Today’s Current Affairs in Hindi | 22 अक्टूबर 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 22 October 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 22 अक्टूबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. हर वर्ष 22 अक्टूबर को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय हकलाना जागरूकता दिवस’ (International Stuttering Awareness Day) मनाया जाता है। 
  2. राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 22 अक्टूबर को नई दिल्‍ली में ‘पांचवें राष्‍ट्रीय जल पुरस्‍कार-2023’ प्रदान करेंगी। बता दें कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने 9 श्रेणियों में 38 विजेताओं की घोषणा की है। 
  3. प्रधानमंत्री ‘नरेंद्र मोदी’ कज़ान में ‘ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2024’ में भाग लेने के लिए रूस की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए हैं। 
  4. जर्मनी के चांसलर ‘ओलाफ शोल्ज़’ (Olaf Scholz) 7वें अंतर-सरकारी परामर्श में भाग लेने के लिए 24 अक्टूबर से भारत की तीन दिन की यात्रा पर रहेंगे।
  5. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सिंगापुर के रक्षा मंत्री डॉ. एनजी इंग हेन 22 अक्टूबर को नई दिल्ली में छठी भारत-सिंगापुर रक्षा मंत्रियों की वार्ता की सह-अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाना है। 
  6. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान ‘हरमनप्रीत कौर’ को ICC महिला T-20 विश्व कप 2024 प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ टीम में शामिल किया गया है। 
  7. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 अक्टूबर को गांधीनगर के महात्मा मंदिर में 14वें अखिल भारतीय नागरिक सुरक्षा एवं होम गार्ड सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। 
  8. वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ‘एस. गोपालकृष्णन’ (S. Gopalakrishnan) कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के नए अध्यक्ष बने है।
  9. भारतीय मूल के ‘प्रभाकर राघवन’ (Prabhakar Raghavan) गूगल के नए चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) बने हैं।
  10. ‘अभ्युदय जिंदल’ को ‘भारतीय चैंबर ऑफ कॉमर्स’ (ICC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।  
  11. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पांच और राष्ट्रीयकृत बैंकों में बोर्ड स्तर से नीचे ‘मुख्य महाप्रबंधक’ (सीजीएम) पद के सृजन को मंजूरी दी है।
  12. केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने केरल के करियावट्टोम में ‘लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय’ में 300 बिस्तर वाले लड़कियों के हॉस्टल का उद्घाटन किया है।
  13. पुरुष T-20 इमर्जिंग टीम एशिया कप क्रिकेट में भारत A ने ‘संयुक्त अरब अमीरात’ को सात विकेट से हराया है।
  14. राजधानी दिल्ली में 21 अक्टूबर को 15वें क्‍लाईडोस्कोप शैक्षणिक सम्‍मेलन की शुरूआत हुई है। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम का विषय है: सतत विश्‍व के लिए नवाचार और डिजिटल परिवर्तन।
  15. केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने 21 अक्टूबर को नई दिल्ली में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की समस्‍याओं के समाधान के लिए ‘ई-श्रम पोर्टल’ (e-Shram Portal) शुरू किया है। 

यह भी पढ़ें – स्कूल असेंबली के लिए 22 अक्टूबर की मुख्य समाचार सुर्खियां

22 अक्टूबर 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-

1. इंडोनेशिया के नए राष्‍ट्रपति का पदभार किसने संभाला है?

(A) जोको विडोडो
(B) प्राबोवो सुबियांतो
(C) सुसीलो बाम्बांग युद्धोयोनो
(D) मेगावती सुकर्णोपुत्री
उत्तर- प्राबोवो सुबियांतो

2. पंचायती राज मंत्रालय ग्रामीण भारत के सशक्तीकरण के लिए कहाँ राष्ट्रीय पंचायत सम्मेलन आयोजित करेगा?

(A) नई दिल्ली 
(B) बेंगलुरु 
(C) हैदराबाद
(D) लखनऊ 
उत्तर- हैदराबाद

3. राज्‍य की जनता को भूमि अधिकार प्रदान करने के लिए किस राज्य ने ‘मिशन बसुंधरा’ के तीसरे चरण की शुरूआत की है?

(A) असम 
(B) राजस्थान
(C) त्रिपुरा 
(D) मेघालय
उत्तर- असम 

4. राष्ट्रीय पैरा-तैराकी चैंपियनशिप 2024 में पुरुषों की एस-4 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में किसने स्वर्ण पदक जीता है?

(A) लाखन सिंह
(B) अर्जुन काधे 
(C) ऋत्विक बोलिपल्ली
(D) अमित सिंह 
उत्तर- लाखन सिंह

5. 18वें प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन कौनसी राज्य सरकार करेगी?

(A) त्रिपुरा 
(B) ओडिशा
(C) गुजरात  
(D) महाराष्ट्र 
उत्तर- ओडिशा 

यह भी पढ़ें – 21 अक्टूबर 2024 हिंदी करंट अफेयर्स

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स 2024 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*