स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 28 जनवरी, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं।
This Blog Includes:
स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 28 जनवरी 2026
अब जानते हैं देश से जुड़ी 28 जनवरी की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं।
- प्रतिवर्ष 28 जनवरी को दुनियाभर में ‘अंतर्राष्ट्रीय डेटा गोपनीयता दिवस’ मनाया जाता है। वर्ष 2007 में शुरू हुआ यह दिन लोगों को अपनी निजी जानकारी सुरक्षित रखने के प्रति जागरूक करता है।
- 28 जनवरी से संसद का बजट सत्र शुरू हो रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों को संबोधित करेंगी। आर्थिक सर्वेक्षण 29 जनवरी को पेश होगा और केंद्रीय बजट 1 फरवरी को आएगा।
- मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ में शीतलहर का अनुमान व्यक्त किया है।
- NCC पीएम रैली आज नई दिल्ली में आयोजित हो रही है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैडेट्स को संबोधित करेंगे। इसमें देशभर के 2,406 कैडेट्स शामिल हुए हैं। इस साल एनसीसी पीएम रैली में भारत के साथ-साथ 21 विदेशी देशों के 207 युवा और अधिकारी भी शामिल हुए हैं। रैली का आयोजन करियाप्पा परेड ग्राउंड में किया जा रहा है।
- 28 जनवरी को नई दिल्ली में तीन मंत्रालयों द्वारा आयोजित राष्ट्रीय समारोह में आदर्श युवा ग्राम सभा के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा, जिसमें लगभग 900 प्रतिभागी शामिल होंगे और देशभर में ग्राम सभा गतिविधियों में भाग लेने वाले 28 हजार से अधिक छात्रों की भागीदारी का उत्सव मनाया जाएगा।
- IIT गुवाहाटी के शोधकर्ताओं ने एक नई तकनीक विकसित की है, जिससे पूर्वी हिमालय क्षेत्र में ग्लेशियर से जुड़े खतरों का पहले से पता लगाया जा सकेगा। इस तकनीक से वैज्ञानिकों ने 492 जगहों की पहचान की है, जहां भविष्य में ग्लेशियल झीलें बन सकती हैं।
- मध्य प्रदेश के विश्वविद्यालयों में अब डिजिटल वैल्यूएशन सिस्टम लागू होगा, जिससे छात्र अपनी कॉपियों की जांच ऑनलाइन देख सकेंगे।
- केंद्र सरकार के सांख्यिकी मंत्रालय के तहत कार्य करने वाला राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) 28-29 जनवरी 2026 को चेन्नई में राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण और निगमित सेवा क्षेत्र उद्यमों के वार्षिक सर्वेक्षण के लिए अखिल भारतीय प्रशिक्षक कार्यशाला का आयोजन करेगा।
- ब्राजील का ‘पासाडो प्रेजेंटे जेंतुरो’ थिएटर प्रोडक्शन 2026 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी शुरुआत करेगा। यह प्रोडक्शन भारत के 25वें रंग महोत्सव और रूस के 5वें जीआईटीआईएस फेस्ट में ब्राजील का प्रतिनिधित्व करेगा। भारत रंग महोत्सव के तहत, यह शो 5 फरवरी को बेंगलुरु और 7 फरवरी को नई दिल्ली में प्रस्तुत किया जाएगा।
- तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने हैदराबाद के लोक भवन में एक विशेष कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को 2025 के राज्यपाल उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया।
- केंद्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान के पूर्व उप निदेशक और तमिल विद्वान डॉ. ज्ञानसे सुंदरम का निधन हो गया है।
- केंद्र सरकार के अनुसार स्वामित्व (SVAMITVA) योजना के तहत अब तक देश के 1.84 लाख से ज्यादा गांवों में तीन करोड़ से अधिक प्रॉपर्टी कार्ड जारी किए जा चुके हैं। इससे ग्रामीण इलाकों में जमीन से संबंधित विवाद कम हुए हैं और योजनाबद्ध विकास को बढ़ावा मिला है।
- केंद्र सरकार ने अंडमान और निकोबार के मायाबंदर में 200 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक मत्स्य बंदरगाह बनाने को मंजूरी दी है। यह बंदरगाह मछली पकड़ने वाले जहाजों को सुरक्षित सुविधाएं देगा।
- भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने दिसंबर 2025 में सिक्किम के नामची और ग्यालशिंग जिलों समेत पश्चिम बंगाल के लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट रिपोर्ट जारी की। इन परीक्षणों में शहरों, आवासीय इलाकों, सरकारी कार्यालय और पर्यटन स्थलों में नेटवर्क की गुणवत्ता जाँची गई।
- उत्तर प्रदेश सरकार को 19 से 23 जनवरी 2026 तक स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच की 56वीं वार्षिक बैठक के दौरान लगभग 3 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।
स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 28 जनवरी 2026
इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।
- भारत और यूरोपीय संघ ने मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप दे दिया। नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूरोपीय संघ के शीर्ष नेताओं के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक हुई, जिसमें व्यापार, सुरक्षा और रक्षा समेत सात समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
- जापान जुड़वां पांडा शावकों को चीन को लौटाने जा रहा है। यह वर्ष 1972 के बाद पहली बार होगा जब जापान में कोई पांडा नहीं रहेगा।
- श्रीलंका के कोलंबो बंदरगाह पर कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल (CWIT) ने 2025 में ईस्ट कंटेनर टर्मिनल को पीछे छोड़ते हुए सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला टर्मिनल बन गया है। यह टर्मिनल अदानी–जॉन कील्स होल्डिंग्स कंसोर्टियम द्वारा संचालित है।
- इजराइल को गाज़ा में बंधक बनाए गए अंतिम इजराइली कैदी रान गिविली के शव मिल गए हैं। इससे अक्टूबर के युद्धविराम के अगले चरण को लागू करना आसान हो गया है और राफ़ा सीमा बिना किसी रोक-टोक के फिर से खोली जाएगी।
- भारत और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतरश ने सुरक्षा परिषद में तुरंत सुधार की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बढ़ती वैश्विक समस्याओं के कारण परिषद की विश्वसनीयता और असर पर असर पड़ रहा है।
- उत्तर कोरिया के विरुद्ध अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत किए जाने के बीच उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट पर कम दूरी की मिसाइल का परीक्षण किया।
- यूरोपीय संघ ने एलोन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आपत्तिजनक और अशलील सामग्री के मामले में औपचारिक जांच शुरू कर दी है। क्योंकि X के AI चैटबॉट ‘ग्रोक’ ने बिना अनुमति के यौन उत्तेजक डीपफेक तस्वीरें साझा करनी शुरू कर दी थीं।
यह भी पढ़ें: स्कूल असेंबली के लिए 29 जनवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 28 जनवरी 2026
अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नज़र डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं।
- अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के सुपर-सिक्स चरण में भारत ने बुलावायो में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे को 204 रन के बड़े अंतर से पराजित किया। 353 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की पूरी टीम 38वें ओवर में मात्र 148 रन पर सिमट गई।
- इंग्लैंड ने श्रीलंका को 53 रनों से हराया और सीरीज 2-1 से जीत ली। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने 136 रन नाबाद बनाए, जबकि जो रूट ने 111 रन नाबाद की पारी खेली। यह इंग्लैंड की मार्च 2023 के बाद घर से बाहर पहली वनडे सीरीज जीत है।
एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां
इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स।
- हरियाणा बोर्ड ने इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा के लिए टाइम टेबल जारी किया है। परीक्षा 25 फरवरी से 1 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी।
- CUET UG 2026 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 जनवरी है और फीस 31 जनवरी तक जमा की जा सकती है। जिन छात्रों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, वे जल्दी आवेदन कर लें।
- उत्तर प्रदेश में RTE के तहत 25% सीटें गरीब और कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए सुरक्षित हैं। इस श्रेणी के अभिभावक 2 फरवरी से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा ने 10वीं की परीक्षा के लिए टाइम टेबल जारी किया है। परीक्षा 26 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी।
- सिक्योरिटी असिस्टेंट (मोटर ट्रांसपोर्ट) परीक्षा का रिजल्ट IB द्वारा घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार इसे आईबी की वेबसाइट से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
- बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने एग्जाम के लिए नियम जारी किए हैं, जिसमें छात्रों से परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले पहुंचने की अपील की गई है। तय समय के बाद एंट्री नहीं दी जाएगी।
- राजस्थान ग्रुप D भर्ती के परिणाम के बाद सभी उम्मीदवारों का स्कोरकार्ड अब जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
आशा है कि आपको 28 जनवरी की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही डेली स्कूल असेंबली न्यूज और स्कूल एजुकेशन से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहें।
One app for all your study abroad needs






60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!
