Today’s Current Affairs in Hindi | 07 सितंबर 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 07 September 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 07 सितंबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. देशभर में 07 सितंबर से ‘गणेशोत्सवशुरू हो रहा है। 10 दिन तक चलने वाले उत्सव के दौरान गणपति बप्‍पा की पूजा की जाती हैं और अंतिम दिन प्रतिमा को धूमधाम से विसर्जित किया जाता है।  
  2. प्रतिवर्ष 07 सितंबर को ‘ब्राज़ील का स्वतंत्रता दिवस’ (The Independence Day of Brazil) मनाया जाता है। 
  3. भारत ने अग्नि 4 बैलिस्टिक मिसाइल का ओडिशा में एकीकृत परीक्षण रेंज से सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया है। 
  4. स्‍पेन में अंडर-20 विश्व कुश्‍ती चैंपियनशिप में भारत की नितिका ने रजत पदक जीता है।
  5. पेरिस पैरालंपिक 2024 में ‘प्रवीण कुमार’ ने पुरुषों की ऊंची कूद टी64 स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। 
  6. केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 07 सितंबर को बिहार के ‘दरभंगा’ और ‘मुजफ्फरपुर’ में दो अत्‍याधुनिक सुविधाओं से लैस अस्‍पतालों का उद्घाटन करेगें। 
  7. पेरिस पैरालंपिक 2024 में ‘होकाटो होतोज़े सेमा’ ने पुरुषों की शॉट पुट एफ57 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है।  
  8. भारत ने मॉर्गन स्टेनली कैपिटल इंटरनेशनल के इमर्जिंग मार्केट्स इन्वेस्टेबल मार्केट सूचकांक में ‘चीन’ को पीछे छोड़ दिया है। 
  9. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने 9 अन्य हवाईअड्डों पर ‘डिजी यात्रा सुविधा’ (Digi Yatra Facility) का उद्घाटन किया है। 
  10. प्रधानमंत्री गतिशक्ति पहल के अंतर्गत ‘नेटवर्क प्‍लानिंग समूह’-NPG की 78वीं बैठक नई दिल्‍ली में संपन्न हुई है। 
  11. हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले पहलवान बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट ‘इंडियन नेशनल कांग्रेस’ पार्टी में शमिल हुए हैं। 
  12. रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने 06 सितंबर, 2024 को ‘रांची’ में पूर्व सैनिकों (ईएसएम) के लिए एक नौकरी मेले का उद्घाटन किया है।

यह भी पढ़ें –  2004 में आज ही के दिन टाइगर वुड्स को पीछे छोड़कर वर्ल्ड के नंबर-1 गोल्फर बने थे फिजी के विजय सिंह

07 सितंबर 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाँ ‘जल संचय जनभागीदारी’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया है?

(A) बेंगलुरु 
(B) पटना 
(C) जयपुर 
(D) सूरत 
उत्तर- सूरत 

2. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने किसे देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्‍त किया है?

(A) मिशेल बार्नियर
(B) गेब्रिएल एटल 
(C) जीन कास्टेक्स
(D) एडवर्ड फिलिप
उत्तर- मिशेल बार्नियर

3. भारत और यूनेस्को ने कहाँ मुख्य विज्ञान सलाहकार गोलमेज सम्मेलन (CSAR) के 2024 संस्करण का सह-आयोजन किया है?

(A) दोदोमा 
(B) सिनसिनाटी 
(C) लंदन 
(D) पेरिस
उत्तर- पेरिस

4. भारत की पहली फैशन पूर्वानुमान पहल ‘विज़ियो एनएक्सटी’ का शुभारंभ किसने किया है?

(A) अनुराग ठाकुर
(B) गिरिराज सिंह
(C) अनुप्रिया पटेल
(D) डॉ. जितेंद्र सिंह
उत्तर- गिरिराज सिंह

5. उत्तरी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की दूसरी क्षेत्रीय बैठक कहाँ आयोजित की गई है?

(A) शिलांग 
(B) चंडीगढ़ 
(C) आसनसोल
(D) डिब्रूगढ़
उत्तर- चंडीगढ़ 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स 2024 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*