कलेजा मुँह को आना मुहावरे का अर्थ क्या होता है साथ ही जानिए इसका वाक्यों में प्रयोग

1 minute read
Kaleja Muh Ko Aana Muhavare Ka Arth

कलेजा मुँह को आना मुहावरे का अर्थ (Kaleja Muh Ko Aana Muhavare Ka Arth) होता है, जब कोई व्यक्ति किसी काम या बात से बहुत अधिक डर जाता है, तो हम उसके लिए कलेजा मुँह को आना मुहावरे प्रयोग करते हैं। इस ब्लॉग के जरिये कलेजा मुँह को आना मुहावरे का अर्थ का वाक्यों में प्रयोग और व्याख्या जानेगें।

मुहावरे किसे कहते हैं?

मुहावरे और उनके अर्थ – किसी विशेष शब्द के अर्थ को आम जन की भाषा में समझाने के लिए जिस वाक्यांश का प्रयोग किया जाता है उसे मुहावरा कहते हैं। इसमें वाक्यांश का सीधा सीधा अर्थ न लेकर बात को घुमा फिराकर कहा जाता है। इसमें भाषा को थोड़ा मजाकिया, प्रभावशाली और संक्षिप्त रूप में कहा जाता है। इसे हम किस तरह से प्रयोग कर सकते हैं नीचे देखें। हम इस लेख में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण मुहावरों को हिंदी वर्णमाला के क्रम में आपको बताएंगे। ‌‌‌

कलेजा मुँह को आना मुहावरे का अर्थ क्या है?

कलेजा मुँह को आना मुहावरे का अर्थ (Kaleja Muh Ko Aana Muhavare Ka Arth) होता है- बहुत अधिक घबरा जाना, दुख होना.

कलेजा मुँह को आना मुहावरे का अर्थ पर व्याख्या

रमेश अँधेरे से बहुत डरता हैं, एक दिन कमरे में अंधेरे में अजीब आवाज सुनकर रमेश का कलेजा मुंह में आ गया। 

कलेजा मुँह को आना मुहावरे का वाक्य प्रयोग

  • मयंक ने भालू को अपनी तरफ आते देखकर मयंक का कलेजा मुंह को आ गया।
  • रोहित जब अपनी गरीबी के दिन याद करता है तो उसका कलेजा मुंह को आ जाता है। 
  • गुंडों को देखकर दीपक का कलेजा मुंह को आ गया।
  • दिनेश ने स्कूल का काम नहीं किया और शिक्षक को देखकर उसका कलेजा मुंह को आ गया। 

उम्मीद है, कलेजा मुँह को आना मुहावरे का अर्थ (Kaleja Muh Ko Aana Muhavare Ka Arth) आपको समझ आया होगा। हिंदी मुहावरे के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*