूप से इन अग्रणी यूनिवर्सिटीज को क्यों चुनते हैं:-
- यूके की यूनिवर्सिटीज़ कंप्यूटर साइंस को थ्योरी और प्रैक्टिकल लर्निंग के संतुलन के साथ पढ़ाती हैं, जिससे कॉन्सेप्ट्स साफ़ तरीके से समझ में आते हैं।
- यहाँ के कोर्सेज़ को नियमित रूप से अपडेट किया जाता है, ताकि छात्र मौजूदा टेक्नोलॉजी ट्रेंड्स जैसे डेटा साइंस और साइबर सिक्योरिटी से परिचित रहें।
- यूके में ज़्यादातर कंप्यूटर साइंस मास्टर डिग्री एक साल की होती है, जिससे समय और कुल पढ़ाई की अवधि कम रहती है।
- कई यूनिवर्सिटीज़ में इंडस्ट्री प्रोजेक्ट्स और रिसर्च-बेस्ड असाइनमेंट्स शामिल होते हैं, जो प्रैक्टिकल एक्सपोज़र देते हैं।
- लंदन, मैनचेस्टर और एडिनबरा जैसे शहरों में टेक कंपनियों और स्टार्टअप्स की मौजूदगी छात्रों को नेटवर्किंग के मौके देती है।
- अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए यूके की शिक्षा प्रणाली सपोर्टिव और स्ट्रक्चर्ड मानी जाती है, जिससे अकादमिक एडजस्टमेंट आसान होता है।
यूके की टॉप कंप्यूटर साइंस यूनिवर्सिटीज़ की सूची
यहाँ दी गई निम्नलिखित टेबल में छात्रों के लिए QS वर्ल्ड रैंकिंग 2025 के आधार पर यूके की टॉप कंप्यूटर साइंस यूनिवर्सिटीज़ के बारे में बताया गया है:-
| क्रम संख्या | यूनिवर्सिटी का नाम | शहर / स्थान | QS वर्ल्ड रैंकिंग (2025) |
| 1 | यूनिवर्सिटी ऑफ़ ऑक्सफोर्ड | ऑक्सफोर्ड | विश्व रैंक #5 |
| 2 | यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैम्ब्रिज | कैम्ब्रिज | विश्व रैंक #9 |
| 3 | इंपीरियल कॉलेज लंदन | लंदन | विश्व रैंक #22 |
| 4 | यूनिवर्सिटी ऑफ़ एडिनबर्ग | एडिनबर्ग | विश्व रैंक #23 |
| 5 | यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) | लंदन | विश्व रैंक #24 |
| 6 | किंग्स कॉलेज लंदन | लंदन | विश्व रैंक #57 |
| 7 | यूनिवर्सिटी ऑफ़ मैनचेस्टर | मैनचेस्टर | विश्व रैंक #67 |
| 8 | यूनिवर्सिटी ऑफ़ वारविक | कोवेंट्री | विश्व रैंक #83 |
| 9 | क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी ऑफ़ लंदन | लंदन | विश्व रैंक #84 |
| 10 | लैंचेस्टर यूनिवर्सिटी | लैंचेस्टर | विश्व रैंक #132 |
रैंकिंग की कार्यप्रणाली
यह सूची पूरी तरह से QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2025 के डेटा पर आधारित है। यह रैंकिंग किसी भी संस्थान को निम्नलिखित वैज्ञानिक मापदंडों पर परखती है:-
- अकेडमिक रेप्युटेशन: वैश्विक शिक्षाविदों के बीच संस्थान की साख।
- एम्प्लॉयर रेप्युटेशन: यहाँ के ग्रेजुएट्स को कंपनियाँ कितनी प्राथमिकता देती हैं।
- रिसर्च इम्पैक्ट: यूनिवर्सिटी के शोध कार्यों का वैश्विक स्तर पर प्रभाव।
- इंटरनेशनल ऑउटलुक: परिसर में अंतरराष्ट्रीय छात्रों और शिक्षकों की विविधता।
यूके की प्रमुख कंप्यूटर साइंस यूनिवर्सिटीज़ का विश्लेषण
नीचे दी गई यूनिवर्सिटीज ने अपने निरंतर प्रदर्शन से वैश्विक रैंकिंग में शीर्ष स्थान बनाए रखा है, यहाँ उनका एक विश्लेषण दिया गया है, जिसके माध्यम से आप इन यूनिवर्सिटीज़ के बारे में जान सकते हैं:-
1. यूनिवर्सिटी ऑफ़ ऑक्सफोर्ड
यूनिवर्सिटी ऑफ़ ऑक्सफोर्ड यूके की सबसे पुरानी और अकादमिक रूप से सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी मानी जाती है, जो कंप्यूटर साइंस में मजबूत थ्योरिटिकल फाउंडेशन और रिसर्च-आधारित अप्रोच के लिए जानी जाती है। यहाँ कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई केवल कोडिंग या सॉफ्टवेयर तक सीमित नहीं रहती, बल्कि तार्किक सोच, गणितीय आधार और शोध-आधारित समझ पर ज़ोर दिया जाता है।
UG छात्रों के लिए ऑक्सफोर्ड मजबूत शैक्षणिक नींव देता है, जहाँ कंप्यूटर साइंस को गणित और विज्ञान के साथ जोड़कर पढ़ाया जाता है। वहीं PG स्तर पर, यहाँ कृत्रिम बुद्धिमत्ता, एल्गोरिद्म और सैद्धांतिक कंप्यूटर साइंस में गहरा शोध कार्य होता है।
2. यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैम्ब्रिज
कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी कंप्यूटर साइंस में अपनी गहन अकादमिक संरचना और समस्या-समाधान आधारित पढ़ाई के लिए जानी जाती है। यहाँ UG छात्रों को शुरू से ही तार्किक सोच और सिस्टम की गहरी समझ विकसित करने पर ज़ोर दिया जाता है। PG स्तर पर कैम्ब्रिज एल्गोरिद्म, मशीन लर्निंग और सिस्टम डिज़ाइन जैसे क्षेत्रों में मजबूत शोध अवसर प्रदान करता है।
यह यूनिवर्सिटी सिर्फ तकनीक सिखाने तक सीमित नहीं रहती, बल्कि यह सिखाती है कि तकनीक कैसे काम करती है और क्यों काम करती है। कैम्ब्रिज शहर खुद एक विकसित तकनीकी क्षेत्र है, जहाँ शोध आधारित स्टार्टअप्स और नवाचार को बढ़ावा मिलता है।
3. इंपीरियल कॉलेज लंदन
इंपीरियल कॉलेज लंदन पूरी तरह विज्ञान और तकनीक पर केंद्रित संस्थान है। कंप्यूटर साइंस में यहाँ AI, डेटा एनालिटिक्स और रोबोटिक्स जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। रिसर्च और इंडस्ट्री-लिंक्ड प्रोजेक्ट्स के कारण यह यूनिवर्सिटी तकनीकी रूप से छात्रों के बीच लोकप्रिय है। UG छात्रों को यहाँ एडवांस्ड टेक्निकल बेस के साथ प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट्स का अनुभव मिलता है। वहीं PG छात्रों के लिए उद्योग से जुड़े शोध और वास्तविक समस्याओं पर काम करने के अवसर उपलब्ध रहते हैं। लंदन में स्थित होने के कारण इंपीरियल के छात्रों को तकनीकी कंपनियों और शोध संस्थानों से जुड़ने का लाभ मिलता है।
4. यूनिवर्सिटी ऑफ़ एडिनबर्ग
यूनिवर्सिटी ऑफ़ एडिनबर्ग यूरोप में कृत्रिम बुद्धिमत्ता और सूचना विज्ञान के लिए जानी जाती है। यहाँ का कंप्यूटर साइंस विभाग लंबे समय से शोध और नवाचार में सक्रिय रहा है। UG छात्रों को यहाँ कंप्यूटर साइंस के मूल सिद्धांतों के साथ आधुनिक तकनीकों की समझ दी जाती है। जबकि PG स्तर पर AI, डेटा विज्ञान और संज्ञानात्मक प्रणालियों में विशेष अध्ययन के विकल्प मिलते हैं। इस यूनिवर्सिटी का शांत और अध्ययन-अनुकूल वातावरण छात्रों को एकाग्र होकर सीखने में मदद करता है।
5. यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL)
UCL का कंप्यूटर साइंस विभाग व्यावहारिक उपयोग और बहु-विषयक पढ़ाई के लिए जाना जाता है। यहाँ कंप्यूटर साइंस को स्वास्थ्य, वित्त और शहरी विकास जैसे क्षेत्रों से जोड़कर पढ़ाया जाता है। UG छात्रों को फ्लेक्सिबल करिकुलम मिलता है, जिससे वे अपनी रुचि के अनुसार विषय चुन सकते हैं। PG छात्रों के लिए उद्योग से जुड़े प्रोजेक्ट्स और शोध कार्य का अच्छा संतुलन मौजूद है। लंदन में होने के कारण इंटर्नशिप और व्यावहारिक अनुभव के अवसर अपेक्षाकृत अधिक मिलते हैं।
6. किंग्स कॉलेज लंदन
किंग्स कॉलेज लंदन कंप्यूटर साइंस में सॉफ्टवेयर विकास, साइबर सुरक्षा और डेटा प्रणालियों पर केंद्रित है। UG छात्रों के लिए यहाँ संरचित और क्रमबद्ध शिक्षा प्रणाली है, जिससे मूल अवधारणाएँ स्पष्ट होती हैं। इसके अलावा PG छात्रों को यहाँ व्यावसायिक रूप से उपयोगी कौशल और प्रोजेक्ट आधारित सीखने के अवसर मिलते हैं। यह यूनिवर्सिटी अकादमिक और करियर-उन्मुख शिक्षा के बीच संतुलन बनाए रखती है।
7. यूनिवर्सिटी ऑफ़ मैनचेस्टर
मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी का कंप्यूटर साइंस विभाग उच्च-प्रदर्शन संगणना और सॉफ्टवेयर प्रणालियों के लिए जाना जाता है। UG छात्रों को यहाँ विविध विषयों के साथ मजबूत तकनीकी आधार मिलता है। तो वहीं PG छात्रों के लिए शोध और व्यावहारिक अनुप्रयोगों का यहाँ अच्छा मेल देखने को मिलता है। मैनचेस्टर शहर एक उभरता हुआ तकनीकी केंद्र है, जिससे छात्रों को स्थानीय उद्योग से जुड़ने का अवसर मिलता है। मध्यम बजट में अच्छी अकादमिक गुणवत्ता चाहने वालों छात्रों के लिए ये यूनवर्सिटी उपयुक्त हो सकती है।
8. यूनिवर्सिटी ऑफ वार्विक
वार्विक यूनिवर्सिटी कंप्यूटर साइंस को गणितीय और तार्किक दृष्टिकोण से पढ़ाने के लिए जानी जाती है। UG स्तर पर यह छात्रों को एडवांस्ड एनालिटिकल थिंकिंग विकसित करने में मदद करती है। जबकि PG स्तर पर यहाँ छात्रों को डेटा-आधारित और गणनात्मक क्षेत्रों में गहराई से अध्ययन कराया जाता है। यदि आपका गणितीय आधार मजबूत है, तो वार्विक आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है।
9. क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी ऑफ़ लंदन
क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी ऑफ़ लंदन यूके की उन प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज़ में शामिल है, जो कंप्यूटर साइंस को केवल थ्योरी तक सीमित नहीं रखती, बल्कि उसे वास्तविक इंडस्ट्री ज़रूरतों से जोड़ती है। लंदन के ईस्ट एंड में स्थित होने के कारण QMUL को टेक स्टार्टअप्स, फाइनेंशियल टेक कंपनियों और मल्टीनेशनल आईटी फर्म्स के साथ सीधे जुड़ने का व्यावहारिक लाभ मिलता है।
यहाँ का कंप्यूटर साइंस पाठ्यक्रम सॉफ्टवेयर सिस्टम्स, डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों पर केंद्रित है, जहाँ प्रोजेक्ट-आधारित लर्निंग को विशेष महत्व दिया जाता है। रिसर्च के स्तर पर यूनिवर्सिटी का फोकस एप्लाइड कंप्यूटिंग पर है, जिससे छात्रों को अकादमिक के साथ-साथ जॉब-ओरिएंटेड स्किल्स को भी विकसित करने का अवसर मिलता है।
यूके के लंदन में स्थित टॉप कंप्यूटर साइंस यूनिवर्सिटीज़
यहाँ छात्रों के लिए यूके के लंदन में स्थित टॉप यूनिवर्सिटीज़ की जानकारी दी गई है, यदि आप लंदन की किसी यूनिवर्सिटी में आवेदन करना चाहते हैं तो आप नीचे दी गई टेबल को जरूर पढ़ें:-
| यूनिवर्सिटी का नाम | स्थान (लंदन) | कंप्यूटर साइंस में मुख्य अकादमिक फोकस | QS वर्ल्ड रैंकिंग 2025 |
| इम्पीरियल कॉलेज लंदन | साउथ केंसिंग्टन | कंप्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और इंजीनियरिंग में विश्व-स्तरीय रिसर्च, मजबूत इंडस्ट्री कनेक्शन | #2 |
| यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) | सेंट्रल लंदन | रिसर्च-आधारित कंप्यूटर साइंस प्रोग्राम, डेटा साइंस और इंटरडिसिप्लिनरी टेक्नोलॉजी कोर्सेस | #9 |
| किंग्स कॉलेज लंदन | सेंट्रल लंदन | साइबर सिक्योरिटी, डेटा साइंस और कंप्यूटिंग में अच्छी अकादमिक प्रतिष्ठा, ग्रेजुएट एम्प्लॉयबिलिटी मजबूत | #31 |
| क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन (QMUL) | ईस्ट लंदन | रिसर्च-ओरिएंटेड कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट, यूके स्तर पर अच्छी पहचान | लगभग #110-120 |
| लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) | सेंट्रल लंदन | कंप्यूटर साइंस का पारंपरिक कोर्स नहीं, लेकिन डेटा साइंस, एनालिटिक्स और टेक-आधारित सोशल साइंसेज़ में मजबूत | लगभग #50 |
| सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन | लंदन | प्रैक्टिकल कंप्यूटिंग कोर्सेस, इंडस्ट्री-लिंक्ड प्रोग्राम्स, एप्लाइड टेक्नोलॉजी फोकस | #328 |
यूके में स्पेशलाइजेशन वाइज़ प्रमुख कंप्यूटर साइंस यूनिवर्सिटीज़
यहाँ यूके में स्पेशलाइजेशन वाइज़ प्रमुख कंप्यूटर साइंस यूनिवर्सिटीज़ की जानकारी दी गई है, जिससे आप एक अनुमान लगा सकते हैं ताकि आप अपने इंट्रस्ट के अनुसार यूनिवर्सिटी का चयन कर सकें:-
| कंप्यूटर साइंस का क्षेत्र (स्पेशलाइजेशन) | प्रमुख यूनिवर्सिटीज़ | स्थान (शहर / क्षेत्र) | इस क्षेत्र में क्या खास है? |
| आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग | यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड, यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज, यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग, इम्पीरियल कॉलेज लंदन | ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज, एडिनबर्ग, लंदन | AI रिसर्च, मशीन लर्निंग मॉडल्स, रोबोटिक्स, ऑटोमेटेड सिस्टम्स में मजबूत अकादमिक रिसर्च |
| डेटा साइंस और बिग डेटा एनालिटिक्स | यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर, यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL), यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम, यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स | मैनचेस्टर, लंदन, बर्मिंघम, लीड्स | डेटा एनालिसिस, बिग डेटा प्रोसेसिंग, इंडस्ट्री-ओरिएंटेड डेटा रिसर्च |
| साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल सुरक्षा | यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर, यूनिवर्सिटी ऑफ साउथैम्पटन, यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो | मैनचेस्टर, साउथैम्पटन, ग्लासगो | नेटवर्क सिक्योरिटी, सूचना सुरक्षा, साइबर थ्रेट एनालिसिस पर फोकस |
| सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और सिस्टम्स | इम्पीरियल कॉलेज लंदन, यूनिवर्सिटी ऑफ साउथैम्पटन, किंग्स कॉलेज लंदन, यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल | लंदन, साउथैम्पटन, लंदन, ब्रिस्टल | सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, डिस्ट्रिब्यूटेड सिस्टम्स, प्रैक्टिकल प्रोग्रामिंग स्किल्स |
| ह्यूमन-कंप्यूटर इंटरैक्शन (HCI) और डिजिटल इनोवेशन | यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL), यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक | लंदन, कोवेंट्री | यूज़र एक्सपीरियंस (UX), इंटरफेस डिजाइन, टेक्नोलॉजी इनोवेशन |
| क्लाउड कंप्यूटिंग और नेटवर्क टेक्नोलॉजी | यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो, यूनिवर्सिटी ऑफ साउथैम्पटन | ग्लासगो, साउथैम्पटन | क्लाउड सिस्टम्स, नेटवर्क आर्किटेक्चर, वेब टेक्नोलॉजी |
| रोबोटिक्स और कंप्यूटर विज़न | यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग, यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) | एडिनबर्ग, लंदन | रोबोटिक्स सिस्टम्स, इमेज प्रोसेसिंग, विज़न-आधारित AI |
| क्वांटम कंप्यूटिंग और थ्योरिटिकल कंप्यूटर साइंस | यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड, यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज | ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज | क्वांटम एल्गोरिदम, थ्योरी-आधारित कंप्यूटिंग, एडवांस रिसर्च |
यूके की कंप्यूटर साइंस प्रोग्राम यूनिवर्सिटीज़ आपके लिए उपयुक्त विकल्प हो सकती हैं?
यूके में कंप्यूटर साइंस करने के लिए यूनिवर्सिटी का चयन आपकी रूचि, लोकेशन और बजट पर निर्भर करता है। हर यूनिवर्सिटी का बजट और आवश्यक योग्यताएं थोड़ी भिन्न हो सकती हैं। नीचे दिए गए बिंदु यह समझने में मदद करते हैं कि यह कैटेगरी आपके लिए कितनी उपयुक्त हो सकती है:-
- अगर आपकी अकादमिक प्रोफाइल स्ट्रॉग है और आप रिसर्च-ओरिएंटेड कंप्यूटर साइंस पढ़ना चाहते हैं, तो ऑक्सफ़ोर्ड, कैंब्रिज या इम्पीरियल जैसी यूनिवर्सिटीज़ आपके लिए उपयुक्त हो सकती हैं।
- जिन छात्रों का फोकस प्रैक्टिकल स्किल्स, इंडस्ट्री एक्सपोज़र और एप्लाइड कंप्यूटिंग पर है, उनके लिए मैनचेस्टर, ब्रिस्टल या क्वीन मैरी जैसे विकल्प ज़्यादा बैलेंस्ड माने जा सकते हैं।
- अगर बजट एक अहम फैक्टर है, तो मिड-रैंकड यूनिवर्सिटीज़ बेहतर रहती हैं क्योंकि इनमें फीस और लिविंग कॉस्ट अपेक्षाकृत नियंत्रित होती है।
- कंप्यूटर साइंस के भीतर स्पेशलाइजेशन जैसे- AI, डेटा साइंस या साइबर सिक्योरिटी भी ध्यान में रखें, क्योंकि हर यूनिवर्सिटी हर क्षेत्र में समान रूप से मजबूत नहीं होती।
- अंतिम निर्णय लेते समय सिर्फ़ रैंकिंग नहीं, बल्कि प्रवेश आवश्यकताएं, कोर्स स्ट्रक्चर और करियर आउटकम को समझना ज़रूरी है।
FAQs
यूके की यूनिवर्सिटीज़ में कंप्यूटर साइंस के अंतर्गत कई स्पेशलाइजेशन जैसे- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और कंप्यूटर सिस्टम्स उपलब्ध होते हैं। उदाहरण के लिए, कुछ संस्थान AI और रिसर्च-आधारित कोर्स के लिए जाने जाते हैं, जबकि कुछ प्रैक्टिकल कम्प्यूटिंग और एप्लाइड टेक्नोलॉजी पर ज़ोर देते हैं।
यूके में कंप्यूटर साइंस की अवधि कोर्स लेवल पर निर्भर करती है। आमतौर पर अंडरग्रेजुएट डिग्री 3 साल की होती है, जबकि MSc जैसे पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज अधिकतर 1 साल में पूरे हो जाते हैं। यही वजह है कि कई अंतरराष्ट्रीय छात्र यूके को चुनते हैं। हालांकि कम अवधि का मतलब यह नहीं कि पढ़ाई आसान होती है।
UK में CS ग्रेजुएट्स के लिए जॉब के कई विकल्प मौजूद रहते हैं, यहाँ आपके लिए निम्नलिखित करियर स्कोप दिए गए हैं:-
सॉफ्टवेयर डेवलपर
डेटा एनालिस्ट / डेटा साइंटिस्ट
AI इंजीनियर
साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट
आशा है कि इस लेख में आपको यूके की टॉप कंप्यूटर साइंस यूनिवर्सिटीज़ की जानकारी मिल गई होगी, जिससे आईडिया लेकर आपको यूनिवर्सिटी का चयन करने में सहायता मिल सकती है। ऐसे ही स्टडी अब्रॉड से संबंधित अन्य लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।
One app for all your study abroad needs






60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!
