MBA कोर्स क्या है? जानें इसके लिए आवश्यक योग्यता, सिलेबस और करियर स्कोप

1 minute read
mba course details in hindi

आज के डिजिटल युग में जैसे-जैसे हम आधुनिकता की ओर अपने कदम बढ़ा रहे हैं, वैसे-वैसे हमारे पास नई तकनीकों को सीखने का अवसर बढ़ता जा रहा है। ऐसे में यदि आप किसी ऐसे प्रोग्राम की तलाश में हैं जिसमें आप बिज़नेस मैनेजमेंट, लीडरशिप और डिसीजन मेकिंग जैसी स्किल्स के बारे में सीख सकें, या जिसे करने के बाद आप मैनेजमेंट या कॉरपोरेट से जुड़ी जॉब्स या अपना खुद का बिज़नेस शुरू कर सकें तो ऐसे में आप MBA कोर्स को करने पर विचार कर सकते हैं। 

मास्टर ऑफ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) एक ऐसी पोस्टग्रेजुएट डिग्री है, जिसकी सामान्यतः अवधि 2 वर्ष होती है। इसे करने के बाद आप कॉर्पोरेट सेक्टर, बैंकिंग, कंसल्टिंग और स्टार्टअप में मैनेजमेंट रोल्स पर अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं। यहाँ इस लेख में आपके लिए एमबीए कोर्स से जुड़ी जानकारी दी गई है।

विवरणजानकारी
कोर्स नाममास्टर ऑफ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA)
कोर्स स्तरपोस्टग्रेजुएट (PG)
अवधि2 वर्ष (4 सेमेस्टर)
मुख्य उद्देश्यमैनेजमेंट, लीडरशिप और बिजनेस स्किल डेवलपमेंट
योग्यताकिसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन (आमतौर पर 50%)
प्रवेश प्रक्रियाCAT, XAT, MAT, CMAT, GMAT या संस्थान आधारित
प्रमुख स्पेशलाइजेशनमार्केटिंग, फाइनेंस, HR, ऑपरेशन, बिजनेस एनालिटिक्स
कोर्स मोडरेगुलर, ऑनलाइन, डिस्टेंस, एग्जीक्यूटिव MBA
करियर क्षेत्रकॉर्पोरेट मैनेजमेंट, कंसल्टिंग, बैंकिंग, स्टार्टअप, IT

एमबीए कोर्स क्यों करें?

यहाँ MBA कोर्स को चुनने के प्रमुख कारणों को निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से समझाया गया है –

  • एमबीए कोर्स में आपको प्लानिंग, प्रॉब्लम सॉल्विंग, टीम मैनेजमेंट और डिसीजन मेकिंग स्किल्स के बारे में सिखाया जाता है, जो आगे चलकर हर इंडस्ट्री में आपके लिए उपयोगी होती हैं।
  • एमबीए कोर्स को करने के बाद आपके सामने मैनेजर, बिजनेस एनालिस्ट, कंसल्टेंट और लीडरशिप रोल्स में जाने के अवसर खुल जाते हैं।
  • एमबीए कोर्स के माध्यम से आप स्किल्ड होने के साथ-साथ, अच्छी कंपनी के लिए होने वाले जॉब प्लेसमेंट में बैठने योग्य बन सकते हैं।
  • एमबीए के दौरान इंडस्ट्री इंटरैक्शन, इंटर्नशिप और प्रोफेशनल नेटवर्क बनते हैं, जो भविष्य में आपकी करियर ग्रोथ में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
  • इंजीनियरिंग, आर्ट्स या साइंस बैकग्राउंड के छात्र भी एमबीए कोर्स के जरिए मैनेजमेंट और कॉर्पोरेट फील्ड में आसानी से प्रवेश कर सकते हैं और अपने करियर को नई दिशा दे सकते हैं।

भारत में एमबीए कोर्स के प्रकार

भारत में एमबीए कोर्स अलग-अलग फॉर्मेट में उपलब्ध है ताकि आप अपनी योग्यता, समय और करियर लक्ष्य के अनुसार अपने लिए सही विकल्प को चुन सकें। ऑल इंडिया कॉउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन और यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन के नियमों के अनुसार MBA/PGDM प्रोग्राम मान्यता प्राप्त संस्थानों से करना जरूरी है, तभी आपकी डिग्री की वैल्यू रहती है। यहाँ दी गई निम्नलिखित टेबल में भारत में उपलब्ध प्रमुख MBA प्रकारों के बारे में बताया गया है –

MBA का प्रकारअवधिकिसके लिए सहीमुख्य विशेषताएं
फुल-टाइम MBA2 वर्षग्रेजुएट / फ्रेशर्सयह कोर्स रेगुलर क्लास, इंटर्नशिप, कैंपस प्लेसमेंट के लिए जाना जाता है।
पार्ट-टाइम MBA2-3 वर्षवर्किंग प्रोफेशनलइस प्रकार के कोर्स में वीकेंड/इवनिंग क्लास लगती है, जिससे आप जॉब के साथ पढ़ाई भी कर सकते हैं।
एग्जीक्यूटिव MBA1-2 वर्ष2-5 साल अनुभव वालेयह कोर्स आप में लीडरशिप की क्वालिटी के साथ-साथ, आपके मैनेजमेंट रोल को भी अपग्रेड करता है।
ऑनलाइन MBA1-2 वर्षफ्लेक्सिबल लर्निंग चाहने वालेइसमें लाइव और रिकॉर्डेड क्लास लगती हैं। यह कोर्स लो कॉस्ट में पूरा किया जा सकता है।
डिस्टेंस MBA2 वर्षजॉब/कम बजट छात्रइस कोर्स में आपको सेल्फ-स्टडी पर पूरा फोकस करना होता है, ये कोर्स एग्जाम बेस्ड होता है।

MBA कोर्स के लिए आवश्यक योग्यता

एमबीए कोर्स में एडमिशन लेने से पहले आपको हर कॉलेज की एलिजिबिलिटी जरूर चेक करनी चाहिए। नीचे दिए गए क्राइटेरिया को पूरा करने पर आप विभिन्न कॉलेजों और संस्थानों में एडमिशन के लिए एलिजिबल होते हैं:

  • ग्रेजुएशन अनिवार्य: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम (आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस, इंजीनियरिंग आदि) में बैचलर डिग्री होना जरूरी है।
  • न्यूनतम अंक मानदंड: सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 50% अंक और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को एमबीए कोर्स में आवेदन के लिए लगभग 45% अंक आवश्यक होते हैं। इसमें कॉलेज के अनुसार थोड़ा बदलाव हो सकता है।
  • GD / PI / WAT राउंड: कई प्रतिष्ठित संस्थान लिखित परीक्षा के बाद ग्रुप डिस्कशन, पर्सनल इंटरव्यू और राइटिंग टेस्ट के आधार पर अंतिम चयन करते हैं।
  • वर्क एक्सपीरियंस (जरूरी नहीं): रेगुलर MBA के लिए वर्क एक्सपीरियंस होना अनिवार्य नहीं, लेकिन आपके पास 1-3 साल का अनुभव चयन और प्लेसमेंट में फायदा देता है।

MBA में एडमिशन कैसे होता है?

यहाँ एमबीए कोर्स में एडमिशन की प्रोसेस को आसान भाषा में बताया गया है, जो एंट्रेंस एग्जाम से शुरू होकर सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया के साथ पूरी होती है। 

  • इस कोर्स में एडमिशन के लिए सबसे पहले किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री करें। अलग-अलग कॉलेज में कट-ऑफ अलग हो सकती है। इसलिए ग्रेजुएशन के बाद अपने लिए कोर्स और कॉलेज का चयन करें।
  • कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर योग्यता और फीस की डिटेल्स देखने के बाद अपने आवश्यक दस्तावेजों को तैयार करें।
  • इसके बाद अपना आवेदन फॉर्म ध्यानपूर्वक भरें और ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार निर्धारित अंतिम तिथि से पहले अपनी फीस का भुगतान करें।
  • भारत के प्रमुख शीर्ष कॉलेज में दाखिला लेने के लिए एडमिशन एंट्रेंस एग्जाम जैसे CAT, MAT, CMAT, XAT आदि में से किसी एक में शामिल हों। एंट्रेंस एग्जाम में मिला स्कोर ही आपके लिए कॉलेज शॉर्टलिस्ट करता है।
  • एग्जाम में स्कोर करने के बाद आपको अपने स्कोर के अनुसार कॉलेज चुनकर उनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर एप्लीकेशन फॉर्म भरना होता है।
  • इसके बाद यदि आपको मिले संस्थान में शॉर्टलिस्ट होने पर ग्रुप डिस्कशन, पर्सनल इंटरव्यू और कभी-कभी राइटिंग टेस्ट देना पड़ता है, तो इन सभी में उपस्थित होकर अपनी कम्युनिकेशन, लॉजिक और पर्सनैलिटी का परिक्षण दें।
  • सेलेक्शन के बाद फीस जमा करके सीट कन्फर्म करनी होती है और फिर MBA सेशन शुरू हो जाता है।

प्रवेश प्रक्रिया (एंट्रेंस)

भारत में एमबीए में एडमिशन लेने के लिए ज्यादातर टॉप कॉलेजों में प्रवेश CAT, MAT, XAT या GMAT जैसी एंट्रेंस एग्जाम के स्कोर के आधार पर मिलता है, जिसके बाद ग्रुप डिस्कशन, राइटिंग टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू जैसे राउंड होते हैं।

MBA कोर्स में एडमिशन के लिए आपको निम्नलिखित परीक्षा को क्वालीफाई करना होता है –

परीक्षालेवल / राज्यसंचालक संस्थाअनुमानित परीक्षा तिथि
CATनेशनलइंडियन इंस्टीट्यूट्स ऑफ मैनेजमेंट29 नवंबर 2026
XATनेशनलXLRI जमशेदपुर4 जनवरी 2026
CMATनेशनलनेशनल टेस्टिंग एजेंसी25 जनवरी 2026
MATनेशनलऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशनPBT – 1 मार्च 2026, CBT – 8 मार्च 2026
MAH MBA CETस्टेट (महाराष्ट्र)स्टेट CET सेल महाराष्ट्र6, 7, 8 और 9 अप्रैल 2026
TANCET MBAस्टेट (तमिलनाडु)अन्ना यूनिवर्सिटीअभी जारी नहीं की गई है (अनुमानित फरवरी-मार्च)

MBA की प्रमुख स्पेशलाइजेशन

यहां MBA प्रोग्राम की प्रमुख स्पेशलाइजेशन लिस्ट दी गई है:

एमबीए इन फाइनेंसएमबीए इन डिजिटल मार्केटिंग
एमबीए इन सप्लाई चैनएमबीए इन ऑपरेशंस
एमबीए इन बिजनेस एनालिटिक्स एंड डेटा साइंसएमबीए इन रूरल मैनेजमेंट
एमबीए इन ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट (HRM)एमबीए इन एग्रीकल्चर एंड फ़ूड बिजनेस
एमबीए इन मार्केटिंगएमबीए इन टेक्सटाइल मैनेजमेंट
एमबीए इन प्रोडक्टएमबीए इन एंटरप्रेन्योरशिप एंड स्टार्टअप्स
एमबीए इन इम्पोर्ट एंड एक्सपोर्टएमबीए इन ऑपरेशंस एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट
एमबीए इन इंटरनेशनल बिजनेसएमबीए इन एंटरप्रेन्योरशिप
एमबीए इन इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजीएमबीए इन डिज़ास्टर मैनेजमेंट
एमबीए इन हेल्थकेयर एंड हॉस्पिटल मैनेजमेंटएमबीए इन एडवरटाइजिंग
एमबीए इन लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंटएमबीए इन एनजीओ मैनेजमेंट
एमबीए इन स्पोर्ट्स मैनेजमेंटएमबीए इन एग्रीकल्चर एंड फ़ूड बिज़नेस

MBA प्रोग्राम को आप स्पेशलाइजेशन के माध्यम से कर सकते हैं। हर स्पेशलाइजेशन में अलग-अलग विषय पढ़ाए जाते हैं। इसके लिए आप MBA स्पेशलाइज़ेशन वाइज सब्जेक्ट्स लिस्ट देख सकते हैं।

MBA कोर्स के लिए कॉलेज और उनकी फीस

यहाँ MBA कोर्स के लिए कॉलेज के नाम दिए गए हैं, जिसमें सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के कॉलेज के नाम शामिल हैं –

MBA कोर्स के लिए सरकारी कॉलेज और उनकी अनुमानित फीस

सरकारी MBA कॉलेजस्थानअनुमानित कुल फीस (INR)
IIM अहमदाबादअहमदाबाद24 – 26 लाख
IIM बैंगलोरबेंगलुरु24 – 25 लाख
IIM कलकत्ताकोलकाता23 – 25 लाख
FMS दिल्ली यूनिवर्सिटीनई दिल्ली2 – 2.5 लाख
IIM लखनऊलखनऊ19 – 21 लाख
IIM कोझिकोडकोझिकोड20 – 22 लाख
IIM इंदौरइंदौर20 -22 लाख
IIT दिल्ली (DMS)नई दिल्ली11 – 12 लाख
IIT बॉम्बे (SJMSOM)मुंबई13 – 15 लाख
जामिया मिलिया इस्लामियानई दिल्ली40,000 – 1 लाख

MBA कोर्स के लिए सरकारी कॉलेज और उनकी अनुमानित फीस

प्राइवेट MBA कॉलेजस्थानअनुमानित कुल फीस (INR)
ISB हैदराबादहैदराबाद35 – 42 लाख
XLRI जमशेदपुरजमशेदपुर25 – 29 लाख
SPJIMR मुंबईमुंबई20 – 24 लाख
MDI गुरुग्रामगुरुग्राम23 – 26 लाख
NMIMS मुंबईमुंबई21 – 24 लाख
SIBM पुणेपुणे20 – 22 लाख
SCMHRD पुणेपुणे22 – 24 लाख
IMT ग़ाज़ियाबादगाजियाबाद19 – 21 लाख
XIMB भुवनेश्वरभुवनेश्वर18 – 20 लाख
TAPMI मणिपालमणिपाल17 – 19 लाख

MBA कोर्स के बाद करियर स्कोप और सैलरी

MBA कोर्स करने के बाद आप फाइनेंस, मार्केटिंग, मैनेजमेंट, ऑपेऱशंस, प्रोडक्शन और ई-कॉमर्स आदि क्षेत्रों में में निम्नलिखित जॉब प्रोफाइल पर काम कर सकते हैं –

जॉब प्रोफाइलअनुमानित सालाना सैलरी (INR)
बिजनेस एनालिस्टINR 9.5 लाख – INR 10.5 लाख
मार्केटिंग मैनेजरINR 12.6 लाख – INR 14 लाख
फाइनेंशियल एनालिस्टINR 6.2 लाख – INR 6.8 लाख
HR मैनेजरINR 10.9 लाख – INR 12.1 लाख
ऑपरेशंस मैनेजरINR 10.9 लाख – INR 12 लाख
सेल्स मैनेजरINR 6.9 लाख – INR 7.6 लाख
प्रोडक्ट मैनेजरINR 21.5 लाख – INR 23.8 लाख

नोट – यहां अनुमानित सैलरी की जानकारी Ambitionbox.com. के आधार पर दी गई है जिसमें बदलाव संभव है।

MBA कोर्स के बाद आगे की पढ़ाई के विकल्प

MBA पूरा करने के बाद आगे की पढ़ाई का चुनाव आपके करियर लक्ष्य, स्पेशलाइजेशन और इंडस्ट्री की जरूरत पर निर्भर करता है। यदि आप रिसर्च या अकादमिक क्षेत्र में जाना चाहते हैं, तो पीएचडी इन मैनेजमेंट एक मजबूत विकल्प है, जिसे भारत में UGC के नियमों के अनुसार मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों से किया जा सकता है।

फाइनेंस स्पेशलाइजेशन वाले छात्र चार्ट्रेड फाइनेंसियल एनालिस्ट (CFA) कर सकते हैं, जिसे CFA इंस्टीट्यूट प्रदान करता है और यह इन्वेस्टमेंट, इक्विटी रिसर्च तथा पोर्टफोलियो मैनेजमेंट में उपयोगी माना जाता है। मैनेजमेंट में ग्लोबल एक्सपोजर के लिए आप एग्जीक्यूटिव MBA या ग्लोबल MBA को चुन सकते हैं, खासकर तब जब आपके पास कुछ वर्षों का कार्य अनुभव हो।

इसके अलावा, डेटा-ड्रिवन बिजनेस रोल्स के लिए बिज़नेस एनालिटिक्स, डेटा साइंस या फाइनेंसियल रिस्क मैनेजमेंट (FRM) जैसे प्रोफेशनल कोर्स इंडस्ट्री में डिमांड में हैं। यदि लक्ष्य कॉर्पोरेट लीडरशिप है, तो लीडरशिप सर्टिफिकेशन, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट (PMP) या सप्लाई चेन स्पेशलाइजेशन करियर ग्रोथ बढ़ा सकते हैं।

MBA बनाम PGDM में अंतर

यहाँ नीचे दी गई टेबल में आपके लिए MBA बनाम PGDM में अंतर को संक्षिप्त और आसान भाषा में समझाया गया है –

आधारMBAPGDM
प्रोग्राम का नाममास्टर ऑफ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA)पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (PGDM)
प्रोग्राम का लेवलडिग्रीडिप्लोमा
रेगुलेटरी बॉडीUGC (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग)AICTE (अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद)
प्रोवाइडर ऑर्गेनाइज़ेशनकेवल मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों से संबद्ध कॉलेजस्वायत्त (ऑटोनोमस) संस्थान (जैसे XLRI, SPJIMR)
पाठ्यक्रमविश्वविद्यालय नियमों के कारण पाठ्यक्रम थोड़ा पारंपरिक और स्थिर होता हैइंडस्ट्री की ज़रूरतों के अनुसार अत्यंत लचीला और अपडेटेड सिलेबस
फोकसप्रबंधकीय सिद्धांतों (Theory) पर अधिक जोरव्यावहारिक कौशल (Practical) और केस स्टडीज पर आधारित
उच्च शिक्षाPhD के लिए सीधे पात्रPhD के लिए AIU से समकक्षता (एक्विवैलेन्स) अनिवार्य

FAQs

MBA में क्या पढ़ाई होती है?

MBA में आपको बिज़नेस, मैनेजमेंट और लीडरशिप से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषय पढ़ाए जाते हैं, जैसे फाइनेंस, मार्केटिंग, ह्यूमन रिसोर्स (HR), ऑपरेशंस और स्ट्रेटेजी। इस कोर्स के दौरान आप प्लानिंग करना, सही समय पर निर्णय लेना और टीम को मैनेज करना सीखते हैं, जिससे मैनेजमेंट फील्ड में करियर बनाना आपके लिए आसान हो जाता है।

क्या एमबीए हिंदी मीडियम से होता है?

हाँ, आप एमबीए की पढ़ाई हिंदी मीडियम से भी कर सकते हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) और कई राज्य मुक्त विश्वविद्यालय, जैसे उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय और बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय, छात्रों को एमबीए की पढ़ाई और परीक्षा हिंदी माध्यम से देने का विकल्प दे रहे हैं।

क्या बिना गणित के MBA कर सकते हैं?

हाँ, बिना गणित विषय के भी आप MBA कर सकते हैं। इसके लिए आपकी ग्रेजुएशन किसी भी सब्जेक्ट से होना चाहिए। लेकिन इसके लिए होने वाले एंट्रेंस एग्जाम में बेसिक एप्टीट्यूड, डेटा इंटरप्रिटेशन और लॉजिकल रीजनिंग आता है, जिनमें गणित की बेसिक जानकारी आपको होनी चाहिए।

MBA में कौन सी जॉब मिलती है?

MBA करने के बाद आप मार्केटिंग मैनेजर, HR मैनेजर, फाइनेंस मैनेजर, बिज़नेस एनालिस्ट, ऑपरेशंस मैनेजर और प्रोजेक्ट मैनेजर जैसी जॉब्स में करियर बना सकते हैं। इसके अलावा बैंकिंग, कंसल्टिंग, स्टार्टअप्स और मल्टीनेशनल कंपनियों में भी आपके लिए नौकरी के कई अवसर होते हैं।

12वीं के बाद MBA कैसे करें?

12वीं के बाद MBA करने के लिए आप 5 साल का इंटीग्रेटेड MBA (BBA+MBA) कोर्स चुन सकते हैं, जिसमें ग्रेजुएशन और MBA दोनों एक साथ पूरे होते हैं। इसके लिए आपको IPMAT, SET जैसी प्रवेश परीक्षाएं देनी पड़ सकती हैं, जिनके आधार पर कॉलेज में एडमिशन मिलता है।

इसके अलावा, आप पहले 3 साल की ग्रेजुएशन (जैसे BBA, BCom, BA या BSc) पूरी करके भी MBA कर सकते हैं। ग्रेजुएशन के बाद CAT, MAT, XAT, CMAT जैसे एंट्रेंस एग्जाम देकर आप 2 साल के रेगुलर MBA कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।

Related Reads:

हमें उम्मीद है कि इस लेख में आपको एमबीए कोर्स की सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य कोर्स से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*