Today’s Current Affairs in Hindi | 17 जून 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 17 June 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 17 जून के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. हर वर्ष 17 जून को दुनियाभर में विश्व मरुस्थलीकरण और सूखा रोकथाम दिवस (World Day to Combat Desertification and Drought) मनाया जाता है।
  2. ICC T-20 क्रिकेट विश्वकप में पाकिस्तान ने ‘आयरलैंड’ को तीन विकेट से हराया है।
  3. हिंदी लेखक ‘गौरव पांडे’ को साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2024 प्रदान किया जाएगा।
  4. ‘मध्य प्रदेश’ के दो सीएम राइज़ स्कूलों को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ 10 स्कूलों में चुना गया है। 
  5. अमरीका और भारत की रणनीतिक साझेदारी फोरम की 7वीं वार्षिक लीडरशिप शिखर बैठक ‘वांशिगटन’ में शुरू होगी।
  6. भारतीय वायुसेना की टुकड़ी ने ‘अभ्यास रेड फ्लैग 2024’ में सफलतापूर्वक भाग लिया है। 
  7. भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने संसद भवन परिसर में नवनिर्मित ‘प्रेरणा स्थल’ का उद्घाटन किया है। 
  8. भारत और ‘कंबोडिया’ के बीच पहली सीधी अंतर्राष्‍ट्रीय उडान सेवा की शुरूआत हुई है। 
  9. भारतीय ऑफ-स्पिनर ‘रविचंद्रन अश्विन’ ने अपनी आत्मकथा ‘आई हैव द स्ट्रीट्स: ए कुट्टी क्रिकेट स्टोरी’ का विमोचन किया है।
  10. ‘केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड’ ने भारतीय सीमा शुल्क के नाम पर की जाने वाली धोखाधड़ी के खिलाफ अभियान चलाया है।

यह भी पढें – 1858 में आज ही के दिन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का हुआ था निधन

17 जून 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. प्रतिष्ठित ‘वी. शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से किसे सम्मानित किया जाएगा?

(A) एसएस राजामौली
(B) सुब्बैया नल्लामुथु
(C) करण जौहर 
(D) अनुराग कश्यप
उत्तर- सुब्बैया नल्लामुथु

2. लोकप्रिय ‘हेमिस त्से चू’ महोत्सव कहाँ शुरू हुआ है?

(A) शिमला 
(B) देहरादून
(C) कोहिमा  
(D) लद्दाख 
उत्तर- लद्दाख 

3. यूनेस्को ने प्रतिष्ठित ‘प्रिक्स वर्सेल्स’ पुरस्कार के लिए किस भारतीय संग्रहालय का चयन किया है?

(A) राष्ट्रीय संग्रहालय
(B) स्‍मृतिवन भूकम्प स्‍मृति संग्रहालय
(C) सारनाथ संग्रहालय
(D) जवाहरलाल नेहरू संग्रहालय
उत्तर-स्‍मृतिवन भूकम्प स्‍मृति संग्रहालय

4. 18वां मुंबई अंतरराष्‍ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव कहाँ शुरू हुआ है?  

(A) मुंबई  
(B) बेंगलुरु
(C) चेन्नई 
(D) अहमदाबाद
उत्तर- मुंबई  

5. तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम का नया एग्जीक्यूटिव ऑफिसर किसे नियुक्त किया गया है?

(A) अमित सक्सेना 
(B) मोहन सहगल
(C) जे श्यामला राव
(D) पवन चौधरी
उत्तर- जे श्यामला राव

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स 2024 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*