भारत में ड्रग इंस्पेक्टर कैसे बनें?

1 minute read
drug inspector kaise bane

वर्तमान में भारत दुनिया के सबसे बड़े दवाई निर्माताओं में से एक है, जो देश के अलावा कई अन्य देशों को भी दवाइयां सप्लाई करता है। वहीं इतने बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन के साथ सेफ्टी और क्वालिटी स्टैंडर्ड को बनाएं रखना भी एक बड़ी जिम्मेदारी होती है। इसमें ड्रग इंस्पेक्टर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। क्योंकि हम जो फार्मेसी से जो दवा खरीदते हैं वह सेफ, असरदार और बिना मिलावट वाली हो। इसकी जिम्मेदारी काफी हद तक ड्रग इंस्पेक्टर के कंधों पर होती है।

ड्रग इंस्पेक्टर ऐसे सभी कारोबारी इकाईयों की जांच करता है, जहां दवाओं, ड्रग्स, कॉस्मेटिक या अन्य संबंधित वस्तुओं का उत्पादन, रख-रखाव, भंडारण या बिक्री की जाती है। किसी प्रकार की अनियमितता मिलने पर उसके पास संबंधित संस्थान का लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश करने का अधिकार भी होता है। इनकी भूमिका पब्लिक हेल्थ इकोसिस्टम में सबसे अहम मानी जाती है।

यदि आप भी ड्रग इंस्पेक्टर बनकर नेशनल हेल्थ सिक्योरिटी में अपना अहम योगदान देना चाहते हैं, तो इस लेख में आप ड्रग इंस्पेक्टर बनने की प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं।

ड्रग इंस्पेक्टर की प्रमुख जिम्मेदारियां 

भारत में ड्रग इंस्पेक्टर की शक्तियां और जिम्मेदारियां मुख्य रूप से औषध एवं प्रसाधन अधिनियम, 1940 और औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन नियम, 1945 के अंतर्गत निर्धारित की गई हैं। इनके आधार पर ड्रग इंस्पेक्टर के मुख्य कार्य और जिम्मेदारियां निम्नलिखित हैं:

  • दवा निर्माण और बिक्री केंद्रों का निरीक्षण: ड्रग इंस्पेक्टर फार्मास्युटिकल कंपनियों, गोदामों, थोक विक्रेताओं और मेडिकल स्टोर्स का नियमित तथा आकस्मिक निरीक्षण करता है। ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि दवाओं का निर्माण, भंडारण और बिक्री कानूनी मानकों के अनुसार हो।
  • दवाओं के सैंपल एकत्र करना और परीक्षण करवाना: यदि किसी दवा की गुणवत्ता पर संदेह हो, तो ड्रग इंस्पेक्टर निर्माता, वितरक या विक्रेता से सैंपल लेकर उन्हें सरकारी प्रयोगशालाओं में परीक्षण के लिए भेज सकता है।
  • लाइसेंस की शर्तों का अनुपालन सुनिश्चित करना: ड्रग इंस्पेक्टर यह जांच करता है कि दवा निर्माण या बिक्री के लिए जारी लाइसेंस की सभी शर्तों का पालन किया जा रहा है या नहीं; उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई की जा सकती है।
  • शिकायतों और संदिग्ध मामलों की जांच करना: नकली, मिलावटी या घटिया दवाओं से संबंधित शिकायतों की जांच करना और आवश्यक साक्ष्य जुटाना भी ड्रग इंस्पेक्टर की जिम्मेदारी होती है।
  • कानून के उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई: यदि कोई संस्था नियमों का उल्लंघन करती है, तो ड्रग इंस्पेक्टर नोटिस जारी कर सकता है, दवाओं को जब्त कर सकता है और संबंधित व्यक्ति या संस्था के खिलाफ प्रॉसीक्यूशन की प्रक्रिया शुरू कर सकता है।
  • निरीक्षण रिपोर्ट और रिकॉर्ड बनाए रखना: हर निरीक्षण, सैंपल कलेक्शन और कार्रवाई का विस्तृत रिकॉर्ड तैयार करना और उसे संबंधित नियंत्रण प्राधिकरण को भेजना भी ड्रग इंस्पेक्टर के कार्यों में शामिल है।
  • दवा सुरक्षा और नियमों के बारे में जागरूकता बढ़ाना: ड्रग इंस्पेक्टर दवा निर्माताओं, विक्रेताओं और जनता को दवा संबंधी नियमों, सुरक्षित उपयोग और गुणवत्ता मानकों के बारे में जानकारी भी देता है।

ड्रग इंस्पेक्टर बनने के लिए योग्यता 

भारत में ड्रग इंस्पेक्टर बनने के लिए सामान्य योग्यता इस प्रकार है:

  • शैक्षिक योग्यता: सबसे पहले आपको फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी या मैथ्स (PCB/M) सब्जेक्ट्स से 12वीं पास होना जरुरी है। इसके बाद आपके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से 4 वर्षीय फार्मेसी, फार्मास्यूटिकल साइंस, क्लिनिकल फार्माकोलॉजी या माइक्रोबायोलॉजी में स्पेशलाइजेशन के साथ मेडिसिन के क्षेत्र में ग्रेजुशन डिग्री होनी चाहिए। 
  • आयु सीमा: ड्रग इंस्पेक्टर बनने के लिए सामान्यतः आयु 21 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित श्रेणी के लिए सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाती है।

ड्रग इंस्पेक्टर बनने के लिए आवश्यक स्किल्स

ड्रग इंस्पेक्टर बनने के लिए अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता के साथ आवश्यक स्किल्स का होना आवश्यक है, जैसे:

  • कम्युनिकेशन स्किल्स
  • डिसीजन मेकिंग स्किल्स
  • एनालिटिकल स्किल्स
  • मोटिवेशन और डिटरमिनेशन एबिलिटीज
  • फार्मास्यूटिकल फील्ड में नए नियमों और बदलावों से अपडेटेड रहना
  • लीगल कंप्लायंस और एविडेंस कलेक्शन स्किल्स 

ड्रग इंस्पेक्टर कैसे बनें? (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)

भारत में ड्रग इंस्पेक्टर बनने के लिए एक स्ट्रक्चर्ड सिलेक्शन प्रोसेस होता है। इसे आप कुछ प्रमुख स्टेप्स के माध्यम से जान सकते हैं:

स्टेप 1: कक्षा 12वीं (PCB/M) विषय से पास करें 

ड्रग इंस्पेक्टर बनने के लिए सबसे पहले आपको फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी या मैथ्स (PCB/PCM) सब्जेक्ट्स से 12वीं कक्षा न्यूनतम 55% अंकों के साथ पास करनी होगी। 

स्टेप 2: संबंधित बैचलर डिग्री हासिल करें

इसके बाद किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से फार्मेसी, फार्मास्यूटिकल साइंस, क्लिनिकल फार्माकोलॉजी या माइक्रोबायोलॉजी में स्पेशलाइजेशन के साथ मेडिसिन के क्षेत्र में ग्रेजुशन डिग्री कंप्लीट करें। संबंधित कोर्स के बाद आपको एक साल की इंटर्नशिप भी करनी होती है। ध्यान दें कि किसी भी अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन लेने से पहले आपको NIPER JEE , MHTCET, GPAT या CG PPHT जैसी राष्ट्रीय या राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा को पास करना अनिवार्य होगा।

आप चाहे तो फार्मेसी या उससे जुड़ी फील्ड में पोस्ट ग्रेजुएशन (जैसे एम.फार्मा या एमएससी फार्मेसी) भी कर सकते हैं। हालांकि यह ड्रग इंस्पेक्टर बनने के लिए जरुरी नहीं है। हालांकि मास्टर डिग्री से आपको प्रतियोगी परीक्षा में फ़ायदा मिल सकता है और आगे चलकर आपको करियर में प्रमोशन भी मिल सकता है।

स्टेप 3: ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा के लिए आवेदन करें

ड्रग इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती ‘संघ लोक सेवा आयोग’ (UPSC) या संबंधित राज्य के लोक सेवा आयोग (SPSC) द्वारा समय-समय पर की जाती है। UPSC केंद्र सरकार के अंतर्गत ‘केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन’ (CDSCO) के लिए ड्रग इंस्पेक्टर की भर्ती करता है। आप अपनी तैयारी और पात्रता के अनुसार इनमें से किसी भी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

स्टेप 4: ड्रग इंस्पेक्टर के लिए चयन प्रक्रिया

ड्रग इंस्पेक्टर के पद पर आपका चयन आमतौर पर शैक्षणिक रिकॉर्ड, लिखित परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाता है। लिखित परीक्षा में फार्मेसी, जनरल एबिलिटी, ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट, करंट अफेयर्स, फार्मास्युटिकल साइंसेज, रीजनिंग, जनरल नॉलेज और इंग्लिश व रीजनल लैंग्वेज से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। 

स्टेप 5: ड्रग इंस्पेक्टर के रूप में सिलेक्शन 

संबधित भर्ती परीक्षा पास करने के बाद आयोग द्वारा फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाती है। इसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर के रूप में आपकी पोस्टिंग केंद्र और राज्य सरकार के स्वास्थ्य से जुड़े मंत्रालयों एवं विभागों, विभिन्न स्वास्थ्य परियोजनाओं जैसे ‘राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन’ (NHM), ‘परिवार एवं बाल कल्याण कार्यक्रम’ राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP), ‘प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना’ (PMBJP), ‘राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम’ (NTEP), ‘एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम’ (IDSP) तथा ‘राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन’ (NACO) आदि के अंतर्गत होती है।

ध्यान रखें कि यदि आप किसी फार्मास्यूटिकल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी या संस्थान में वर्क एक्सपीरियंस रखते हैं तो आपको वरीयता दी जा सकती है या कुछ विभागों में पूर्व वर्क एक्सपीरियंस आवश्यक होता है। 

यह भी पढ़ें : CMS ED कोर्स डिटेल्स

ड्रग इंस्पेक्टर की सैलरी 

भारत में ड्रग इंस्पेक्टर की सैलरी भर्ती आयोग और राज्य के अनुसार भिन्न हो सकती है। सामान्यतः मासिक वेतन INR 47,600- INR 1,51,100 के बीच होता है। इसके अतिरिक्त, उन्हें महंगाई भत्ता, होम रेंट अलाउंस (HRA), परिवहन भत्ता, मेडिकल भत्ता और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं।

नोट: यह जानकारी विभिन्न स्त्रोत से ली गई है जिसमें बदलाव संभव है। 

करियर ग्रोथ और प्रमोशन

ड्रग इंस्पेक्टर बनने के बाद, आप कार्य अनुभव, प्रदर्शन और विभागीय परीक्षा के माध्यम से इन पदों पर प्रमोशन प्राप्त कर सकते हैं:

  • सीनियर ड्रग इंस्पेक्टर
  • असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर
  • डिप्टी ड्रग कंट्रोलर
  • ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ़ इंडिया (DCGI)

FAQs

ड्रग इंस्पेक्टर बनने के लिए क्या पढ़ाई करनी पड़ती है? 

ड्रग इंस्पेक्टर बनने के लिए आपके पास फार्मेसी या फार्मास्युटिकल साइंस में डिग्री या मेडिसिन (क्लिनिकल फार्माकोलॉजी या माइक्रोबायोलॉजी में स्पेशलाइजेशन) होना आवश्यक है। 

ड्रग इंस्पेक्टर के लिए योग्यता क्या है?

ड्रग इंस्पेक्टर की नियुक्ति केंद्र या राज्य सरकार द्वारा ‘संघ लोक सेवा आयोग’ (UPSC) या संबंधित ‘राज्य लोक सेवा आयोग’ (SPSC) के माध्यम से की जाती है। 

ड्रग इंस्पेक्टर का इंटरव्यू होता है?

ड्रग इंस्पेक्टर की भर्ती में आपका लिखित परीक्षा के बाद पर्सनल इंटरव्यू लिया जाता है। 

ड्रग इंस्पेक्टर वैकेंसी 2026 के लिए आयु सीमा क्या है?

ड्रग इंस्पेक्टर 2026 के लिए आयु सीमा आमतौर पर न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम लगभग 35-45 वर्ष (श्रेणी अनुसार) होती है। 

क्या मैं यूपीएससी के बिना ड्रग इंस्पेक्टर बन सकता हूं?

आप राज्य लोक सेवा आयोग (SPSC) या संबंधित राज्य सरकार की भर्ती के माध्यम से भी ड्रग इंस्पेक्टर बन सकते हैं। 

क्या ड्रग इंस्पेक्टर की वैकेंसी हर साल आती है?

ड्रग इंस्पेक्टर की वैकेंसी हर साल नहीं आती है, यह UPSC या SPSC द्वारा समय-समय पर जारी की जाती है। वहीं वैकेंसी की स्थिति सरकारी विभागों की आवश्यकता पर निर्भर करती है।

हमें उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको ड्रग इंस्पेक्टर बनने की प्रक्रिया की सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य करियर से जुड़े लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*