स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 21 फरवरी, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं।
This Blog Includes:
स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 21 फरवरी 2026
अब जानते हैं देश से जुड़ी 21 फरवरी की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं।
- प्रतिवर्ष 21 फरवरी को विश्वभर में ‘अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य दुनिया की सभी भाषाओं का सम्मान करना और मातृभाषाओं को बचाने के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करना है।
- केरल में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया शनिवार 21 फरवरी को पूरी हो जाएगी।
- भारत और अमेरिका ने नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में ‘पैक्स सिलिका’ घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता दोनों देशों के नेताओं की मौजूदगी में हुआ। इससे महत्वपूर्ण खनिजों, सेमीकंडक्टर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में सहयोग बढ़ेगा और वैश्विक तकनीकी व्यवस्था मजबूत होगी।
- झारखंड में इटखोरी महोत्सव शुरू हो गया है। तीन दिवसीय इस महोत्सव का आयोजन चतरा ज़िले के ऐतिहासिक मां भद्रकाली मंदिर परिसर में किया गया है।
- मानव जनित जलवायु परिवर्तन के कारण दुनियाभर के कॉफी उत्पादक क्षेत्रों में बढ़ती गर्मी से उत्पादन घट रहा है और कॉफी की कीमतें बढ़ रही हैं। क्लाइमेट सेंट्रल की रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक स्तर पर कॉफी उत्पादन करने वाले 25 देशों ने 2021 और 2025 के बीच प्रत्येक वर्ष औसतन 47 अतिरिक्त हानिकारक गर्मी के दिन अनुभव किए हैं।
- जम्मू-कश्मीर सरकार 2026 में दैनिक वेतनभोगी और अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने की प्रक्रिया शुरू करेगी। इसके साथ ही इस साल लगभग 30 हजार खाली पदों को भरने की तैयारी भी की जा रही है।
- आंध्र प्रदेश सरकार ने राज्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं क्वांटम तकनीक के विकास को गति देने के लिए सात समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। इन समझौतों पर नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की उपस्थिति में औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए गए।
- भारतीय राजनीतिज्ञ और 18वीं लोकसभा के सांसद डॉ. रिकी एंड्रयू जे सिन्गकॉन का 54 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
- निर्वाचन आयोग ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित सभी तैयारियाँ समय पर पूरी करने का निर्देश दिया है।
- असम के कछार जिले में गृह मंत्री अमित शाह ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास और आजीविका सृजन पर केंद्रित है। 6,800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली यह योजना विकसित भारत 2047 के विजन के अनुरूप सुरक्षित सीमावर्ती समुदायों के निर्माण में सहायक होगी।
- कोयंबटूर हवाई अड्डे पर नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू, राज्य मंत्री मुरलीधर मोहल और सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने संयुक्त रूप से उड़ान यात्री कैफे और अन्य सुविधाओं का उद्घाटन किया।
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में मिलन-2026 अभ्यास के 13वें संस्करण का उद्घाटन किया। जो प्रतिष्ठित बहुपक्षीय नौसेनिक अभ्यास का प्रतीक है।
स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 21 फरवरी 2026
इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।
- विशाखापत्तनम में नौवीं हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (IONS) का सम्मेलन आयोजित किया गया है। यह उच्च स्तरीय बैठक अंतर्राष्ट्रीय बेड़ा समीक्षा (IFR) और मिलान 2026 के साथ हो रही है। भारत के नौसेना प्रमुख, रॉयल थाई नौसेना सहित अन्य देशों के वरिष्ठ नौसेना अधिकारियों के बीच सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। भारत इस मंच का नेतृत्व 2026‑2028 के लिए करेगा। यह नई दिल्ली में 2008 में IONS की स्थापना के बाद दूसरी बार है जब भारत अध्यक्ष बन रहा है।
- वेनेजुएला की संसद ने राजनीतिक क्षमा से संबंधित विधेयक को मंजूरी दी है, जिसके परिणामस्वरूप राजनेताओं, कार्यकर्ताओं, वकीलों तथा अन्य व्यक्तियों की रिहाई संभव हो सकेगी। कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज द्वारा पिछले महीने प्रस्तुत इस विधेयक में माफी प्राप्त करने के लिए पात्रता और अपवादों का स्पष्ट उल्लेख किया गया है।
- Meta के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क ज़ुकरबर्ग ने लॉस एंजिल्स की अदालत में बच्चों पर सोशल मीडिया के प्रभाव से संबंधित मुकदमे में गवाही दी। इस मुकदमे में आरोप लगाया गया कि इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे Meta प्लेटफॉर्म के व्यसनकारी फीचर्स युवाओं की मानसिक स्वास्थ्य स्थिति को प्रभावित कर रहे हैं, जिससे अवसाद और आत्मघाती विचार उत्पन्न हुए।
- नेपाली कांग्रेस ने आगामी चुनावों के लिए अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है। इसमें सुशासन और आर्थिक विकास को केंद्र में रखते हुए 10 सूत्री योजना प्रस्तुत की गई है।
- पोलैंड के प्रधानमंत्री डॉनल्ड टस्क ने अमेरिका द्वारा संभावित सैन्य कार्रवाई के संकेत मिलने के बाद सभी पोलिश नागरिकों से आग्रह किया है कि वे ईरान छोड़ दें और किसी भी परिस्थितियों में वहां यात्रा की योजना न बनाएं।
- नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान भारत और कीनिया ने कीनिया में डिजिलॉकर पायलट प्रोजेक्ट के कार्यान्वयन ढांचे पर समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- मध्य जापान के फ़ूजीयोशिदा शहर में माउंट फ़ूजी के निकट आयोजित होने वाला अरकुरायामा सेंगेन पार्क चेरी ब्लॉसम महोत्सव पर्यटकों के बढ़ते उपद्रवी व्यवहार के कारण रद्द कर दिया गया है। यह वार्षिक महोत्सव पिछले दस वर्षों से कई सप्ताहों तक चलता आया है और प्रतिवर्ष लाखों पर्यटकों को आकर्षित करता रहा है।
- अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुनः मतदाता पहचान पत्र और नागरिकता प्रमाण पत्र की अनिवार्यता की मांग को दोहराया है।
- अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि वह अगले 10 से 15 दिनों के भीतर अमेरिका के साथ परमाणु समझौते पर सहमति बनाए।
- उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने परमाणु हथियार दागने में सक्षम विशाल मल्टीपल रॉकेट लॉन्चरों के अनावरण समारोह में भाग लिया है।
- चीन ने पिछले पांच वर्षों में परमाणु-संचालित पनडुब्बियों के उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि की है। इस तकनीक के लांचिंग के मामले में चीन अमेरिका से आगे निकल गया है।
स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 21 फरवरी 2026
अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नज़र डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं।
- ICC T20 विश्व कप के सुपर 8 के ग्रुप 2 का 41वां मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कोलोंबो के आर प्रेमदास स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच शाम 7 बजे शुरू होगा।
- घरेलू क्रिकेट में, कर्नाटक 11 साल बाद रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा है। अब फाइनल में कर्नाटक का मुकाबला जम्मू-कश्मीर से होगा। यह मैच 24 फरवरी को कर्नाटक के KSCA हुबली क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।
एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां
इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स।
- MPESB ने ITI ट्रेनिंग ऑफिसर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- NCC स्पेशल एंट्री 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ हो गई है। योग्य उम्मीदवार 16 मार्च, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इस प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 19 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है।
- बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने स्पेशल स्कूल टीचर भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार 20 फरवरी से 26 फरवरी तक अपनी आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं।
- पश्चिम बंगाल आयोग ने ग्रुप C मुख्य परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट और कटऑफ मार्क्स देख सकते हैं।
- बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) परीक्षा के लिए आधिकारिक एडमिट कार्ड जारी किया है। संबंधित उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का प्रयोग कर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
आशा है कि आपको 21 फरवरी की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही डेली स्कूल असेंबली न्यूज और स्कूल एजुकेशन से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहें।

One app for all your study abroad needs



60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!