प्रतिष्ठा पर आंच आना मुहावरे का अर्थ और इसका वाक्यों में प्रयोग

1 minute read
Pratishtha Par Aanch Aana Muhavare Ka Arth

प्रतिष्ठा पर आंच आना मुहावरे का अर्थ (Pratishtha Par Aanch Aana Muhavare Ka Arth) इज्जत कम होना या अपमानित होना होता है। इस मुहावरे का प्रयोग तब किया जाता है जब किसी व्यक्ति की मान-मर्यादा पर आंच आती है, तो इसका मतलब है कि उसकी सामाजिक छवि या सम्मान को कोई खतरा उत्पन्न हुआ है या उसे किसी प्रकार की अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ रहा है, तो वहां पर प्रतिष्ठा पर आंच आना मुहावरे का प्रयोग किया जाता है। इस ब्लाॅग में प्रतिष्ठा पर आंच आना मुहावरे का अर्थ, वाक्यों में प्रयोग और इसके भाव के बारे में दिया गया है।

मुहावरे किसे कहते हैं?

किसी विशेष शब्द के अर्थ को आम जन की भाषा में समझाने के लिए जिस वाक्यांश का प्रयोग किया जाता है, उसे मुहावरा कहते हैं। इसमें वाक्यांश का सीधा-सीधा अर्थ न लेकर बात को घुमा फिराकर कहा जाता है। इसमें भाषा को थोड़ा मजाकिया, प्रभावशाली और संक्षिप्त रूप में कहा जाता है।

प्रतिष्ठा पर आंच आना मुहावरे का अर्थ क्या है?

प्रतिष्ठा पर आंच आना का अर्थ (Pratishtha Par Aanch Aana Muhavare Ka Arth) होता है इज्जत कम होना या अपमानित होना। 

प्रतिष्ठा पर आंच आना मुहावरे का वाक्यों में प्रयोग

प्रतिष्ठा पर आंच आना मुहावरे का वाक्यों में प्रयोग निम्नलिखित हैं – 

  • राहुल के बुरे कार्यों की वजह से उसके पिता की प्रतिष्ठा पर आंच आ गई।
  • साक्षी ने मैनेजर द्वारा दिया काम नहीं किया इसलिए उसे पूरी टीम के सामने अपमानित होना पड़ा जिससे उसकी प्रतिष्ठा पर आंच आ गई।
  • रोहन ने अपनी माँ से कहा कि मैं कभी भी ऐसा ‌‌‌कोई काम नही करूँगा जिससे पिताजी की प्रतिष्ठा पर आंच आए।
  • ‌‌‌भरे बाजार में दारू पी कर नाचने के कारण रमेश की प्रतिष्ठा पर आंच आ गई।
  • हमें ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिए, जिससे कि हमारे माता-पिता की प्रतिष्ठा पर आंच आए। 

संबंधित आर्टिकल

आशा है कि प्रतिष्ठा पर आंच आना मुहावरे का अर्थ (Pratishtha Par Aanch Aana Muhavare Ka Arth) आपको समझ आया होगा। हिंदी मुहावरे के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*