Today School Assembly News Headlines (12 July) : स्कूल असेंबली के लिए 12 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
Today School Assembly News Headlines in Hindi (12 July)

स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा लंबे समय से एक परंपरा रही है। प्रत्येक शिक्षक और छात्र को सभा के लिए हॉल में या शैक्षणिक संस्थान के मैदान में एकत्र होना होता है। प्रार्थना सभा का समय तो बदल सकता है लेकिन इसकी मुख्य गतिविधियां नहीं बदलती हैं और इन गतिविधियों में स्टूडेंट्स के लिए बताई जाने वाली रोजाना के समाचारों की सुर्खियां भी शामिल हैं। इसलिए आज के इस ब्लाॅग में हम Today School Assembly News Headlines in Hindi (12 July) जानेंगे।

Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (12 July)

Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (12 July) इस प्रकार हैंः

  • सरकार का इरादा 2030 तक देश के अन्वेषण क्षेत्र को दस लाख वर्ग किलोमीटर तक बढ़ाने का है: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी।
  • सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG की सुनवाई 18 जुलाई के लिए टाली।
  • पीएम मोदी ने केंद्रीय बजट से पहले नीति आयोग में प्रख्यात अर्थशास्त्रियों से मुलाकात की।
  • सीजेआई चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट में मल्टी फैसिलिटेशन सेंटर का उद्घाटन किया।
  • केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने फोटो प्रदर्शनी थाईलैंड-भारत की परस्पर विरासत: बौद्ध धर्म में आस्था की धारा का उद्घाटन किया।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला।
  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में परिवर्तित मौजूदा जिला और रेफरल अस्पतालों को केंद्र से धन मिलना जारी रहेगा।
  • नई दिल्ली में बिम्सटेक विदेश मंत्रियों की दूसरी बैठक शुरू होगी। 

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

स्कूल असेंबली के लिए शिक्षा की समाचार सुर्खियां क्या हैं?

स्कूल असेंबली के लिए करियर, नौकरियों और शिक्षा की समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • JoSAA Counseling 2024 Seat Allotment Result Round 4 : जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने राउंड 4 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 10 जुलाई 2024 को शाम 5 बजे जारी कर दिया है। 
  • इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने 11 जुलाई को सर्टिफाइड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (CMA) प्रोग्राम के जून 2024 सत्र के परिणामों की घोषणा की है।
  • एसएससी जीडी रिजल्ट 2024: 38,000 से अधिक महिला आवेदक और 3 लाख से अधिक पुरुष उम्मीदवार पास हुए हैं।
  • CUET रिजल्ट 2024 : NTA जल्द ही CUET UG परिणाम घोषित करेगा।
  • NEET MDS 2024 राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम घोषित।

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For National in Hindi)

राष्ट्रीय के लिए स्कूल असेंबली समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • उत्तर प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और राहत अभियान के लिए सेना बुलाई गई।
  • महाराष्ट्र विधानसभा के दोनों सदनों को संबोधित करेंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़।
  • आईएमडी ने गोवा में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया।
  • महाराष्ट्र: धर्मवीर स्वराज्य रक्षक छत्रपति संभाजी महाराज मुंबई तटीय सड़क (दक्षिण) परियोजना का तीसरा चरण शुरू हो गया है।
  • पुरी रथ यात्रा के दौरान हेरा पंचमी की रस्म निभाई गई।
  • कृषि नेतृत्व पुरस्कार 2024: नागालैंड को बागवानी में सर्वश्रेष्ठ राज्य चुना गया।

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For International in Hindi)

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • लगातार बारिश के कारण इंडोनेशिया में भूस्खलन के कारण फंसे खनिकों की तलाश रोकी गई।
  • फिलीपींस के सुल्तान कुदरत प्रांत में 7.0 तीव्रता का भूकंप आया।
  • थाईलैंड के विदेश मंत्री बिम्सटेक विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए नई दिल्ली पहुंचे।
  • मानसून का मौसम नेपाल में भारी बारिश और बाढ़ के कारण कई चुनौतियां लेकर आया।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने जोर दिया कि रूस पर बढ़त बनाए रखने के लिए नाटो सदस्यों को औद्योगिक क्षमताओं को बढ़ाना चाहिए।
  • नॉर्वे यूक्रेन को छह एफ-16 लड़ाकू विमान दान करने के लिए तैयार।
  • दुबई में खाद्य और पेय पदार्थों पर भारत-जीसीसी क्रेता-विक्रेता की चौथी बैठक आयोजित हुई।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For Sports in Hindi)

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • एन श्रीराम बालाजी-गोंजालो एस्कोबार ब्रावो ओपन चैलेंजर में पुरुष युगल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे।
  • इंग्लैंड ने नीदरलैंड के खिलाफ 2-1 की जीत के बाद यूईएफए यूरोपीय चैंपियंस 2024 के फाइनल में प्रवेश किया।
  • कोलंबिया ने उरुग्वे को 1-0 से हराकर कोपा अमेरिका 2024 के फाइनल में प्रवेश किया।
  • विंबलडन टेनिस: एलेना रयबाकिना महिला एकल सेमीफाइनल में बारबोरा क्रेजिकोवा से भिड़ेंगी।
  • एन श्रीराम बालाजी-गोंजालो एस्कोबार ब्रावो ओपन चैलेंजर में पुरुष युगल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे।
  • पैरा शूटर रुबीना फ्रांसिस और स्वरूप उनहालकर ने ओलंपिक कोटा हासिल किया।
  • भारत ने हरारे में तीसरे टी20 मैच में जिम्बाब्वे को 23 रन से हराया।
  • राष्ट्रपति मुर्मू ने डूरंड कप ट्रॉफी 2024 का अनावरण किया।
  • विंबलडन: रूस के डेनियल मेदवेदेव ने क्वार्टर फाइनल में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जैनिक सिनर को हराया।

आज का इतिहास (Today History in Hindi)

12 जुलाई के इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैंः

  • 2003 में आज ही के दिन उत्तर और दक्षिण कोरिया परमाणु हथियार मुद्दे पर बातचीत के लिए सहमत हुए थे।
  • 2001 में 12 जुलाई को ही भारत और बांग्लादेश अगरतल्ला और ढाका के बीच ‘मैत्री’ बस सेवा शुरू हुई थी। 
  • 1998 में आज ही के दिन 16वें वर्ल्ड कप फुटबाल के फाइनल में फ्रांस ने ब्राजील को 3-0 से हराया था।
  • 1989 में 12 जुलाई को ही दक्षिण कोरिया के सियोल में लोटे वर्ल्ड एडवेंचर को खोला गया था।
  • 1960 में 12 जुलाई को ही भागलपुर और रांची यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई थी।
  • 1935 में 12 जुलाई को ही बेल्जियम ने तत्कालीन सोवियत संघ को मान्यता दी थी।
  • 1918 में आज ही के दिन टोकायाम की खाड़ी में जापानी युद्धपोत में विस्फोट होने से 500 लोगों की जान चली गई थी।
  • 1912 में 12 जुलाई को ही ‘क्वीन एलिजाबेथ’ अमेरिका में प्रदर्शित होने वाली पहली विदेशी फिल्म बनी थी।
  • 1982 में आज ही के दिन भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल का जन्म हुआ था।
  • 1965 में 12 जुलाई के दिन ही क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर का जन्म हुआ था।
  • 1909 में आज ही के दिन हिंदी फिल्मों के निर्देशक बिमल राय का जन्म हुआ था।
  • 1895 में 12 जुलाई के दिन ही हिंदी के प्रसिद्ध उपन्यास लेखक दुर्गा प्रसाद खत्री का जन्म हुआ था।
  • 2012 में 12 जुलाई के दिन ही विश्व प्रसिद्ध पहलवान और फ़िल्मों के अभिनेता दारा सिंह का निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें- Today’s News in English: Check out the School Assembly News Headlines for 12 July 2024

आज का सुविचार (Thought of The Day in Hindi for School Assembly)

स्कूल असेंबली के लिए आज का विचार इस प्रकार हैः

सीखने के लिए जुनून पैदा कीजिये, यदि आप ऐसा करते हैं, तो आप कभी भी आगे बढ़ने से नहीं घबराएंगे– एंथोनी जे डी एंजेलो।

संबंधित ब्लाॅग्स

स्कूल असेंबली के लिए 1 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 2 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 3 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 4 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 5 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 6 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 7 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 8 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 9 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 10 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियां

आशा है कि आपको Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (12 July) का आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह की अन्य न्यूज अपडेट्स के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*