GNM कोर्स क्या है? जानें योग्यता, फीस, सिलेबस और करियर स्कोप

1 minute read
gnm course details in hindi

GNM का फुल फॉर्म ‘जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी’ है। यह एक 3 वर्षीय डिप्लोमा कोर्स है जो मुख्यतः उन छात्रों के लिए उपयुक्त है जो क्लीनिकल नर्सिंग के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। इस कोर्स का उद्देश्य छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य, पुनर्वास, प्रसूति देखभाल और सामुदायिक स्वास्थ्य जैसे नर्सिंग के विशेष क्षेत्रों में व्यावसायिक प्रशिक्षण देना है।

GNM कोर्स में एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी और कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग जैसे विषय शामिल हैं। यह कोर्स छात्रों को गर्भवती महिलाओं और मरीजों की देखभाल करने की कुशलता प्रदान करता है और उन्हें एक योग्य नर्स बनने के लिए तैयार करता है। यदि आप भी GNM कोर्स के माध्यम से मेडिकल क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो इस लेख में योग्यता, स्किल्स, ट्रैंनिंग और करियर स्कोप सभी जानकारियां शामिल हैं।

कोर्स जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM)
कोर्स ड्यूरेशन3 साल (6 माह इंटर्नशिप सहित)
कोर्स लेवल डिप्लोमा 
कोर्स एलिजिबिलिटीकिसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 12 पास तथा अंग्रेजी विषय।
प्रवेश प्रक्रियामेरिट/ एंट्रेंस एग्जाम
करियर के अवसरदाई, होम केयर नर्स, स्टाफ नर्स, सामुदायिक स्वास्थ्य नर्स आदि 
जीएनएम के प्रमुख रोजगार क्षेत्रफार्मास्युटिकल उद्योग, नर्सिंग होम्स और क्लीनिक, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र (MCH), प्रसूति और स्त्री रोग केंद्र और एंबुलेंस और ट्रॉमा केयर यूनिट्स आदि। 

GNM कोर्स की अवधि और कोर्स स्ट्रक्चर

GNM एक तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा कोर्स है, जिसमें अंतिम छह महीने की अनिवार्य इंटर्नशिप शामिल होती है। इस कोर्स में छात्रों को नर्सिंग केयर, स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा प्रक्रियाओं का गहन सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया जाता है। कोर्स के दौरान थ्योरी कक्षाओं के साथ-साथ क्लीनिकल प्रैक्टिकल और सिमुलेशन आधारित ट्रेनिंग भी शामिल होती है, जिससे छात्र वास्तविक जीवन की स्वास्थ्य स्थितियों के लिए तैयार हो सकें। वहीं इंटर्नशिप के माध्यम से छात्रों को अस्पतालों, मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों, स्वास्थ्य केंद्रों और क्लीनिकों में कार्यानुभव प्राप्त होता है, जो उन्हें एक कुशल और आत्मविश्वासी नर्स बनने में मदद करता है।

GNM कोर्स के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

GNM कोर्स में एडमिशन पाने के लिए कैंडिडेट्स को निम्नलिखित सामान्य एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा करना आवश्यक है:

  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी/मैथ्स और अंग्रेजी विषय के साथ न्यूनतम 50% अंकों से उत्तीर्ण की हो। हालांकि आरक्षित वर्गों के लिए नियमानुसार अंकों में छूट दी जाती है।
  • मुक्त विद्यालय पात्रता: NIOS या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त मुक्त विद्यालय से 12वीं पास छात्र भी आवेदन के योग्य होते हैं।
  • प्रवेश प्रक्रिया: कुछ संस्थानों में GNM कोर्स के लिए एडमिशन मेरिट बेस्ड होता है, जबकि कुछ में प्रवेश परीक्षा ली जाती है। इसलिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि अप्लाई करने से पहले संबंधित संस्थान की एडमिशन पॉलिसी जांच लें।  
  • ANM अभ्यर्थियों को वरीयता: यदि उम्मीदवार पंजीकृत ANM हैं, तो उन्हें एडमिशन में प्राथमिकता दी जा सकती है।

GNM कोर्स एडमिशन के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स

नीचे GNM कोर्स में एडमिशन हेतु आवश्यक डाक्यूमेंट्स की जानकारी दी गई है:-

  • 10वीं या 12वीं की परीक्षा की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट
  • डेट ऑफ बर्थ का प्रूफ
  • आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो (हाल की)
  • स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट
  • डोमिसाइल सर्टिफकेट/रेजिडेंशियल सर्टिफिकेट
  • करेक्टर सर्टिफिकेट 
  • मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट
  • विकलांगता का प्रमाण (यदि कोई हो)
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट  

GNM कोर्स में एडमिशन प्रक्रिया

नीचे GNM कोर्स में एडमिशन प्रक्रिया से जुड़ी संक्षिप्त जानकारी बिंदुवार दी गई है:-

  • एलिजिबिलिटी जांचें: सबसे पहले छात्र को यह देखना होगा कि वह कॉलेज या विश्वविद्यालय के एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया (जैसे 12वीं में PCB/M और न्यूनतम अंक) को पूरा करता है या नहीं।
  • रजिस्ट्रेशन और एप्लीकेशन: कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें, फिर एप्लीकेशन फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें और एप्लीकेशन फीस जमा करें।
  • एप्लीकेशन वेरिफिकेशन: एप्लीकेशन जमा करने के बाद, कॉलेज या विश्वविद्यालय आपके विवरणों की जांच करेगा और योग्य होने पर आगे बढ़ाएगा।
  • सिलेक्शन और सूचना: यदि आप सिलेक्ट होते हैं, तो कॉलेज की ओर से मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

GNM कोर्स का सिलेबस 

अधिकांश कॉलेजों और संस्थानों में GNM कोर्स का सिलेबस थोड़ा भिन्न हो सकता है। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि चयनित संस्थान में एडमिशन लेने से पहले उसकी ऑफिशियल वेबसाइट से कोर्स करिकुलम की जानकारी अवश्य जांच लें। यहां श्री गुरु राम दास स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (SGRDUHS), अमृतसर की ऑफिशियल वेबसाइट sgrduhs.in से GNM कोर्स का सामान्य सिलेबस दिया गया है:

प्रथम वर्ष
बायो साइंस
एनाटोमी एंड फिजियोलॉजीमाइक्रोबायोलॉजी
बिहेवियरल साइंसेज
साइकोलॉजीसोशियोलॉजी
नर्सिंग फाउंडेशंस
फंडामेंटल्स ऑफ नर्सिंगफर्स्ट ऐड
नर्सिंग फाउंडेशन प्रैक्टिकल
कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग
कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग 1कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग 1 – प्रैक्टिकल
एनवायरमेंट हाइजीनहेल्थ एजुकेशन एंड कम्युनिकेशन स्किल्स
नुट्रिशनइंग्लिश
कंप्यूटर एजुकेशन
द्वितीय वर्ष
मेडिकल सर्जिकल नर्सिंग – Iमेडिकल सर्जिकल नर्सिंग – II
मेडिकल सर्जिकल नर्सिंग I एंड II प्रैक्टिकल
मेंटल हेल्थ नर्सिंगमेंटल हेल्थ नर्सिंग प्रैक्टिकल
चाइल्ड हेल्थ नर्सिंगचाइल्ड हेल्थ नर्सिंग – प्रैक्टिकल
तृतीय वर्ष पार्ट – 1
मिडवाइफरी एंड गाइनकलाजिकल नर्सिंग
मिडवाइफरीमिडवाइफरी एंड गाइनकलाजिकल नर्सिंग प्रैक्टिकल
गाइनकलाजिकल नर्सिंग
कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग -II
कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग II – प्रैक्टिकल
इंटर्नशिप (तृतीय वर्ष पार्ट – II)
नर्सिंग एजुकेशनप्रोफेशनल ट्रेंड्स एंड एडजस्टमेंट
इंट्रोडक्शन टू रिसर्चनर्सिंग एडमिनिस्ट्रेशन एंड वार्ड मैनेजमेंट

भारत में GNM कोर्स के लिए प्रमुख संस्थान और अनुमानित फीस

भारत में GNM कोर्स सरकारी और प्राइवेट दोनों प्रकार के मान्यता प्राप्त कॉलेजों में उपलब्ध है। इस कोर्स की फीस कॉलेज के प्रकार (सरकारी या प्राइवेट), राज्य, सीट श्रेणी और एडमिशन कोटे के अनुसार भिन्न हो सकती है। आमतौर पर सरकारी संस्थानों में फीस कम होती है, जबकि प्राइवेट कॉलेजों में अधिक। छात्रों को सामान्य जानकारी देने के लिए नीचे दी गई तालिका में प्रमुख कॉलेजों और संस्थानों के अनुसार GNM कोर्स की अनुमानित फीस दी गई है:

सरकारी संस्थान

कॉलेज और संस्थान अनुमानित कुल ट्यूशन फीस (INR)
बांकुरा सम्मिलानी मेडिकल कॉलेज (BSMC), पश्चिम बंगालINR 90,000 (कुल फीस)
जामिया हमदर्द विश्वविद्यालयINR 24,000 (कुल फीस)
कमला नेहरू ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंसINR 1,00,000 (वार्षिक फीस)
शहीद बाबू लाभ सिंह सिविल अस्पताल का स्कूल ऑफ नर्सिंग, जालंधरINR 35,000 (वार्षिक फीस)
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMC), जम्मूINR 27,000 (वार्षिक फीस)
क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर INR 51,680 (वार्षिक फीस)

प्राइवेट संस्थान 

कॉलेज और संस्थान अनुमानित कुल ट्यूशन फीस (INR)
देव भूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय INR 67,500 (प्रति सेमेस्टर-ऑल इंडिया कोटा)
क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, लुधियाना INR 79,550 (वार्षिक फीस)
संकलचंद पटेल यूनिवर्सिटी (SPU), विसनगर, गुजरातINR 67,000 (वार्षिक फीस)
पारुल विश्वविद्यालय, वडोदराINR 2,49,000 (कुल ट्यूशन फीस)
इंटीग्रल विश्वविद्यालयINR 95,000 (वार्षिक फीस)
श्री गुरु राम दास स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (SGRDUHS), अमृतसरINR 75,000 (कुल फीस)
एलएनसीटी विश्वविद्यालयINR 1,65,000 (कुल ट्यूशन फीस)

GNM कोर्स इंटर्नशिप और ट्रेनिंग 

GNM कोर्स के अंतर्गत इंटर्नशिप अंतिम 6 महीनों में कराई जाती है, जो छात्रों के व्यावहारिक प्रशिक्षण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। यह इंटर्नशिप सरकारी या प्राइवेट अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और क्लीनिकों में कराई जाती है। इस दौरान छात्रों को मरीजों की देखभाल, दवाओं का प्रबंधन, इंजेक्शन देना, वार्ड मैनेजमेंट, प्रसव में सहायता, प्राथमिक उपचार और रिकॉर्ड मेंटेन करने जैसे कार्य सिखाए जाते हैं। इंटर्नशिप का उद्देश्य छात्रों को वास्तविक कार्यस्थल अनुभव देना और उन्हें प्रोफेशनल एनवायरमेंट में कार्य के लिए तैयार करना होता है।

GNM कोर्स के बाद कहाँ काम कर सकते हैं?

GNM कोर्स पूरा करने के बाद आप नर्सिंग के विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में अपना करियर बना सकते हैं:

  • सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में नौकरी: GNM कोर्स के बाद आप स्टाफ नर्स, ICU नर्स या OT असिस्टेंट जैसे पदों पर काम कर सकते हैं। बताना चाहेंगे सरकारी अस्पतालों में नौकरी पाने के लिए विभिन्न राज्यों की नर्सिंग भर्ती परीक्षाएं होती हैं। जबकि प्राइवेट अस्पतालों में इंटरव्यू और वर्क एक्सपीरियंस के आधार पर सिलेक्शन किया जाता है। 
  • सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता: आप ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं को लागू करने में मदद कर सकते हैं। इसमें अस्पताल से बाहर रहकर लोगों को स्वास्थ्य जागरूकता, टीकाकरण, मातृ-शिशु देखभाल जैसी सेवाएं देना शामिल होता है।
  • होम नर्सिंग और प्राइवेट प्रैक्टिस: GNM के बाद आप घरेलू मरीजों के लिए होम नर्सिंग सेवाएं प्रदान कर सकते हैं। यह काम ज्यादातर बुजुर्गों, रिकवरी मरीजों या गंभीर बीमारियों वाले मरीजों के लिए होता है। 
  • सशस्त्र बल और रेलवे नर्स: आप आर्मी, नेवी या एयरफोर्स की नर्सिंग सेवाओं (भारतीय सैन्य नर्सिंग सेवा- MNS) में भर्ती हो सकते हैं। वहीं भारतीय रेलवे अस्पतालों में भी नियमित रूप से GNM नर्सों की भर्ती होती है, जिसमें अच्छे वेतन और सरकारी सुविधाएं मिलती हैं।
  • उच्च शिक्षा: GNM के बाद आप BSc Nursing या ANM जैसे उच्चतर पाठ्यक्रमों में एडमिशन ले सकते हैं। इससे आपके करियर के ऑप्शन बढ़ते हैं और आप वरिष्ठ नर्सिंग पदों के लिए योग्य बनते हैं।

जॉब प्रोफाइल और सैलरी

GNM कोर्स के बाद सैलरी आपके एक्सपीरियंस, जॉब सेक्टर, कंपनी और शहर के हिसाब से भिन्न हो सकती है। यहां कुछ प्रमुख जॉब प्रोफाइल के साथ सैलरी रेंज AmbitionBox 2026 के अनुसार नीचे दी गई है:

जॉब प्रोफाइलअनुमानित वार्षिक सैलरी (INR)
होम केयर नर्स 2.9 लाख – 3.5 लाख
नर्सिंग प्रशिक्षक 4.2 लाख – 4.7 लाख
कम्युनिटी हेल्थ वर्कर1.9 लाख – 2.1 लाख
हेल्थ वर्कर 2.4 लाख – 2.6 लाख
आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ता1.4 लाख – 1.6 लाख
हेल्थकेयर प्रशासक3.7 लाख – 4.1 लाख
संक्रमण नियंत्रण नर्स4.3 लाख – 4.7 लाख
नर्स मैनेजर6.6 लाख – 7.4 लाख
स्टाफ नर्स मिडवाइफ 2.8 लाख – 3.1 लाख 


GNM नर्सिंग के टॉप रिक्रूटर्स 

GNM कोर्स पूरा करने के बाद भारतीय नर्सिंग परिषद (INC) में रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होता है। इसके बाद वे सार्वजनिक एवं प्राइवेट सेक्टर में रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। नीचे कुछ प्रमुख संस्थानों की सूची दी गई है जो GNM नर्सों की भर्ती करते हैं:

  • कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) हॉस्पिटल्स
  • रेलवे अस्पताल
  • सेना चिकित्सा सेवा (MNS)
  • PSUs (सरकारी उपक्रमों) के अस्पताल
  • राज्य स्तरीय स्वास्थ्य सेवा आयोग
  • अपोलो अस्पताल
  • Fortis हेल्थकेयर
  • मैक्स हेल्थकेयर
  • मणिपाल अस्पताल
  • BLK सुपर स्पेशलिटी अस्पताल
  • मेदांता – द मेडिसिटी
  • नारायण स्वास्थ्य

FAQs 

GNM कौन-कौन कर सकता है?

कोई भी उम्मीदवार जो 12वीं कक्षा (PCM/B और अंग्रेजी सहित) किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण हो, GNM कोर्स कर सकता है।

GNM और BSc Nursing में क्या अंतर है?

GNM एक 3 वर्षीय डिप्लोमा कोर्स है जो नर्सिंग और मिडवाइफरी पर केंद्रित है, जबकि BSc Nursing 4 वर्षीय स्नातक डिग्री कोर्स है जो नर्सिंग के व्यापक शैक्षणिक और क्लिनिकल नॉलेज पर आधारित है।

GNM के बाद सरकारी नौकरी के कितने अवसर हैं?

GNM के बाद सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य विभाग, रेलवे, सेना और NHM जैसी योजनाओं में नर्स की सरकारी नौकरी के कई अवसर होते हैं।

क्या विदेश में GNM से नौकरी मिल सकती है?

GNM कोर्स के बाद आप विदेश में नौकरी पा सकते हैं, क्योंकि कई देशों जैसे यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और UAE जैसे देशों में भारतीय नर्सों की मांग रहती है, लेकिन इसके लिए आपको वहां की लाइसेंसिंग परीक्षण, भाषा परीक्षा और संबंधित देश के नर्सिंग काउंसिल के रजिस्ट्रेशन जैसी आवश्यकताओं को पूरा करना होता है।

क्या GNM डिप्लोमा के बाद MPSC या UPSC परीक्षा दे सकते हैं?

GNM डिप्लोमा केवल एक पेशेवर स्वास्थ्य सेवा पाठ्यक्रम है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) या राज्य लोक सेवा आयोग (जैसे MPSC) की सिविल सेवा परीक्षाओं में सीधे पात्र होने के लिए आवश्यक न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन डिग्री है, इसलिए GNM के बाद आप UPSC/MPSC सिविल सेवा परीक्षा सीधे नहीं दे सकते जब तक आप मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन डिग्री प्राप्त नहीं कर लेते।

हमें उम्मीद है कि इस लेख में आपको GNM कोर्स की पूरी जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य कोर्स गाइड के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।  

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*