राजस्थान पटवारी परीक्षा का आयोजन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर (RSMSSB) द्वारा राज्य के राजस्व विभाग में पटवारी पदों की भर्ती के लिए किया जाता है। पटवारी की भूमिका भूमि अभिलेखों के रखरखाव, फसल विवरण, नक्शा संधारण और स्थानीय प्रशासनिक कार्यों में महत्वपूर्ण होती है। करियर की दृष्टि से यह एक प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी है, जिसमें स्थायित्व और प्रमोशन की संभावनाएं हैं। परीक्षा में सफलता के लिए अभ्यर्थियों को इसके अपडेटेड सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की संपूर्ण जानकारी होना आवश्यक है। कैंडिडेट्स RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से नवीनतम सिलेबस और परीक्षा फॉर्मेट डाउनलोड कर सकते हैं।
| राज्य | राजस्थान |
| पद का नाम | पटवारी |
| संगठन | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) |
| शैक्षिक योग्यता | स्नातक डिग्री, देवनागरी लिपि में प्रोफिशिएंसी, कंप्यूटर में प्रोफिशिएंसी |
| आयु | 18 वर्ष से 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन |
This Blog Includes:
राजस्थान पटवारी परीक्षा का विषयवार सिलेबस
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर (RSMSSB) पटवारी परीक्षा के पाठ्यक्रम का विवरण नीचे दिया गया है:
भारत का सामान्य विज्ञान, इतिहास, राजनीति और भूगोल: सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स
- विज्ञान के सामान्य आधारभूत तत्व एवं दैनिक विज्ञान, मानव शरीर, आहार एवं पोषण, स्वास्थ्य देखभाल
- प्राचीन एवं मध्यकालीन भारत के इतिहास की प्रमुख विशेषताएँ एवं महत्वपूर्ण ऐतिहासिक (18वीं शताब्दी के मध्य से वर्तमान तक) घटनाएं
- भारतीय संविधान, राजनीतिक व्यवस्था एवं शासन प्रणाली, संवैधानिक विकास
- भारत की भौगोलिक विशेषताएं, पर्यावरणीय एवं पारिस्थितिकीय परिवर्तन एवं इनके प्रभाव
- समसामयिक राष्ट्रीय घटनाएं
राजस्थान का भूगोल, इतिहास, संस्कृति और राजनीति
- राजस्थान के इतिहास की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं
- राजस्थान की प्रशासनिक व्यवस्था राज्यपाल, राज्य विधान सभा, उच्च न्यायालय, राजस्थान लोक सेवा आयोग, जिला प्रशासन, राज्य मानवाधिकार आयोग, राज्य निर्वाचन आयोग, लोकायुक्त, राज्य सूचना आयोग, लोक नीति
- सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दे।
- स्वतंत्रता आंदोलन, जन-जागरण एवं राजनीतिक एकीकरण।
- लोक कलाऐं, चित्रकलाऐं और हस्तशिल्प एवं स्थापत्य।
- मेले, लोकसंगीत एवं लोकनृत्य।
- राजस्थानी संस्कृति एवं विरासत, साहित्य।
- राजस्थान के धार्मिक आन्दोलन, संत एवं लोकदेवता।
- महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल।
- राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व।
सामान्य अंग्रेजी और हिंदी
(i) सामान्य हिंदी
- दिए गए शब्दों की संधि एवं शब्दों का संधि-विच्छेद।
- उपसर्ग एवं प्रत्यय-इनके संयोग से शब्द संरचना तथा शब्दों से उपसर्ग एवं प्रत्यय को पृथक करना, इनकी पहचान।
- समस्त (सामासिक) पद की रचना करना, समस्त (सामासिक) पद का विग्रह करना।
- शब्द युग्मों का अर्थ भेद।
- पर्यायवाची शब्द और विलोम शब्द।
- शब्द शुद्धि – दिये गये अशुद्ध शब्दों को शुद्ध लिखना।
- वाक्य शुद्धि – वर्तनी संबंधी अशुद्धियों को छोड़कर वाक्य संबंधी अन्य व्याकरणीय अशुद्धियो का शुद्धीकरण।
- वाक्यांश के लिये एक उपयुक्त शब्द।
- पारिभाषिक शब्दावली-प्रशासन से संबंधित अंग्रेजी शब्दों के समकक्ष हिंदी शब्द।
- मुहावरे एवं लोकोक्ति
(ii) General English
- Comprehension of unseen passage.
- Correction of common errors; correct usage.
- Synonym/ antonym.
- Phrases and idioms.
मानसिक क्षमता और तर्क, बुनियादी संख्यात्मक दक्षता
- श्रृंखला/सादृश्य बनाना।
- आकृति मैट्रिक्स प्रश्न, वर्गीकरण।
- वर्णमाला परीक्षण।
- अंश और निष्कर्ष।
- रक्त संबंध।
- कोडिंग-डिकोडिंग।
- दिशा बोध परीक्षण।
- बैठने की व्यवस्था।
- इनपुट आउटपुट।
- संख्या रैंकिंग और समय वर्ग।
- निर्णय लेना।
- शब्दों की तार्किक व्यवस्था।
- लापता वर्ण/संख्या डालना। गणितीय संक्रियाएँ, औसत, अनुपात।
- क्षेत्रफल और आयतन।
- प्रतिशत।
- साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज।
- एकात्मक विधि।
- लाभ और हानि।
सामान्य कंप्यूटर
- बेसिक कंप्यूटर
- कंप्यूटर की विशेषताएँ।
- कंप्यूटर संगठन जिसमें RAM, ROM, फाइल सिस्टम, इनपुट डिवाइस, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर शामिल हैं-
- हार्डवेयर और सॉफ़्टवेयर के बीच संबंध।
- ऑपरेटिंग सिस्टम
- MS-ऑफ़िस (वर्ड, एक्सेल/स्प्रेड शीट, पावर पॉइंट का एक्सपोजर)
नोट: राजस्थान पटवारी परीक्षा का सिलेबस आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in से लिया गया है। जिसमें बदलाव संभव है।
राजस्थान पटवारी परीक्षा का परीक्षा पैटर्न
RSMSSB द्वारा आयोजित पटवारी भर्ती परीक्षा की अवधि कुल 3 घंटे की होगी। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। अभ्यर्थियों को विषयवार अंक वितरण और प्रश्नों की संख्या समझना अत्यंत आवश्यक है।
| विषय | अप्प्रोक्स वेटज | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक |
| भारत का सामान्य विज्ञान, इतिहास, राजनीति और भूगोल: सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स | 25 | 38 | 76 |
| राजस्थान का भूगोल, इतिहास, संस्कृति और राजनीति | 20 | 30 | 60 |
| सामान्य अंग्रेजी और हिंदी | 15 | 22 | 44 |
| मानसिक क्षमता और तर्क, बुनियादी संख्यात्मक दक्षता | 30 | 45 | 90 |
| सामान्य कंप्यूटर | 10 | 15 | 30 |
| कुल | 100 | 150 | 300 |
राजस्थान पटवारी परीक्षा के सामान्य दिशा-निर्देश
यहां राजस्थान पटवारी परीक्षा से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए गए हैं, जिनका पालन करना अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य है:
- प्रत्येक प्रश्न में पांच विकल्प (A, B, C, D, E) होंगे। अभ्यर्थी को सही उत्तर के लिए केवल एक विकल्प को नीले बॉल पेन से उत्तरपुस्तिका में गहरा गोला करना होगा।
- प्रत्येक प्रश्न में एक से अधिक विकल्प भरना मान्य नहीं होगा।
- यदि अभ्यर्थी किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता है, तो उसे पाँचवां विकल्प (E) गहरा गोला करना होगा। यदि पाँचों विकल्पों में से किसी पर भी गोला नहीं किया गया, तो ऐसे 10% प्रश्नों तक प्रत्येक प्रश्न के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।
- प्रश्न पत्र हल करने के बाद अभ्यर्थी को यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रत्येक प्रश्न में एक गोला भरा गया है। इसके लिए निर्धारित समय समाप्त होने के बाद 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
- यदि किसी अभ्यर्थी ने 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में किसी भी विकल्प का गोला गहरा नहीं किया है, तो उसे अयोग्य घोषित किया जाएगा।
राजस्थान पटवारी परीक्षा के लिए प्रमुख किताबें
राजस्थान पटवारी परीक्षा की तैयारी हेतु नीचे दी गई किताबें सहायक हैं:
| किताब | लेखक/प्रकाशन |
| सामान्य ज्ञान (भारत) | लूसेंट प्रकाशन |
| राजस्थान सामान्य ज्ञान | लक्ष्मीनारायण राठी |
| समसामयिकी वार्षिकी | उपकार प्रकाशन |
| भारतीय संविधान एवं राजनीतिक व्यवस्था | एम. लक्ष्मीकांत (हिंदी संस्करण) |
| राजस्थान का भूगोल | डॉ. एल. आर. भल्ला |
| सामान्य अंग्रेजी | एस. पी. बक्शी (हिंदी व्याख्या सहित) |
| मौखिक एवं अमौखिक तर्कशक्ति | आर. एस. अग्रवाल |
| मानसिक योग्यता एवं तर्कशक्ति | एम. के. पांडेय |
| सामान्य कंप्यूटर ज्ञान | पवन कुमार |
अन्य सम्बन्धित आर्टिकल्स
FAQs
राजस्थान पटवारी परीक्षा में भारत का सामान्य विज्ञान, इतिहास, राजनीति, भूगोल व करंट अफेयर्स; राजस्थान का भूगोल, इतिहास, संस्कृति व राजनीति; सामान्य हिंदी व अंग्रेजी; मानसिक योग्यता व तर्कशक्ति, बुनियादी गणितीय दक्षता; तथा बेसिक कंप्यूटर शामिल हैं।
राजस्थान पटवारी परीक्षा में एक ही पेपर होता है जिसमें सभी विषयों को सम्मिलित किया जाता है।
प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है।
परीक्षा कुल 300 अंकों की होती है और समय 3 घंटे (180 मिनट) दिया जाता है।
आशा है कि आपको इस लेख में राजस्थान पटवारी सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। भारतीय परीक्षाओं से जुड़े अन्य लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

One app for all your study abroad needs



60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!