UGC NET Exam City Slip 2023 : जल्द जारी होगी एग्जाम सिटी स्लिप, वेबसाइट पर इस तरह कर सकते हैं चेक

1 minute read
UGC NET Exam City Slip 2023

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा यूजीसी नेट 2023 दिसंबर सत्र परीक्षा 6 दिसंबर से लेकर 14 दिसंबर तक आयोजित होनी है। ऐसे में उम्मीदवार अब प्रवेश पत्र और एग्जाम सिटी स्लिप का इंतजार कर रहे हैं जो जल्द ही यूजीसी नेट की आधिकारिक वेसबाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी कर दिया जायेगा, जिसे उम्मीदवार इस लेख में दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद एनटीए, नेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। हालांकि अब तक इस संबंध में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें : यहाँ देखें UGC Net December 2023 का सम्पूर्ण सिलेबस

UGC NET Exam City Slip 2023 : कैसे डाउनलोड कर सकेंगे एग्जाम सिटी स्लिप

एग्जाम सिटी स्लिप को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर एग्जाम सिटी स्लिप का लिंक एक्टिवेट हो जायेगा जिस पर आपको क्लिक करना है,
  • इसके बाद लॉगिन डिटेल्स जैसे- एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ आदि दर्ज करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर आपको एग्जाम सिटी स्लिप नज़र आयेगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।

उम्मीद है आपको UGC NET Exam City Slip 2023 के बारे में जानकारी मिल गई होगी। अन्य भर्ती और परीक्षा तिथियों पर नवीनतम अपडेट जानने के लिए हमारे साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*