Netherlands Facts : नीदरलैंड से जुड़े रोचक तथ्य

1 minute read
Netherlands Facts in Hindi (1)

नीदरलैंड्स, जिसे अक्सर ‘हॉलैंड’ कहा जाता है, यूरोप के उत्तर-पश्चिम में स्थित एक देश है। इसकी राजधानी एम्स्टर्डम है, जबकि सरकारी मुख्यालय द हेग (The Hague) में स्थित है। यह देश अपने अनोखे भौगोलिक ढांचे के लिए प्रसिद्ध है, क्योंकि इसका लगभग एक-तिहाई हिस्सा समुद्र स्तर से नीचे है। इसके अलावा यहाँ साइकिल की संख्या, लोगों की संख्या से भी अधिक है। साथ ही नीदरलैंड दुनिया का छठा सबसे खुशहाल देश है। नीदरलैंड के बारे में ऐसे ही कई अन्य रोचक तथ्य (Netherlands Facts in Hindi) हैं, जिसे जानने के लिए इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ें।  

Netherlands Facts in Hindi – नीदरलैंड से जुड़े रोचक तथ्य

रिसर्च, स्टडी और रिपोर्ट्स के अनुसार नीदरलैंड से जुड़े रोचक तथ्य (Netherlands Facts in Hindi) यहाँ बताए गए हैं-

  1. नीदरलैंड का आधिकारिक नाम किंगडम ऑफ द नीदरलैंड (Kingdom of the Netherlands) है। 
  2. नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम (Amsterdam) है। 
  3. नीदरलैंड की आधिकारिक भाषा डच (Dutch) है। 
  4. नीदरलैंड की करंसी यूरो (Euro) है। 
  5. नीदरलैंड पश्चिमी यूरोप में बेल्जियम और जर्मनी के बीच स्थित एक छोटा सा देश है। 
  6. BBC की साल 2024 की रिपोर्ट के अनुसार नीदरलैंड का क्षेत्रफल 41,850 वर्ग किमी है। 
  7. BBC की साल 2024 की रिपोर्ट के अनुसार नीदरलैंड की जनसंख्या 17.7 मिलियन है। 
  8. 2024 विश्व खुशहाली रिपोर्ट के अनुसार, नीदरलैंड दुनिया का छठा सबसे खुशहाल देश है। 
  1. नीदरलैंड दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बीयर एक्सपोर्टर है। 
  2. वाल्सरबर्ग (Vaalserberg) नीदरलैंड का सबसे ऊँचा स्थान है। 
  3. नीदरलैंड का राष्ट्रगान दुनिया के सबसे पुराने राष्ट्रगानों में से एक है और इसे 1570 में लिखा गया था।
  4. नीदरलैंड की तीन प्रमुख नदियां राइन, म्यूज़ और शेल्ड्ट है।
  5. संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद नीदरलैंड कृषि उत्पादों का दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा एक्सपोर्टर है। 
  6. नीदरलैंड दो स्वतंत्रता दिवस मनाता है, पहला 5 मई को मुक्ति दिवस और 26 जुलाई को डच स्वतंत्रता दिवस। 
  7. नीदरलैंड के राष्ट्रीय ध्वज में लाल रंग बहादुरी, शक्ति, वीरता और कठोरता का प्रतीक है, सफेद रंग शांति और ईमानदारी का प्रतीक है और नीला रंग सतर्कता, सच्चाई, वफादारी, दृढ़ता और न्याय का प्रतिनिधित्व करता है।
  8. नीदरलैंड दुनिया का सबसे बड़ा फूल एक्सपोर्टर है। 

Netherlands National Symbols Facts in Hindi – नीदरलैंड के राष्ट्रीय प्रतीक से जुड़े तथ्य 

नीदरलैंड के राष्ट्रीय प्रतीक यहां दिए गए हैं –

  1. ऑरेंज (नारंगी) नीदरलैंड का राष्ट्रीय रंग है। 
  2. नीदरलैंड का राष्ट्रीय पशु शेर है। 
  3. नीदरलैंड का राष्ट्रीय पक्षी ब्लैक-टेल्ड गॉडविट (Black-tailed Godwits)
  4. नीदरलैंड का राष्ट्रीय फूल गुलबहार (Daisy) है। 
  5. फुटबॉल नीदरलैंड का सबसे लोकप्रिय खेल है। 
  6. नीदरलैंड का राष्ट्रीय व्यंजन स्टाम्पपोट (Stamppot) है। 
  7. Wilhelmus van Nassouwe नीदरलैंड का राष्ट्रीय गान है। 

सम्बंधित आर्टिकल्स 

अल्बानिया के बारे में रोचक तथ्य आर्मेनिया से जुड़े रोचक तथ्य
स्पेन से जुड़े रोचक तथ्यचीन से जुड़े 15+ रोचक तथ्य
क्यूबा से जुड़े रोचक तथ्यइराक से जुड़े रोचक तथ्य
इथोपिया से जुड़े रोचक तथ्यन्यूज़ीलैंड से जुड़े रोचक तथ्य
पोलैंड देश के बारे में जानें रोचक तथ्य फिलीपींस से जुड़े रोचक तथ्य
ऑस्ट्रिया के बारे में जानें 15+ रोचक तथ्यमलेशिया से जुड़े रोचक तथ्य
मोनाको देश के बारे में जानें कुछ रोचक तथ्य अर्जेंटीना से जुड़े रोचक तथ्य 
म्यांमार से जुड़े रोचक तथ्यडेनमार्क से जुड़े रोचक तथ्य 
फिनलैंड के बारे में जानें कुछ रोचक तथ्य यूक्रेन से जुड़े कुछ आश्चर्यजनक तथ्‍य 
रूस से जुड़े रोचक तथ्यतुर्कीए के इतिहास से जुड़े आश्चर्यजनक तथ्‍य
थाईलैंड से जुड़े रोचक तथ्य जर्मनी से जुड़े रोचक तथ्य 
बेल्जियम से जुड़े रोचक तथ्यनामीबिया के संबंध में कुछ रोचक तथ्य
फ्रांस से जुड़े ये रोचक तथ्यसिंगापुर से जुड़े रोचक तथ्य 
सऊदी अरब से जुड़े कुछ रोचक तथ्यमेक्सिको से जुड़े रोचक तथ्य
अफगानिस्तान के बारे में रोचक तथ्य बांग्लादेश से जुड़ी रोचक जानकारी 
कोलंबिया से जुड़े रोचक तथ्यनागालैंड से जुड़े रोचक तथ्य 

उम्मीद है आपको Netherlands Facts in Hindi का हमारा ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य फैक्ट्स से जुड़े ब्लॉग्स पढ़ने के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*