50+ द्रव्यवाचक संज्ञा के उदाहरण: संज्ञा हिंदी व्याकरण का महत्वपूर्ण टॉपिक है जिसकी मदद से ही छात्र हिंदी लिखना और वाक्य बनाना सीखते हैं। हमारे आस पास की ज्यादातर चीज़े संज्ञा है। भाषा में संज्ञा (Noun) के विभिन्न प्रकार होते हैं, जिनमें से एक महत्वपूर्ण प्रकार द्रव्यवाचक संज्ञा (Material Noun) है। यह संज्ञा उन पदार्थों, वस्तुओं या सामग्रियों का बोध कराती है, जिन्हें गिना नहीं जा सकता लेकिन तौला या मापा जा सकता है। द्रव्यवाचक संज्ञाएँ ठोस, द्रव, गैस या किसी भी अन्य भौतिक या अमूर्त पदार्थ का संकेत कर सकती हैं। जैसे- सोना, पानी, दूध, चावल, तेल, हवा, शक्कर, लकड़ी, रेत, नमक आदि। ये पदार्थ अकेले इस्तेमाल किए जाएँ तो गिने नहीं जा सकते, लेकिन इनका मापन या तौल संभव होता है। इस लेख में हम द्रव्यवाचक संज्ञा के उदाहरणों को विस्तार से समझेंगे, उनके सही प्रयोग को जानेंगे और यह भी देखेंगे कि इनका उपयोग भाषा को अधिक प्रभावी बनाने में कैसे किया जाता है। आइए विस्तार से जानें!
This Blog Includes:
द्रव्यवाचक संज्ञा क्या है?
वह शब्द जो किसी वस्तु की द्रव्यता का बोध कराते हैं उन्हें द्रव्यवाचक संज्ञा कहा जाता है। या वह शब्द जो वस्तु के तरल, ठोस, अधातु, धातु, पदार्थ, द्रव्य आदि के होने का बोध कराते हो, उन्हें द्रव्यवाचक संज्ञाकहा जाता है। द्रव्यवाचक संज्ञा अगणनीय होती है और इन्हें ढेर के रूप में तोली या मापी जाती है।
- गैसीय पदार्थों के नाम – हवा, ऑक्सीजन, कार्बनडाई ऑक्ससाइड, धुआँ, नाइट्रोजन, हीलियम इत्यादि।
- पदार्थों के नाम – दूध, तेल, घी, पानी, दही, जूस, डीजल, पेट्रोल आदि।
- धातुओं के नाम – हिरा, चाँदी, सोना, चाँदी, पीतल, प्लेटिनम, ताँबा इत्यादि।
यह भी पढ़ें- 50 संज्ञा शब्द: परिभाषा, भेद, उदाहरण
द्रव्यवाचक संज्ञा के उदाहरण क्या हैं?
द्रव्यवाचक संज्ञा के अन्य उदाहरण नीचे दिए गए हैं:
- कोयला ऊर्जा का सबसे बड़ा साधन है।
- गाड़ी में पेट्रोल ख़त्म हो गया है।
- मनुष्य को दिन में 5 से 6 लीटर पानी पीना चाहिए।
- जल ही जीवन है।
- मछली पानी के बिना ज़िंदा नहीं रह सकती है।
- सोना बहुत महंगा हो गया है।
- मुझे प्लेटिनम की अंगूठी पहनना पसंद है।
- कोहिनूर हीरा लंदन में है।
- सुबह उठते ही गर्म पानी पीना चाहिए।
- सोने का रंग सुनहरा होता है।
- रोज दूध पिने से ताकत आती है।
यह भी पढ़ें: भाववाचक संज्ञा के 50 उदाहरण
द्रव्यवाचक संज्ञा के 10 उदाहरण
द्रव्यवाचक संज्ञा के अन्य उदाहरण नीचे दिए गए हैं:
- सब्जी में नमक कम है।
- हमे रोजाना फल खाने चाहिए।
- मुझे बहुत तेज़ प्यास लगी है एक गिलास पानी देना।
- घी खाने से ताकत आती है।
- मुझे हिरे की अँगूठी चाहिए।
- इस लोहे में जंग लग गया है।
- मुझे दूध पीना बहुत पसंद है।
- इस बार चने की फसल बहुत अच्छी हुई।
- बैंगन को सब्जियों का राजा कहा जाता है।
- मुझे जुलाबजामुन बहुत पसंद हैं।
द्रव्यवाचक संज्ञा के 20 उदाहरण
द्रव्यवाचक संज्ञा के अन्य उदाहरण नीचे दिए गए हैं:
- फल खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है।
- शादी में सोने के गहने मिले हैं।
- चाँदी के आभूषण बहुत सुंदर होते हैं।
- कल में बाजार से आम लाया था।
- सोने के भाव लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं।
- रात को दूध पीके सोना चाहिए।
- आज में हलवे में चीनी डालना भूल गई।
- बिना ऑक्सीजन के हम जिंदा नहीं रह सकते।
- आज बहुत तेज़ हवा चल रही है।
- बिना ऑक्सीजन के जिव ज़िंदा नहीं रह सकता है।
- कार्बनडाई ऑक्ससाइड सेहत के लिए हानिकारक है।
- कहा जाता है कि पेड़ पौधे रात में कार्बनडाई ऑक्ससाइड छोड़ते हैं।
- नाइट्रस ऑक्साइड हंसाने वाली गैस है।
- हीलियम का उपयोग फाइबर ऑप्टिक्स के लिए किया जाता है।
- मुझे फल बहुत पसंद है।
- मुझे डॉक्टर ने मोसंबी का जूस पिने को कहा है।
- अखरोट तो तोडना हाथ से तोड़ना मुश्किल है।
- मेरा दूध जलेबी खाने का मन कर रहा है।
50+ द्रव्यवाचक संज्ञा के उदाहरण
छात्रों के लिए 50+ द्रव्यवाचक संज्ञा के उदाहरण इस प्रकार हैं-
श्रेणी | द्रव्यवाचक संज्ञा | वाक्य प्रयोग |
धातु (Metals) | सोना | सोने के गहने बहुत महंगे होते हैं। |
चाँदी | चाँदी के सिक्के प्राचीन काल से प्रचलित हैं। | |
तांबा | तांबे के बर्तन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं। | |
लोहा | इस पुल के निर्माण में लोहे का उपयोग किया गया है। | |
पीतल | पीतल की मूर्तियाँ बहुत आकर्षक लगती हैं। | |
खनिज पदार्थ (Minerals) | कोयला | कोयला ऊर्जा उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। |
चूना | दीवारों को सफेद करने के लिए चूना लगाया जाता है। | |
नमक | भोजन में नमक न हो तो स्वाद नहीं आता। | |
संगमरमर | ताजमहल संगमरमर से बना है। | |
हीरा | हीरा सबसे कठोर पदार्थों में से एक है। | |
द्रव्य/तरल पदार्थ (Liquids) | पानी | जीवन के लिए पानी अत्यंत आवश्यक है। |
दूध | दूध पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। | |
शहद | शहद में औषधीय गुण होते हैं। | |
तेल | बालों को मजबूत बनाने के लिए तेल लगाना चाहिए। | |
घी | शुद्ध घी से बना खाना स्वादिष्ट लगता है। | |
अनाज/खाद्य पदार्थ (Food Grains) | चावल | भारत में चावल की कई किस्में उगाई जाती हैं। |
गेहूँ | गेहूँ की रोटी सेहत के लिए अच्छी होती है। | |
जौ | जौ का सेवन पाचन के लिए लाभकारी होता है। | |
बाजरा | सर्दियों में बाजरे की रोटी खाना फायदेमंद होता है। | |
मक्का | मक्के से कई तरह के खाद्य पदार्थ बनाए जाते हैं। | |
मिठास/सुगंध (Sweeteners/Fragrances) | चीनी | ज्यादा चीनी खाने से दांत खराब हो सकते हैं। |
गुड़ | गुड़ खाने से शरीर में गर्मी बनी रहती है। | |
शक्कर | चाय में ज्यादा शक्कर डालने से नुकसान हो सकता है। | |
चॉकलेट | बच्चे चॉकलेट खाना बहुत पसंद करते हैं। | |
कपूर | मंदिर में पूजा के लिए कपूर जलाया जाता है। | |
गैसें (Gases) | हवा | साफ हवा में सांस लेना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। |
ऑक्सीजन | जीवों के लिए ऑक्सीजन अति आवश्यक है। | |
नाइट्रोजन | वायुमंडल में सबसे अधिक नाइट्रोजन गैस होती है। | |
हाइड्रोजन | हाइड्रोजन गैस जलने में सहायक होती है। | |
कार्बन डाइऑक्साइड | पेड़-पौधे कार्बन डाइऑक्साइड ग्रहण करते हैं। | |
ईंधन पदार्थ (Fuels) | पेट्रोल | पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। |
डीजल | भारी वाहनों में डीजल का उपयोग किया जाता है। | |
एलपीजी | घरों में खाना पकाने के लिए एलपीजी गैस प्रयोग होती है। | |
कोयला | रेलवे में पहले कोयले से चलने वाले इंजन होते थे। | |
बायोगैस | बायोगैस पर्यावरण के लिए अनुकूल ऊर्जा स्रोत है। | |
निर्माण सामग्री (Building Materials) | सीमेंट | इस इमारत का निर्माण सीमेंट से किया गया है। |
ईंट | ईंट और गारे से दीवारें बनाई जाती हैं। | |
रेत | कंक्रीट में रेत का उपयोग किया जाता है। | |
बजरी | सड़क बनाने में बजरी का इस्तेमाल होता है। | |
गारा | मकानों की मजबूती के लिए गारा जरूरी होता है। |
FAQs
द्रव्यवाचक संज्ञा उन पदार्थों को दर्शाती है जिन्हें गिना नहीं जा सकता, लेकिन तौला या मापा जा सकता है, जैसे— पानी, सोना, चावल, हवा, तेल।
द्रव्यवाचक संज्ञा के उदाहरण— दूध, चीनी, नमक, लकड़ी, लोहा, रेत, पेट्रोल, घी, मृदा, मिट्टी, हीरा, ऑक्सीजन, कपास, संगमरमर, चूना।
व्यक्तिवाचक संज्ञा किसी विशेष व्यक्ति/स्थान का नाम होती है, जैसे राम, दिल्ली, जबकि द्रव्यवाचक संज्ञा पदार्थों को दर्शाती है, जैसे— जल, लोहा, गेहूँ।
नहीं, द्रव्यवाचक संज्ञाएँ ठोस (सोना, लकड़ी), द्रव (पानी, दूध) और गैस (ऑक्सीजन, हाइड्रोजन) तीनों रूपों में हो सकती हैं।
इस अंगूठी में शुद्ध सोना है।” इसमें “सोना” द्रव्यवाचक संज्ञा है क्योंकि इसे गिना नहीं जा सकता, सिर्फ तौला जाता है।
उम्मीद है द्रव्यवाचक संज्ञा के उदाहरण का ब्लॉग आपको अच्छा लगा होगा। हिंदी व्याकरण से जुड़े अन्य ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।