Kriya Visheshan Examples in Hindi: जानिए भेदों के अनुसार उदाहरणों की लिस्ट

1 minute read
Kriya Kisheshan Examples in Hindi

हिंदी व्याकरण में क्रिया विशेषण से परीक्षाओं में अहम सवाल पूछे जाते हैं। यह कम से लेकर बड़े अंकों के रूप में पूछे जाते हैं। क्रिया विशेषण के 4 भेद होते हैं। इन भेदों के कुछ उदाहरण यहां आपको बताए जाएंगे। आइए इस ब्लॉग में जानते हैं Kriya Visheshan Examples in Hindi के बारे में विस्तार से।

क्रिया विशेषण की परिभाषा क्या है?

वह शब्द जो हमें क्रिया की विशेषता के बारे में बताते हैं, वे शब्द क्रिया विशेषण कहलाते हैं।
जैसे: हिरण तेज़ भागता है। इस वाक्य में भागना क्रिया है। तेज़ शब्द हमें क्रिया कि विशेषता बता रहा है कि वह कितनी तेज़ भाग रहा है। तेज़ शब्द क्रिया विशेषण है।

क्रिया विशेषण के भेद

  1. कालवाचक क्रिया विशेषण
  2. रीतिवाचक क्रिया विशेषण
  3. स्थानवाचक क्रिया विशेषण
  4. परिमाणवाचक क्रिया विशेषण

क्रिया विशेषण के उदाहरण

Kriya Visheshan Examples in Hindi यहां उनके भेद के अनुसार इस प्रकार हैं:

कालवाचक क्रिया विशेषण

वो क्रिया विशेषण शब्द जो क्रिया के होने के समय के बारे में बताते हैं, कालवाचक क्रिया विशेषण कहलाते हैं। कालवाचक क्रिया विशेषण के उदाहरण नीचे दिए हैं-

  1. मुकुल कल मेरे घर आया था।
  2. परसों आंधी आएगी।
  3. मैंने दोपहर ही खाना खाया था।
  4. मैं सुबह को दौड़ता हूँ।
  5. वह आज भी नहीं आया।
  6. मैं सुबह जल्दी उठता हूँ।
  7. मैं दोपहर में स्कूल से लौटता हूँ।
  8. हम अक्सर शाम को खेलने जाते हैं।
  9. अजित आज रात को मुंबई जाएगा।
  10. तनुज को कल बागपत के लिए निकलना पड़ेगा।

रीतिवाचक क्रिया विशेषण

ऐसे क्रिया विशेषण शब्द जो किसी क्रिया के होने की विधि या तरीके के बारे में बताते हैं, वह शब्द रीतिवाचक क्रिया विशेषण कहलाते हैं। रीतिवाचक क्रिया विशेषण के उदाहरण इस प्रकार हैं:

  1. मुकुल ध्यान से चलता है।
  2. वह फटाफट पीता है।
  3. प्रशांत गलत चाल चलता है।
  4. अनुज हमेशा सच बोलता है।
  5. जयंता अच्छी तरह काम करता है।
  6. सुनील ध्यान पूर्वक पढ़ाई करता है।
  7. घोंघा धीरे-धीरे आगे बढ़ता है।
  8. शादाब बहुत कम झूट बोलता है।
  9. रविश कुमार हमेशा तथ्यों पर बोलते हैं।
  10. समद गाड़ी तेज़ चलाता है।

स्थानवाचक क्रिया विशेषण

ऐसे अविकारी शब्द जो हमें क्रियाओं के होने के स्थान का बोध कराते हैं, वे शब्द स्थानवाचक क्रिया विशेषण कहलाते हैं। स्थानवाचक क्रिया विशेषण के उदाहरण नीचे दिए गए हैं-

  1. तुम अन्दर जाकर खाओ।
  2. मैं बाहर जा रहा हूँ।
  3. हम छत पर पतंग उड़ाते हैं।
  4. मैं पेड़ पर चढ़ना सीख रहा हूँ।
  5. आशना मुझसे बहुत दूर बैठी हुई है।
  6. जॉयदीप मैदान में भाग रहा है।
  7. तुम अपने दाहिने ओर गाड़ी घुमा लो।
  8. मुकुल आज ओहायो जा रहा है।
  9. अजित को एक सप्ताह बाद ओक्लाहोमा में कवि सम्मलेन में बुलाया जाएगा।
  10. शादाब को सीएटल में नौकरी मिल गई है।

परिमाणवाचक क्रिया विशेषण

ऐसे क्रियाविशेषण शब्द जिनसे हमें क्रिया के परिमाण, संख्या या मात्र का पता चलता है, वे शब्द परिमाणवाचक क्रिया विशेषण कहलाते हैं। परिमाणवाचक क्रिया विशेषण के उदाहरण नीचे दिए गए हैं-

  1. तुम थोड़ा अधिक दौड़ो।
  2. अजितेश बहुत ज़्यादा खाता है।
  3. कोकिला अधिक कसरत करती है।
  4. रोहन उसके दोस्त से ज़्यादा लड़ता है।
  5. अभी तक तुमने पर्याप्त पानी नहीं पिया।
  6. मनुष्य को अति आवश्यक नहीं बोलना चाहिए।
  7. जाओ फ्रिज से पांच सेब ले आओ।
  8. दिल्ली से मेरठ की दूरी 70 किलोमटेर है।
  9. बूँद-बूँद से ही सागर बना।
  10. उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटें हैं।

आशा है कि इस ब्लॉग से आपको Kriya Visheshan Examples in Hindi के बारे में सम्पूर्ण जानकारी मिली होगी। हिंदी व्याकरण के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*