स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना होता है। इसी उद्देश्य से यहां 11 जनवरी 2026 की ऐसी प्रमुख समाचार सुर्खियां शामिल की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र बिना अतिरिक्त व्याख्या के सहज रूप से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं, ताकि छात्र रोजमर्रा की घटनाओं की बुनियादी समझ विकसित कर सकें और असेंबली के दौरान आत्मविश्वास के साथ समाचार प्रस्तुत कर सकें। यहाँ दी गई सभी समाचार सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं।
स्कूल असेंबली के लिए आज की टॉप 10 हिंदी न्यूज हेडलाइंस 11 जनवरी 2026
नीचे 11 जनवरी 2026 की 10 प्रमुख खबरें दी गई हैं, जिन्हें स्कूल असेंबली में पढ़ा जा सकता है।
- प्रतिवर्ष 11 जनवरी को भारत में ‘राष्ट्रीय मानव तस्करी जागरूकता दिवस’ मनाया जाता है। यह दिन मानव तस्करी के प्रति जागरूकता फैलाने और इसके विरोध में लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है।
- पश्चिम बंगाल में SIR प्रक्रिया को लेकर बढ़ते राजनीतिक विवाद के बीच निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची की निगरानी के लिए चार नए विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं।
- नई दिल्ली में 53वां विश्व पुस्तक मेला आरंभ हुआ, जिसमें नौ दिन तक कई देशों के सैकड़ों प्रकाशक हिस्सा लेंगे।
- भारतीय नौसेना इस महीने 12 से 16 तारीख तक लक्षद्वीप में संयुक्त सेवा का बहु-विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर आयोजित कर रही है।
- जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ 12 जनवरी से दो दिन के भारत दौरे पर रहेंगे।
- पश्चिमी कमान के जीओसी-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने देश की रक्षा में साहस और समर्पण दिखाने वाले सैनिकों व इकाइयों को वीरता पुरस्कार प्रदान किए।
- केरल लोक भवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने न्यायमूर्ति सौमेन सेन को केरल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई।
- मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में 13 तारीख तक घने कोहरे का अनुमान है।
- 31 मार्च, 2026 से राष्ट्रव्यापी नशारोधी अभियान की शुरुआत की जाएगी, जिसका उद्देश्य तीन साल में देश को नशा-मुक्त बनाना है।
- संसद का बजट सत्र इस महीने 28 तारीख से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेगा। पहला चरण 13 फरवरी को समाप्त होगा और दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू होगा।
स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 11 जनवरी 2026
आज की मुख्य राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः-
- रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने हाइपरसोनिक मिसाइल कार्यक्रम के तहत ठंडा किए गए दीर्घकालिक स्क्रैमजेट इंजन का सफल जमीनी परीक्षण किया।
- गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में शीर्ष स्तरीय नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर (एनकोर्ड) की नौवीं बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें देश में मादक पदार्थों से निपटने के राष्ट्रीय प्रयासों की समीक्षा और मूल्यांकन किया गया।
- बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने तारिक रहमान को अपना नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह पद पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के निधन के बाद रिक्त हुआ था।
- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पीतमपुरा के सर्वोदय विद्यालय में 47वीं जूनियर बॉयज नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप का उद्घाटन किया और विजेता टीम के लिए 1 लाख रुपये पुरस्कार की घोषणा की।
- 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 के समापन कार्यक्रम में भाग लेंगे।
- दिल्ली सरकार ने नरेला एजुकेशन सिटी को विश्वस्तरीय एजुकेशन सिटी बनाने का निर्णय लिया है।
- केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल यूरोपीय संघ के व्यापार और आर्थिक सुरक्षा आयुक्त के साथ उच्च स्तरीय बातचीत के लिए ब्रुसेल्स पहुंचे।
स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 11 जनवरी 2026
आज की मुख्य अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः-
- दुबई में भारतीय व्यापार और व्यावसायिक परिषद (IBPC) ने भारतीय वाणिज्य दूतावास के सहयोग से विश्व हिंदी दिवस और प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक एवं विचार-विमर्श संध्या आयोजित की।
- तालिबान के वरिष्ठ सदस्य मुफ्ती नूर अहमद नूर नई दिल्ली के अफ़गानिस्तान दूतावास में कार्यवाहक प्रभारी-‘चार्ज डी अफेयर्स’ का पदभार संभालेंगे। इससे पहले वे अफ़गानिस्तान के विदेश मंत्रालय में प्रथम राजनीतिक विभाग के महानिदेशक थे।
- अमेरिका ने अपनी सेना द्वारा कब्जे में लिए गए तेल टैंकर पर मौजूद दो रूसी नागरिकों को रिहा कर दिया है, लेकिन चालक दल में शामिल यूक्रेन के 17, जॉर्जिया के 6 और भारत के 3 नागरिकों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।
- नेपाल सरकार ने वस्तुओं और सेवाओं की खरीद-बिक्री में नकद लेनदेन की सीमा पांच लाख नेपाली रुपये तय की है, ताकि मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध वित्तीय गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।
स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 11 जनवरी 2026
आज की मुख्य खेल समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः-
- मलेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट सुपर थाउज़ैंड के सेमीफाइनल मैच में पी.वी. सिंधु कुआलालंपुर में चीन की वांग झी यी से 16-21, 15-21 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।
एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां
आज की एजुकेशन न्यूज की मुख्य समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः-
- MP पुलिस ने SI और सुबेदार परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार esb.mp.gov.in वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 16 से 21 जनवरी के बीच होगी।
- NSUT में दिल्ली स्टार्टअप यूथ फेस्टिवल की शुरुआत हुई है, जो 14 जनवरी तक चलेगा और युवाओं को निवेशकों, सलाहकारों व उद्योग विशेषज्ञों से जुड़ने तथा पोर्टफोलियो बनाने का अवसर देगा।
- बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है और अब अभ्यर्थी 24 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए न्यूनतम आयु 17 वर्ष तय की गई है।
- IBPS ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और मैनेजमेंट ट्रेनी (MT XV) परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार इसे ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
- इंडियन एयरफोर्स ने कॉमन एडमिशन टेस्ट AFCAT 01/2026 की एग्जाम सिटी स्लिप जारी की है और परीक्षा शहर का विवरण अभ्यर्थियों को ईमेल व मोबाइल के माध्यम से दिया गया है।
- UPSC ने NDA और NA-I परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी हैं। इस भर्ती परीक्षा में कुल 394 पद भरे जाएंगे और परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी।
- RRVUNL ने टेक्नीशियन प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार इसे ऑफिशियल वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 24 से 27 नवंबर के बीच हुई थी।
आशा है कि आपको 11 जनवरी की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। डेली स्कूल असेंबली न्यूज पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रह सकते हैं।
One app for all your study abroad needs





60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!
