स्कूल असेंबली के लिए 14 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
Today's News Headlines in Hindi for School Assembly 14 February 2026

स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 14 फरवरी, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं। 

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 14 फरवरी 2026

अब जानते हैं देश से जुड़ी 14 फरवरी की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं।

  1. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय 14 मार्च को विज्ञान भवन में ‘कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा पर राष्ट्रीय सम्मेलन (एसएचई-बॉक्स)’ का आयोजन कर रहा है।
  2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार, 14 फरवरी को एक दिवसीय असम यात्रा पर रहेंगे। वे सुबह लगभग 10:30 बजे डिब्रूगढ़ जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मोरन बाईपास की आपातकालीन लैंडिंग सुविधा पर पहुंचेंगे। वहां वह लड़ाकू विमानों, परिवहन विमानों और हेलीकॉप्टरों का हवाई प्रदर्शन देखेंगे।
  3. भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी पुनीत अग्रवाल को थाईलैंड में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। वे 1997 बैच के अधिकारी हैं और अभी विदेश मंत्रालय में अपर सचिव के पद पर काम कर रहे हैं।
  4. राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (NBA) ने पिछले 45 दिनों में 2 करोड़ 40 लाख रुपये की राशि जुटाई है। यह राशि बीज, पशु आहार और सौंदर्य प्रसाधन क्षेत्रों में जैविक संसाधनों के अनुसंधान और वाणिज्यिक उपयोग से जुड़ी संस्थाओं से प्राप्त हुई है।
  5. मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों तक हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है।
  6. भारतीय सेना पहली बार इंटरनेशनल मिलिट्री एडवेंचर चैलेंज कप (IMACC) 2026 का आयोजन कर रही है। यह प्रतियोगिता 18 से 23 फरवरी 2026 तक पूर्वी हिमालय की तलहटी में आयोजित होगी। इस दौरान भारत और मित्र देशों की सेनाएं साहस और सहनशक्ति से जुड़ी कठिन प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी। ये गतिविधियाँ आधुनिक सैन्य प्रशिक्षण के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।
  7. अमेरिकी टेक दिग्गज कंपनी Apple 26 फरवरी को भारत में अपना छठा स्टोर खोलने जा रही है। यह नया स्टोर मुंबई के बोरीवली इलाके में स्थित होगा और शहर में एप्पल का दूसरा स्टोर होगा।
  8. विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्र के लिए BIRAC नामक एक नया अनुसंधान और नवाचार कोष शुरू किया। इसका मकसद उन्नत तकनीकों और स्वदेशी निर्माण को बढ़ावा देना है।
  9. भारतीय नौसेना ने संयुक्त कार्यबल 154 की कमान संभाल ली है। यह पहली बार है कि भारतीय नौसेना बहुराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यबल का नेतृत्व कर रही है। इस कार्यबल की स्थापना मई 2023 में हुई थी और इसका उद्देश्य मध्य पूर्व और व्यापक क्षेत्र में बहुराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से समुद्री सुरक्षा को सुदृढ़ करना है।
  10. रक्षा खरीद परिषद (DAC) ने सशस्त्र बलों की क्षमता बढ़ाने के लिए लगभग 3 लाख 60 हजार करोड़ रुपये के प्रस्ताव मंजूर किए हैं। इसमें भारतीय वायु सेना के लिए रफाल लड़ाकू विमान, लड़ाकू मिसाइल और ऊंचाई वाले छद्म उपग्रह शामिल हैं।
  11. संसद के दोनों सदनों की वर्तमान कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। अब बजट सत्र के दूसरे संस्‍करण के अंतर्गत आगामी बैठक 9 मार्च को आयोजित की जाएगी।
  12. भारतीय रिज़र्व बैंक ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना के लिए नए मसौदे के नियम जारी किए हैं। इसमें मिट्टी परीक्षण, मौसम पूर्वानुमान और जैविक प्रमाणीकरण जैसी कृषि तकनीक पहल पर खर्च को ऋण में शामिल करने का प्रस्ताव है। हर उधारकर्ता के लिए 2 लाख रुपये तक के ऋण पर सुरक्षा और मार्जिन में छूट दी गई है।
  13. भारत सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क-दर निर्धारण और वसूली नियम, 2008 में संशोधन किया है। इसका उद्देश्य चालू राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं को आंशिक राहत प्रदान करना है। संशोधित नियम 15 फरवरी से प्रभावी होंगे।
  14. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कन्हू चरण लेंका का भुवनेश्वर में निधन हो गया। वे 86 साल के थे और कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 14 फरवरी 2026

इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

  1. बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के चेयरपर्सन तारिक़ रहमान ने बांग्लादेश के 13वें संसदीय चुनाव में जीत हासिल की है।
  2. ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा 18 से 22 फरवरी तक भारत की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भारत AI इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है।
  3. बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटली ने लगातार तीसरी बार चुनाव में जीत दर्ज की है। उनकी लेबर पार्टी ने देश की असेंबली की सभी 30 सीटों पर जीत हासिल की है।
  4. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2009 में लिए गए एक महत्वपूर्ण जलवायु फैसले को रद्द करने की घोषणा की है। यह फैसला अमेरिका में जलवायु नियमों की कानूनी नींव माना जाता था। इसी के आधार पर वाहनों से निकलने वाली ग्रीनहाउस गैसों पर नियम बनाए गए और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया गया।
  5. अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाइयों पर विचार करते हुए, दुनिया के सबसे बड़े विमानवाहक पोत को कैरेबियन सागर से मध्य पूर्व की ओर प्रस्थान करने का आदेश दिया है।
  6. UNICEF की एक रिपोर्ट के अनुसार, हैती गणराज्‍य में सशस्त्र समूहों द्वारा बच्चों की भर्ती में पिछले साल तीन गुना वृद्धि देखी गई है। यह बढ़ोतरी उस समय हुई है जब गिरोहों की हिंसा के कारण 14 लाख लोग विस्थापित हुए हैं, जिनमें से आधे से अधिक बच्चे हैं।
  7. अमरीका की राष्ट्रीय विज्ञान फाउंडेशन (NSF) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए अमेरिका और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की कृषि को आधुनिक बनाने के लिए क्वाड समर्थित पहल के पहले पुरस्कार दिए हैं। AI-एंगेज नामक इस कार्यक्रम से छह अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान परियोजनाओं को मदद मिलेगी। इसके लिए NSF 24 लाख डॉलर का निवेश कर रहा है। इसमें ऑस्ट्रेलिया, जापान और भारत के वैज्ञानिक संगठन भी शामिल हैं।
  8. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने AI के प्रभाव और जोखिमों की जांच के लिए 40 सदस्यों का एक वैश्विक वैज्ञानिक पैनल बनाने के पक्ष में भारी बहुमत से वोट किया। हालांकि, अमेरिका ने इसका विरोध किया।
  9. भारत ने नेपाल को चुनाव की तैयारी के लिए तीसरी किस्त के रूप में 270 से अधिक वाहन और अन्य सामग्री दी है। इसमें नेपाली सेना के लिए 50 ट्रक भी शामिल हैं।

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 14 फरवरी 2026

अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नज़र डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं।

  1. ICC T20 विश्व कप के ग्रुप B का 22वां मैच आयरलैंड और ओमान के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। यह मैच सुबह 11 बजे शुरू होगा। 
  2. ICC T20 विश्व कप के ग्रुप C का 23वां मैच इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। यह मैच दोपहर 3 बजे शुरू होगा। 
  3. ICC T20 विश्व कप के ग्रुप D का 24वां मैच न्यूज़ीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारत में शाम 7 बजे शुरू होगा। 
  4. आयरलैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। उनके कप्तान पॉल स्टर्लिंग T20 वर्ल्ड कप 2026 के बाकी मैचों में नहीं खेल पाएंगे। उन्हें टूर्नामेंट के पहले मैच में चोट लगी थी, जो बुधवार 11 फरवरी को आर. प्रेमदासा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया था।
  5. पुरुष हॉकी में भारत ने राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में बेल्जियम के खिलाफ 1-3 से हारकर 2025-26 FIH प्रो लीग की शुरुआत की।

एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां

इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स।

  1. महाराष्ट्र के बीड़ जिले में 12वीं बोर्ड परीक्षा के पहले दिन ड्रोन कैमरे की मदद से 17 शिक्षकों को छात्रों को नकल करवाते हुए पकड़ा गया। संबंधित शिक्षकों के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
  2. UP बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। छात्र अपने स्कूल से एडमिट कार्ड ले सकते हैं। परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होगी।
  3. उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी (UOU) ने दिसंबर 2025 सेशन की परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र यूनिवर्सिटी की वेबसाइट uou.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
  4. आकाशवाणी ने युवाओं के लिए ‘युववाणी’ कार्यक्रम के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी निर्धारित की गई है।
  5. राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम (RVUNL) ने टेक्नीशियन पदों की मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
  6. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस SI और ASI टाइपिंग टेस्ट परीक्षा के एडमिट कार्ड की तारीख की घोषणा कर दी है। यह निर्णय उन उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है जो लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे और टाइपिंग टेस्ट में भाग लेने के लिए अपने एडमिट कार्ड का प्रतीक्षारत थे। अब वे संबंधित बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे।

आशा है कि आपको 14 फरवरी की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही डेली स्कूल असेंबली न्यूज और स्कूल एजुकेशन से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*