Ghar Aangan Mein Kaun Sa Samas Hai- जानिये घर-आँगन में कौन सा समास है?

1 minute read
Ghar Aangan Mein Kaun Sa Samas Hai

क्या आप सोच रहे हैं Ghar Aangan Mein Kaun Sa Samas Hai? तो आपको बता दें कि घर-आँगन में द्वंद्व समास है। यह जानने से पहले कि द्वंद्व समास क्या होता है, यह जानते हैं कि समास किसे कहते हैं? अलग अर्थ रखने वाले दो शब्दों या पदों (पूर्वपद तथा उत्तरपद) के मेल से बना तीसरा नया शब्द या पद समास या समस्त पद कहलाता है तथा वह प्रक्रिया जिसके द्वारा ‘समस्त पद’ बनता है, समास-प्रक्रिया कही जाती है। Ghar Aangan Mein Kaun Sa Samas Hai यह तो आप जान गए हैं, आप इस ब्लॉग में आगे जानेंगे घर – आँगन का समास विग्रह, घर – आँगन में द्वंद्व समास क्यों है, द्वंद्व समास क्या होता है और साथ ही द्वंद्व समास के कुछ अन्य उदाहरण। 

Ghar Aangan Mein Kaun Sa Samas Hai?

घर-आँगन में द्वंद्व समास है।

द्वंद्व समास क्या है?

द्वंद्व समास में कोई पद गौण नहीं होता बल्कि दोनों ही पद प्रधान होते हैं। समस्तपद बनाते समय दोनों पदों को जोड़ने वाले समुच्चयबोधक अव्ययों- ‘और’, ‘तथा’, ‘या’ आदि को हटा दिया जाता है तथा विग्रह करते समय इनको पुनः दोनों पदों के बीच जोड़ दिया जाता है; जैसे- राम-श्याम, इसका विग्रह होगा- राम और श्याम। द्वंद्व समास के उदाहरण इस प्रकार हैंः

‘द्वंद्व समास’ के निम्न उदाहरण इस प्रकार हैं:

  • शस्त्रास्त्र = शस्त्र और अस्त्र
  • शीतातप = शीत या आतप
  • अन्न-जल = अन्न और जल
  • यशापयश = यश या अपयश
  • शीतोष्ण = शीत या उष्ण
  • दाल-रोटी = दाल और रोटी
  • धर्माधर्म = धर्म या अधर्म
  • जलवायु = जल और वायु
  • सुरासुर = सुर या असुर।

घर-आँगन शब्द का समास विग्रह

समास विग्रह सामासिक शब्दों को पृथक्करण करके उनके संबंधों को सरल करने की प्रक्रिया होती है। जैसे घर – आँगन का समास विग्रह – ‘घर और आँगन’ होगा। 

यह भी पढें :

FAQs

घर-आँगन में कौन सा समास है?

द्वंद्व समास है।

गंगाजल में कौन सा समास है?

तत्पुरुष।

द्वंद्व में कौन सा समास है?

द्वंद्व समास।

निम्नलिखित में से कौन सा द्वंद्व समास का उदाहरण नहीं है?

रुद्रप्रिया।

उम्मीद है कि Ghar Aangan Mein Kaun Sa Samas Hai आपको समझ आया होगा। यदि आप समास के अन्य प्रश्नों से जुड़े ब्लॉग्स पढ़ना चाहते हैं तो Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*