स्कूल असेंबली के लिए 23 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
AI के साथ सारांशित करें
Today's News Headlines in Hindi for School Assembly 23 March 2026

स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 23 मार्च, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं। 

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 23 मार्च 2026

अब जानते हैं देश से जुड़ी 23 मार्च की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं।

  1. मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और उत्तराखंड में बिजली गिरने तथा तेज हवाओं के साथ तूफान की संभावना व्‍यक्‍त की है।
  2. असम, केरलम और पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया आज 23 मार्च को समाप्त हो जाएगी। इन दोनों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में मतदान 9 अप्रैल को एक ही चरण में होगा।
  3. दुनियाभर में 23 मार्च को श्री गुरु हरगोबिंद साहिब का ज्योति-जोत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जा रहा है।
  4. युवा सहभागिता का मंच ‘मेरा युवा भारत’ 23 मार्च को शहीद दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी पदयात्रा आयोजित करेगा। ‘मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी’ थीम पर आधारित इस पहल के माध्यम से भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
  5. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 मार्च को लोकसभा में कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश करेंगी। इस विधेयक का उद्देश्य LLP अधिनियम 2008 और कंपनी अधिनियम 2013 में बदलाव करना है।
  6. एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस 23 मार्च को पश्चिम एशिया के लिए 30 निर्धारित और विशेष उड़ानें संचालित करेंगी। हालांकि, कई मार्गों पर सेवाएं अभी भी सीमित बनी रहेंगी।
  7. आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली जिले में 23 मार्च को एक विशाल एकीकृत इस्पात संयंत्र की आधारशिला रखी जाएगी।
  8. भारत निर्वाचन आयोग (ECI) 23 मार्च को ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (SIR) प्रक्रिया के तहत पहली पूरक मतदाता सूची जारी करेगा। इसमें उन मतदाताओं के नाम होंगे जिनके दस्तावेज पूरी तरह जांचे जा चुके हैं और जो अभी निर्णय सूची में लंबित हैं।
  9. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में किसी भी निर्वाचित सरकार का सबसे लंबे समय तक नेतृत्व करने वाले नेता बन गए हैं। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में कुल 8,931 दिन का कार्यकाल पूरा कर लिया है, जो सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के 8,930 दिनों के रिकॉर्ड से अधिक है।
  10. केंद्र सरकार ने राज्यों के लिए व्यावसायिक LPG का 20 प्रतिशत अतिरिक्त आवंटन मंजूर किया है, जिससे कुल आवंटन 50 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा। इस योजना में PNG विस्तार से जुड़े सुधारों के आधार पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त आवंटन भी शामिल है। इसके तहत रेस्तरां, ढाबे, होटल, औद्योगिक कैंटीन, डेयरी और अन्य संस्थानों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  11. भारतीय नौसेना 3 अप्रैल को अपने नवीनतम स्टील्थ फ्रिगेट ‘तारागिरी (F41)’ को नौसैनिक बेड़े में शामिल करेगी। इस अवसर पर राजनाथ सिंह विशाखापत्तनम में आयोजित समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
  12. हिमाचल प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 54 हजार 928 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है।

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 23 मार्च 2026

इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

  1. पाकिस्तान वैश्विक आतंकवाद सूचकांक 2026 में पहली बार शीर्ष स्थान पर रहा है। इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, देश में पिछले वर्ष आतंकवाद से संबंधित मौतों में 6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो 2013 के बाद का सर्वोच्च स्तर है।
  2. ब्रिटेन ने ईरान द्वारा किए गए भीषण हमलों के बीच अपना परमाणु सबमरीन अरब सागर में तैनात कर दिया है।
  3. कतर की समुद्री सीमा में कतर सशस्त्र बल का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई।
  4. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप देश की 250वीं वर्षगांठ पर जारी होने वाले स्वर्ण सिक्के पर दिखाई देंगे। इसके साथ ही वे सिक्के पर प्रदर्शित होने वाले दूसरे अमेरिकी राष्ट्रपति बन जाएंगे। इससे पहले कैल्विन कूलिज को सन 1926 में जॉर्ज वाशिंगटन के साथ अमेरिकी स्वतंत्रता के 150 वर्ष पूरे होने पर जारी सिक्के पर दर्शाया गया था।
  5. G-7 देशों ने पश्चिम एशिया के कई हिस्सों में ईरान द्वारा असैन्य और महत्वपूर्ण ठिकानों पर किए गए हमलों की कड़ी निंदा की है।

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 23 मार्च 2026

अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नजर डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं।

  1. इंडियन ओपन स्क्वैश 2026 के फाइनल में 23 मार्च को मुंबई में अभय सिंह का मुकाबला वीर चोत्राणी से होगा। वहीं महिला सिंगल्स फाइनल में अनाहत सिंह का सामना मिस्र की हाना मोअताज़ से होगा।
  2. रवांडा की फैनी उतागुशिमानिंदे महिला T-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने घाना के खिलाफ 65 गेंदों में नाबाद 111 रन बनाए और युगांडा की प्रोस्कोविया अलाको का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
  3. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के तेज गेंदबाज आकाश दीप चोट के कारण इस सीजन से बाहर हो गए हैं। आकाश की जगह KKR ने बाएं हाथ के युवा गेंदबाज सौरभ दुबे को अपनी टीम में शामिल किया है। वहीं हर्षित राणा पहले ही इस सीजन में नहीं खेलेंगे।

एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां

इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स।

  1. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) 23 मार्च 2026 को दोपहर 1:30 बजे 12वीं कक्षा का परिणाम जारी करेगा। इसके बाद 10वीं कक्षा के परिणाम घोषित किए जाएंगे। बोर्ड ने सीनियर सेकेंडरी परीक्षाएं 2 से 13 फरवरी तथा मैट्रिक परीक्षाएं 17 से 25 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की थीं।
  2. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main सत्र-2 की परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है। अब यह परीक्षा 2 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 तक दो शिफ्ट में होगी। परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप भी जारी कर दी गई है। पहले यह परीक्षा 2 अप्रैल से 9 अप्रैल तक होनी थी।
  3. मणिपुर के इम्‍फाल में स्थित केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय ‘एग्री यूथ पार्लियामेंट 2026’ शुरू हो गई है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्वोत्तर क्षेत्रों में कृषि नवाचार, निरंतरता और भविष्य के अवसरों पर केंद्रित चर्चा करना है।
  4. IIT बॉम्बे ने IIT JAM 2026 काउंसलिंग का शेड्यूल जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू होकर 15 अप्रैल तक चलेगी। वहीं, पहली एडमिशन लिस्ट 25 मई, 2026 को जारी की जाएगी। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JAM) क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को काउंसलिंग हेतु JOAPS पोर्टल पर आवेदन करना अनिवार्य है।
  5. IIT रुड़की ने GATE 2026 के जरिए M.Tech में एडमिशन और PSUs नौकरियों के लिए कॉमन ऑफर एक्सेप्टेंस पोर्टल (COAP 2026) का शेड्यूल जारी कर दिया है। COAP 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट coap2026.iitr.ac.in पर शुरू होगा।


आशा है कि आपको 23 मार्च की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही डेली स्कूल असेंबली न्यूज और स्कूल एजुकेशन से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*