स्कूल असेंबली के लिए 23 जनवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
Today's News Headlines in Hindi for School Assembly 23 January 2026

स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 23 जनवरी, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं। 

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 23 जनवरी 2026

अब जानते हैं देश से जुड़ी 23 जनवरी की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं।

  1. भारत में प्रतिवर्ष 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में ‘पराक्रम दिवस’ मनाया जाता है।
  2. इस बार 77वें गणतंत्र दिवस पर भारतीय वायुसेना का फ्लाई पास्ट खास होगा। 29 विमान 16 फाइटर जेट, 4 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और 9 हेलीकॉप्टर आसमान में ‘सिंदूर’ फॉर्मेशन बनाकर सैन्य शक्ति और राष्ट्रीय संकल्प का प्रतीक पेश करेंगे।
  3. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में मध्य भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।
  4. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद से असम को मिली मोबाइल स्ट्रोक यूनिट से उपचार समय 24 घंटे से घटकर 2 घंटे हो गया है और मौतों में एक तिहाई की कमी आई है; यह दूरदराज़ इलाकों में मरीजों को त्वरित मदद देती है।
  5. उत्तर रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती मांग के मद्देनजर नई दिल्ली–कटरा विशेष गाड़ी के अतिरिक्त फेरे चलाने की घोषणा की है। गाड़ी 04081 नई दिल्ली से 23-26 जनवरी और गाड़ी 04082 कटरा से 24-27 जनवरी तक चलेगी।
  6. तेलंगाना सरकार ने जीवन विज्ञान नवाचार के लिए 100 करोड़ रुपये का कोष शुरू किया है, जो भविष्य में 1,000 करोड़ रुपये तक बढ़ाया जा सकता है। यह कोष सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत स्थापित होगा।
  7. सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र और दिल्ली सरकार को दिल्ली-NCR में वायु गुणवत्ता सुधार के लिए चार सप्ताह में अपनी कार्य योजना पेश करने का निर्देश दिया। यह योजना केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा सुझाए उपायों पर आधारित होगी।
  8. दिल्ली की एक अदालत ने कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को सन 1984 के दंगों में जनकपुरी और विकासपुरी इलाकों में हिंसा भड़काने से जुड़े मामले में बरी कर दिया। विशेष न्यायाधीश दिग्विनय सिंह ने संक्षिप्त मौखिक आदेश में 78 वर्षीय कुमार को बरी किया।
  9. निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के लिए सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को लागू करने के निर्देश दिए हैं। इसमें विसंगत नामों को सार्वजनिक करना और प्रभावित मतदाताओं को दस्तावेज जमा करने और सुनवाई का मौका देना अनिवार्य है।
  10. नीति आयोग ने नई दिल्ली में सीमेंट, एल्युमीनियम और MSME सेक्टर के लिए कार्बन उत्सर्जन कम करने की कार्ययोजना पर रिपोर्ट जारी की।
  11. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नवी मुंबई के पास एक ‘इनोवेशन सिटी’ बनाने की घोषणा की है, ताकि अर्थव्यवस्था की रफ्तार बढ़ाने के लिए नवाचार को बढ़ावा दिया जा सके।

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 23 जनवरी 2026

इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

  1. भारत-म्यांमार संयुक्त व्यापार समिति (JTC) की नौवीं बैठक में भारत-म्यांमार के बीच कनेक्टिविटी सुधार समेत कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।
  2. यूरोपीय संसद ने डोनाल्ड ट्रंप के ग्रीनलैंड अधिग्रहण प्रस्ताव और उनके टैरिफ की धमकी के विरोध में यूरोपीय संघ के अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को स्थगित करने का निर्णय लिया है। 
  3. अमेरिकी ट्रेड एंड डेवलपमेंट एजेंसी ने भारत को सिंगापुर और दक्षिण-पूर्व एशियाई डेटा हब से जोड़ने वाले प्रस्तावित सबमरीन केबल प्रोजेक्ट का समर्थन किया। इससे लगभग 1.85 बिलियन लोगों को इंटरनेट सेवा मिलने की उम्मीद है।
  4. बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव का प्रचार अभियान शुरू हो गया है। चुनाव चिन्हों के आवंटन और उम्मीदवारों की पुष्टि के साथ ही 12 फरवरी को मतदान से पहले राजनीतिक गतिविधियां बढ़ गई हैं।
  5. G-4 देशों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पुनर्गठन के लिए शीघ्र कार्रवाई का एक मॉडल प्रस्तुत किया है।
  6. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर यूरोपीय देशों पर लगाए जाने वाले शुल्क को रद्द कर दिया। यह फैसला नाटो प्रमुख के साथ आर्कटिक सुरक्षा पर समझौते के बाद लिया गया है।
  7. जापान में पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के हत्यारे को आजीवन कारावास की सजा दी गई है। यह फैसला 2022 में नारा शहर में गोली मारने की घटना के साढ़े तीन साल बाद आया।

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 23 जनवरी 2026

अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नज़र डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं।

  1. पांच T-20 मैचों की श्रृंखला का दूसरा मैच 23 जनवरी को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में शाम 7 बजे शुरू होगा। 
  2. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के T-20 विश्व कप मैचों को श्रीलंका में स्थानांतरित करने के अनुरोध को खारिज कर दिया है। बताना चाहेंगे बांग्लादेश को अपनी भागीदारी की पुष्टि करने के लिए 21 जनवरी तक का समय दिया गया था।
  3. विमेंस प्रो गोल्फ टूर 2026 के दूसरे चरण के पहले राउंड में रिद्धिमा दिलावरी ने अहमदाबाद के कल्हार ब्लूज एंड ग्रीन्स में एक शॉट की बढ़त बना ली है। वह पहले चरण में उपविजेता रही थीं।
  4. पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 नोवाक जोकोविच, लोरेंजो मुसेटी और बेन शेल्टन ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे राउंड में आसानी से सीधे सेटों में जीत दर्ज की।

एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां

इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स।

  1. NTA ने CUET PG के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 23 जनवरी और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 25 जनवरी तय की है। पोस्ट ग्रेजुएशन में एडमिशन लेने वाले छात्र तुरंत ऑनलाइन आवेदन करें, आज के बाद रजिस्ट्रेशन बंद हो जाएगा।
  2. BPSC ने स्पेशल स्कूल टीचर परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट से अपना कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 29 जनवरी को होगी।
  3. भारतीय वायुसेना ने AFCAT 1 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट से अपना फॉर्म भर सकते हैं। परीक्षा 30 जनवरी 2026 को होगी।
  4. MPPSC ने फूड सेफ्टी ऑफिसर परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार mppsc.mp.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 14 दिसंबर को हुई थी।
  5. RSSB ने 4th ग्रेड भर्ती परीक्षा का फाइनल आंसर की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों के रिजल्ट में नाम, माता-पिता का नाम या जन्मतिथि गलत है, उन्हें सुधार का मौका दिया गया है।
  6. UPSSSC ने जूनियर असिस्टेंट परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं। परीक्षा 1 फरवरी को होगी।
  7. DDA ने डिप्टी और असिस्टेंट डायरेक्टर समेत कई पदों के लिए रिजल्ट जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार डीडीए की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। साक्षात्कार 28 जनवरी से 6 फरवरी के बीच होगा।
  8. IBPS ने PO Officers Scale 1 मीन और Officers Scale 2 व 3 सिंगल एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपनी वेबसाइट या दिए गए डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट देख सकते हैं।

आशा है कि आपको 23 जनवरी की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही डेली स्कूल असेंबली न्यूज और स्कूल एजुकेशन से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*