Today’s Current Affairs in Hindi | 04 सितंबर 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 04 September 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 04 सितंबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. भारत में प्रतिवर्ष 04 सितंबर को ‘राष्ट्रीय वन्यजीव दिवस’ (National Wildlife Day 2024) मनाया जाता है। 
  2. पश्चिम बंगाल विधानसभा में 03 सितंबर को ‘अपराजिता महिला एवं बाल (पश्चिम बंगाल आपराधिक कानून संशोधन) विधेयक’ (Aparajita Bill) सर्वसम्मति से पारित हुआ है।
  3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 04 सितंबर को ब्रुनेई के ‘सुल्तान हाजी हसनल बोल्किया’ के साथ वार्ता करेंगे। 
  4. पेरिस पैरालंपिक 2024 में ‘शीतल देवी’ और ‘राकेश कुमार’ की जोड़ी ने मिक्‍स्‍ड टीम कंपाउंड तीरंदाजी स्‍पर्धा में इटली की एलेनोरा सार्ती और माटेओ बोनासीना की जोड़ी को हराकर कांस्‍य पदक अपने नाम किया है। 
  5. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में 04 सितंबर को नई दिल्ली में केंद्र और त्रिपुरा सरकार, नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (एनएलएफटी) तथा ऑल त्रिपुरा टाइगर फोर्स (एटीटीएफ) के प्रतिनिधियों के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। 
  6. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 04 सितंबर को महाराष्ट्र के लातूर जिले के उदगीर में ‘विश्वशांति बुद्ध विहार’ का उद्घाटन करेंगी।
  7. जैवलिन थ्रोअर ‘सुमित अंतिल’ (Sumit Antil) ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में गोल्ड मेडल जीता है।
  8. वाराणसी में शुरू की गई ‘लैब मित्र’ पहल को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन 2024 में ‘राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस गोल्ड अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। 
  9. भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) ‘गिरीश चंद्र मुर्मु’ ने संयुक्‍त अरब अमीरात लेखा देयता प्राधिकरण के अध्यक्ष के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान UAE लेखा देयता प्राधिकरण के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।
  10. 12 दिवसीय ‘अखिल भारतीय राष्ट्रीय कैडेट कोर थल सैनिक शिविर’ 03 सितंबर से नई दिल्ली में शुरू हो रहा है, जिसमें 1547 कैडेट्स भाग लेंगे। 
  11. उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने लखनऊ छावनी के सूर्य खेल परिसर में तीन दिवसीय ‘सशस्‍त्र बल उत्‍सव’ का शुभारंभ किया है।
  12. भारत और यूनेस्को 6 सितंबर, 2024 को फ्रांस के पेरिस में मुख्य विज्ञान सलाहकार गोलमेज सम्मेलन के 2024 संस्करण का सह-आयोजन करेंगे। 

यह भी पढ़ें – 1997 में आज ही के दिन कवि, नाटककार और सामाजिक विचारक धर्मवीर भारती का हुआ था निधन

04 सितंबर 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-

1. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली ने किस देश में अपना नया परिसर खोला है?

(A) आयरलैंड 
(B) कतर 
(C) अजरबैजान 
(D) संयुक्त अरब अमीरात
उत्तर- संयुक्त अरब अमीरात 

2. भारतीय नौसेना का पी-8 आई विमान किस देश में अभ्यास वरुण के 22वें संस्करण में भाग लेने के लिए पहुंचा है?

(A) इटली 
(B) जापान
(C) फ्रांस  
(D) अमेरिका
उत्तर- फ्रांस 

3. विश्व बधिर शूटिंग चैंपियनशिप 2024 में किस भारतीय निशानेबाज ने दूसरी बार स्वर्ण पदक जीता है?

(A) रुबीना फ्रांसिस 
(B) प्रीति पाल
(C) अनुया प्रसाद
(D) अंजलि श्रीवास्तव
उत्तर- अनुया प्रसाद

4. किस देश के ऐतिहासिक ‘नल्‍लूर कंडासामी मंदिर’ में वार्षिक रथ महोत्‍सव का आरंभ हुआ है? 

(A) कंबोडिया  
(B) श्रीलंका 
(C) वियतनाम  
(D) नेपाल 
उत्तर- श्रीलंका 

5. उत्तर प्रदेश सरकार किस विश्वविद्यालय में वैदिक- थ्री-डी संग्रहालय का निर्माण कराएगी?

(A) बनारस हिंदू विश्वविद्यालय 
(B) संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय
(C) इलाहाबाद विश्वविद्यालय 
(D) चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय
उत्तर- संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स 2024 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*