Today’s Current Affairs in Hindi | 29 जून 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 29 June 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 29 जून के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. हर वर्ष 29 जून को भारत में ‘राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस’ (National Statistics Day) मनाया जाता है। 
  2. भारत ने ‘संयुक्त राष्ट्र’ में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए 11 लाख 60 हजार डॉलर का योगदान दिया है। 
  3. ‘दूरसंचार मोबाइल नम्‍बर पोर्टेबिलटी’ नौवां संशोधन विनियमन 2024 पहली जुलाई से लागू होगा। 
  4. ‘भारत’, अमरीका और चीन के बाद तीसरा सबसे बडा घरेलू विमानन बाजार बन गया है। 
  5. वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी ‘विक्रम मिस्री’ को अगले विदेश सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। 
  6. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2025 तक ‘बगहा शहर’ को राजस्व जिला बनाने की घोषणा की है।
  7. मशहूर गायिका ‘आशा भोसले’ की बायोग्राफी ‘स्वरस्वामिनी आशा’ (Swarswamini Asha) लॉन्च की गई है।
  8. अमरीका, दक्षिण कोरिया और जापान ने अपना पहला त्रिपक्षीय बहु-क्षेत्रीय अभ्यास ‘फ्रीडम एज’ शुरू किया है।
  9. ‘जयपुर मिलिट्री स्टेशन’ भारत का प्लास्टिक वेस्ट रोड वाला दूसरा मिलिट्री स्टेशन बना है।
  10. दिल्ली में 30 जून से सात जुलाई तक ‘डॉक्टर्स वीक’ मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें –  2000 में आज ही के दिन विश्व की प्रमुख कंपनी IBM ने बनाया था विश्व का सबसे तेज कंप्यूटर

29 जून 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. यूएन की रिपोर्ट के मुताबिक विश्व में धूम्रपान करने वालों की संख्या में कितने फीसदी की बढ़ोतरी हुई है?

(A) 15 फीसदी
(B) 20 फीसदी 
(C) 21 फीसदी 
(D) 25 फीसदी 
उत्तर- 20 फीसदी 

2. क्रॉस बॉर्डर डिजिटल पेमेंट समझौते के तहत किस देश के नागरिक भारत में एक लाख रुपये तक की ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं?

(A) बांग्लादेश 
(B) श्रीलंका  
(C) नेपाल  
(D) कंबोडिया 
उत्तर- नेपाल 

3. 12वां ‘विश्व हिंदी सम्‍मान’ किसे प्रदान किया गया है?

(A) अंरुधंती रॉय
(B) डॉ. ऊषा ठाकुर 
(C) ममता कालिया 
(D) मृदुला गर्ग 
उत्तर- डॉ. ऊषा ठाकुर

4. किस राज्य में डिक्‍चू-सांकलांग मार्ग पर ‘बैले ब्रिज’ का निर्माण किया गया है?

(A) मेघालय 
(B) मणिपुर  
(C) मिजोरम
(D) सिक्किम 
उत्तर- सिक्किम 

5. किस राज्य ने फिल्‍म सिटी बनाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए है?

(A) उत्तर प्रदेश
(B) मध्य प्रदेश 
(C) राजस्थान 
(D) पश्चिम बंगाल
उत्तर- उत्तर प्रदेश 

संबंधित आर्टिकल्स 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स 2024 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*