ECCE कोर्स: सिलेबस, योग्यता और करियर स्कोप

1 minute read
AI के साथ सारांशित करें
ecce course details in hindi

ECCE कोर्स का फुल फॉर्म अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन (ECCE) कोर्स है, जो मुख्य रूप से 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के संपूर्ण विकास पर केंद्रित होता है। इस कोर्स को आप सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, एडवांस्ड डिप्लोमा और ग्रेजुएशन डिग्री लेवल पर कर सकते हैं। इस कोर्स में कोर्स लेवल के आधार पर ही कोर्स की प्रकृति, फीस और समयावधि में परिवर्तन स्वाभाविक होता है। आंगनवाड़ी, प्री-स्कूल और फाउंडेशन स्टेज एजुकेशन जैसी फील्ड में ECCE कोर्स की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यदि आप इस कोर्स को करना चाहते है तो यहाँ इस लेख में आपको इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी दी गई है।

कोर्स का नामअर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन (ECCE)
कोर्स का लेवलसर्टिफिकेट, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन
कोर्स की अवधि सर्टिफिकेट – 6 माह, डिप्लोमा – 1 साल, एडवांस डिप्लोमा – 2 साल, ग्रेजुएशन डिग्री – 3 साल
न्यूनतम योग्यतान्यूनतम 12वीं पास; एडवांस कोर्स के लिए ग्रेजुएशन आवश्यक
करियर विकल्पप्री-स्कूल टीचर, आंगनवाड़ी वर्कर, डे-केयर मैनेजर, ECCE ट्रेनर
करिकुलम स्ट्रक्चर थ्योरी, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और इंटर्नशिप (संस्थानों पर निर्भर करता है।)

ECCE कोर्स क्यों करें?

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार, 0 से 6 वर्ष तक की आयु में बच्चों के मस्तिष्क का लगभग 85% विकास हो जाता है। यही कारण है कि इस उम्र में बच्चों के विकास में सही शिक्षा और देखभाल बेहद जरुरी फैक्टर होता है। ECCE कोर्स में आपको बच्चों के विकास में योगदान देने का अवसर मिलता है। यहाँ नीचे दिए गए बिंदुओं में ECCE कोर्स करने के प्रमुख कारण बताए गए हैं:

  • ECCE कोर्स के माध्यम से आप बच्चों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं, क्योंकि इस कोर्स में आप सीखते हैं कि बच्चों के विकास में कैसे योगदान दिया जाए।
  • कम समय में एजुकेशन फील्ड में करियर बनाने के लिए आप इस कोर्स का चुनाव कर सकते हैं, क्योंकि इस कोर्स में आपको कोर्स लेवल के अनुसार कम समय में अपनी पढ़ाई करने का अवसर मिलता रहता है।
  • इस कोर्स में आपको थ्योरी, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और इंटर्नशिप (संस्थानों पर निर्भर करता है।) का भी मौका मिलता है, जिससे आपको जॉब मिलने में आसानी मिल सकती है।

ECCE कोर्स के लिए आवश्यक योग्यता

ECCE कोर्स करने के लिए आपको निम्नलिखित आवश्यक योग्यता को पूरा करना होता है –

कोर्स लेवलकोर्स का प्रकारन्यूनतम शैक्षणिक योग्यताआयु सीमा
सर्टिफिकेट लेवलECCE सर्टिफिकेट (NIOS / अन्य संस्थान)12वीं पास (किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से)कोई आयु सीमा नहीं
डिप्लोमा लेवलDECE (डिप्लोमा इन ECCE) – IGNOU12वीं या समकक्ष योग्यताकोई आयु सीमा नहीं
डिप्लोमा (डिस्टेंस मोड)इग्नू ECCE / DECE12वीं पास (किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से)कोई आयु सीमा नहीं
बैचलर लेवलबीए ECCE / बीएड (ECCE स्पेशियलाइजेशन)12वीं पास (45-50% अंक कई कॉलेज में)17 वर्ष (इंस्टीट्यूशन-बेस्ड)
पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमापीजी डिप्लोमा इन ECCEकिसी भी विषय में ग्रेजुएशनकोई आयु सीमा नहीं
मास्टर्स लेवलएमए इन ECCE / चाइल्ड डेवलपमेंटग्रेजुएशन (BA/B.Ed आदि)कोई आयु सीमा नहीं

ECCE कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा

ECCE कोर्स में प्रवेश आमतौर पर मेरिट बेस्ड होता है, हालाँकि कुछ यूनिवर्सिटीज में इस कोर्स के लिए आपको निम्नलिखित प्रवेश परीक्षा में बैठना पड़ सकता है –

प्रवेश परीक्षा का नामरेगुलेटरी बॉडी / आयोजन संस्थापरीक्षा का उद्देश्यपरीक्षा की अनुमानित तिथि
CUET (UG)राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए)केंद्रीय विश्वविद्यालयों में UG एडमिशन11 मई – 31 मई 2026 (आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार)
CUET PGराष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए)पोस्ट ग्रेजुएट ECCE / एजुकेशन कोर्समार्च 2026 (संभावित)
JMI एंट्रेंस एग्जामजामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटीयूनिवर्सिटी लेवल एडमिशन टेस्टअप्रैल 2026 (संभावित)
IGNOU एंट्रेंस टेस्टइंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) / एनटीएसीमित कोर्स के लिए मेरिट आधारित चयननवंबर – फरवरी (एप्लीकेशन), परीक्षा अलग-अलग
MAH B.Ed CET (संबंधित फील्ड)स्टेट सीईटी सेल महाराष्ट्रशिक्षक प्रशिक्षण कोर्स में प्रवेशमार्च 2026 (शेड्यूल बेस्ड)

ECCE कोर्स के लिए प्रमुख कॉलेज और अनुमानित फीस

यहाँ ECCE कोर्स के लिए प्रमुख कॉलेज और अनुमानित फीस की जानकारी दी गई है, जिनमें आप अपने कोर्स लेवल के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। यहाँ दी गई अनुमानित फीस यूनिवर्सिटी और वर्ष के अनुसार बदल सकती है, इसके लिए आवेदन करने से पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट जरूर देख लेनी चाहिए –

कॉलेज का नामस्थानकॉलेज का प्रकारअनुमानित कुल फीस रेंज (INR)
इग्नू (इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी)दिल्लीसरकारीसर्टिफिकेट कोर्स – INR 2,000 – INR 6,000
डिप्लोमा कोर्स – INR 4,000 – INR 15,000
जामिया मिल्लिया इस्लामियादिल्लीसरकारीडिप्लोमा कोर्स – INR 20,000 – INR 35,000
पीजी डिग्री प्रोग्राम – INR 25,000 – INR 50,000
एमएसयू (महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा)वडोदरासरकारीपीजी डिप्लोमा – INR 8,000 – INR 25,000
पीजी डिग्री प्रोग्रम – INR 10,000 – INR 50,000
अज़ीम प्रेमजी यूनिवर्सिटीबेंगलुरुप्राइवेटपीजी डिप्लोमा – INR 75,000 – INR 90,000
डिग्री प्रोग्रम – INR 70,000 – INR 1,50,000 प्रति वर्ष
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू)जालंधरप्राइवेटडिप्लोमा कोर्स – INR 50,000 – INR 1,50,000
यूजी डिग्री प्रोग्रम – INR 2 लाख – INR 4 लाख
पीजी डिग्री प्रोग्रम – INR 2 लाख – INR 5 लाख
यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र ओपन यूनिवर्सिटीनासिकसरकारीसर्टिफिकेट कोर्स – INR 3,000 – INR 15,000
डिप्लोमा कोर्स – INR 15,000 – INR 50,000
गरोडिया अकादमी (ICSE स्कूल)मुंबईप्राइवेटसर्टिफिकेट कोर्स – INR 15,000 – INR 25,000
इंटीग्रल यूनिवर्सिटी (IUL)लखनऊप्राइवेटडिप्लोमा कोर्स – INR 15,000 – INR 40,000
गुरु नानक देव यूनिवर्सिटीअमृतसरसरकारीसर्टिफिकेट कोर्स – INR 20,000 – INR 50,000
यूजी प्रोग्राम – INR 40,000 – INR 2,50,000
दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटीगोरखपुरसरकारीडिप्लोमा कोर्स – INR 30,000 – INR 50,000

ECCE कोर्स के लिए सिलेबस

ECCE कोर्स का सिलेबस आमतौर पर एक जैसा ही रहता है, हालाँकि कुछ निजी संस्थानों में कोर्स लेवल के आधार पर इसमें थोड़ी भिन्नता देखी जा सकती है। यहाँ दिया गया विभिन्न स्त्रोतों से लिया गया है, जो इस प्रकार है –

यूनिट / टॉपिकसब-टॉपिक्स
प्रारंभिक बाल शिक्षा की मूल अवधारणाएँECCE का परिचय, थ्योरी और ओरिएंटेशन और ECCE का दृष्टिकोण
बच्चों के लिए सेवाएँ और संगठनबच्चों के लिए संस्थाएं, ECCE सेवाओं का स्ट्रक्चर
विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा (पार्ट-1)स्पेशल नीड्स का परिचय, माता-पिता को सपोर्ट करना और विशेष बच्चों के लिए सेवाएँ
विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा (पार्ट-2)शारीरिक विकलांगता, मानसिक विकलांगता, दृष्टि और श्रवण बाधा और व्यवहारिक समस्याएं
माता-पिता और समुदाय से संवादकम्युनिकेशन कॉन्सेप्ट, कम्युनिकेशन मेथड्स, कम्युनिकेशन स्ट्रैटेजीस, ECCE थीम और मैसेजेस
संचार के साधन और तकनीककम्युनिकेशन एड्स, ECCE थीम और संदेश
बच्चों के प्रोग्राम का प्रबंधनमैनेजमेंट बेसिक्स, बजट बनाना, फंड मैनेजमेंट और ICDS केस स्टडी
प्रैक्टिकल ट्रेनिंग / फील्ड वर्कइंटर्नशिप और रियल क्लासरूम एक्सपीरियंस

ECCE कोर्स में एडमिशन कैसे होता है?

ECCE कोर्स में एडमिशन के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की प्रक्रिया में से किसी भी एक का चुनाव कर सकते हैं, जो आपके कोर्स लेवल के आधार पर लगभग कॉमन ही होती हैं। बता दें कि कुछ यूजी और पीजी लेवल के कोर्स में प्रवेश यूनिवर्सिटी बेस्ड एंट्रेंस एग्जाम या मेरिट के आधार पर हो सकता है, तो संस्थान चुनते समय आप इस बात का भी ध्यान रखें। यहाँ आपके लिए ECCE कोर्स में एडमिशन की कॉमन ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रक्रिया के बारे में बताया गया है –

ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आप अपने नजदीकी कॉलेज या संस्थान में जाएं, जहाँ से आप इस कोर्स को करना चाहते हैं।
  • फिर संस्थान की हेल्प डेस्क से ECCE कोर्स के बारे में जानकारी प्राप्त करें।
  • अपने करियर गोल्स और आवश्यकतों के अनुसार कोर्स लेवल को चुने और इसके लिए एडमिशन फॉर्म प्राप्त करें।
  • एडमिशन फॉर्म में मांगी गई शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारी को सही तरीके से भरें।
  • अब एडमिशन फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेजों की कॉपी को अटैच करें।
  • अब आप अपने आवेदन शुल्क को जमा करने के बाद अपने फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • इसके बाद कॉलेज द्वारा मेरिट लिस्ट में अपने नाम की जांच करें।
  • मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद अंत में डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए जाएं और अपनी एडमिशन प्रक्रिया को पूरा करें।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आप अपने द्वारा चुने गए संस्थान या कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करें।
  • वेबसाइट पर जाकर अब आप अपना रजिस्ट्रेशन करें, रजिस्ट्रेशन करते समय अपनी डिटेल जैसे – मोबाइल नंबर और ईमेल आदि को ध्यानपूर्वक भरें।
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बाद अपनी एडमिशन प्रक्रिया को शुरू करने के लिए कोर्स लेवल के आधार पर आप आवेदन फॉर्म को पूरी सावधानी के साथ पढ़कर भरें।
  • इसके बाद अब आप अपने आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
  • आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद आप नेट बैंकिंग या ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से अपने कोर्स लेवल के आधार पर आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • इसके बाद कुछ संस्थान काउंसलिंग या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उम्मीदवारों को कॉल या ईमेल फॉरवर्ड करते हैं, यदि आपके चुने संस्थान भी इसे फॉलो करती है तो आप काउंसलिंग या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए तैयार रहें।
  • काउंसलिंग या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद अपने चुने गए संस्थान में रिपोर्टिंग करें।

ECCE कोर्स में एडमिशन के लिए आवश्यक दस्तावेज

यहां उन प्रमुख दस्तावेजों की सूची दी गई है, जो एडमिशन के समय आमतौर पर वेरिफिकेशन के लिए कॉलेजों/संस्थानों द्वारा मांगे जाते हैं। ECCE कोर्स में एडमिशन के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी को आप अपने द्वारा चुने गए संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

  • शैक्षणिक दस्तावेज
  • आधार कार्ड और आईडी प्रूफ
  • स्थानांतरण प्रमाण पत्र (TC)
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट
  • चरित्र प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो

अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन कोर्स के बाद करियर स्कोप और सैलरी

अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन कोर्स पूरा करने के बाद आप स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्रों, डे-केयर और NGO में विभिन्न जॉब प्रोफाइल पर काम करने के अवसर मिलते हैं। नीचे कुछ प्रमुख जॉब प्रोफाइल और उनकी अनुमानित सैलरी दी गई है –

जॉब प्रोफाइलअनुमानित सालाना सैलरी (INR)
किंडरगार्टन टीचरINR 3.3 लाख – INR 3.7 लाख
प्री-प्राइमरी टीचरINR 2.4 लाख – INR 2.7 लाख
मॉन्टेसरी टीचरINR 2.6 लाख – INR 2.8 लाख
केयरटेकरINR 2.4 लाख – INR 2.7 लाख
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताINR 1.2 लाख – INR 1.4 लाख


नोट – यहां अनुमानित सैलरी की जानकारी Ambitionbox.com के डेटा के आधार पर दी गई है, यह संस्थान, शहर, अनुभव और स्किल्स के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

FAQs

Ecce कितने साल का होता है?

ECCE कोर्स की अवधि सामान्यतः कोर्स के लेवल पर निर्भर करती है, जैसे – डिप्लोमा कोर्स 6 माह से 1 साल, वहीं ग्रेजुएशन प्रोग्राम के लिए 3 साल, मास्टर्स के लिए 2 साल का समय लगता है।

ECCE कोर्स करने के बाद कौन-कौन सी नौकरी मिलती है? 

ECCE कोर्स करने के बाद आप प्री-स्कूल टीचर, नर्सरी टीचर, आंगनवाड़ी वर्कर, चाइल्ड केयर सेंटर स्टाफ, या डे-केयर सुपरवाइजर जैसे पदों पर आप अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं।

क्या ECCE कोर्स ऑनलाइन किया जा सकता है?

हाँ, ECCE कोर्स ऑनलाइन भी किया जा सकता है। इसमें आपको वीडियो लेक्चर, असाइनमेंट और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग का मैटेरियल ऑनलाइन ही मिल जाता है।

ECCE डिप्लोमा कैसे करें?

ECCE डिप्लोमा करने के लिए आपका किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरुरी होता है। इसके अलावा आपका 18 वर्ष की आयु से बड़ा होना भी जरुरी होता है, इन योग्यताओं को पूरा करने के बाद ECCE डिप्लोमा कर सकते हैं।

आंगनवाड़ी में ईसीसीई क्या है?

आंगनवाड़ी में ईसीसीई का अर्थ प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा है। इसमें 3 से 6 वर्ष के बच्चों को खेल-आधारित और गतिविधि-आधारित शिक्षा का ज्ञान दिया जाता है।

Ecce educator क्या होता है?

Ecce एजुकेटर उन प्रोफेशनल को कहा जाता है, जो छोटे बच्चों के समग्र विकास (शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक, सामाजिक) के साथ-साथ उन्हें प्रारंभिक शिक्षा के लिए तैयार करते हैं।

ECCE कोर्स की फीस कितनी होती है?

ECCE कोर्स की फीस मुख्य रूप से अलग-अलग संस्थान (जैसे – सरकारी और प्राइवेट) में कोर्स लेवल के आधार पर भिन्न-भिन्न होती है। ECCE कोर्स की अनुमानित फीस INR 3,500 – INR 45,000 तक के बीच हो सकती है। हालाँकि आवेदन करने से पहले आप अपने द्वारा चुने गए संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर कोर्स की फीस को देख सकते हैं।

संबंधित आर्टिकल्स

OT कोर्सफार्मेसी कोर्स
ANM कोर्स विवरणDPT कोर्स डिटेल्स

हमें उम्मीद है कि इस लेख में आपको ECCE कोर्स की सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य कोर्स से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*