स्कूल असेंबली के लिए 18 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
Today's News Headlines in Hindi for School Assembly 18 February 2026

स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 18 फरवरी, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं। 

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 18 फरवरी 2026

अब जानते हैं देश से जुड़ी 18 फरवरी की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं।

  1. 18 फरवरी को देशभर में ‘राष्ट्रीय बैटरी दिवस’ मनाया जाता है। यह दिन प्रसिद्ध इतालवी भौतिक विज्ञानी और रसायनज्ञ एलेसेंड्रो वोल्टा के जन्मदिवस के अवसर पर मनाया जाता है, जिन्होंने 1745 में पहली इलेक्ट्रिक बैटरी का आविष्कार किया था।
  2. राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने ग्रेट निकोबार द्वीप समूह में प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय कंटेनर ट्रांसशिपमेंट टर्मिनल परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है।
  3. केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जयपुर से किसानों के लिए डिजिटल सहयोगी ‘भारत विस्तार’ की शुरुआत की। इस पहल का मकसद किसानों को स्मार्ट और सशक्त बनाना है। अब किसान अपने मोबाइल फोन से एक ही कॉल पर जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
  4. मौसम विभाग (IMD) ने जम्मू और कश्मीर में 26 फरवरी तक मौसम शुष्क और स्थिर रहने की संभावना व्यक्त की है। इस दौरान भारी बारिश या बर्फबारी की कोई संभावना नही है।
  5. गारो हिल्स स्वायत्त जिला परिषद के चुनाव 10 अप्रैल को आयोजित किए जाएंगे। यह निर्णय शिलांग में हुई मेघालय मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। अधिसूचना 9 मार्च को जारी होगी, जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 16 मार्च दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है। नामांकन पत्रों की जांच उसी दिन की जाएगी और 17 मार्च दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची एवं चुनाव चिन्हों का आवंटन 18 मार्च को होगा। मतदान 10 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक तथा मतगणना 14 अप्रैल को संपन्न होगी।
  6. भारत की बड़ी टेक कंपनी इंफोसिस ने अमेरिकी AI कंपनी Anthropic के साथ साझेदारी की घोषणा की है। दोनों कंपनियां मिलकर सॉफ्टवेयर, मैन्युफैक्चरिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और टेलीकॉम क्षेत्र में एडवांस एंटरप्राइज AI सॉल्यूशंस विकसित और डिलीवरी करेंगी।
  7. तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद में बायो एशिया 2026 अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन के 23वें संस्करण का उद्घाटन किया। दो दिवसीय यह वैश्विक सम्मेलन हैदराबाद अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगा। इस सम्मेलन का प्रमुख विषय ‘टेक-बायो अनलीश्ड: एआई ऑटोमेशन और जीवविज्ञान में क्रांति’ है।
  8. बेंगलुरु स्थित AI इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी भारत1.एआई ने घोषणा की है कि वह शहर में देश का पहला ‘ह्यूमैनिटी-फर्स्ट एआई सिटी’ स्थापित करेगी। इस परियोजना के तहत मॉडल ट्रेनिंग, फाइन-ट्यूनिंग और इंफेरेंस के लिए बड़ा प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत सरजापुर में 5 लाख वर्गफुट में फैले ‘बी1 एआई सुपरपार्क’ का निर्माण किया जाएगा, जिसमें देश के प्रमुख संस्थान शुरुआती रिसर्च पार्टनर के रूप में भाग लेंगे।
  9. तमिलनाडु के चेन्नई में कट्टुपल्ली स्थित L&T कंपनी में बनाए जा रहे तीन कैडेट प्रशिक्षण जहाजों में से पहले जहाज यार्ड 18003 (कृष्णा) को लॉन्च किया गया है। इसे 2026 के अंत तक भारतीय नौसेना को सौंपा जाएगा। इन जहाजों का इस्तेमाल अधिकारी कैडेटों (महिलाओं सहित) और मित्र देशों के कैडेटों को बुनियादी प्रशिक्षण के बाद समुद्र में प्रशिक्षण देने के लिए किया जाएगा।
  10. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे ‘बी कॉरिडोर’ विकसित करने की घोषणा की है। इस योजना के तहत मधुमक्खी-अनुकूल वनस्पतियाँ लगाई जाएंगी, जिससे परागण सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा और कृषि व बागवानी उत्पादकता को सहारा मिलेगा। यह कदम परागणकों पर बढ़ते पारिस्थितिक दबाव को देखते हुए उठाया गया है।

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 18 फरवरी 2026

इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

  1. जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने 18 फरवरी को अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ इस्तीफा दे दिया। नए प्रधानमंत्री के चुनाव के लिए संसद का नया सत्र आज दोपहर शुरू होगा। मतदान के बाद नए प्रधानमंत्री मंत्रिमंडल में नियुक्तियों को अंतिम रूप देंगे और मुख्य कैबिनेट सचिव द्वारा नियुक्तियों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
  2. संयुक्त राष्ट्र महिला कार्यकारी बोर्ड का 2026 का प्रथम नियमित सत्र 18 फरवरी को न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा। दो दिन तक चलने वाले इस सत्र का उद्घाटन कार्यकारी बोर्ड की अध्यक्ष, महामहिम डॉ. अदोनिया अयबारे, युगांडा की स्थायी प्रतिनिधि के नेतृत्व में होगा। सत्र के दौरान लेखापरीक्षा से संबंधित विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा।
  3. नागरिक अधिकार कार्यकर्ता और दो बार अमरीकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रहे जेसी जैक्सन का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  4. ईरान ने अपने विवादित परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका के साथ अप्रत्यक्ष वार्ता के दौरान शक्ति प्रदर्शन करते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य को अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की है।
  5. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 19 फरवरी को आयोजित गाजा पीस बोर्ड की बैठक को अंतरराष्ट्रीय सहभागिता की कमी का सामना करना पड़ा है। फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन सहित कई प्रमुख यूरोपीय देशों ने बैठक में भाग नहीं लेने का निर्णय लिया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कुल 60 देशों को आमंत्रित किया था, लेकिन अब तक केवल तीन यूरोपीय देश ही इसमें भाग लेने के लिए सहमत हुए हैं।
  6. तंजानिया पीपुल्स डिफेंस फोर्सेज (TPDF) का एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल 17 से 19 फरवरी, 2026 तक तीन-दिवसीय भारत दौरे पर रहेगा।
  7. बांग्लादेश के 13वें संसदीय चुनाव में जीत हासिल करने वाले तारिक रहमान ने अपनी कैबिनेट में दो अल्पसंख्यक नेताओं को शामिल किया है। 25 सांसदों ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें निताई रॉय चौधरी और दीपेन दीवान भी हैं।
  8. स्विट्जरलैंड के जिनेवा में अमेरिका की मध्यस्थता में आयोजित शांति वार्ता के पहले दिन की बैठक रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों के बीच संपन्न हुई।

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 18 फरवरी 2026

अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नज़र डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं।

  1. ICC T20 विश्व कप के ग्रुप D का 34वां मैच साउथ अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच सुबह 11 बजे शुरू होगा। 
  2. ICC T20 विश्व कप के ग्रुप A का 35वां मैच पाकिस्तान और नामीबिया के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। यह मैच दोपहर 3 बजे शुरू होगा। 
  3. ICC T20 विश्व कप के ग्रुप A का 36वां मैच भारत और नीदरलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारत में शाम 7 बजे शुरू होगा। 
  4. ICC T-20 विश्व कप में मेजबान श्रीलंका ने पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया को हराकर सुपर 8 में अपनी जगह बना ली है।
  5. दिल्ली ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2026 में 26 वर्षीय एम सुरेश कुमार पुरुष सिंगल्‍स के मेन ड्रॉ में पहुंच गए हैं।
  6. दिल्ली खेल महाकुंभ के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के तीन खो-खो खिलाड़ियों को 75 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया। भारत ने पुरुष और महिला दोनों वर्गों में खिताब जीता। यह प्रतियोगिता 13 से 19 जनवरी 2025 तक नई दिल्ली के IG स्टेडियम में आयोजित हुई, जिसमें 23 देशों की 20 पुरुष और 19 महिला टीमें शामिल हुईं, और सभी छह महाद्वीपों से प्रतिनिधित्व मिला।

एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां

इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स।

  1. UP बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक होंगी।
  2. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने एन्फोर्समेंट कॉन्स्टेबल PET परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। PET परीक्षा 22 फरवरी से शुरू होगी।
  3. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने JEE Mains सेशन 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। दिल्ली के श्रेयस मिश्रा ने AIR 1 हासिल की है। वहीं कुल 12 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल प्राप्त किया है।
  4. राजस्थान में RTE एडमिशन 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 फरवरी से शुरू होंगे। दुर्बल और वंचित वर्ग के माता-पिता अपने बच्चों को निजी स्कूलों में मुफ्त दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  5. हरियाणा बोर्ड ने क्लास 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। रेगुलर छात्र अपने स्कूल से और प्राइवेट छात्र ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 25 फरवरी से शुरू होगी।
  6. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कॉन्स्टेबल GD परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा के जरिए कुल 53,690 उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।
  7. इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जनवरी 2026 सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन और री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 फरवरी कर दी है। इच्छुक छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर किया जा सकता है।

आशा है कि आपको 18 फरवरी की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही डेली स्कूल असेंबली न्यूज और स्कूल एजुकेशन से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*