स्कूल असेंबली के लिए 19 जनवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
स्कूल असेंबली के लिए 19 जनवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां

स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा एक नियमित और महत्वपूर्ण गतिविधि है, जिसमें सभी शिक्षक और छात्र निर्धारित समय पर मैदान या हॉल में एकत्र होते हैं। प्रार्थना सभा में प्रतिदिन छात्रों द्वारा समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की जाती हैं, जो उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, खेल और शिक्षा से अवगत कराती हैं। इस लेख में 19 जनवरी की स्कूल असेंबली के लिए प्रमुख समाचार सुर्खियां दी गई हैं, ताकि छात्र उन्हें आत्मविश्वास के साथ वाचन कर सकें। सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं।

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 19 जनवरी 2026

अब जानते हैं देश से जुड़ी 19 जनवरी की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं।

  1. भारत में हर वर्ष 19 जनवरी को ‘राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल’ (NDRF) का स्थापना दिवस मनाया जाता है।
  2. भारत में प्रतिवर्ष 19 जनवरी को ‘कोकबोरोक दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। बताना चाहेंगे त्रिपुरा की एकमात्र मान्यता प्राप्त भाषा ‘कोकबोरोक’ को वर्ष 1979 में राज्य की आधिकारिक भाषा घोषित किया गया था।
  3. UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान 19 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे। यह राष्ट्रपति बनने के बाद उनकी तीसरी और पिछले दस साल में भारत की पांचवीं आधिकारिक यात्रा होगी।
  4. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 19 जनवरी को उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान लगाया है। वहीं दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और बिहार में भी घना कोहरा छाया रहेगा।
  5. विश्व आर्थिक मंच का 56वां वार्षिक सम्मेलन 19 जनवरी से स्विट्ज़रलैंड के दावोस में शुरू होगा, जिसमें 3,000 से अधिक वैश्विक नेता भाग लेंगे। पांच दिन के इस सम्मेलन में 100 से अधिक भारतीय CEO और सरकारी प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
  6. पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में 830 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
  7. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन 19 जनवरी से शुरू होंगे। नामांकन सुबह 2 बजे से दोपहर 4 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे।
  8. भारतीय रेल अगले दो साल में लगभग 7,900 किलोमीटर से अधिक लंबाई की पटरियों के नवीनीकरण की योजना बना रही है।
  9. सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने नई दिल्ली में ‘पीएम विश्वकर्मा हाट 2026’ का उद्घाटन किया।
  10. पीएम नरेंद्र मोदी ने असम के नागांव जिले के कलियाबोर में 6,950 करोड़ रुपये से अधिक की काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना की आधारशिला रखी।
  11. बिजली वितरण कंपनियों ने वित्त वर्ष 2024-25 में 2,701 करोड़ रुपये का सकारात्मक कर पश्चात लाभ (PAT) दर्ज किया है। विद्युत मंत्रालय के अनुसार, राज्य विद्युत बोर्डों के विखंडन और निगमित किए जाने के बाद पिछले कई वर्षों तक वितरण कंपनियां PAT के मामले में घाटे में थीं।
  12. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो पर 22 करोड़ 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। यह जुर्माना दिसंबर में इंडिगो द्वारा कई उड़ानों में देरी और रद्द करने के मामले के कारण लगाया गया।

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 19 जनवरी 2026

इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

  1. पोलैंड के उप-प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री रादोस्लाव सिकोरस्की तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं। वे 19 जनवरी को नई दिल्ली में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे।
  2. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड के अमेरिकी अधिग्रहण का विरोध करने वाले आठ यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाने का निर्णय लिया है। यह शुल्क डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, इंग्‍लैंड, नीदरलैंड, फ्रांस, जर्मनी और फिनलैंड पर लागू होगा।
  3. अमेरिकी प्रशासन ने 60 देशों को मसौदा चार्टर भेजा है, जिसमें सदस्यता तीन साल से अधिक बनाए रखने के लिए प्रत्येक देश से एक अरब डॉलर नकद योगदान देने का अनुरोध किया गया है। हर सदस्य देश चार्टर के लागू होने के समय से अधिकतम तीन साल तक ही इसमें शामिल रहेगा।
  4. भारत में अमेरिका के राजदूत और दक्षिण एवं मध्य एशिया के विशेष दूत सर्जियो गोर ने मुंबई के ताज पैलेस होटल में स्थित 26/11 स्मारक का दौरा किया। उन्होंने 6 अमेरिकी नागरिकों सहित 26/11 आतंकवादी हमले में शहीद हुए 166 लोगों को याद किया और सुरक्षा बलों के साहस की सराहना की।
  5. संस्कृति मंत्रालय और ‘अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ’ 24 जनवरी को नई दिल्ली में दूसरे वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन का आयोजन करेंगे। इस शिखर सम्मेलन का विषय “सामूहिक ज्ञान, एकजुट आवाज और पारस्परिक सह-अस्तित्व” है।

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 19 जनवरी 2026

अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नज़र डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं।

  1. BCCI ने फरवरी और मार्च में ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। बल्लेबाज भारती फुलमाली को पहली बार T-20 अंतरराष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है। वहीं हरमनप्रीत कौर T-20 और एकदिवसीय दोनों सीरीज में भारत की कप्तानी करेंगी, जबकि स्मृति मंधाना को उप-कप्तान नियुक्त किया गया है।

एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां

इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स।

  1. MP बोर्ड ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र इन्हें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
  2. राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने JEE (Main) 2026 सत्र 1 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। BE या B.Tech. के पेपर 1 में 21 से 24 जनवरी के बीच परीक्षा देने वाले उम्मीदवार NTA की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
  3. MP राज्य सेवा परीक्षा 2026 के ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं और यह प्रक्रिया 9 फरवरी तक जारी रहेगी। उम्मीदवार तय तारीख तक आवेदन फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं। परीक्षा का प्रीलिम्स चरण 26 अप्रैल को होगा।
  4. CBSE ने प्राइवेट छात्रों के लिए मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए हैं। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
  5. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 12वीं कक्षा की इंटरमीडिएट थ्योरी परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र अपने प्रवेश पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट intermediate.biharboardonline.com के School Login सेक्शन से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
  6. हरियाणा सरकार ने कक्षा 1 में प्रवेश के लिए नया नियम जारी किया है। अब स्कूल या अभिभावक अपने बच्चों को 6 वर्ष की उम्र से पहले कक्षा 1 में दाखिला नहीं दे सकेंगे।

आशा है कि आपको 19 जनवरी की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। डेली स्कूल असेंबली न्यूज पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रह सकते हैं। 

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*