ईट का जवाब पत्थर से देना मुहावरे का अर्थ क्या होता है साथ ही जानिए इसका वाक्यों में प्रयोग

1 minute read
Eent Ka Jawab Patthar Se Dena Muhavare Ka Arth

ईट का जवाब पत्थर से देना मुहावरे का अर्थ (Eent Ka Jawab Patthar Se Dena Muhavare Ka Arth) होता है, जब कोई व्यक्ति किसी गलत बात का उत्तर तीव्र प्रतिक्रिया से दे। तो उसके लिए हम ईट का जवाब पत्थर से देना मुहावरे का प्रयोग करते हैं। इस ब्लॉग के जरिये हम ईट का जवाब पत्थर से देना मुहावरे का वाक्यों में प्रयोग और व्याख्या जानेगें।

मुहावरे किसे कहते हैं?

मुहावरे और उनके अर्थ – किसी विशेष शब्द के अर्थ को आम जन की भाषा में समझाने के लिए जिस वाक्यांश का प्रयोग किया जाता है उसे मुहावरा कहते हैं। इसमें वाक्यांश का सीधा सीधा अर्थ न लेकर बात को घुमा फिराकर कहा जाता है। इसमें भाषा को थोड़ा मजाकिया, प्रभावशाली और संक्षिप्त रूप में कहा जाता है। इसे हम किस तरह से प्रयोग कर सकते हैं नीचे देखें। हम इस लेख में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण मुहावरों को हिंदी वर्णमाला के क्रम में आपको बताएंगे। ‌‌‌

ईट का जवाब पत्थर से देना मुहावरे का अर्थ क्या है?

ईट का जवाब पत्थर से देना मुहावरे का अर्थ (Eent Ka Jawab Patthar Se Dena Muhavare Ka Arth) होता है- करारा जवाब देना, मुंहतोड़ जवाब देना आदि। 

ईट का जवाब पत्थर से देना पर व्याख्या

विजय बहुत ही सीधे स्वभाव का व्यक्ति है, परन्तु महेश उससे हमेशा झगड़ा करता है, इस बार विजय ने उससे ईट का जवाब पत्थर से दिया। 

ईट का जवाब पत्थर से देना मुहावरे का वाक्य प्रयोग

  • भारत देश की सीमा पर जब शत्रु द्वारा फायरिंग होने पर हमारे देश के सैनिक ईट का जवाब पत्थर से देते हैं।
  • वर्ल्ड कप मैच में भारतीय टीम ने सामने वाली टीम को ईंट का जवाब पत्थर से दिया।
  • रवि ने मोहित को बिना किसी गलती के मारा, तभी मोहित ने भी ईट का जवाब पत्थर से दिया। 
  • सुरेश एक दुकान पर काम करता है, एक दिन उसके मालिक ने उसे गलत बात की जिस पर सुरेश ने ईट का जवाब पत्थर दिया।

उम्मीद है, ईट का जवाब पत्थर से देना मुहावरे का अर्थ (Eent Ka Jawab Patthar Se Dena Muhavare Ka Arth) आपको समझ आया होगा। हिंदी मुहावरे के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*