Today’s Current Affairs in Hindi | 09 जुलाई 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 09 July 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 09 जुलाई के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. हर वर्ष 09 जुलाई को भारत में ‘राष्ट्रीय डिंपल दिवस’ (National Dimples Day) मनाया जाता है। 
  2. यूक्रेन के राष्ट्रपति व्‍लादिमिर ज़ेलेंस्की और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने वरसॉ में ‘द्विपक्षीय सुरक्षा समझौते’ पर हस्ताक्षर किए हैं। 
  3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉस्को में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ भारत और रूस के बीच ‘22वें वार्षिक शिखर सम्मेलन’ की सह अध्यक्षता करेंगे।
  4. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भुवनेश्वर के निकट हरिदमदा गांव में ब्रह्माकुमारी के ‘दिव्य रिट्रीट सेंटर’ का उद्घाटन किया हैं।  
  5. पेरिस डायमंड लीग में केन्या की मध्यम दूरी की धावक ‘फेथ किपयेगॉन’ (Faith Kipyegon) ने अपना ही 1500 मीटर दौड़ का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 
  6. प्रख्यात तमिल लेखिका ‘शिवशंकरी’ को डॉ. सी नारायण रेड्डी राष्ट्रीय साहित्य पुरस्कार 2024 के लिए नामित किया गया है।
  7. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री ‘गेब्रियल अटल’ का इस्तीफा अस्‍वीकार किया है।
  8. जापान के पश्चिमी ओगासावारा द्वीप समूह में ‘6.3 तीव्रता’ का भूकंप दर्ज किया गया है।
  9. दिल्‍ली के उप-राज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना ने नई दिल्‍ली नगर पालिका परिषद के कन्वेंशन सेंटर में ‘सार्वजनिक मनोरंजन पोर्टल’ लॉन्‍च किया है।
  10. ‘भारत’ ने सेंट डेनिस री-यूनियन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष और महिला सिंगल्स खिताब जीत लिए हैं। 

यह भी पढ़ें – 1875 में आज ही के दिन भारत के पहले ‘स्टॉक एक्सचेंज’ बम्बई स्टाॅक एक्सचेंज की हुई थी स्थापना

09 जुलाई 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रक्षा अलंकरण समारोह में कितने कीर्ति चक्र प्रदान किए हैं?

(A) 05
(B) 10
(C) 12
(D) 15
उत्तर- 10

2. NCPCR ने किस राज्य की अभ्रक खदानों को ‘बाल श्रम मुक्त’ घोषित किया है?

(A) छत्तीसगढ़
(B) गुजरात  
(C) झारखंड
(D) मणिपुर 
उत्तर- झारखंड 

3. डायमंड लीग 2024 में पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में किसने राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया है?

(A) अविनाश साबले
(B) अमोस सेरेम 
(C) मोहम्मद अमीन झिनाउई 
(D) मोहन सहगल 
उत्तर- अविनाश साबले

4. ‘33वे मैंगो फेस्टिवल’ का किस केंद्र शासित प्रदेश में समापन हुआ है?

(A) जम्मू-कश्मीर 
(B) अंडमान निकोबार
(C) लद्दाख 
(D) दिल्ली 
उत्तर- दिल्ली 

5. एशियाई डबल्स स्क्वाश चैंपियनशिप में किस भारतीय खिलाड़ी ने दो गोल्ड मेडल जीते हैं?

(A) अनुराग शर्मा 
(B) अभय सिंह 
(C) कर्ण सिंह 
(D) वेलावन सेंथिलकुमार
उत्तर- अभय सिंह 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स 2024 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*