ISRO Recruitment 2023 : इसरो में तकनीशियन-बी के पद खाली, आवेदन प्रक्रिया शुरू

1 minute read
ISRO Recruitment 2023

ISRO Recruitment 2023 : इसरो नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर एनआरएससी (ISRO National Remote Sensing Center NRSC) ने तकनीशियन – बी (Technician – B) पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं, जिनके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 31 दिसंबर, 2023 है। जो उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं, वे 09 दिसंबर, 2023 से पंजीकरण कर सकते हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इसरो (ISRO) की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in के जरिए इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस जॉब्स से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ें। 

ISRO Recruitment 2023 पदों का विवरण

ISRO 2023 Recruitment कैंडिडेट कितने पदों के लिए कर सकते हैं आवेदन-

पद का नाम पदों की संख्या
तकनीशियन – बी (Technician – B)54

ISRO NRSC Recruitment 2023 महत्वपूर्ण तिथियां

ISRO 2023 Online Form 2023 कैंडिडेट कब से कब तक भर सकते हैं पूरी जानकारी है यहां-

ISRO में ऑनलाइन फॉर्म 2023 जमा करने की प्रारंभिक तिथि09 दिसंबर, 2023
ISRO ऑनलाइन फॉर्म 2023 जमा करने की अंतिम तिथि31 दिसंबर, 2023
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि31 दिसंबर, 2023

ISRO Recruitment 2023 शैक्षणिक योग्यता

ISRO Recruitment 2023 के तहत उम्मीदवारों की न्यून्तम शैक्षणिक योग्यता संबंधित ट्रेड में आईटीआई/एनसीवीटी प्रमाणपत्र के साथ कक्षा 10वीं हाई स्कूल परीक्षा पास होना आवश्यक है। शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट ISRO Recruitment 2023 की नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

ISRO Recruitment 2023 आयु सीमा

इसरो भर्ती के लिए आवेदन हेतु उम्मीदवार की आयु सीमा निम्न प्रकार है-

  • न्यूनतम 18 वर्ष 
  • अधिकतम 35 वर्ष 

ISRO NRSC Recruitment 2023 PDF Link Download

ISRO 2023 Recruitment Online Form 2023 जानिए कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स इसरो की आधिकारिक वेबसाइट www.nrsc.gov.in पर जाएं।
  • अब दिए गए होमपेज पर दिए गए करियर सेक्शन पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार के सामने एक पेज ओपन होगा, जिसमें Recruitment Notice वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब सामने नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें और उसे पढ़ें।
  • इसके बाद, अब कैंडिडेट ऑनलाइन आवेदन वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म डाउनलोड करें और अच्छी तरह उसे पढ़ें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।

उम्मीद है आपको ISRO Recruitment 2023 से संबंधित सभी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य लेटेस्ट जॉब्स अलर्ट की अपडेट के पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*